Blog

  • जालंधर पहुंचे सीएम भगवंत मान ने मकानों को लेकर दिया लोगों को तोहफा

    जालंधर/दीप कुमार: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज जालंधर दौरे पर है। इस दौरान उन्होंंने पंजाब के शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को घर निर्माण से जुड़े नियमों में राहत दी है। ऐसे में अब 500 वर्ग गज तक के आवासीय भवनों का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वहीं उन्हें स्वयं सत्यापन करने की भी अनुमति दे दी गई है। इसके लिए सरकार ने ‘पंजाब म्यूनिसिपल बिल्डिंग बायलॉज-2018’ में संशोधन किया है। इस नियम के बाद नक्शे किसी अधिकारी या कर्मचारी के पास न भेजकर सीधे आर्किटेक्ट से मंजूर मिलेगी।

    इसमें मालिक और आर्किटेक्ट द्वारा दिए गए स्व-घोषणा पत्र में कुछ शर्तों का उल्लेख किया गया है। यह पुष्टि करेगा कि उप-नियमों की पालन की जा रही है और अपलोड किए गए दस्तावेज़ उन नियमों के अनुसार हैं। इस नियम को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में यह राज्य के शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। क्योंकि शहरी क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक आवासीय मकान या मकान 500 वर्ग मीटर से कम के हैं। ऐसे में इस नियम के तहत हजारों परिवारों को फायदा होगा। उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। साथ ही इससे लोगों का समय भी बचेगा।

  • दपंति विवाद के चलते महिला ने 8 माह के बच्चे को दी खौफनाक सजा

    छत्तीसगढ़ः सरगुजा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दपंति के आपसी विवाद के चलते महिला ने 8 माह के बच्चे को खौफनाक सजा दी। दरअसल, परिवारिक कलह के चलते महिला ने अपने 8 महीने पर चाकू से हमला कर दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। इस घटना की जब पुलिस ने शुरुआती जांच की तो पता चला कि महिला का अक्सर पति के साथ शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

    फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सरगुजा के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सकरिया की है। यहां की रहने वाली महिला फूलकुमारी का उसके पति पवन चौहान के साथ अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों का 8 महीने का बच्चा भी था। जानकारी के अनुसार, यह घटना सरगुजा के कुन्नी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सकरिया की है।

    यहां की रहने वाली महिला फूलकुमारी का उसके पति पवन चौहान के साथ अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों का 8 महीने का बच्चा भी था। बच्चे की हत्या के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • पंजाबी नौजवान की विदेश में हुई मौ+त 

    होशियारपुरः जिला होशियारपुर की मुकेरियां तहसील के गांव भंगाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां से अमेरिका में ट्रक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सिमरन पाल सिंह साधु पुत्र अवतार सिंह निवासी नवां भंगाला के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका बेटा रोजी रोटी कमाने के लिए अमेरिका गया हुआ था। कल वह अमेरिका के शहर फ्रजिनो से ट्रक लोड करके एरिज़ोना शहर की ओर जा रहा था।

    इस दौरान बर्फ ज्यादा होने के कारण ट्रक के टायर फिसल गए, जिसके कारण सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर छा गई। मृतक के परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से मांग की है कि उनके बेटे के शव को पंजाब लाया जाए, ताकि वह पंजाब में उसका अंतिम संस्कार कर सके। 

  • पंजाबः चंद्र नगर में गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन से 48 हजार की नगदी छीन लुटेरे फरार

    लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि दिन दहाड़े सरेआम तेजधार हथियार के बल पर लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला चंद्र नगर के नजदीक पहाड़िया डेयरी के पास से सामने आया है। जहां गैस एजेंसी के डिलीवरी मैन से दिनदहाड़े बदमाशों ने तेजधार हथियारों के बल पर नगदी छीन ली। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राम कृपाल ने बताया कि उक्त बाइक सवार लुटेरों आए और उससे तेजधार हथियार के बल पर नगदी छीनने लगे।

    पीड़ित ऑटो सवार ने कहा कि वह एक मिनट तक बदमाशों से भिड़ता रहा, लेकिन उन्होंने उसे धक्का देकर चोटिल कर दिया और उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रखकर उससे 48 हजार रुपए की नकदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। राम कृपाल के कहा कि वह जसपाल कालोनी का रहने वाला है। 10 साल से अलग-अलग इलाकों में सिलेंडर सप्लाई करता है। वह VKT गैस एजेंसी से सिलेंडर ऑटो में लोड करके लोगों के घरों में पहुंचाता है। जब वह चंद्र नगर नजदीक पहाड़िया डेयरी पहुंचा तो एक बाइक पर तीन युवक उसके पास आकर रुके।

    बदमाशों ने उसे तेज-धार हथियारों से डराया। राम कृपाल ने कहा कि उसने जब लुटेरों का विरोध किया तो उन लोगों ने उसकी गर्दन पर दात रख दिया। उसे ऑटो में घुसा कर नकदी से भरा बैग छीन लिया। राम कृपाल मुताबिक उसके बैग में कुल 48 हजार रुपए थे। उसने इलाके में काफी शोर भी मचाया लेकिन बदमाश बाइक पर फरार हो गए। इस मामले में उसने थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों के चेहरे लोकेट कर लिए है। थाना हैबोवाल की पुलिस ने IPC की धारा 379-B,34 IPC के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी मनदीप सिंह मुताबिक लुटेरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः किसानों ने रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां कस्बे में रेलवे स्टेशन पर किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कोयला अनलोड होने से आसपास के गांवों के लोग काफी परेशान का सामना करना पड़ा था। किसानों का कहना है कि कोयला अनलोडिंग से होने वाले प्रदूषण के कारण गांव के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। कोयले की राख लोगों के घरों में घुसने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। लोगों के घरों में कालिख घुसने से उनके कपड़े तक खराब हो गए हैं। जिसके चलते आज उन्होंने किरती किसान यूनियन के सहयोग से फतेहगढ़ चूड़ियां रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक को बंद कर धरना शुरू कर दिया और कहा कि जो कोयले की गाड़ी यहां आई है। यहां अनलोड न किया जाए और इस ट्रेन को वापस भेजा जाए।

    धरना समाप्त कराने के लिए अजनाला के तहसीलदार जगतार सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि यह कोयला यहां नहीं उतारा जाएगा। किसानों के विरोध प्रदर्शन के आगे रेलवे विभाग को झुकना पड़ा और कोयले से भरी ट्रेन को वापस भेजना पड़ा। इस मामले की जानकारी देते हुए कीर्ति किसान यूनियन के नेता सुखदेव सिंह ने कहा कि पहले भी यहां कोयला अनलोड किया जाता था, जिससे लोग काफी परेशान थे। जब उन्हें चिंता हुई तो उन्होंने जिला प्रशासन से बात कर इसे रुकवाया लेकिन अब फिर से कोयला अनलोड किया जा रहा है।जिसके चलते आज किसानों और ग्रामीणों द्वारा धरना देकर कोयला ट्रेन को रोक दिया गया है। अगर दोबारा यहां कोयला अनलोड किया गया तो वे रेलवे ट्रैक को पूरी तरह से बंद कर देंगे।

  • आप CM का आरोपः सरकार गिराना चाहती है भाजपा, 7 विधायकों से किया संपर्क

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क कर कहा है, ‘कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।’ केजरीवाल के अलावा दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए।

    सीएम केजरीवाल ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘उनका दावा है कि उन्होंने 21 विधायकों से संपर्क किया है लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने अभी तक 7 विधायकों को ही संपर्क किया है और सबने मना कर दिया। इसका मतलब किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी विधायक भी मजबूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे।’

    केजरीवाल ने आगे कहा, ‘ये लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं। इनकी पैदा की गयी तमाम अड़चनों के बावजूद हमने इतने काम किए हैं। दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है। इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं। तो एक फर्जी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराना चाहते हैं।’ AAP नेता आतिशी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा बीजेपी ऑपरेशन लोटस 2.0 करना चाहती है। इसके लिए बीजेपी ने AAP के 7 विधायकों से संपर्क किया, उन्हें कहा कि केजरीवाल को गिरफ़्तार करने के बाद एक-एक MLA को तोड़कर दिल्ली सरकार गिराएंगे, 21 MLAs से बात हो चुकी, एक-एक विधायक को 25 करोड़ की ऑफर की है। इनका मकसद केजरीवाल को गिरफ़्तार करके सरकार गिराने का है। ऐसा ही ये पहले महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और मध्य प्रदेश में भी कर चुके हैं।’

  • जालंधरः गाड़ी में आग लगने के मामले में 5वें युवक की भी हुई मौ+त

    जालंधर, ENS: होशियारपुर के दसूहा में स्थित उच्ची बस्सी में देर रात ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार को आग लग गई है और हादसे में देर रात 4 युवकों की मौत हो गई। वहीं आज सुबह 5वें युवक की भी मौत हो गई। मरने वाले पांचों युवक जालंधर के रहने वाले है। मृतकों की पहचान इंद्रजीत कौंडल, ऋषभ मिन्हास, सुरजीत, अंकित और राजू के रूप में हुई है।

    यह सभी भार्गव कैंप के रहने वाले है, जबकि अंकित कुमार घास मंडी का रहने वाला है। हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शरीर के कई अंग बिखरे मिले। बताया जा रहा है कि ये सभी कार में जालंधर से पठानकोट जा रहे थे। पुलिस ने इनके शवों और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं इस हादसे के चलते भार्गव कैंप में शोक की लहर छाई हुई है।

  • पंजाबः अगर आप भी खाते है गुड़ तो हो जाएं सावधान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में सेहत विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं सेहत विभाग की टीम ने गुड़ बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली घटिया चीनी बरामद की है। यह कार्रवाई सेहत विभाग की टीम ने गांव डडे फहते सिंह दुसड़का के पास से पास से घर में बनी दुकान से बरामद की है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने गांव वल्ला के सहयोग से इस खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस छापेमारी के दौरान सेहत विभाग की टीम ने 320 बोरी (160 क्विंटल) शक्क से आधार पर चीनी सील की है। इस दौरान मौके पर चीनी और शक्कर के सैंपल लिए गए है। उन्होंने कहा कि अगर सैंपल की रिपोर्ट फेल पाई जाती है तो चीनी को नष्ट करवा दिया जाएगा। इस मौके पर थाना हरियाणा के एसएचओ जसवन्त सिंह भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

    वहीं दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने बताया कि डडे फहते सिंह गांव के लोगों ने स्वास्थ्य टीम को सूचना दी कि उनके गांव के लखवीर सिंह के घर पर चीनी से भरा एक बड़ा ट्रक आया है और उसने घर में ही दुकान बनाई हुई है, जहां पर  चीनी को उतारा जा रहा है। इस दौरान वह सेहत विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और उनकी टीम ने शकी हालत में 360 बोरी चीनी को सील कर दिया गया। वहीं घर के मालिक लखवीर सिंह से पुलिस द्वार पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यूपी के रहने वाले अकरम नामक व्यक्ति को उन्होंने खेतों की जमीन चरागाह के लिए किराए पर दी हुई है, यह चीनी उसकी है।

    इस दौरान वह पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस टीम ने लखवीर सिंह से पूछताछ के दौरान मौके पर अकरम को बुलाया। जिसके बाद उसने स्वीकार किया कि यह चीनी गुड़ में डालने के लिए लाई गई थी और चीनी गोदाम में थोड़ी-थोड़ी करके ले जाते है। बताया गया है कि चीनी के गोदाम से सफोलेट नामक पाउडर और बड़ी मात्रा में रंग बरामद हुआ है। इस मौके पर डॉ. लखवीर सिंह ने कहा कि अब गन्ने में मिठास भर गई है और जनवरी का महीना खत्म होने को है और ये प्रवासी लोग अभी भी गुड़ में चीनी मिलाते हैं। और लोगों को घटिया रंग मिलाकर गुड़ को जहर के रूप में बेच रहे है। उन्होंने लोगों से गुड़ का सेवन सावधानी से करने की अपील की।

  • ਪੰਜਾਬ : ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ‘ਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ ਆਏ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮੋਬਾਇਲ ਹੋਏ ਚੋਰੀ, ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫੜੇ 2 ਨੌਜਵਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਚੌਰੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਰੀ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਘੰਟਾ ਘਰ ਦੇ ਕੋਲ ਅਯੋਜਿਤ ਇੱਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਮੋਬਾਈਲ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ । ਹਾਲਾਂਕਿ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਹੀ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ  2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਮੋਬਾਇਲ ਬਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਮੋਬਾਇਲ ਨੰਬਰਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋੋਂ ਬਾਅਦ ਮੋਬਾਇਲ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਮੋਬਾਇਲ ਵਾਪਿਸ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ। ਕਾਬ ਕੀਤੇ ਗਏ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਬੇਕਸੂਰ ਦੱਸਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆਇਆ। 

  • जालंधरः सुबह-सुबह शनिदेव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: गुरु संत नगर में सुबह सुबह मंदिर में चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पुजारी ने बताया कि चोर मंदिर से चांदी के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए है। यह घटना शनिदेव मंदिर में हुई है। वहीं परमजीत ने बताया कि वह रोजाना की तरह मंदिर आते है। इस दौरान देखा कि चोर गुंबंद की शीट को फाड़कर उसके जरिए आए और मंदिर से चांदी के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि उन्होंने कहा कि चोरी हुई नगदी के बारे में जांच की जा रही है।

    वहीं रमेश कुमार ने कहा कि 2 से 3 चांदी के बर्तन और नगदी लेकर चोर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मंदिर के पास स्थित मोहल्ला क्लीनिक में चोरी हुई थी। वहीं आज मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था। हालांकि पुलिस उस मामले को सुलझा नहीं पाई है कि आज एक बार चोरों ने मंदिर को निशाना बना लिया है। लोगों का आरोप है कि लगातार चोरी की वारदातों से इलाके में डर का माहौल है। घटना की सूचना थाना 5 की पुलिस को दे दी है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी पुलिस द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। उनका कहना है कि चोरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। लेकिन लोगों का आरोप है कि इलाके में पहली चोरी की वारदातें भी अभी ट्रेस नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि चोरों को काबू कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।