Blog

  • Jalandhar: चोरों ने मंदिर में दिया वारदात को अंजाम

    Jalandhar: चोरों ने मंदिर में दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर,ENS – चोर और लुटेरे अब धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मलका चौक से सामने आया है। मलका चौक में स्थित शिव मंदिर को चोर रात करीब डेढ़ ताले तोड़ मंदिर में घुसे और भगवान के आगे पड़ी गोलक से हजारों रुपये का चढ़ावा लेकर फरार हो गए।

    मंदिर के पंडित विनोद कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह मंदिर को खोलने के लिए आए तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो भगवान के आगे रखी हुई गोलक खुली हुई थी और पैसे निकाले हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने थाना-2 के घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुट गई।

  • आज का राशिफल, 3 सितंबर 2024

    आज का राशिफल, 3 सितंबर 2024

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जएगी। मेष राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा । धैर्य और विनम्रता रखें । आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे वृष राशि-आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा । समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा।  मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। आज आपको संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी । अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगा। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक कार्यों में आपका पैसा लग सकता है । किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है।  कर्क राशि-आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा।साथ ही आज के दिन आप कोई कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे । आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है । जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।आज भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी । महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी । पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी ।  सिंह राशि- जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज कोई टॉपिक समझने में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा।  कन्या राशि-आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आप नया करोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा । परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा | साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी।  तुला राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आपकी वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है।आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी । आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे।  वृश्चिक राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी । अगर आप जॉब बदलना चाहते है तो अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा।आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। धनु राशि- आज आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है । आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं । मकर राशि-आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रिस्पेक्ट करेंगे, धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। कुंभ राशि-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा । नयें व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी। मीन राशि-आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा।आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेषव्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे । छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।
  • Jalandhar District court में Additional session Judge Naresh Kumar की हुई नियुक्ति, पढ़े सूची

    Jalandhar District court में Additional session Judge Naresh Kumar की हुई नियुक्ति, पढ़े सूची

    चंडीगढ़ः पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट सैशन जजों को नियुक्त किया है। वहीं, नियुक्ती सूची जारी करते हुए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने 2 Additional session जजों को नियुक्त किया गया है। अतः जिन जजों के तैनातियां हुई हैं, उनके नाम की लिस्ट निम्न है।

  • Punjab : Chohan Salon & Spa Center में पुलिस की रेड, कई युवक-युवतियां काबू, देखें वीडियो

    Punjab : Chohan Salon & Spa Center में पुलिस की रेड, कई युवक-युवतियां काबू, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के जोड़ा फाटक के पास Chohan Salon & Spa Center में पुलिस ने छापेमारी की है। जहां, स्पा सेंटर में अवैध धंधे की खबर मिलने पर पुलिस ने यह छापेमारी की है। जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर से करीब छह लड़कियों और कुछ लड़कों को मौके से काबू कर लिया।

    इस संबंध में छापेमारी बारे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जोरा गेट के पास स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। जिस पर पुलिस ने छापेमारी की और पुलिस ने स्पा सेंटर से करीब छह लड़कियों और कुछ लड़कों को काबू किया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

  • Punjab : दोस्त के बेटे ने बुजुर्ग को मारा थप्पड़, मौत

    Punjab : दोस्त के बेटे ने बुजुर्ग को मारा थप्पड़, मौत

    लुधियाना। शहर के बसंत एवेन्यू से दोस्त के बेटे द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने से एक बुजुर्ग की मौत होने का मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित और उसका दोस्त प्रेम पाल दोनों ही सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं। सोमवार दोपहर दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई, जिसके बाद पीड़ित ने प्रेम पाल को थप्पड़ मार दिया। जिससे थप्पड़ लगने के बाद बुजुर्ग बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान बसंत एवेन्यू निवासी सहदेव साहू उर्फ ​​बंगाली (60) के रूप में हुई है, जो सिक्योरिटी गार्ड है। सदर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार दोपहर लुधियाना के सिविल अस्पताल से घटना की सूचना मिली।

    प्राथमिक जांच से पता चला है कि पीड़ित और उसका दोस्त प्रेम पाल दोनों ही सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं। सोमवार दोपहर दोनों के बीच किसी बात पर बहस हुई, जिसके बाद पीड़ित ने प्रेम पाल को थप्पड़ मार दिया। हालांकि प्रेम पाल ने पीड़ित पर पलटवार नहीं किया, लेकिन वह घर गया और उसके बेटे को इस बारे में बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

  • Punjab : ऑटो रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, देखें वीडियो

    Punjab : ऑटो रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर में ऑटो रिक्शा खड़ा करने को लेकर दो गुटों आपस में भिड़ जाने का मामला सामने आया है। जहां, एक गुट के लोगों ने ऑटो रिक्शा वाले पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा कारवाई न होने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने दोपहर थाने का घेराव किया और इंसाफ देने की गुहार लगाई। पीड़ित पक्ष के साथ इंसाफ दिलाने को लेकर निहंग सिंह भी थाने पहुंचे।

    जानकारी के अनुसार घटना शहर के जोधेवाल बस्ती की है। इलाके के रविदास धर्मशाला के पास रहने वाले गुरदीप कुमार ने बताया कि वह ऑटो रिक्शा चलाता है। कुछ समय पहले ही उसने एक नया मकान खरीदा है जहां वह अपना ऑटो खड़ा करता था, लेकिन पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी ऑटो को लेकर उससे रोक-टोक करते रहते हैं।

    जिसके बाद मोहल्ले में ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद उस समय गर्मा गया जब कुछ लोगों ऑटो को साइड करने को कहा। जब ऑटो साइड नहीं किया तो मोहल्ले के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। गुरदीप कुमार ने बताया कि उस पर हमला करने वालों में नरेश कुमार, मनीश, आशा रानी शामिल हैं।

    इधर, थाना सुंदर नगर की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि शिकायत लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद बनती कारवाई करेंगे।

  • Punjab : 4 बाइक व 8 मोबाइल फ़ोन सहित 3 गिरफ्तार

    Punjab : 4 बाइक व 8 मोबाइल फ़ोन सहित 3 गिरफ्तार

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के दिशा निर्देशों पर थाना हेबोवाल की पुलिस ने चोरी और स्नैकिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में जानकारी देते हुए ADCP गुरदेव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों को चार मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल और एक दातर सहित काबू किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रमेश कुमार उर्फ ​​रोहन, सोनू पर पहले से ही अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में 3-3 मामले दर्ज हैं।

    आरोपियों की पहचान अर्श कुमार निवासी गांव ललतों कलां, रमेश कुमार उर्फ ​​रोहन निवासी गली नंबर 03 हीरो सुमन नगर, गियासपुरा, सोनू निवासी गली नंबर 01 लक्ष्मी नगर के रूप में हुई है।

  • Punjab : कनाडा सड़क हादसे में हुई थी युवती की मौत, गांव पहुंचा शव, देखें वीडियो

    Punjab : कनाडा सड़क हादसे में हुई थी युवती की मौत, गांव पहुंचा शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर के गांव सुख्खा चिड़ा की रहने वाली 21 साल की लड़की लखविंदर कौर ऊर्फ कोमल की कनाड़ा के ब्रैंपटन में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कोमल सहित तीन अन्य लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक लड़का गंभीर घायल हो गई थी। कोमल 10 महीने पहले स्टडी वीजा पर विदेश गई थी। वहीं, कोमल का शव गांव सुख्खा चिड़ा पहुंचा तो ताबूत में बंद देख परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दौरान इलाके के सभी लोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े थे, रिश्तेदारों और इलाके के निवासियों की आंखें नम थीं, परिवार के पिता और मां रो-रोकर बेहाल थे।

    इसके बाद माता-पिता ने कहा कि अपनी बेटी को बेहतर भविष्य के लिए कर्ज लेकर कनाडा भेजा था, पूरे एक साल बाद आज बेटी को ताबूत में बंद होकर वापस आई है। सोमवार को कोमल का शव घर लाया गया। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिसके बाद चाचा ने बताया कि अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    वहीं, मृतक के चाचा ने बताया कि उनके साथ कोमल और अन्य लड़कियां भी थीं जो गाड़ी में सवार थीं और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ों से जा टकराई थी, जिसके जिसके बाद हादसे में कोमल सहित तीन अन्य लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक लड़का गंभीर घायल हो गई थी।

  • Punjab : 5 बच्चों के पिता ने पड़ोसन से रचाई शादी, देखें वीडियो

    Punjab : 5 बच्चों के पिता ने पड़ोसन से रचाई शादी, देखें वीडियो

    अमृतसर। शहर के गेट हकीम इलाके में एक व्यक्ति अपनी पत्नी और पांच बच्चों को छोड़कर भाग गया और उसने किसी और के साथ प्रेम विवाह कर लिया। वहीं, पीड़ित पत्नी ने अपने पांच बच्चों के लिए पुलिस में न्याय की गुहार गया है। इस दौरान पीड़ित महिला ने कहा कि 2010 में उसकी शादी खुशदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति से हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं और अब उसका पति उसे छोड़कर अपने पड़ोस में रहने वाली से प्रेम विवाह कर लिया है।

    उस महिला के पति का कुछ समय पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद मेरे पति का उसके साथ अवैध संबंध हो गया था, जिसे लेकर वह कई बार राजीनामा भी कर चुकी थी। जिसके बाद भी प्रेम विवाह कर लिया है। मैं पुलिस प्रशासन से गुहार लगा रही हूं कि मेरे पांच बच्चों को न्याय दो, दूसरी ओर पुलिस मेरी बात नहीं सुन रही है और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने पड़ोसी महिला से शादी कर ली है और इस संबंध में हमने पीड़ित महिला से कहा कि वह माननीय न्यायालय में मामला दायर कर सकती है।

  • उपायुक्त ने किया नवस्थापित औद्योगिक इकाई का दौरा

    उपायुक्त ने किया नवस्थापित औद्योगिक इकाई का दौरा

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को ऊना के पंडोगा में नवस्थापित इयान मैकलियोड डिस्टलर्स की माल्ट स्पिरिट डिस्टिलरी का दौरा किया। इस आधुनिक औद्योगिक इकाई की प्रतिदिन 5 हजार लीटर अंतरराष्ट्रीय स्तर की माल्ट विस्की तैयार करने की क्षमता है, जो विश्व के 50 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी। डिस्टिलरी स्कॉटलैंड की विशेष मशीनरी से सुसज्जित है, जो उच्च गुणवत्ता वाली विस्की उत्पादन की गारंटी प्रदान करती है।

    उपायुक्त जतिन लाल ने डिस्टिलरी की संपूर्ण कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया और स्थानीय उद्योग के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। इस दौरान, इयान मैकलियोड डिस्टलर्स के निदेशक आर.वी. सुब्रमणियन और प्लांट के प्रबंध निदेशक योगेश गुलमिरे ने उपायुक्त को उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

    उपायुक्त ने डिस्टिलरी की उच्च तकनीकी क्षमताओं की सराहना की और कहा कि ऐसी औद्योगिक इकाइयाँ राज्य की औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे न केवल स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा।