Home Himachal>Una हरोली उत्सव के तीसरे दिन डाॅग शो रहा मुख्य आकर्षण

हरोली उत्सव के तीसरे दिन डाॅग शो रहा मुख्य आकर्षण

0
हरोली उत्सव के तीसरे दिन डाॅग शो रहा मुख्य आकर्षण

ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण डॉग शो रहा, जिसका आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। इसमें लगभग 50 एनिमल लवर्स विभिन्न नस्लों के अपने डाॅगज़ के साथ भाग लेने आए। बैसाखी संग लोक रंग थीम से हरोली उत्सव के अंतर्गत आयोजित डॉग शो ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कुत्तों के करतबों ने पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया। विभिन्न नस्लों के आकर्षक और प्रशिक्षित श्वानों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए प्रतिभागियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें बुल टेरियर, पाकिस्तानी बुली, रोट गिल्लर, ग्रे-हाउंड, जर्मन शेफर्ड, गोल्डन राॅट्रीवर, अमेरिकन बुल, डोबरमैन शिंत्जू, टाॅय पाॅम, देशेहंड सहित कई नस्लों के कुत्तों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने कुत्तों के करतबों, आज्ञाकारिता,ं स्वास्थ्य फिटनेस,  व्यवहार और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विजेता प्रतिभागियों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि पशु प्रेम और उनकी देखभाल के प्रति जागरुकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसमें वेटरनरी पॉलीक्लिनिक, ललड़ी के सर्जन डॉ. शिल्पा के अलावा डाॅ. परमेश डोगरा, डाॅ. गोपाल पशु चिकित्सकों ने जज की भूमिका का निर्वहन किया।

डाॅग शो के परिणाम
इस शो में कुत्तों की बड़ी नस्ल श्रेणी में लालसिंगी के गगन के सारा नाम के कुत्ते को प्रथम तथा उन्हीं जैड नाम वाले को द्वितीय आंका गया। जबकि सुनेहड़ा के आंशु राणा का कुत्ता सिकंदर तीसरे स्थान पर रहा।मध्यम नस्ल श्रेणी में  सलोह के विकास शर्मा के कुत्ते कोको को प्रथम आंका गया जबकि माजरा के अमन के जार्ली को दूसरे स्थान और मैहतपुर के लक्ष्य के डॉग गोकू को तीसरे स्थान पर आंका गया।छोटी नस्ल में श्वेता के स्पेनियल नस्ल की परी को प्रथम, पंडोगा के बलविंदर सिंह के शिहत्ज़ू नस्ल के कैंडी को द्वितीय और पैट्स हब ऊना के शिहत्जु नस्ल के मैक्स को तृतीय स्थान पर आंका गया।

रस्साकस्सी प्रतियोगिता में वेट्स ऊना बने विजेता
हरोजी उत्सव में पुरुष वर्ग की रस्साकसी प्रतियोगिता में वेट्स ऊना की टीम विजेता रही, जबकि विद्युत विभाग की टीम उपविजेता बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here