Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
Punjab News: आतंकी हमले के बाद पुलिस की दुकानों पर दबिश
बठिंडाः जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पंजाब में अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं घटना को लेकर पुलिस और बीएसएफ मुस्तैद हो गई है। इस दौरान लगातार पंजाब में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने जिले में सैनिक वर्दी की बिक्री पर रोक लगा दी थी। वहीं अब सरकार की हिदायतों के बाद जिला पुलिस ने विभिन्न थानों के अधीन आती गार्मेंट, सैनिक वर्दी की बिक्री करने वाली दुकान व उनकी सिलाई करने वालों की जांच शुरू कर दी है। सरकार की तरफ से देश की सुरक्षा के लिए जारी हिदायतों की सख्ती से पालना करने की हिदायतें दी गई।
वर्तमान में बठिंडा में सबसे बड़ी सैनिक छावनी होने के कारण बठिंडा सेन्सिटिव एरिया माना जाता है व सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रखी गई है। इसी कड़ी में सैनिक छावनी के अधीन पड़ते थाना पुलिस कैंट के प्रभारी दलजीत सिंह ने वीरवार को अपनी टीम के साथ बाबा फरीद नगर, बीबी वाला चौक में स्थित आधा दर्जन के करीब दुकानों की जांच की। इस दौरान दुकानदारों से फौजी वर्दी व सामान की बिक्री करने से पहले इसकी खरीद करने वाले सैनिकों का आईडी कार्ड देखने, उनका मोबाइल नंबर व नाम रजिस्टर में जरूर दर्ज करने की हिदायत दी है। सैनिकों के अलावा उक्त वर्दी की बिक्री व सिलाई किसी सिविलियन को नहीं करने की सख्त हिदायतें है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने दुकानदारों के रजिस्टर व रिकॉर्ड की भी जांच की व जिन दुकानदारों के पास रजिस्टर नहीं था, उन्हें रजिस्टर खरीदकर लगाने की हिदायत दी है। जिला पुलिस उक्त रिकॉर्ड की हर सप्ताह जांच करेंगी व कोई दुकानदार किसी तरह की लापरवाही करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। वहीं दुकानदारों ने प्रशासन व पुलिस की मुहिम व निर्देशों का स्वागत किया है। अधिकतर दुकानदारों का कहना है कि देश की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की हिदायतों का वह लंबे समय से पालन कर रहे हैं। किसी भी गैर-सैनिक को वह वर्दी की बिक्री नहीं करते हैं। इसके लिए उनका आईडी कार्ड जांच करने के साथ मोबाइल नंबर व नाम भी रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर वह आर्मी की तरफ से तय वेरिफिकेशन अफसर से भी संपर्क करते हैं।
-

Punjab News: High Court ने Improvement Trust के दफ्तर को सील करने के आदेश किए जारी, देखें वीडियो
पठानकोटः जिले में इंप्रूवमेंट ऑफिस को लेकर हाईकोर्ट ने सील करने के आदेश जारी कर दिए है। दरअसल, आप पार्टी द्वारा कल राज्य सरकार द्वारा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, ताकि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लोगों के काम आसानी से हो सके। लेकिन अब वह चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिस में जाकर अपनी कुर्सी पर नहीं बैठ पाएगा। क्योंकि इंप्रूवमेंट का गेट पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है।
दरअसल, शहर के एक व्यापारी ने हाई कोर्ट में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के खिलाफ केस दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया था कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने उसकी जमीन को जबरन अधिग्रहण करके बेच दिया है। जिसके बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इंप्रूवमेंट दफ्तर को सील करने के आदेश जारी किए हैं। जिसके बाद आज पुलिस ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर पर दस्तक दी और वहां मौजूद अधिकारियों को बाहर भेजकर दफ्तर को ताला जड़ दिया।
इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने उन्हें ऐसा करने का आदेश दिया है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कार्यालय को सील करने के आदेश प्राप्त हुए थे। जिसके बाद उनकी ओर से कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के अगले आदेश तक सुधार द्वार नहीं खोला जाएगा तथा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अधिकारी इसे न खोले।
-

मथुरा दे बिच अवतार हो गया शाम निका जेहा, पर झूम उठा पूरा पंडाल, निकाली श्री बाल कृष्ण की झांकी
हटली सुल्तानू में चल रही भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण अवतार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के हटली सुल्तानू क्षेत्र में उस समय पूरा पंडाल झूम उठा जब श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया। यह आयोजन रिटायर्ड कैप्टन स्वर्गीय रामेश्वर दास शर्मा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उनके सुपुत्र, प्रसिद्ध प्रवक्ता विवेकशील शर्मा एवं परिवार द्वारा संपन्न कराया गया। कथा व्यास के रूप में प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्म की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। श्री मद भागवत कथा का माहौल जैसे-जैसे श्रीकृष्ण जन्म के करीब आता गया, भक्तों की आंखों में श्रद्धा और उत्साह का मिश्रण देखा गया।

जैसे ही कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन शुरू किया, पूरे पंडाल में उल्लास की लहर दौड़ गई। जय-जयकार के नारों से वातावरण गूंज उठा, नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। आचार्य डॉ. सुमन शर्मा ने कथा के माध्यम से बताया कि किस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने कारागार में जन्म लिया। उन्होंने कहा देवकी और वासुदेव का विवाह होने के बाद जब उनकी बिदाई हो रही थी, तभी आकाशवाणी हुई कि देवकी की आठवीं संतान कंस का अंत करेगी। इस डर से कंस ने उन्हें तुरंत बंदी बना लिया और एक-एक करके उनके छह पुत्रों की हत्या कर दी। उन्होंने कहा सातवीं संतान बलराम जी थे, जिन्हें योगमाया ने रोहिणी के गर्भ में स्थानांतरित कर दिया और आठवें पुत्र के रूप में स्वयं भगवान विष्णु ने श्री कृष्ण जी रूप में जन्म लिया। उस समय कारागार में दिव्य प्रकाश फैल गया और भगवान ने देवकी-वासुदेव को अपने अष्टभुज रूप में दर्शन दिए। उन्होंने कह मैं वही हूँ जो त्रेता में राम था, द्वापर में कृष्ण हूँ, और युग-युगों तक धर्म की रक्षा के लिए आता रहूँगा।
श्री मद भागवत कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का दृश्य प्रस्तुत किया गया, उसी क्षण आयोजन स्थल में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। एक बालक को नटवर नागर के रूप में सजाया गया, जिसे देख भक्तों की आंखें नम हो गईं। पंडाल के हर कोने से भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां गूंजने लगीं। श्रद्धालु भावविभोर होकर नाच उठे। आयोजन स्थल को वृंदावन की गलियों की तरह सजाया गया था। जगह-जगह फूलों की मालाओं, राधा-कृष्ण की झांकियों और दीयों से साज-सज्जा की गई थी। यह आयोजन सिर्फ एक पारिवारिक श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र से लोग इसमें सम्मिलित हुए। आयोजनकर्ता विवेकशील शर्मा ने कहा यह आयोजन हमारे पिता स्वर्गीय रामेश्वर दास शर्मा को श्रद्धांजलि स्वरूप है। वे सदैव धर्म और सेवा में विश्वास रखते थे। हमने प्रयास किया है कि उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए। उन्होंने आगे बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा सात दिवसीय है और इसमें प्रतिदिन श्रीकृष्ण लीला के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
कथा में प्रतिदिन भजन संध्या, झांकी दर्शन और प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने मंच से भजन में कान्हा सो जा जरा, माता थकी है.और मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया जैसे भजनों पर भक्त झूमते रहे। देर रात तक भक्ति और प्रेम का यह प्रवाह थमने का नाम नहीं ले रहा था। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों ने पूरे मनोयोग से भाग लिया। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल सामाजिक एकता बढ़ती है, बल्कि बच्चों को भी अपने धार्मिक संस्कारों की जानकारी मिलती है। हटली सुल्तानू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव न केवल एक धार्मिक आयोजन था, बल्कि भक्ति, समर्पण और सामूहिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण भी बना। यह आयोजन यह सिखाता है कि जब श्रद्धा और सेवा का संगम होता है, तब साधारण से आयोजन भी असाधारण बन जाते हैं। श्रीकृष्ण जन्म के इस पावन अवसर पर जुटे हर श्रद्धालु ने अपने मन-मंदिर में आनंद और भक्ति का नया अनुभव किया। कथा विराम के बाद भंडारे का प्रसाद भी वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
-

Punjab News: तारें काटने को लेकर दूसरे दिन जारी रहा 2 दुकानदारों का विवाद, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के मालीगंज में 2 दुकानदारों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां पाई बाजार में उस समय हड़कंप मच गया जब 2 दुकानदारों के बीच तारें काटने को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, दुकानों के ऊपर से गुजर रही तारों की कटिंग को लेकर पहले 2 दुकानदारों में बहसबाजी हुई, देखते ही देखते दोनों दुकानदारों में बात हाथापाई तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष बार-बार बिजली विभाग को शिकायत कर रहा था कि तारों की वजह से कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए उन तारों को यहां से हटाया जाए। वहीं इस घटना को लेकर दूसरे दिन विवाद जारी रहा।
दरअसल आज सुबह इस मामले को लेकर फिर से विवाद भड़क गया। एक समूह द्वारा दूसरे समूह पर आरोप लगाए गए कि पुराने प्रधान और प्रधान पुलिस कर्मचारियों के साथ मिलकर हमारी दुकानों के अंदर जाकर चेकिंग कर रहे हैं। आरोप है कि पुलिस उनका समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि कल हुई मारपीट पूरी तरह से फर्जी है और जिनका मेडिकल कराया गया है उनकी फिर से जांच करवाई जाए।
उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराई गई है और व्यापारियों के बीच भारी रोष है। दूसरी ओर, दूसरा पक्ष साफ तौर पर कहता है कि उनके पास भी सभी सीसीटीवी फुटेज हैं जो उन्होंने पुलिस को दी हैं। उल्टा, आज सुबह इन लोगों ने हमारी दुकान पर आकर गालियां दीं और हमें जान से मारने की धमकियां दीं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस या प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए। हम जांच में तैयार हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
-

आरोप: हरोली उत्सव आयोजन, व्यावसायिक विभागों से जबरन वसूली: प्रो राम कुमार
समय सीमा से अधिक चले आयोजन को लेकर भी भाजपा हुई आक्रामक
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी हरोली में हुए राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में जबरन उगाही को लेकर कांग्रेस पर आक्रामक हो गई और भाजपा नेता प्रो राम कुमार ने प्रैस वार्ता कर हरोली उत्सव पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए।
पार्टी के पूर्व प्रवक्ता राम कुमार ने हरोली उत्सव में हिमाचल के कलाकारों की अपेक्षा बाहरी कलाकारों को अधिक मान सम्मान और अधिक पैसा दिए जाने की बात भी कही । उन्होंने कहा कि हिमाचली कलाकारों को अपेक्षाकृत कम मान सम्मान और कम पैसा दिया गया है । उन्होंने इस उत्सव के आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा , प्रत्येक विभाग और हर व्यावसायिक वर्ग से जबरन वसूली के आरोप भी लगाए ।
इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी ने किसी भी आयोजन के रात के दस बजे तक ही निर्धारण से अधिक चले आयोजन को लेकर भी राज्य सरकार पर हल्ला बोला । राम कुमार ने राज्य सरकार और प्रशासन को इस नियम कानून की जानकारी होने की बात कही और इस समय सीमा के निर्धारण से अधिक आयोजन होने की बात कही और उप मुख्यमंत्री पर कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया ।
-

Jalandhar News: पहलगाम में सुरक्षा में हुई चूक और BBMB मुद्दे को लेकर परगट ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
विधायक परगट ने पंजाब बॉर्डर बंद किए जाने और गुजरात के खुले रहने का उठाया मुद्दा
जालंधर, ENS: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने केंद्र पर निशाने साधे है। उन्होंने कहा कि इस घटना में सुरक्षा में चूक हुई है और इसे भाजपा के नेता भी मान रहे है। इस चूक को लेकर विचार करना बड़ा विषय है। परगट सिंह ने घटना को लेकर कड़ी निंदा की है और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के साथ खड़ी है और खड़ी रहेंगी। केंद्र द्वारा पंजाब का बॉर्डर बंद किए जाने को लेकर परगट सिंह ने कहा कि इसे तो केंद्र द्वारा बंद कर दिया, लेकिन आज भी गुजरात का बॉर्डर खुला हुआ है। यह पंजाब के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जाता है।
पंजाब के लोग भी व्यापार करके हालात को ठीक करना चाहते है। उन्होंने कहा कि मुंबई में ताज होटल पर 26/11 को हुए आतंकी हमले के दौरान भी गुजरात के बॉर्डर को बंद नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि जब भी बॉर्डर बंद होता है तो पंजाब का ही बॉर्डर बंद होता है। ऐसे में भाजपा को अपने कार्यक्रम की समीक्षा करनी चाहिए। वहीं बीबीएमबी मामले में पंजाब और हरियाणा के पानी के मसले को लेकर भाजपा द्वारा पंजाब पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपो पर विधायक ने कहा कि उन्हें भाजपा से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने डैम सेफ्टी एक्ट को लेकर पंजाब के साथ काफी धक्का किया है। 2021 में यह कानून बना है, लेकिन सीएम मान ने इस कानून पर कोई बात नहीं की।
आज पंजाब में आप पार्टी द्वारा धरने लगाए जा रहे है। विधायक ने कहा कि धरने की जगह पंजाब विधानसभा में पंजाब राज पूर्ण गठन की धारा 78, 79 और 80 एक्ट को रद्द किया होता तो शायद यह स्थिति ना बनती है। सीएम मान द्वारा कहा जा रहा है कि बीबीएमबी पर 60 प्रतिशत पंजाब का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कल जो भाजपा द्वारा 8-1 से पंजाब के खिलाफ हुआ है, वह कैसे हो गया। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के साथ भाजपा पहले भी धक्का करती आ रही है। पंजाब से पहले भी पानी गलत ढंग से दोनों राज्यों को दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आज के समय में डैम में पानी का स्तर पहले ही कम है। लेकिन उसके बावजूद उस एक्ट की दूर-वरतों करते हुए हरियाणा को पानी देने का फैसला किया है। परगट ने कहा कि हम सभी को इस मामले में एक साथ मिलकर हल करना चाहिए। विधानसभा का सेशन सीएम मान को बुलाना चाहिए और इस मामले में एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। वहीं पंजाब राज पूर्ण गठन के एक्ट को रद्द करना चाहिए। दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधने के मामले में विधायक का ने कुछ भी कहने से गुरेज किया। उन्होंने कहा कि 43 किलो आरडीएक्स मामले में 40 जवानों के शहीदी को लेकर कहाकि आज तक उसकी जांच पूरी नहीं हुई है।
-

ग्रुप केटेगिरी में बद्दी के अमरावती विद्यालय की टीम अव्वल रही
सब जूनियर वर्ग में पिंजौर के रुद्रा डांस अकादमी का सुर्यांश विजेता रहा
ड्यूटी केटेगिरी में पावनी व कृतिका झा ने बाजी मारी
बद्दी/सचिन बैंसल: कालूझिंडा स्थित अटल शिक्षा कूंड स्थित एक निजी विवि में लक्की डांस स्टुडियो बददी की ओर से हिमाचल डांस आईकान सीजन टू कराया गया। स्टायला कंपनी के संचालक उदय भान सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
ग्रुप केटेगिरी में बद्दी का अमरवती विद्यालय की टीम पहले स्थान पर ही। इसी स्कूल की दूसरी टीम द्वितीय पर रही। सब जूनियर वर्ग में रुद्रा डांस अकाडमी पिंजौर के सुर्यांशं विजेता रहे। लक्की डंस स्टु़डियो बद्दी अन्याया ठाकुर फर्स्ट रनरअप, निताशा सिरवी व मन्नत दूसरे तथा दर्शी त्रिपाठी थर्ड रनरअप रही। जूनियर केटेगिरी कृतिका झा विजेता रही। पावनी फर्स्ट रनरअप, सृष्टि पात्रा दूसरे, तृष्णा व माधवी बंसल थर्ड रनर अप रही। सीनियर केटेगरी में भावा विजेता रही। सन्नी फर्स्ट रनरअप, राखी दूसरे व पवन अफ्ररो तीसरे स्थान पर रहा।
ड्यूट केटेगिरी में पावनी व कृतिका झा विजेता रही। सृ्ष्टि पात्रा व माधवी बंसल फर्स्ट रनरअप, रयाना व लहर सैंकिड रनरअप, राखी व विधि थर्ड रनरअप रही। ट्रीआईओ केटेगिरी में निताशा, सृष्टि व अन्नया विजेता रही। पीयूष, भाग्यांश व परीक्षित फर्स्ट रनरअप व दिव्यांश, करनव व पीयूष सैकिंड रनरअप रहे। प्रतियोगिता में पंजाब, हिमचाल व हिरयाणा के 70 डांस प्रतिभागियों ने भाग लिया।
-

बद्दी इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया श्रमिक दिवस
लेबर चौक पर जाकर सफाई कर मजदूरों को बांटी मिठाई
स्कूल में काम करने वाले सभी मजदूरों को किया सम्मानित
बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मखनु माजरा में वीरवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में काम करने वाले सभी मजदूरों को मिठाई खिलाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य मेरिन पॉल ने रेणु, सुनिता, बबली, कमलेश, मतीना, हंसराज, अरूण, शिवम रानी, अवदेश, कलावती, अमन, सतविंद्र, हबीब, राज कुमार, कासिन, निर्मल, आज्ञा राम, अमनदीप, निर्मल सिंह, परमजीत, दयावंती, इंद्रजीत कौर, मोनिका, निशा, आसमा, रजनी, हिना, अंजना व रीतू क को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बद्दी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र बद्दी के लेबर चौक पर गए और वहां पर जाकर उन्होंने मजदूरों को मिठाइयां बांटी। इस मौके पर बच्चों ने लेबर चौक के आसपास की सफाई भी की ।वही साथ लगते मजदूरों के निवास स्थान पर जाकर भी सफाई की।

स्कूल की प्रधानाचार्य मेरिन पाल ने कहा कि मजदूर समाज के विकास में एक महत्वपूर्ण कडी का काम करती है। लेबर चौक बच्चों को ले जाबे का उद्देश्य था कि बच्चे जान सके कि किस प्रकार एक मजदूर दिन-रात मेहनत करके अपने घर को चलाता है और कठिन परिश्रम करता है ।ताकि बच्चे भी कठिन परिश्रम कर सके और अपने आने वाले जीवन को सफल बना सके ।इस मौके पर स्कूली बच्चों सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
