Blog
-
बीबीएन के नरेश चौहान को युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान
बददी/ सचिन बैंसल : बददी के तहत मानकपुर के युवा नरेश चौहान को युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लोकेश गुर्जर ने नियुक्ति पत्र जारी कर नरेश चौहान को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। युवा गुर्जर महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नरेश चौहान ने इस ज़िम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। नरेश चौहान ने कहा के पूरे प्रदेश में गुर्जर समुदाय के युवाओं को एकजुट करके संगठन के साथ जोड़ा जाएगा। जल्द ही वह प्रदेश का गुर्जर बाहुल जिलों का दौरा कर नियुक्तियां करेंगे और संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा के बतौर प्रदेश अध्यक्ष वह गुर्जर समुदाय के हकों के लिए अपनी आवाज को बुलंद रखेंगे। अधिक से अधिक तादात में युवाओं को जोड़कर प्रदेश में युवा गुर्जर महासभा को मजबूत किया जाएगा। -

हरोली के परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : हरोली के चांदपुर गांव के एक परिवार के 6 सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। पहले मानसिक और बाद में शारीरिक यातनाएं भी दी गईं। हरोली पुलिस ने शिकायत मिलने पर चांदपुर के मुनीष कुमार और उनके परिवार के 5 अन्य सदस्यों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
श्रीमद्भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव का वर्णन
ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के गांव बदोली के ठाकुरद्वारा प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान उत्सव में अंदौरा से पधारे कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री द्वारा कथा के चौथे दिन वुधवार को वामन अवतार, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। कृष्णमूर्ति स्वरूप बच्ची परीशा को श्री बाल कृष्ण बनाया गया था जो अत्यंत कृष्ण की छवि ही लग रही थी। श्री कृष्ण भगवान का लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। कृष्ण जन्म की खुशी में शुक्रवार को कथा स्थल को विशेष रूप से सजाकर माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया। कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने कहा कि नारायण की भक्ति में ही परम आनंद मिलता है ।उसकी वाणी सागर का मोती बन जाता है । भगवान प्रेम के भूखे हैं ।वासनाओं का त्याग करके ही प्रभु से मिलन संभव है । उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि वासना को वस्त्र की भांति त्याग देना चाहिए। भागवत कथा का जो श्रवण करता है भगवान का आशीर्वाद बना रहता है । इस अवसर पर मास्टर रजिंद्र शर्मा,राज कुमार शर्मा, विपिन शर्मा, राजीव शर्मा,विनय धरवाल,यश पाल धरवाल,सत प्रकाश,अमन कुमार सहित काफी संख्या में प्रभू प्रेमी उपस्थित रहे।
-
17 जनवरी तक करें वोटर लिस्ट में त्रुटि हेतु अपील : डीसी
ऊना/ सुशील पंडित : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी दी है कि पंचायती राज निर्वाचन अधिनियम 1994 के अनुसार वोटर लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्हे ग्राम पंचायतों/पंचायत समितियों तथा ज़िला परिषद् के कार्यालयों में 11 जनवरी से निरीक्षण हेतु पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली में नाम शामिल किये जाने के लिए कोई दावा या किसी नाम को सम्मिलित किये जाने सम्बन्धी कोई आपेक्ष हो अथवा प्रविष्टि पर कोई आपेक्ष हो तो प्रारूप -2,3 और 4 में 17 जनवरी तक पुर्नरीक्षण अधिकारी को प्रस्तुत किया जा सकता है। डीसी ने बताया कि प्रत्येक ऐसा दावा या आपेक्ष व्यक्तिगत रूप में अथवा अभिकर्ता के माध्यम से या पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित तिथि तक सम्बन्धित पुनरीक्षण प्राधिकारी यानि सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने बताया है कि यदि कोई वोटर पुनरीक्षण प्राधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट हो वह पांच दिन के भीतर अपीलीय प्राधिकारी यानि उपायुक्त ऊना के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है। -
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रावमापा (बाल) में होगा आयोजित
समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री चंद्र कुमार करेंगेऊना/ सुशील पंडित : जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में बडे़ हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह के सफल आयोजन के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों हेतू उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में जिला के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि मंत्री चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। राघव शर्मा ने बताया कि कृषि मंत्री चंद्र कुमार 26 जनवरी को समारोह में शामिल होने से पूर्व प्रातः 10.40 मिनट पर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे, जिसके पश्चात उनके द्वारा समारोह स्थल पर 10.55 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाएगा तथा परेड का निरीक्षण करने के उपरांत मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी तथा एनएसएस की टुकडियां शामिल होंगी। स्कूली बच्चों, पुलिस विभाग व भाषा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह में अतिरिक्त जिला के समग्र विकास को दर्शाती विभिन्न विभागों की विकासात्मक झांकियां भी निकाली जाएंगी जिनमें स्वास्थ्य, डीआरडीए, कृषि, उद्यान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग व भाषा विभाग की झांकियां समारोह का हिस्सा बनेंगी। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसी वरिन्दर शर्मा, एएसपी संजीव भाटिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। -
पंजाब : जेल में प्राइवेट पार्ट में छिपा कर पति को नशा देने पहुंची महिला
फिरोजपुर : सेंट्रल जेल में बंद पति से मुलाकात करने आई पत्नी से जांच के दौरान जेल स्टाफ को 44.50 ग्राम हेरोइन नशा बरामद हुआ है। जिसके बाद पत्नी को पकड़कर जेल प्रशासन द्वारा फिरोजपुर सिटी पुलिस को सौंप दिया गया। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक सुपरीटेंडेंट जसवीर सिंह ने बताया कि कैदी बलविंद्र सिंह गांव हस्ताकलां की पत्नी ऊषा रानी उर्फ मनजीत कौर मंगलवार उससे मुलाकात करने के लिए आई थी। मुलाकात से पहले चैकिंग डयूटी पर तैनात जेल स्टाफ मैटरन गुरदीप कौर द्वारा जब ऊषा रानी की तलाशी ली गई तो वह अपने प्राइवेट पार्ट में कुछ छिपा कर लाई थी।
मैटरन द्वारा उसकी गहन तलाशी ली गई तो 44.50 ग्राम सफैद रंग का नशीला पदार्थ निकला। जो देखने में हेरोइन जैसा लगता था। पुलिस ने ऊषा रानी एवं उसके पति बलविंद्र सिंह के खिलाफ जेल एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट का पर्चा दर्ज कर ऊषा रानी को हिरासत में ले लिया है।फिरोजपुर सिटी थाने के थानेदार गुरमेल सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर आरोपी महिला को नामजद करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल की जाएगी।
-
पंजाबः पूर्व कांग्रेस मंत्री के घर विजिलेंस की दबिश,देखे वीडियो
बठिंडा : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर आज विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दबिश दी। विजिलेंस बठिंडा की टीम ने उनके पैतृक गांव कांगड़ में घर की पैमाइश की।
बता दें कि गुरप्रीत सिंह कांगड़ कई बार पूछताछ के लिए विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा कार्यालय में शामिल हो चुके हैं, अब टीम उनके घर पहुंची है। स्रोतों से अधिक आय का पता लगाने के लिए घर की पैमाइश कर रही है। पंजाब में सरकार बदलने के बाद गुरप्रीत सिंह कांगड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे लेकिन अब उनकी कांग्रेस में घर वापसी हो गई है।

-
सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित
जिला में 1,47,892 राशन कार्ड धारकों में 5,81,598 जनसंख्या हो रही लाभान्वित – महेंद्र पाल गुर्जर
ऊना/ सुशील पंडित : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 310 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,47,892 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में कुल 1,47,892 राशन कार्ड धारक व 5,81,598 जनसंख्या है जिसमें एपीएल श्रेणी के 87,028 बीपीएल के 19,393 अंत्योदय अन्न योजना के 10,299 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 31,172 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आधार सीडिंग का कार्य 99.99 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाइल सीडिंग का कार्य 96.32 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपनी-अपनी ईकेवाईसी संबंधित/नज़दीकी उचित मूल्य की दुकान में करवाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता ईकेवाईसी 31 जनवरी तक अपने नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर करवा सकते हैं।
एडीसी ने बताया कि जिला में 309 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से माह सितम्बर, 2023 से नवम्बर, 2023 तक कुल 53,563 क्विंटल आटा, 31,136 क्विंटल चावल, 7,672 क्विंटल दाल, 1,138 क्विंटल नमक, 8,423 क्विंटल चीनी व 5,75,986 लीटर खाद्य तेल वितरित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कुल 11 हजार 81 गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सित्मबर, 2023 से नवम्बर 2023 तक खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 687 निरीक्षण किये गये और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 25 मामलों पर कार्यवाही करते हुए 37 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 23 दुकानदारों व व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 21 हज़ार रूपये का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि 17 उचित मूल्यों के दुकान धारकों को इसके अतिरिक्त बाजार में विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान निरीक्षण किया गया जिसमें 12 गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 15 हज़ार रूपये का जुर्माना वसूला।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवता युक्त खाद्यान सामग्री उपलब्ध करवानें हेतू माह सितम्बर, 2023 से नवम्बर, 2023 तक कुल 48 नमूनें लिये गए जिनमें से 48 नमूनांे की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है प्राप्त रिपोर्ट में 48 नमूनें ठीक पाए गए हैं।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा, प्रबंधक एफसीआई राजेंद्र सिंह, विजय कुमार, मोहित धीमान सहित उपस्थित रहे। -
पंजाबः कैटरिंग के गोदाम में फटा सिलेंडर, 3 घायल
मोहालीः गांव टीडा में कैटरिंग के गोदाम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक गोदाम में सिलेंडर फट गया है। सिलेंडर फटने की वजह से गोदाम की छत नीचे गिर गई है। इस हादसे में 3 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें मोहाली के अस्पताल में भेजा गया है। यहां से एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिल रही है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह कैटरिंग का गोदाम किसी महिला का बताया जा रहा है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਠਿੰਡਾ : ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਜਲਦ ਪੂਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ। ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਇਸ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਨਗੋਨੀਆ ਤਨਖਾਵਾਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੱਤੇ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਜਬੂਰਨ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਇਨਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਬਲਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਮੇਂ-ਸਮੇਂ ਤੇ ਊਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਵੀ ਕਰਦੇ ਨੇ ਲੇਕਿਨ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਸਪਸ਼ਟੀ ਪੂਰਵਕ ਜਵਾਬ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਾ ਮਜਬੂਰੀ ਬਣ ਗਈ ਹੈ।