उनके परिवार के सदस्य भी आज बंगा के बजाज रिसोर्ट शादी के लिए पहुंचे थे। रिसोर्ट में कार्यक्रम से पहले दूल्हा और दुल्हन ने गुरुद्वारा साहिब ने फेरे लिए जिसके बाद वह अन्य रस्मों को पूरा करने के लिए रिसोर्ट में पहुंचे। विपन सल्लन रिसोर्ट में जयमाला डालने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो अचानक कहा कि मुझे सीने में दर्द हो रहा है। देखते ही देखते पीछे सोफे पर गिर गए। आनन फानन में विपन को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें विपन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि दूल्हे को दिल का दौरा पड़ने के बाद उसकी मृत्यु हो गई है । खुशी के माहौल में अचानक मातम छा गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।विपन सल्लन करीब 38 साल के थे और उनके पिता मोहन लाल बैंक से रिटायर्ड अधिकारी हैं।परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। मां की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के कारण इलाके में शोक की लहर फैल गई है।Punjab: Groom dies as soon as he garlands the bride, know the matter, watch video#Punjab #Groom #dies #soon #garlands #the #bride #know #matter #watch #video #AnantwedsRadhika #KamalHaasan #BIGBREAKINGNEWS pic.twitter.com/IKxLNTJ4yv
— Encounter News (@Encounter_India) July 13, 2024
Blog
-

Punjab : दुल्हन को जयमाला डालते ही दूल्हे की मौ’त,देखें वीडियो
नवांशहर: बंगा में जयमाला के दौरान हार्टअटैक आने से एक दूल्हे की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन को जयमाला पहना रहा था। अचानक से उसके सीने में दर्द हुआ और वजह नीचे गिर गया। बेटे की मौत की खबर से मां की हालत बिगड़ गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, शनिवार को नवांशहर के बंगा कस्बे के एक रिसोर्ट में शादी समारोह आयोजित किया जा रहा था, कि दूल्हे की मौत से सन्नाटा पसर गया। जानकारी के अनुसार, एनआरआई विपन सल्लन करीब पांच महीने पहले शादी के लिए अमेरिका से भारत आए थे। -

Police प्रशासन में बड़ा फेरबदलः कई IPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
लखनऊ: सरकार ने यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। शनिवार को 6 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 10 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। श्याम नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक एटा के रूप में तैनाती दी गई है।

गौरव बंशवाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी और अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया है। नीरज कुमार जादौन को पुलिस अधीक्षक हरदोई बनाया गया है। ईराज राजा को गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
राम सेवक गौतम को शामली का पुलिस अधीक्षक और केशव चन्द गोस्वामी को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। डॉ ओमवीर सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया है। वहीं डॉक्टर दुर्गेश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है।
-

झील में रील बनाना पड़ा महंगा, नदी के तेज बहाव में आधा दर्जन लोगों के फंसने से मची अफरा-तफरी
रोहतासः बिहार के रोहतास जिले में नदी के तेज बहाव में चले जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग डूबने लगे। तुतला भवानी पहाड़ी के पास मौजूद झरने में कुछ लोग नहाने पहुंचे थे, इसी बीच वो पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि समय रहते वन विभाग की टीम ने उन्हें सुरक्षित गहरे पानी से बाहर निकाल लिया।
वन विभाग की टीम के अनुसार आधा दर्जन से ज्यादा लोग झरने के नीचे नहा रहे थे। वो पानी में अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने गहरे पानी में घुस कर अपने मोबाइल फोन से रील बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पहाड़ पर तेज बारिश होने से झरना तेज बहने लगा और नदी में पानी का बहाव भी तेज हो गया। लोग यह देखकर डर गए और पानी के तेज बहाव में डूबने लगे।
इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मदद के लिए चीख-पुकार शुरू हो गई। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
वन विभाग की टीम ने नदी के पास मौजूद खंभों के दोनों ओर मजबूत रस्सी बांधी और इसकी मदद से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद सभी लोगों को पानी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
डीएफओ मनीष कुमार वर्मा ने लोगों को ऐसी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान तेज बारिश में नदी और झरने में जाने से बचें, क्योंकि इससे जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने लोगों से झरने में नहाते समय रील नहीं बनाने की भी अपील की।
-

School में Cobra के मिले 36 बच्चे, मचा हड़कंप
कटिहार : मनोहरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय मनिहारी में सांप के बच्चे मिलने से छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है। यहां रसोइया ने खाना बनाने के लिए चावल के बोरा को हटाया, तो कई सांप इधर-उधर भागने लगे। इसको देख कर रसोईया कमरे से चिल्लाते हुए भागी। कल और आज दो दिनों में लगभग 36 सांप का बच्चा स्कूल में पाया जा चुका है। स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार शाह ने कहा कि बंगाल से सांप पकड़ने वाले को बुलाकर, सभी सांप को बाहर निकाला गया था। तत्काल छात्र-छात्राओं को ऊपर वाले कमरे में पठन-पाठन का के लिए शिफ्ट किया गया है।
क्लास और बाहर कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि सांप स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। स्कूल के चारों ओर साफ सफाई कराई जा रही है। इस संबंध में जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक को कहा गया है कि शिक्षा समिति की बैठक कर दो-तीन दिन के लिए स्कूल की छुट्टी कर दी जाए।
इधर, शिक्षक राजू कहते है कि सांप को उन्होंने खुद पकड़ कर एक बोतल में रखा है। इसे मारने नहीं दिया जा रहा है । इन सांप को जमा कर, कहीं दूर जंगलों मे फेंक दिया जाएगा। वहीं, बच्चो में सांप को लेकर दहशत का माहौल है और बच्चे छुट्टी की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद ने कहा है कि मामले की जानकारी प्राप्त हुई है।
बच्चो की जान की सुरक्षा पहले देखना है। इसलिए, शिक्षा समिति की बैठक कर छुट्टी कर देने का आदेश दिया गया है। यहां बगल में जंगल है और नदियों में पानी बढ़ रहा है। इस कारण सांप यहां पहुंच गया है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास कोबरा ने अंडे दिए है। इस कारण सांप स्कूल में पहुंच गया।
-

Punjab: नहर में 100 फुट का कटाव आने से खेतों में भरा पानी
अबोहरः गांव उस्मानखेड़ा की टेलों पर शुक्रवार देर रात करीब 100 फुट का कटाव आने से सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों ने नहरी विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने और नहर निर्माण में घटिया मैटीरियल इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं। किसानों गुणवंत सिंह, गुरसेवक सिंह, दलजीत सिंह व प्रगट सिंह ने बताया कि इस नहर को बने ज्यादा समय भी नहीं हुआ लेकिन फिर भी थोडी सी बरसात में ही यह नहर टूट जाती है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नहर निर्माण के समय इनके पैनलों के नीचे प्लास्टिक का पन्ना नहीं बिछाया गया जिस कारण पैनलों में पानी घुस जाता है। वहीं कुछ किसानों ने बताया कि नहरों के निकट लगे सूखे पेड़ भी नहर टूटने का कारण बन रहे हैं वे कई बार अधिकारियों को इन सूखे पेडों को कटवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जब भी तेज आंधी व बारिश आती तो यह सूखे पेड़ गिरकर नहर में बह जाते हैं ओर रुकावट पैदा करते हैं जिससे नहर टूट जाती है।
-

Jalandhar: मोहिंदर भगत की जीत के बाद Sanjay Singh ने Sushil Rinku और Sheetal Angural पर साधा निशाना
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में उपचुनाव के आज नतीजे जारी हुए। जिसमें आप पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने 37 से अधिक वोटों से जीत हासिल की। वहीं मोहिंदर की जीत को लेकर जहां सीएम भगवंत मान ने बधाई दी, वहीं संजय सिंह ने मोहिंदर भगत की जीत सराहा। इस दौरान संजय सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल पर निशाना साधा है। दोनों की तस्वीर जारी करते हुए उन्होंने लिखा हैकि इन दोनों बंधुओं से हमे सीख मिलती है कि जिसने आप को धोखा दिया है, उसकी राजनीति खत्म हो गई। उन्होंने आगे लिखा है कि याद रखों जो आप से भाजपा में गया है उसका क्या हाल हुआ है। संजय सिंह ने आगे लिखा- एक है सुशील रिंकू, आप के सासंद थे। दूसरे है शीतल, आप के विधायक थे। दोनों ने भाजपा ज्वाइन की और नेताओं को गालियां दी, दोनों ही चुनाव हार गए।

-

Punjab: फार्मासिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
लुधियाना : पखोवाल रोड के स्थित जावड़ी पुल के पास एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। एक कार चालक ने उसे अस्पताल के बाहर स्टाफ को सौंप दिया। दो दिन चले इलाज के बाद युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम सैमसन सिद्धू है। सैमसन बरोटा रोड गुरु गोबिंद सिंह नगर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सैमसन फिरोजपुर रोड के पास गुरमेल मेडिकल में फार्मासिस्ट के तौर पर काम करता था। 10 जुलाई को वह शिफ्ट खत्म करके घर लौट रहा था।
रोजाना वह अपने असिस्टेंट को साथ लेकर जाता था, लेकिन हादसे वाली रात वह बाइक पर अकेला ही जा रहा था। यह पता नहीं चल पाया है कि सैमसन को किस वाहन ने टक्कर मारी। परिजनों के अनुसार उन्हें स्कॉर्पियो और पोलो कार पर शक है। दुगरी थाने की पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। फिलहाल सैमसन के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
-

Shambhu Border मामलाः High Court के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार
चंडीगढ़ः शंभू बॉर्डर खोलने के पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 10 जुलाई को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को 1 हफ्ते में शंभू बार्डर के बैरिकेड खोलने का निर्देश दिया था। इस आदेश के खिलाफ दाखिल याचिका में हरियाणा सरकार का कहना है कि क़ानून व्यवस्था की स्थिति बहाल के मद्देनजर उसने रास्ता बंद रखा हुआ है। हाईकोर्ट को ऐसा आदेश नहीं देना चाहिए।
माना जा रहा है कि सोमवार को हरियाणा सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट से इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की जा सकती है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने भी शंभू बॉर्डर बंद करने को लेकर सख्त टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि कोई सरकार हाईवे को कैसे ब्लॉक कर सकती है। सरकार का काम यातायात को रेगुलेट करना होता है। उसका काम हाईवे बंद करना नहीं होता है।
दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने शंभू बॉर्डर को खोलने के आदेश दिया है। बीते छह महीने से किसान दिल्ली कूच करने को लेकर यहां पर डटे हुए हैं। स्थानीय व्यापारियों ने बॉर्डर के बंद होने से हो रही परेशानियों को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने शंभू बॉर्डर को खोलने की मांग की थी। शंभू बॉर्डर को खोलने के पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की और हरियाणा सरकार से सवाल भी पूछा।
कोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आखिर राज्य सरकार हाई कोर्ट के बॉर्डर को खोलने के आदेश को चुनौती क्यों देना चाहती है। किसान नागरिक हैं, उन्हें भोजन और अच्छी चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। वे आएंगे, नारे लगाएंगे और वापस चले जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार हाईवे के यातायात को कैसे रोक सकती है। सरकार का काम है कि वह यातायात को नियंत्रित करे। हमारा कहना है कि बॉर्डर को खुला रखा जाए, लेकिन उसको नियंत्रित भी करें।
दरअसल, किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शन कर रहे 22 वर्षीय युवक की मौत की न्यायिक जांच के हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ हरियाणा सरकार की दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ये टिप्पणी की गई है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 10 जुलाई को शंभू बॉर्डर खोलने का आदेश दिया था। हरियाणा हाई कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि एक हफ्ते के अंदर बैरिकेडिंग हटा कर शंभू बॉर्डर को खोला जाए।
-

Punjab: AAP की जीत पर कैबिनेट मंत्री ने बांटे लड्डू, देखें वीडियो
अमृतसरः जालंधर वेस्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। आप की जीत की खुशी में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के कार्यालय में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आप कार्यकर्ताओं ने जालंधर में मोहिंदर भगत की जीत पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की बहू एडवोकेट अमनदीप कौर धालीवाल ने कहा कि आज पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के किए हुआ कामों ओर मेहनत के बल पर आज आम आदमी ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव में एक बड़ी जीत हासिल की है। -

बाइक सवार हमलावरों ने Businessman पर की फायरिंग
रायपुर : कोयला कारोबारी पर गोली चलाई गई है। जानकारी के अनुसार 2 बार फायरिंग की गई, जिसमें एक हवा में और दूसरी फायरिंग कार पर की गई है। दूसरी गोली कार के शीशे पर लगी। बताया जा रहा है कि जिस कारोबारी पर अटैक हुआ है, वह PR कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है। उसका सड़क निर्माण और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा कारोबार है। फिलहाल कारोबारी का नाम सामने नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग ने अटैक किया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि वारदात को कारोबारी को डराने के लिए किया गया है, जिससे वह कोल लेवी की रकम दे सके। हालांकि वारदात किन लोगों ने और क्यों की है फिलहाल पता नहीं चल पाया है।वारदात शनिवार सुबह 11 बजे हुई है। कोल व्यापारी का ऑफिस तेलीबांधा क्षेत्र के उद्योग भवन के पास है।जानकारी के मुताबिक दो बाइक सवारों ने गोली चलाई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मुंह पर मास्क लगाकर आए थे। वारदात के बाद भागते हुए CCTV कैमरे में तस्वीरें कैद हुई हैं।
बताया जा रहा है कि जिस कारोबारी पर अटैक हुआ है, वह PR कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है। उसका सड़क निर्माण और कंस्ट्रक्शन से जुड़ा कारोबार है। फिलहाल कारोबारी का नाम सामने नहीं आया है। रायपुर एडिशनल एसपी लखन पटले के मुताबिक पचपेड़ी नाके से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड पर कारोबारी के ऑफिस के सामने 2 बाइक सवार फायरिंग करते हुए दिखाई दिए हैं। नाकेबंदी कर जांच की जा रही है।