ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल ऊना में ग्राम पंचायत देहलां लोअर में प्रधान पद के लिए रीना और उप प्रधान पद के लिए राजेश कुमार निर्वाचित हुए। भटोली में प्रधान पद के लिए सतीश कुमार और अंकुश सहोड़ उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। नारी में स्नेह लता प्रधान पद के लिए निर्वाचित। वहीं, हरीश कुमार बने उप प्रधान। मजारा में प्रधान पद पर अमरिन्द्र सिंह निर्वाचित हुए। जबकि उप प्रधान पद के लिए गुरमीत सिंह निर्वाचित हुए। बहडाला लोअर में सुमन लता बनी प्रधान। वहीं, नरेश उप प्रधान निर्वाचित। झुडोवाल में सुमन कुमारी बने प्रधान। वहीं, विक्रम सिंह बने उपप्रधान। बसोली में प्रधान पद के लिए सतनाम सिंह और उप प्रधान पद के लिए नरेन्द्र पाल निर्वाचित हुए। बदोली में प्रधान पद के लिए रजत कुमार और उप प्रधान पद पर सत प्रकाश शर्मा ने चुनाव जीता।
बडसाला में मधु वाला ने प्रधान और नितिन भारद्वाज ने उप प्रधान का चुनाव जीता। धमांदरी में सुदेश कुमारी ने प्रधानी और बलबीर सिंह ने उप प्रधानी का चुनाव जीता। मदनपुर में श्रीमति रमन ठाकुर ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, रमेश चंद उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। कुरियाला में रजनी वाला ने प्रधानी का चुनाव जीता। वहीं, प्रवीण कुमार उप प्रधान बने। मैहतपुर में राम अवतार प्रधान और नीरज चौधरी उप प्रधान बने। भडोलियां कलां में शुभलता ने प्रधानी का चुनाव जीता। वहीं उप प्रधान पद के लिए विनय कुमार निर्वाचित हुए। मलूकपुर में प्रधान पद के लिए बलविन्द्र सिंह चुने गए हैं। जबकि मलकीयत सिंह उप प्रधान बने। अप्पर बहडाला में सुमन लता प्रधान और विनोद कुमार उप प्रधान चुने गए। बडैहर में सुरेश कुमारी ने जीती प्रधानी। वहीं, संदीप कुमार बने उप प्रधान। डठवाड़ा पंचायत में प्रधान पद पर चनन सिंह और उप प्रधान पद पर गुरजीत सिंह निर्वाचित हुए।