Blog

  • Microsoft के server ठप होने से मचा हड़कंप, सरकार ने बुलाई Emergency बैठक

    Microsoft के server ठप होने से मचा हड़कंप, सरकार ने बुलाई Emergency बैठक

    नई दिल्लीः माइक्रोसॉफ्ट सर्वर के ठप्प होने को लेकर दुनियाभर में विमान सेवाएं के साथ बैंक और मीडिया सेक्टर के प्रभावित होने का मामला सामने आया है। सर्वर ठप्प होने से दुनियां भर में हड़कंप मच गया है। वहीं इस मामले को लेकर भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई है। कई वमानन कंपनियों के फ्लाइट उड़ान नहीं भर पा रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कत आने के बाद अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

    कई एयरपोर्ट पर चेक-ईन सेवाएं बंद हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा अमेरिकी एयरलाइंस सर्विस पर असर पड़ा है। इस मामले को लेकर ऑस्ट्रेलिया सरकार ने आपातकाल बैठक बुलाई है। वहीं सर्वर के दिक्कत आने से ब्रिटिश समाचार चैनल स्काई न्यूज पर लाइव प्रसारण बंद हो गया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के बर्लिन एयरपोर्ट से विमानों के टेकऑफ बंद है। वहीं, एयरपोर्ट पर विमान सेवा रोक दी गई है। ब्रिटेन की रेल सेवा में भी तकनीकी खराबी आई है।

     

  • Microsoft का Server हुआ ठप, Banks से लेकर Flights की उड़ान हुई बाधित

    Microsoft का Server हुआ ठप, Banks से लेकर Flights की उड़ान हुई बाधित

    नई दिल्लीः Microsoft के सर्वर ठप होने का मामला सामने आया है। सर्वर ठप्प होने के चलते दुनियाभर में बैंक से लेकर एयरलाइन्स तक की सर्विसेस बाधित हो गई। कंपनी के फोर्म पर पिन मैसेज के मुताबिक, बहुत से विंडोज यूजर को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर नजर आ रहा है। बताया जा रहा हैकि ये दिक्कत हालिया क्राउड स्क्राइक अपडेट के बाद हो रही है। इस दिक्कत से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं इस मामले को लेकर माइक्रोसॉफ्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार की सुबह उनकी क्लाउड सर्विसेस बाधित होने की वजह से दुनियाभर के कई इलाकों में दिक्कत हुई है।

    इसकी वजह से एयरलाइन्स की उड़ाने प्रभावित हुई हैं। भारत, अमेरिका समेत कई देशों में विमानों की उड़ान पर इस आउटेज का असर पड़ा है। माइक्रोसॉफ्ट के सर्विस हेल्थ स्टेटस अपडेट के मुताबिक, इस दिक्कत की शुरुआती वजह Azure बैकेंड वर्कलोड के कॉन्फिग्रेशन में किया गया एक बदलाव है, जिसकी वजह से स्टोरेज और कंप्यूटर रिसोर्सेस के बीच बाधा आ रही है और इसकी वजह से कनेक्टिविटी फेलियर की समस्या हुई है।

    इस मामले को लेकर कंपनी का कहना है कि दिक्कत के चलते Microsoft 365 सर्विसेस पर भी असर पड़ा है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम करने वाली CrowdStrike ने इस दिक्कत को माना है। CrowdStrike एक साइबर सिक्योरिटी फर्म हैष फर्म के इंजीनियर्स ने उन कंटेंट को खोज लिया है, जिसकी वजह से दिक्कत हुई है और किए गए बदलाव को पहले की तरह कर दिया है।

  • Punjab: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा, देखें वीडियो

    अमृतसरः न्यू अमृतसर में किए अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम न्यू अमृतसर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर इलाकावासियों ने कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनके घरों के बाहर बनाई गई कियारियों और थड़ों को तोड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह कब्जे पिछले 15 सालों से हैं। उस समय विभाग ने कार्रवाई क्यों नहीं की।

    दूसरी तरफ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सुपरिंटेंडेंट राकेश गर्ग ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। जिन लोगों ने घरों के बाहर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है उन्हें हटाया जा रहा है। मामले को लेकर पूरी रिपोर्ट बनाकर माननीय न्यायालय को सौंपी जाएगी।

    वहीं पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट विभाग द्वारा अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से की जा रही है। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • Jalandhar: युवती के गायब होने पर थाने के बाहर पहुंचे परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar: युवती के गायब होने पर थाने के बाहर पहुंचे परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतगर्त आते इलाके में युवती के गायब होने के मामले में आज पीड़ित परिवार थाने पहुंचा है। जहां पीड़ित परिवार अनिल महाजन ने आरोप लगाए है कि 4 से 5 दिन हो गए हैकि उनकी लड़की के गायब होने के मामले में वह शिकायत भी दे चुके है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 4 से 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं इस मामले को लेकर परिवार ने बताया कि उनकी बेटी नकोदर के पंडोरी गांव के किसी लड़के के साथ घर से गायब हो गई है।

    आरोप है कि वह सोशल मीडिया के जरिए उससे बात करती थी। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नकोदर के जस्सी नामक युवक के साथ वह भाग गई है। पिता ने कहा कि वह घर से अकेली ही गई थी लेकिन अब तक वापिस नहीं आई। परिवार ने आरोप लगाए है कि बेटी घर से 15 हजार रुपए लेकर गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वह उसी लड़के के साथ घर से चली गई थी, लेकिन शाम को लौट आई थी। परिवार ने आरोप लगाए है कि वह थाने में लगातार चक्कर काट रहे है। इस दौरान पुलिस उन्हें आज और कल आने की बात कहते रहते है।

    उन्होंने कहाकि वह आज भी थाने आए तो पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों की मीटिंग में व्यस्त है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की का पिता हैंडीकैप है और उसका एक बेटा भी है। परिवार का कहना हैकि वह लड़की की तालाश के लिए रोज थाने में आकर गुहार लगा रहे है। परिवार आरोप है कि उन्हें बेटी को भगाने में 2 लड़कियों पर शक है और वह लड़के के साथ लड़कियों के नाम भी पुलिस को लिखवा चुके है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस मीटिंग की दुहाई देकर शाम को आने की बात कह रहे है और पुलिस के उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगा रहे है।

  • Punjab : हमलावरों ने तेजधार हथियारों से 2 घरों पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab : हमलावरों ने तेजधार हथियारों से 2 घरों पर किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में सरेआम गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं जो रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मामला फिरोजपुर के गांव हामित चक्क से सामने आया है। जहां गुंडागर्दी की खौफनाक घटना सामने आई है। हमलावरों ने पुरानी दुश्मनी के चलते दो घरों को निशाना बनाया। पीड़ितों ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि शिंदर सिंह निवासी हामद चक्क दा मल्लावाला ससुराल परिवार से विवाद चल रहा था इसी को लेकर शिंदर सिंह की कुछ लोगों से बहस हो गई। इसी बात को लेकर ससुराल परिवार के गांव के कुछ लोगों ने कल रात छिंदर सिंह के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान छिंदर सिंह अपनी जान बचाने की कोशिश की।

    छिंदर सिंह जान बचाने के लिए पास ही घर में छिप गया। उन लोगों ने उनके घर पर भी हमला किया। रात में रोशनी न होने के कारण काफी अंधेरा था, हमलावर आए और परिवार को अंधाधुंध पीटने लगे। पीड़ितों ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने हमारे घर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान सुखराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, उनकी गर्दन के पास किरपान से वार किया गय। इस दौरान सुखराज सिंह ने खुद को बचाया और उनके कान पर गंभीर चोट आई।

    जिसके बाद घायल सुखराज सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों की भीड़ ने एक हमलावर को पकड़ लिया, जिसे आरिफ थाने की पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़ित और पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मीडिया से बात की है और न्याय की मांग की है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से गुंडागर्दी करने वाले गलत लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

  • Phagwara: सिगरेट को लेकर हुआ विवाद, गाड़ी से रौंदकर की हत्या, देखें वीडियो

    Phagwara: सिगरेट को लेकर हुआ विवाद, गाड़ी से रौंदकर की हत्या, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सिगरेट को लेकर हुए विवाद में एक गाड़ी चालक युवक द्वारा व्यक्ति कों रौंदकर कत्ल करने के मामले में सतनाम पूरा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते जसप्रीत सिंह ने बताया कि रात को चार लोगों ने अपनी इनोवा गाड़ी नंबर पी बी 09 एक़स 6690 से लकी पुत्र सुभाष चंद्र वासी नवां पिंड को कुचल दिया, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सतनाम पूरा पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस 2023 तहत मामला दर्ज कर दलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह वासी ढंडा थाना गोरिया, सनी पुत्र हरजिंदर कुमार वासी गांव अठौली रवि कुमार पुत्र गरीबदास वासी अठौली, तेजा सिंह वासी ढंडे के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है। सतनामपुरा एस एच ओ गौरव धीर ने तुरंत कार्रवाई करते दो दोषी दलजीत सिंह वासी सनी वासी अठौली को गिरफ्तार कर इस हादसे में इस्तेमाल कि जाने वाली इनोवा गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा बाकी दोषियों की तलाश की जा रही है।

    मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका झगड़ा बस स्टैंड पर सिगरेट को लेकर हुआ था आरोपियों ने उनके गांव के पास आकर लकी को अपनी इनोवा गाड़ी से टक्कर मार कर कुचल दिया। सिविल अस्पताल में लाने पर डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।

  • चेहरे के लिए वरदान है यह पानी, बना देता है खूबसूरत

    चेहरे के लिए वरदान है यह पानी, बना देता है खूबसूरत

    दिल्लीः गर्मी की वजह से हम सभी की स्किन में बहुत सारी समस्याएं होने लगती है, बिजी लाइफ स्टाइल में हम स्किन का सही तरीके से ध्यान भी नहीं दे पाते हैं, जिस वजह से हमारी स्किन और खराब हो जाती है। तो चलिए आज हम आपको स्किन को बचाने के ऐसे टिप्स बताएंगे जो आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।

    अगर आपके पास ज्यादा टाइम नहीं है, तो आप स्किन को सुंदर बनाने के लिए चावल का पानी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं, क्योंकि चावल के पानी में विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देने में मदद करते हैं। ये एक नेचुरल फेस क्लींजर है। इसमें विटामिन बी1, विटामिन सी, और विटामिन-ई जैसे विटामिन और खनिज होते हैं, जो छिद्रों को कम करने और झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं।

    आप एक कप चावल को पानी में भिगोकर उसके पानी को कॉटन से अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए ,जो आपके चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा, इसके अलावा आप चावल के पानी को मुल्तानी मिट्टी में भी लगाकर अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • Punjab: Sri Guru Hargobind Public School के गेट पर गोलियां चलने से मचा हड़कंप

    Punjab: Sri Guru Hargobind Public School के गेट पर गोलियां चलने से मचा हड़कंप

    गुरदासपुरः जिला के गांव वैरोनंगल में रात के समय में श्री गुरु हरगोबिंद पब्लिक स्कूल के गेट के बाहर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान हमलावारों ने स्कूल के मेन गेट और दीवार पर 2 गोलियां लगी है। घटना के बाद स्कूल स्टाफ में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए स्कूल के मालिक नरिंदर सिंह बाठ ने बताया कि करीब एक महीने पहले उसे अनजान नंबर से फोन पर 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की मांग की गई। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने धमकी दी थीकि अगर पैसे ना मिले तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित ने कहा कि घटना की शिकायत उसने पुलिस को दे दी थी। जिसके बाद अब रात के समय में गोलियां चलने की घटना हो गई। वहीं इस मामले की भी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। दीवार पर गोली लगने के निशान भी मिले है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

     

  • Jalandhar: अब Nooran Sister को लेकर Police और Kunal का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: अब Nooran Sister को लेकर Police और Kunal का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशहूर सूफी गायक नूरां सिस्टर एक बार फिर से विवादों में आ गई है। दरअसल, ज्योति नूरां पर उसके पति कुणाल पासी ने हमलावारों को बुलाकर उसके साथ मारपीट के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर ज्योति नूरां और कुणाल पासी दोनों ने थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं इस मामले में कुणाल पासी और पुलिस का बयान सामने आया है। एएसआई जगबन ने बताया कि पीसीआर टीम का उन्हें फोन आया था कि कुणाल को लंबा पिंड फ्लाईओवर के पास कुछ व्यक्तियों ने घेरा हुआ था और उसके साथ मारपीट कर रहे है। एएसआई ने कहा कि कहा टीम को दोनों पक्ष मिल गए और दोनों ने थाने में आकर शिकायत दे दी है। इस दौरान दोनों ने शिकायत में एक-दूसरे पर आरोप लगाए है। कुणाल ने कहा कि ज्योति नूरां के खिलाफ वह 2 साल के कुछ नहीं बोले है और ना ही कुछ बोलना चाहते थे। कुणाल ने कहा कि जो अपनी लाइफ में जैसे खुश है वही ठीक है। कुणाल का आरोप है कि देर रात उसका फोन आया और पूछा कि वह कहां पर है।

    कुणाल ने कहा कि उसने बताया कि वह फिल्लौर में है, वहीं ज्योति ने उसे मिलने के लिए बुला लिया। जिसके बाद वह सब कुछ बुलाकर विधिपुर चौक के पास पहुंचा और देखा वहां पर पहले से 2 गाड़ियां खड़ी थी। इस दौरान जब वह यू टर्न लेने लगा तो वहां पर आई 20 गाड़ी में पहले से 4 व्यक्ति मौजूद थे। कुणाल का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसकी बाजू पकड़ कर कहने लगे कि वह सीआईए स्टाफ से है। इस दौरान उक्त व्यक्तियों ने उन पर पिस्तौलें तान दी। कुणाल ने कहाकि वह हाथ छुड़वाकर वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। इस दौरान पठानकोट बाईपास के पास आकर आई 20 सहित फॉर्च्यूनर गाड़ी से टक्कर मारी।

    इस दौरान जब पठानकोट बाईपास के पास जोर से गाड़ी में टक्कर मारी तो उसकी गाड़ी का टायर फट गया। कुणाल का आरोप है कि गाड़ी के फटे टायर से वह जितनी दूर तक गाड़ी भगा सकता है वह भगाकर ले गया। जिसके बाद जब उसकी गाड़ी रूक गई। इस दौरान ज्योति नूरां के साथ युवक तीनों गाड़ियों में आए और गाड़ी रोक ली। कुणाल का आरोप है कि अविनाश कुमार भी मौजूद था। कुणाल का आरोप है कि 8 से 9 लोगों ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। इस दौरान हमलावारों ने आई 20 गाड़ी में उसे बिठाने की कोशिश की ओर कभी कहने लगे कुएं के पास लेकर चलते है और कभी करतापुर के पास लेकर जाने की बात कहने लगे।

    इस दौरान पीसीआर की गाड़ी वहां पर पहुंच गई। जिसके बाद पीसीआर की गाड़ी देखकर सभी मौके से फरार हो गए और मकसूदां थाने शिकायत देने के लिए पहुंच गए। कुणाल ने आरोप लगाए कि उसे भी वह मकसूदां थाने ले आए। हालांकि कुणाल का आरोप हैकि उसे किडनैप करने की कोशिश की गई थी। कुणाल का कहना हैकि वह मेडिकल करवाकर दोनों के खिलाफ पुलिस से जांच के लिए अपील करेंगा।

  • दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू

    दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू

    इंदौरः दिनदहाड़े बंदूक के दम पर बैंक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एटा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस इंदौर लेकर आई है और यहां पूछताछ करेगी। जांच में यह बात सामने आई है कि नौकरी नहीं मिल पाने और कर्ज से आरोपी परेशान था। मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है।
    बता दे विजयनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक बदमाश ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उनके घर से 3 लाख बरामद किए थे वह अपनी पत्नी और बच्ची को पैसे देकर फरार हो गया था। पुलिस ने पत्नी और बच्ची से पूछताछ के बाद निशानदेही के बाद आरोपी अरुण सिंह को काबू किया है।
    जांच में सामने आया कि आरोपी पर काफी कर्ज था औऱ जीजा के इलाज के लिए उसे पैसे की ज़रूरत थी। इसलिए उसने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
    वही एसीपी कृष्ण लाल चंदानी का कहना है कि आरोपी इंदौर में वारदात को अंजाम देकर बस के द्वारा आगरा पहुंचा और वहां से मैनपुरी पहुंचा। जानकारी अनुसार आरोपी काफी दिनों से बेरोजगार था, कई जगहों पर भी नौकरी का प्रयास किया लेकिन नौकरी नहीं मिली जिसके कारण वह काफी डिप्रेशन में आ गया और संभवत इसी के चलते उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दे दिया।