Blog

  • जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कोर्ट में किया पेश, जाने कितने दिनों का मिला रिमांड

    जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कोर्ट में किया पेश, जाने कितने दिनों का मिला रिमांड

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मोगा पुलिस ने 10 दिन का रिमांड हासिल किया था, जोकि आज खत्म हो गया है। जिसके बाद लांरेस को दोबारा बाघापुराना की अदालत में पेश किया गया। आज अदालत ने जालंधर पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है।

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जालंधर पुलिस ने कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आ गई है। गौर हो कि लॉरेंस पर जालंधर के थाना 5 में हथियारों का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई को पेश कराना था। इसी के तहत आज जालंधर की कोर्ट में पेश किया गया है। जहां पुलिस को लॉरेंस का कोर्ट से 31 अक्तूबर तक का रिमांड मिला है। गौरतलब है कि जालंधर में एफआईआर नंबर- 83, तारीख 17-5 -22 को धारा 25-54-59 आर्म एक्ट के तहत थाना 5 में मामला दर्ज किया गया था।

    बता दें कि  2 अप्रैल 2022 को जिले के गांव माड़ी मुस्तफा में गैंगस्टर हरजीत पेंटा के कत्ल मामले में बाघापुराना पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पुलिस रिमांड लिया था। जिला पुलिस आज दिखी सख्ती के मूड में दिखाई दे रही है इसी के चलते मीडिया कर्मियों को अदालत परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

  • पंजाबः PRTC की यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

    पंजाबः PRTC की यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

    संगरूरः जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पीआरटीसी की मिनी बस की ब्रेक फेल होने से पलट गई। यात्रियों से भरी यह बस संगरूर से सुनाम जा रही थी और रास्ते में बस हाईवे पर पलट गई। हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार कई यात्री घायल हुए हैं। 8 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रेक फेल होने से बस झाड़ियों से जा टकराई। बस चालक ने बताया कि उसने विभाग को पहले ही सूचित कर दिया था कि बस के ब्रेक काम नहीं कर रहे थे।

    इसके बावजूद चालक को रूट पर भेज दिया गया। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस का शीशा भी टूट गया। बता दें कि हादसे से पहले भी बस डिवाइडर से टकराने लगी थी, लेकिन फिर उसे बचा लिया गया, लेकिन कुछ आगे जाने पर बस पलट गई और हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

  • पंजाबः European Night Restaurant में पुलिस की रेड, मालिक सहित 3 काबू 

    पंजाबः European Night Restaurant में पुलिस की रेड, मालिक सहित 3 काबू 

    अमृतसर: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। इसी के तहत पुलिस रेस्टोरेंट में छापेमारी कर रही है। वहीं देर रात एसीपी वीरेंद्र खोशा की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रणजीत एवेन्यू में रेड की और यूरोपियन नाइट नाम के रेस्टोंरेंट पर पुलिस पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 19 हुक्का और 7 पुदीना बरामद किए।

    सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट की आड़ में नाजायज तौर पर हुक्का बार चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक, मैनेजर और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। बता दें कि पाबंदी के बावजूद रेस्टोरेंट हुक्का बार अवैध रूप से चल रहा था। पुलिस ने जब रेड कि तो मौके पर लोग कश लगाते हुए नजर आए। पुलिस ने अवैध सामान को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

  • जालंधर पुलिस को मिला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड, जाने कब करेगी कोर्ट में पेश

    जालंधर पुलिस को मिला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड, जाने कब करेगी कोर्ट में पेश

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मोगा पुलिस ने 10 दिन का रिमांड हासिल किया था, जोकि आज खत्म हो गया है। जिसके बाद लांरेस को दोबारा बाघापुराना की अदालत में पेश किया गया। आज अदालत ने जालंधर पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ट्रांजिट रिमांड दे दिया है। पुलिस लांरेस को 12 बजे कोर्ट में पेश करेंगी।

    बता दें कि  2 अप्रैल 2022 को जिले के गांव माड़ी मुस्तफा में गैंगस्टर हरजीत पेंटा के कत्ल मामले में बाघापुराना पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पुलिस रिमांड लिया था। जिला पुलिस आज दिखी सख्ती के मूड में दिखाई दे रही है इसी के चलते मीडिया कर्मियों को अदालत परिसर में प्रवेशनहीं करने दिया गया।

  • राशिफल (शुक्रवार 21 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 21 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।

    वृष: चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।

    मिथुन: राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

    कर्क: भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।

    सिंह: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।

    कन्या: उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

    तुला: रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।

    वृश्चिक: अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

    धनु: बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    मकर: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।

    कुंभ: दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

    मीन: नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

  • जालंधर: निगम ने कलां बाजार और अटारी बाजार में 2 बिल्डिंगों को जारी किए नोटिस

    जालंधर: निगम ने कलां बाजार और अटारी बाजार में 2 बिल्डिंगों को जारी किए नोटिस

    जालंधर/वरुण: शहर में अवैध तरीके से बन रही इमारतों की सीलबंदी, उन्हें गिराने और नोटिस भेजे जाने का काम लगातार जारी है। अब ताजा मामला जालंधर के कलां बाजार और अटारी बाजार का सामने आया है।कलां बाजार मॆं भद्रकाली मंदिर के पास रिहायशी नक्शा पास करवा कर कॉमर्शियल बिल्डिंग बना तदी गई। यह बिल्डिंग कि ज्वैलर की बताई जा रही है और इस का नक्शा महिला के नाम से पास है। नगर निगम के पास इस भवन को लेकर शिकायक पहुंची थी।

    जिस पर निगम के कर्मचारियों ने मौका देखा। बिल्डिंग बना रहे लोगों से निगम के पास हुए दस्तावेज मांगे। दस्तावेजों में जो नक्शा पास हुआ था उसके अनुसार बिल्डिंग ना बनाकर मौके पर कॉमर्शिय़ल निर्माण पाया गया। मौका देखने के बाद निगम के कर्मचारियों ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी। अब अधिकारियों ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी कर दिया है।

    हालांकि बिल्डिंग को अभी सील नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच शीघ्र ही इसे सील कर सकती है।  इसी तरह से अटारी बाजार में भी बनी दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस भी शिकायतों को आधार पर ही फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद जारी किया गया है। 

  • जालंधर : Chunmun Mall की बेसमेंट में George Irish pub पर पुलिस की रेड

    जालंधर : Chunmun Mall की बेसमेंट में George Irish pub पर पुलिस की रेड

    जालंधर/वरुण: महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस सख्ती की सख्ती दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात शहर में बड़े नेता की बिल्डिंग में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने दबिश दी है।

    सूचना मिली है कि पुलिस ने माडल टाऊन स्थित जार्ज आइरिश पब में रेड करते हुए वहां से 11 हुक्का बरामद किए हैं और इसके अंदर हुक्का का सेवन कर रहे कई सारे युवकों को भी पकड़ा है। वहीं बार के मैनेजर शंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    बताया जा रहा है माडल टाऊन स्थित चुनमुन माल की बेसमेंट में चल रहे उक्त हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मारा है, जहां से कई युवकों को हुक्का पीते पकड़ा है और भारी मात्रा में हुक्के व अन्य सामान बरामद किया हैं। थाना 6 के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मैनेजर शंकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाब: निजी होटल में पुलिस की रेड, हथियारों सहित आतंकी लंडा के 3 सदस्य काबू

    पंजाब: निजी होटल में पुलिस की रेड, हथियारों सहित आतंकी लंडा के 3 सदस्य काबू

    जल्द डीजीपी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कर सकते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

    अमृतसर: गैंगस्टर के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत दिल्ली पुलिस व स्थानीय पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन करके कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। तीनों के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

    फिलहाल तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा में बैठे आतंकी लंडा पंजाब में दिवाली के आसपास बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटा हुआ है। दिल्ली पुलिस को लंडा की इस हरकत की इनपुट मिली तो उन्होंने अतिरिक्त जानकारियां हासिल करनी शुरू कर दी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अमृतसर का रुख किया।

    अमृतसर कमिश्नरेट के साथ टीम बनाकर एक निजी होटल में रेड की गई। जहां तीनों आतंकी इकट्ठे रह रहे थे। पुलिस ने जब तीनों आरोपियों के कमरे की तलाशी ली तो तीनों के पास से 3 पिस्टल बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, एक AK-47 भी बरामद की गई है। जल्द ही डीजीपी पंजाब इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करके प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। 

  • पंजाबः सेहत विभाग ने इन इलाकों में मिठाई की दुकानों पर दी दबिश, भरे सैंपल

    पंजाबः सेहत विभाग ने इन इलाकों में मिठाई की दुकानों पर दी दबिश, भरे सैंपल

    मोगाः त्यौहारों के नजदीक आते ही सेहत विभाग ने भी कमर कस ली है। इसी के तहत मिलावटी खाद्य पदार्थ व मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए फूड अधिकारियों की टीमें पंजाब भर में तैनात की दी गई हैं। वहीं जिला मोगा में पठानकोट से सहायक फूड कमिश्नर डा. संजय कटियाल और जिला फूड सेफ्टी अफसर राशू महाजन लुधियाना और जिला फूड सेफ्टी अफसर रेखा शर्मा गुरदासपुर से तैनात किए गए हैं।
    जिनकी ओर से आज मोगा शहर के साथ-साथ एक अन्य कस्बे में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर सैंपलिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान उनकी ओर से संदिग्ध मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं और 5 सैंपल लेकर विभागीय लैब में भिजवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सैंपलिंग दीवाली तक निर्विघ्न जारी रहेगी, ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो सके। अधिकारियों की ओर से बर्फी, मिलक केक, खोया, टोडा बर्फी समेत पांच संदिग्ध मिठाइयों के सैंपल लिए गए हैं।
  • जालंधरः शहर में गहरा सकता है पानी का सकंट, 350 ठेकेदारों ने दी ये चेतावनी 

    जालंधरः शहर में गहरा सकता है पानी का सकंट, 350 ठेकेदारों ने दी ये चेतावनी 

    जालंधर/वरुणः शहर में एक बार फिर से पानी का हाहाकार मच सकता है। दरअसल, करीब तीन महीने बाद फिर ट्यूबवेल के आपरेशन एंड मेंटेनेंस का काम देख रहे ठेकेदारों में निगम खिलाफ भारी रोष पाया जा रहा है। गौर हो कि करीब तीन महीने पहले भी ऐसे ही हालात बने थे और तब करीब 350 ट्यूबेल का काम एक दिन के लिए बंद कर दिया गया था। इससे कई इलाकों में हाहाकार मच गया था।

    वहीं अब फिर से 350 से ज्यादा ट्यूबवेल के आपरेशन एंड मेंटेनेंस का काम देख रहे ठेकेदार ने भुगतान न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी दे दी है। वहीं ठेकेदार सुधीर ने निगम कमिश्नर को लिखित में चेतावनी भी दे दी है। सुधीर ने कहा कि वह लगातार काम कर रहा है, बावजूद इसके कई महीने से भुगतान नहीं किया जा रहा। कांट्रैक्टर का आरोप है कि नया बिल 1.60 करोड़ से ऊपर का हो गया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने के दौरान हुए काम के बिल मंजूरी के लिए कमिश्नर के पास पड़े हैं। मगर उन्हें मंजूर नहीं किया जा रहा। इनमें नए ट्यूबवेल लगाने का काम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों के करीब 21 लाख के बिल पास किए गए थे। उसका भुगतान जल्द किया जाए ताकि भविष्य में काम सुचारू ढंग से किया जा सके। बता दें कि शहर में करीब 550 ट्यूबवेल हैं। इनमें से 350 ट्यूबवेल चलाने और उनके रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार सुधीर की एजेंसी एसकेई इंटरप्राइजेज के पास है।