Blog

  • जालंधरः माइनिंग अधिकारियों पर हुआ हमला, 30 से 35 लोगों पर FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: नाजायज माइनिंग रोकने के लिए पंजाब सरकार कड़े कदम उठा रही है और नाजायज माइनिंग करने वाले अपराधिक लोगो पर शिकंजा कस रही है।लेकिन इसके बावजूद भी पंजाब में नाजायज माइनिंग करने वाले लोगो के हौसले इस कदर बढ़ गए है की नाजायज माइनिंग करने वाले अपराधी अब माइनिंग अधिकारियों पर हमला करने में संकोच नहीं कर रहे है।

    ऐसा ही मामला जिला जालंधर के हल्का शाहकोट से सामने आया है,जहां नाजायज माइनिंग रोकने गए माइनिंग अधिकारियों पर नाजायज माइनिंग करने वाले 30 से 35 अज्ञात लोगो ने हमला कर दिया और उनकी कार की तोड़फोड़ कर डाली। माइनिंग अधिकारी बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से निकले और थाना शाहकोट की पुलिस को इस घटना बाबत पूरी जानकारी दी।पुलिस ने माइनिंग अधिकारियों के बयानों पर 30 से 35 लोगो पर मामला दर्ज कर दिया है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी है।


    पुलिस को दिए हुए बयानों में जिला फरीदकोट के मीनिंग अधिकारी जगसीर सिंह ने बताया है की माइनिंग हेड ऑफिस चंडीगढ़ से उन्हें लोकेशन LAT 31.0134 LON 75.1803 पर हो रही नाजायज माइनिंग जांच करने के आदेश जारी हुए थे।जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ उक्त ठिकाने पर चेकिंग करने गए तो कुछ मिनटों में जिस स्थान पर नाजायज माइनिंग की जा रही थी।

  • पंजाबः Truck Drivers में विवाद के दौरान चली गोली, मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाबः Truck Drivers में विवाद के दौरान चली गोली, मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : जिले में एफसीआई गोदाम में गेहूं उतारने के उतारने के लिए ट्रक लगाने को लेकर ट्रक चालकों का आपस में विवाद हो गया। झड़प के दौरान एक पक्ष ने आढ़ती को बुलाया। जिसने मौके पर पहुंचकर दूसरे पक्ष के ड्राइवर पर गोली चला दी, जिससे ड्राइवर की मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार गांव अलुणा निवासी मक्खन पुत्र बाऊ मसीह अपने ट्रक पर गेहूं लोड करके पठानकोट रोड पर मिल्क प्लांट के पास स्थित एफसीआई के गोदाम पर आया था। इसी दौरान दूसरे ड्राइवर का ट्रक उसके ट्रक से टकरा गया। जिस पर मामूली झड़प के बाद दोनों चालकों ने आपसी सहमति से गाड़ियां पार कर ली, लेकिन एक पक्ष के चालक ने अपने आढ़ती हरपाल सिंह उर्फ साजन को बुला लिया। जो 2 गाड़ियों पर आए और मक्खन से बहस करने लगे।

    इसी दौरान हरपाल सिंह उर्फ साजन ने ट्रक चालक मक्खन मसीह पर गोली चला दी। पेट में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मक्खन मसीह की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने आढ़तियों की 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ की और एफसीआई गोदाम के बाहर धरना दिया।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारीयों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आढ़तियों के वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। डीएसपी मोहन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • IPL Final Match update: प्रशंसक को बेसब्री से इंतजार, जानें playing 11

    IPL Final Match update: प्रशंसक को बेसब्री से इंतजार, जानें playing 11

    स्पोर्ट डेस्क। चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के फाइनल मुकाबले आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।  फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटॉर गौतम गंभीर की रणनीति और सनराइजर्स हैदराबाद (एचआरएच) के कप्तान पैट कमिंस के भावुक और प्रेरणादायक नेतृत्व का होगा आमना-सामना। पिछले मैच में पिच के व्यवहार को देखते हुये यह माना जा रहा है कि बल्लेबाजों की जगह गेंदबाज करेंगे जीत का फैसला| 

    आईपीएल के इस सत्र में केकेआर के पुर्नोत्थान के पीछे टीम प्रबंधन में गंभीर की वापसी रही है। उन्होंने अपने कुशाग्र क्रिकेट बुद्धि के लिए प्रसिद्ध गंभीर की रणनीतिक कुशलता ने केकेआर को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उनकी साझेदारी परिवर्तनकारी रही है जिससे टीम आईपीएल के खिताब की मजबूत दावेदार बन गई है। दो क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों में बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल साबित हुये। 


    जानकारों के मुताबिक गेंदबाजों के कौशल की वापसी देखी गई। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फाइनल मुकाबले में जीत की कमान गेंदबाजों के हाथ में होगी। केकेआर को गंभीर के नवोन्मेषी कदमों से भरपूर लाभ मिला है। सुनील नारायण को सलामी बल्लेबाज के रूप में बहाल करना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है। उन्होंने रमनदीप सिंह, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा जैसी युवा प्रतिभाओं के पोषण ने टीम में नई गतिशीलता आयी है। अनुभव और युवा उत्साह के इस मिश्रण ने केकेआर को अपने तीसरे आईपीएल खिताब के करीब पहुंचा दिया है।

    वहीं दूसरी ओर एसआरएच की फाइनल तक की यात्रा पैट कमिंस के असाधारण नेतृत्व का योगदान कोई नकार नहीं सकता। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इससे पहले अपनी राष्ट्रीय टीम को एकदिवसीय विश्व कप, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और एशेज में जीत दिलाई। अब कमिंस का लक्ष्य अपने शानदार रिज्यूमे में एक आईपीएल खिताब जोड़ना है। एसआरएच अगर फाइनल मुकाबला जीतती है तो यह उसका पहला आईपीएल खिताब होगा।

    हैदराबाद की स्पिन की कमान अभिषेक शर्मा और शाहबाज अहमद हाथ में होगी। इन दोनों गेंदबाजों ने दूसरे क्वालीफायर के दौरान आठ ओवरों में 37 रन देकर 5 विकेट चटकाते हुए टीम फाइनल में पहुंचाया था। एसआरएच को विजयी होने के लिए, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और नितीश रेड्डी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को इस बड़े मुकाबले में असाधारण प्रदर्शन करना होगा।

    आईपीएल 2024 का समापन एक अविस्मरणीय मुकाबला होने की ओर अग्रसर है। दुनिया भर के प्रशंसक बेसब्री से इसके मुकाबले इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या केकेआर दस साल के बाद फिर से खिताब जीत पायेगा या एसआरएच के हाथ लगेगी आईपीएल ट्रॉफी ।

    दोनों टीमें इस प्रकार रहेंगी

    कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट सब: नीतीश राणा)

    सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, राहुल त्रिपाठी, नीतीश कुमार रेड्डी, एडेन मार्करम/ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट/उमरान मलिक। (इम्पैक्ट सब: अब्दुल समद)

  • बहन और सहेलियों संग Birthday मनाने गई नाबालिग लापता

    हरियाणा : पानीपत में अपने 17वें जन्मदिन पर एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नाबालिग अपनी छोटी बहन और सहेलियों के साथ बर्थडे पार्टी करने के लिए एक होटल में गई थी। दोपहर बाद वहां से वापस लौटते वक्त रास्ते में उसने छोटी बहन को छोड़ दिया। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही है। पिता ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात पर अपहरण करने का शक जताया है।

    पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। हाल में वह पिछले करीब 25 साल से पानीपत की गंगाराम कॉलोनी में परिवार सहित रहता है। वह 5 बच्चों का पिता है। जिसमें 2 बेटे और 3 बेटियां है। उसकी सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है।

    25 मई को उसका 17वां जन्मदिन था। जिस पर वह अपनी सहेलियों और छोटी बहन के साथ 8 मरला चौक स्थित एक होटल में पार्टी करने गई थी। वहां से दोपहर बाद छोटी बेटी लौट आई। लेकिन बड़ी बेटी नहीं लौटी। छोटी बेटी से पूछा, तो उसने कहा दीदी उसे रास्ते में छोड़कर कही चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

  • जालंधर: थाने में चोरी के आरोपी से हुई मारपीट, ASI पर FIR दर्ज

    जालंधर: थाने में चोरी के आरोपी से हुई मारपीट, ASI पर FIR दर्ज

    जालंधर (ENS) : कमिशनरेट पुलिस के थाना 3 के अंदर चोरी के आरोपी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसकी याचिका पीड़ित के परिवार द्वारा जालंधर न्यायालय में डाली गई।  अदालत ने केस के जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए।

    कोर्ट के आदेशों पर asi सतपाल के खिलाफ थाना 3 में ही आईपीसी की धारा 330 और 166-ए के तहत fir दर्ज कर ली गई है। एफआईआर के मुताबिक 29 अप्रैल को थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने आरोपी पारस उर्फ भीची पर मामला दर्ज किया था। जिसके जांच अधिकारी एएसआई सतपाल थे।

    पुलिस ने उक्त आरोपी को 14 मई को गिरफ्तार कर उसके साथ कस्टडी में मारपीट की गई। पारस के साथ हुई मारपीट के बाद उसके परिजनों को कोर्ट जाने के इलावा कोई और विकल्प नहीं दिखा। जिसके बाद कोर्ट में पारस के बयान दर्ज हुए। पुलिस ने पारस को भैरों बाजार में स्थित दुकान से लाखो का सामान चोरी करने के मामले में गिरफ़तार किया था।

  • Punjab के पड़ोसी राज्य में चुनाव हुआ संपन्न, EVM की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

    Punjab के पड़ोसी राज्य में चुनाव हुआ संपन्न, EVM की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

    हरियाणा : कैथल में मतदान संपन्न होने के बाद देर रात को सीवन में सीआरपीएफ की बस को अज्ञात केंटर ने टक्कर मार दी। इसमें एक महिला कॉन्स्टेबल गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है।

    मिली जानकारी अनुसार मतदान के बाद चीका से ईवीएम लेकर कैथल सीआरपीएफ की बस जा रही थी। बस को अज्ञात केंटर ने टक्कर मार दी। इस मामले में टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामनिवास की शिकायत पर सीवन थाना में अज्ञात केंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि वह चीका के स्कूल में बने बूथ नम्बर-48 से 52 पर डयूटी इंचार्ज नियुक्त था, जो समय करीब 8 बजे चुनाव कार्य पूरा होने के बाद राजकीय स्कूल चीका की सारी डयूटियां व चुनाव करवाने वाली टीम जिसमें CRPF की कांस्टेबल पिंकी व सुमन भी बस में मौजूद थी, जो सभी ईवीएम मशीनों को जमा करवाने के लिए चीका से कैथल जा रहे थे। 

    करीब साढ़े 8 बजे जब बस सीवन पहुंची तो तभी एक तेज गति से आए केंटर ने साइड से बस को टक्कर मार दी। इसकी टक्कर से बस में सवार टीम में तैनात सीआरपीएफ की कॉन्स्टेबल पिंकी के दाएं हाथ में काफी चोटें लगी। आरोपी ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

  • Roadways Bus और मैजिक गाड़ी की भीषण टक्कर, 5 की मौ’त, 6 गंभीर घायल

    Roadways Bus और मैजिक गाड़ी की भीषण टक्कर, 5 की मौ’त, 6 गंभीर घायल

    लखीमपुर खीरी :  लखीमपुर-बहराइच रोड पर एक तेज रफ्तार यूपी रोडवेज की बस और मैजिक गाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल गए। लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

    लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा बहराइच-लखीमपुर रोड पर रबाही पुल के पास हुआ। यहां पर लखीमपुर खीरी से बहराइच जा रही यूपी रोडवेज की सवारियों से भरी बस की ओवरटेक करने के दौरान मैजिक गाड़ी से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि यूपी रोडवेज की बस और मैजिक दोनों सड़क के किनारे बने खड्डे में जा गिरे। मैजिक में सवार लोग भी सड़क पर गिर गए।

    सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची. लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह भी पहुंचे. क्षेत्राधिकार सदर रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि नकहा के पास रोडवेज बस बहराइच की तरफ जा रही थी। वहीं बहराइच की तरफ से मैजिक गाड़ी लखीमपुर खीरी की और आ रही थी। ओवरटेक के चक्कर में दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  • रैली में फिसली नीतीश कुमार की जुबान, देखें वीडियो

    रैली में फिसली नीतीश कुमार की जुबान, देखें वीडियो

    पटना : आपने अक्सर ही नेताओं की जुबान फिसलते हुए देखा होगा। इसी तरह आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी रैली को संबोधित करते हुए जुबान फिसल गई। चुनावी सभा में या फिर मीडिया से बात करते हुए अक्सर उनकी जुबान फिसल जाती है, लेकिन इस बार तो नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को ही सीएम बना दिया। दरअसल, सीएम नीतीश बिहार के पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के हक में भाषण दे रहे थे। इसी दौरान भरी सभा में वह लोगों को संबोधित कर रहे थे कि इस बीच उनकी जुबान फिसल गई। 

    नीतीश कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर विजय हो और पूरे देश में 400 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी जी फिर से मुख्यमंत्री बनें, देश का विकास हो बिहार का विकास हो…यह सुनते ही उनके अंगरक्षक ने सीएम के कान में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। इसके बाद नीतीश कहते हैं अरे वह तो प्रधानमंत्री हैं ही उनको फिर से प्रधानमंत्री बनाना है और वह पहले से ज्यादा आगे बढ़ें।

    वहीं, चुनावी भाषण में उन्होंने लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला। नीतिश कुमार ने लालू प्रसाद का नाम लिए बगैर कहा कि एक आदमी था, जो नौ गो बेटा-बेटी पैदा किया और अपने हट गया तब बेटी को बनाया दिया। उन्होंने कहा कि ये नेता बेटा-बेटी यही सब करते रहता है, इसका कोई मतलब है।

  • इस जगह लागू हुई धारा 144, जाने वजह

    इस जगह लागू हुई धारा 144, जाने वजह

    महाराष्ट्र : अकोला में बढ़ती गर्मी और मौसम विभाग के अगले 3 दिन लू चलने की चेतावनी के बाद जिले में धारा 144 लगाई गई है। अकोला जिला पिछले 2 दिन में महाराष्ट्र का सबसे गर्म शहर बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने अकोला में लू की चेतावनी जारी की है। लू की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने 31 मई तक CRPC की धारा 144 लागू कर दी है। अकोला के डीएम ने प्रतिष्ठानों को श्रमिकों के लिए पीने के पानी और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने का आदेश दिया।

    उन्होंने निजी कोचिंग क्लास के समय में बदलाव करने और उन्हें दोपहर के दौरान आयोजित नहीं किए जाने का भी निर्देश दिया। वहीं भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में स्थित अकोला में शुक्रवार (24 मई) को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार (25 मई) को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों में अकोला में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 45.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

  • जालंधरः इस चौक पर ऑटो यूनियन ने किया रोष प्रकट, देखें Live

    जालंधरः इस चौक पर ऑटो यूनियन ने किया रोष प्रकट, देखें Live

    जालंधर (ENS) : बस्ती अड्डे के नजदीक पुराने ऑटो स्टैंड पर ऑटो यूनियन के सदस्यों ने रोष प्रकट किया। ऑटो चालकों ने बताया कि इस अड्डे पर शहर का सबसे पुराना टांगा स्टैंड है। 1940 से लोग इस जगह से टांगे मे बैठकर जाते थे। बरसो से यह जगह टांगा स्टैंड के नाम से भी मशहूर है।   

     

    ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि गत देर रात्रि किसी ने अड्डे पर कब्ज़ा करने की नियत से ईटे रखवा दी है। यह सरकारी जमीन है यदि किसी सरकारी अदायरे ने यहा कोई उसारी करनी होती, तो कोई नोटिस या जानकरी उन्हें मुहैया करवाई जाती। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ रातो रात अड्डे के अंदर ईटों का ढेर लग जाने से ऑटो चालक परेशान है।