“हरित दीपावली,स्वच्छ दीपावली”- सीनियर सेकेंडरी स्कूल वहडाला ने दिया संदेश         

 ऊना/सुशील पंडित :  छात्रों को हरित दीपावली बनाने के लिए प्रोत्साहित करने और प्रकाश पर्व पर केवल हरे पटाखों का उपयोग करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय एचपीएसपीसीबी ऊना द्वारा प्रयोगशाला आज सीनियर सेकेंडरी स्कूल वहडाला, तहसील और जिला ऊना (हि.प्र.) में आयोजित की गई। “हरित दीपावली, स्वच्छ दीपावली” विषय पर विभिन्न प्रतियोगी गतिविधियों का आयोजन किया गया । छात्रों ने बहुत ही उत्सुकता के साथ इन गतिविधियों में हिस्सा लिया। स्लोगन राइटिंग ,पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद विवाद जैसे कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। स्लोगन राइटिंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया और कुल 29 छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रत्येक गतिविधि में टॉप 3 के छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अंत में छात्रों और स्कूल स्टाफ के बीच जलपान भी किया गया। विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में काफी फायदेमंद हो सकती हैं। इन प्रतियोगिताओं मैं विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपने साहित्य और संस्कृति से जुड़े रहकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *