Punjab News: मजदूर दिवस पर अपनी मांगों को लेकर मजदूर सड़कों पर उतरे, देखें वीडियो

Written by

in

बरनालाः जिले में मजदूर दिवस पर मजदूरों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना लगाया। जिसके बाद उन्होंने शहर में रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है। अगर काम मिलता है कि किए काम के पैसे नहीं दिए जा रहे। रोजगार न मिलने के कारण आज का मजदूर लाचार हो गया है। करीब 5 हजार मजदूरों ने डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया है। इस दौरान मजदूरों ने 11 मांगें रखी है। जिसमें बुढ़ापा पेंशन, मजदूर की दिहाड़ी 700 रुपए तय करना, सेहत व शिक्षा सहूलियत सहित मुद्दे शामिल है।

इस दौरान उन्होंने मांगे पूरी ना होने पर मुख्यमंत्री की रिहायश आगे प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर भाई लालो मंच के अध्यक्ष हरजीत सिंह खियाली ने कहा कि 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर विभिन्न गांवों से लोग डीसी कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए हैं और मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आज के हालात बहुत बुरे हो गए हैं, मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा।

बुजुर्गों को समय पर बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही, बच्चों को स्कूलों में शिक्षा नहीं मिल रही और इसके साथ ही अस्पतालों में अच्छा इलाज भी खत्म हो गया है, जिसके चलते आज मजदूर दिवस के मौके पर डीसी दफ्तर के सामने यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों द्वारा किए गए काम का पैसा सरकार की ओर से खाते में जमा नहीं करवाया जा रहा। जिसके चलते वे फसल के सीजन में गेहूं लेने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आज 5 हजार मजदूर धरने पर पहुंचे हैं, अगर ये मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाले समय में 20 हजार मजदूर मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *