Blog

  • बाल्द नदी में रात को अवैध खनन करते दबोचे ट्रैक्टर

    बाल्द नदी में रात को अवैध खनन करते दबोचे ट्रैक्टर

    पानी कम होते ही नदियों को नोचने टूट पड़ता है ट्रैक्टर  माफिया, ट्रेक्टरों पर नहीं कोई नंबर प्लेट
     
    बाल्द नदी में अवैध खनन के चलते श्मशान घाट पर खतरे के बादल
     
    सचिन बैंसल/अगस्त :बीबीएन में अवैध खनन से हुए भारी नुकसान के बाबजूद खनन माफिया क्षेत्र की नदियों को नोचने से बाज नहीं आ रहा। नदियों में पानी उतरते ही  ट्रैक्टर माफिया भूखे भेडिय़ों की तरह नदियों पर टूट पड़ता है। बद्दी से नालागढ़ तक क्षेत्र की सभी नदियों में ट्रैक्टर माफिया ने आतंक मचा रखा है। दिन हो या रात ट्रैक्टरों के माध्यम से जमकर नदियों को नोचा जा रहा है। वहीं बाल्द नदी के किनारे लॉरियल उद्योग के समीप बने श्मशान घाट को भी अवैध खनन के चलते खतरा पैदा हो गया है। बीती रात शुक्रवार को बरोटीवाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बाल्द नदी में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टरों को धर दबोचा। करीबन 10.30 बजे पुलिस ने सूचना के बाद प्लानिंग के साथ छापेमारी की और खनन माफिया को भागने का मौका तक नहीं दिया। बीते कुछ दिनों से यह ट्रैक्टर बाल्द नदी में खनन कर रहे थे। जैसे ही बाल्द नदी का जलस्तर कम होता था रात के समय यह  ट्रैक्टर  बाल्द में खनन सामग्री और रेत उठाने के लिए टूट पड़ते थे। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर चोरी व माईनिंग एंड मीनिरल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर है।

    डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि बीती रात पुलिस ने बाल्द नदी में अवैध खनन करते दो  ट्रैक्टरों  को दबोचा है। पुलिस ने हुस्न चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी काठा व बलबीर सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी भुड्ड के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों टै्रक्टरों को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि बीबीएन में किसी भी कीमत पर खनन माफिया को बक्शा नहीं जाएगा। एसपी मोहित चावला ने क्षेत्र की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि कहीं भी दिन या रात के समय नदियों व अन्य स्थानों पर खनन कोई गतिविधि नजर आती है तो तुरंत इसकी सूचना क्षेत्र के संबंधित थाने में दें। पुलिस की टीमें रात के समय गश्त कर रही हैं ताकि अवैध खनन पर नुकेल कसी जा सके।
  • पंजाब : विधायक संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

    पंजाब : विधायक संदीप जाखड़ को कांग्रेस ने किया सस्पेंड

    चंडीगढ़ : कांग्रेस पार्टी के विधायक संदीप जाखड़ को कांग्रेस पार्टी की अनुशासनी कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा एक पत्र जारी कर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा जारी पत्र में कुछ पॉइंट्स मेंशन किए गए हैं जिस आधार पर उन्हें सस्पेंड किया गया है।

    गौरतलब है कि विधायक संदीप जाखड़ राहुल गांधी द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल नहीं हुए थे। इसके अलावा संदीप जाखड़ पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग के खिलाफ बयानबाज़ी देने के इल्ज़ाम भी लगे हैं। संदीप जाखड़ के संबंध में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग द्वारा पार्टी आलाकमान को शिकायत दी गई थी जिसके बाद पार्टी की अनुशासनी कमेटी ने एक्शन लेते हुए संदीप जाखड़ को पार्टी से बाहर का रास…

  • त्यौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक: सीमा वशिष्ट 

    त्यौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक: सीमा वशिष्ट 

    ऊना/सुशील पंडित : त्यौहार हमारी सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक है। यह बात शनिवार सायं ऊना के दयाल स्वीटस के रिवाज परिसर में गोल्डन मूमेंट्स के सहयोग से इन्नरव्हील क्लब ऊना द्वारा आयोजित तीज पर्व के अवसर पर अपने संबोधन में क्लब प्रधान सीमा वशिष्ठ ने कही। सीमा वशिष्ठ ने तीज पर्व की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक बुराईंयो से लडऩे के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्नरव्हील क्लब विभिन्न समाज सेवा के प्रकल्पों को चलाए हुए है।  इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की सचिव रमा कंवर ने कहा कि क्लब विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इसी कड़ी में गोल्डन मूमेंटस के साथ मिलकर क्लब तीज पर्व को मना रहा है। तीज महिलाओं का सबसे प्रिय तयौहार है,जोकि सावन माह में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सावन माह में झूला झूलना व झुलाना शुभ माना जाता है।
    ऐसे तयौहारों के कारण ही हमारी युवा पीढि़ अपनी संस्कृति व आदर्शो से जुड़ी रह सकती है। इन्नरव्हील क्लब सदस्यों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तूत किए। पांरपरिक वेशभूषा में सजधजकर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने गिद्दा पेश किया,जबकि सोलो सांग,सोलो डांस व समूह नृत्यों के अलावा फैशन शो भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गोल्डन मूमेंटस से वंशिका  वशिष्ठ,इन्नरव्हील क्लब प्रधान सीमा वशिष्ठ, सचिव रमा कंवर,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,पूर्व प्रधान किरण भयाणा,निशा शारदा,रंजना बख्शी,शोभा सोनी,प्रियंका व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
  • आजीविका मिशन के तहत ऊना में खंड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता आयोजित

    आजीविका मिशन के तहत ऊना में खंड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : विकास खण्ड ऊना में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत खण्ड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल वर्मा ने की। प्रतियोगिता में विकास खंड के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। बीडीओ ने बताया कि खंड स्तरीय राखी थाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विश्वकर्मा स्वयं सहायता समूह रैन्सरी, द्वितीय स्थान पर कृष्ण स्वयं सहायता समूह बहडाला और तृतीय स्थान श्री राम स्वयं सहायता समूह रैन्सरी ने हासिल किया। इसके अलावा  उपस्थित स्वयं सहायता समूहों को खण्ड विकास अधिकारी ऊना द्वारा विभिन्न योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक समिति अध्यक्ष यशपाल, एलएसईओ अंजू वाला, एसईबीपीओ निशा पुरी, एलवीडीसी सोनिया खन्ना व एमआईएस(ओए)वीना कुमारी उपस्थित रही।
  • आईटीआई ऊना में रोजगार मेला 25 अगस्त को

    आईटीआई ऊना में रोजगार मेला 25 अगस्त को

    ऊना/सुशील पंडित : तकनीकी शिक्षा द्वारा आईटीआई ऊना में 25 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि रोजगार मेले में औद्योगिक क्षेत्र हरोली, अम्ब, बीबीएन व गगरेट के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान फिटर, टर्नर, वैल्डर, ईलैक्ट्रिशियन, ऑटो ईलैक्ट्रिशन, मकैनिक डीज़ल, मकैनिक मोटर व्हीकल, प्लम्बर, कारपेंटर, ईलैक्ट्रोनिक्सन व कोपा आदि टेªडों में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से करेंगे। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में सीधे नियुक्त पत्र प्राप्त करने वाले अभियार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा निहित अर्धकुशल कारीगरोें के समान वेतन देय होगा तथा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए चयनित अभ्यार्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत वृतिका देय होगी।
  • नशामुक्त बंगाणा अभियान ने पकड़ी रफ्तार: मनोज कुमार 

    नशामुक्त बंगाणा अभियान ने पकड़ी रफ्तार: मनोज कुमार 

    सोशल मीडिया पर दिया जा रहा नशे के खिलाफ संदेश 

     ऊना/सुशील पंडित :  नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गठित खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स समिति बंगाणा में जून, जुलाई के एक्शन टेकन रिपोर्ट पर एसडीएम  मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें इस मुहिम के दौरान की गई गतिविधियों बारे चर्चा की गई।   उपमंडल अधिकारी ने बताया कि नशामुक्त बंगाणा अभियान के अन्तर्गत बंगाणा  ब्लॉक में  जून, जुलाई में 62 स्कूलों तथा 46 पंचायतों में टास्क फोर्स समितियों का गठन किया जा चुका है। जबकि विकास खण्ड की 195 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 82 आशावर्करज़ को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड के 62 स्कूलों के मेंटर अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि 4 स्कूलों का बेसलाइन सर्वे किया गया। पंचायत स्तर पर 46 पंचायतों में टास्क फोर्स गठित की गई हैं।
     उपमंडल अधिकारी ने बताया कि नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए रफ्तार पकड़ी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान नशामुक्ति पर आधारित 7 फोटोयुक्त स्लोगन, 2 वीडियो तथा एक डॉक्यूमेंटरी जारी की गई है, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की गईं हैं। इस मुहिम में गत दो माह में फेसबुक पर 45447, इंस्टाग्राम पर 4 हजार, ट्विटर पर 6 हजार तक व्यूअरशिप हो चुकी है। इसके अलावा नशामुक्ति पर जिला के 30 प्रभावशाली व्यक्तियों की बाइट भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है। दस्तावेजी प्रक्रिया की बजाय परिणामदायक प्रयास जरूरी है i
     उपमंडल अधिकारी ने कहा कि इस मुहिम के अन्तर्गत युवाओं की विशेष भूमिका है। इस मुहिम में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवक मण्डल व यूथ क्लब तथा खेल संगठनों को भी जोड़ा जाना चाहिए ताकि एक जोश के साथ रचनात्मक नवचेतना का वातावरण निर्मित हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि नशामुक्ति अभियान के प्रयास दस्तावेजी आंकड़ों तक ही सीमित न रहें बल्कि धरातल पर परिणामदायक होने चाहिए। हर घर दस्तक मुहिम का आगाज़ सितम्बर/अक्टूबर माह में उन्होंने बताया कि नशामुक्त बंगाणा अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सितम्बर/अक्टूबर माह में हर घर दस्तक मुहिम शुरू की जा रही है, जिसके तहत नशाखोरी से बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों को हेल्थकेयर ओपीडी, हेल्पलाइन नम्बर, बचाव के तरीकों बारे जानकारी दी जाएगी।   
    ये रहे उपस्थित  बैठक में बीडीओ बंगाणा सुरेंद्र जेटली, तहसीलदार रोहित कंवर, थानाकला स्कूल के प्रिंसिपल संजीव परासर, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सतपाल रणावत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੰਗਲ ਦੇ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਦੀ ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਨੰਗਲ ਦੇ ਹੜ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਦੀ ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਨੰਗਲ: ਭਾਖੜਾ ਡੈਮ ਵਿਖੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵਧਣ ਕਾਰਣ ਪਾਣੀ ਛੱਡਣ ਨਾਲ, ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਪਾਣੀ ਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਵਰਗੇ ਹਾਲਾਤ ਬਣ ਗਏ ਹਨ। ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਡਾ.ਪ੍ਰੀਤੀ ਯਾਦਵ ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਾਲਾਤਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਗਰਾਊਂਡ ਜ਼ੀਰੋ ‘ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਰਾਹਤ ਅਤੇ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਤੇਜ਼ੀ ਲਿਆਉਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਬੀਤੇ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਦਿਨ ਰਾਤ ਦੂਰ ਦੂਰਾਡੇ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਰਹੇ ਹਨ। ਬੇਲਾ ਰਾਮਗੜ੍ਹ, ਹਰਸਾ ਬੇਲਾ, ਬੇਲਾ ਧਿਆਨੀ, ਭਲਾਂਨ, ਬੁਰਜ ਆਦਿ ਪਿੰਡਾਂ  ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਘਟਨ ਵਲੋਂ ਰਾਹਤ ਸਮਗਰੀ ਦੇਣਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ। DC ਰੂਪਨਗਰ ਵੀ ਅਮਲੇ ਨਾਲ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਪਿੰਡਾਂ ਦਾ ਰੋਜਾਨਾ ਦੌਰਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਚਾਰੇ ਪਾਸੋ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਘਿਰੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚੋ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਸਥਾਨ ਜਾ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰਾ ਦੇ ਜਾਣਾ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਕਿਉਂਕਿ ਖਤਰਾ ਬਰਕਰਾਰ ਹੈ। ਅਜੇ ਵੀ ਕਾਫੀ ਲੋਕ ਘਰ ਛੱਡਣ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਹੈ।

  • राष्ट्रीय कैडेट कोर 1 एचपी गर्ल्स बटालियन की 20 गर्ल्स कैडेट्स का चयन  

    राष्ट्रीय कैडेट कोर 1 एचपी गर्ल्स बटालियन की 20 गर्ल्स कैडेट्स का चयन  

    ऊना/सुशील पंडित :   राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में कार्यरत राष्ट्रीय कैडेट कोर 1 एचपी गर्ल्स बटालियन सोलन की सत्र 2023-24 के लिए 20 गर्ल्स कैडेट्स का चयन कर नामांकन किया गया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर की ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डा. मोनिका खन्ना ने बताया कि चयनित कैडेटों ने तीन स्तरीय चयन प्रक्रिया को पास किया है। इस प्रक्रिया में कैडेटों के लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत शारीरिक तंदुरुस्ती और व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया।पूरी चयन प्रक्रिया सीओ संजय शांडिल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सभी चयनित कैडेटों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
  • श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल में मनाया तीज पर्व 

    श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल में मनाया तीज पर्व 

    ऊना/ सुशील पंडित : श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां में तीज के पावन पर्व को धूमधाम से मनाया गया। अभिभावक व बच्चे रंग-बिरंगी पोशाक पहन के आए और रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी ने भंगड़ा, गिद्दा व सावन के गीतों पर नृत्य करते हुए झूलेका आनन्द लिया। स्कूल की ओर से आए हुए अभिभावकों के लिए कुछ मजेदार प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई। स्कूल के संचालक डा० हर्षवर्द्धन सिंह ने बताया कि तीज का त्योहार हिन्दूओं का त्योहार होता है। हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष में आता है। तीज के त्योहार के दिन कुंवारी लड़कियां योग्य वर की प्राप्ति के लिए तीज का व्रत रखती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन ही माता-पार्वती भगवान शिवजी को मिली थी। इस दिन पूजा-पाठ करने से दंपती के रिश्तों में मिठास आती है। सभी अभिभावकों व बच्चों ने स्कूल में लगे झूले का भी आनंद लिया। इस दौरान विद्यालय की ओर से आई हुई सभी अभिभावकों को मेंहदी लगाई गई। इस दौरान विद्यालय की सह-संस्थापिका श्रीमती वन्दना सिंह, मुख्याध्यापिका तमन्ना शर्मा, उप-मुख्याध्यापिका मीनाक्षी जसवाल, सुमन कुमारी, सर्वजीत कौर, प्रीति, हिमानी शर्मा, मोनिका देवी व सुखदीप कौर मुख्य रूप से उपस्थित रही व कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
  • मूत्र पथ प्रणाली से संबंधित रोगों के लिए रोबोटिक सर्जरी वरदान की तरह : डा. धर्मेन्द्र अग्रवाल

    मूत्र पथ प्रणाली से संबंधित रोगों के लिए रोबोटिक सर्जरी वरदान की तरह : डा. धर्मेन्द्र अग्रवाल

    22 वर्षीय युवक की कैंसर ग्रस्त किडनी को निकालना ही एकमात्र विकल्प बताया, पर रोबोटिक सर्जरी से उसी किडनी को बचाया

    रोबोट-एडेड सर्जरी न्यूनतम रक्त स्त्राव, कम दर्द, कम निशान, कम अस्पताल में रहने और तेजी से ठीक होने को सुनिश्चित करती है

    ऊना/सुशील पंडित : अधिकतर पुरूष पेशाब में खून आने व पेशब करते हुए जलन और दर्द को नजरअंदाज कर देते हैं, गुर्दे से पेशाब नली तक संक्रमण के ऐसे लक्ष्ण मूत्रपथ के विभिन्न कैंसर का कारण बनते हैं। ऐसे लक्ष्णों को अनदेखा करने की बजाए मरीज तुरंत संबंधित डाक्टरों से संपर्क करे। यह बात जाने माने यूरो-आन्कोलॉजिस्ट डा. धर्मेन्द्र अग्रवाल ने ऊना में आयोजित एक प्रैस कान्फ्रेंस में कही। अब तक 550 से अधिक जटिल कैंसर सर्जरी और रोबोट ऐडेड सर्जरी कर चुके लंदन से प्रशिक्षित डा. धर्मेन्द्र अग्रवाल हाथों की बजाए ‘दा विंची’ रोबोटिक सर्जरी से मरीज को उपचार के दौरान मिलती राहत जैसे खून की बर्बादी, कम दर्द, कम निशान व तुरंत राहत संबंधी जागरूक करने के लिए शहर में पहुंचे थे। फोर्टिस अस्पताल मोहाली में यूरोलॉजी, यूरो-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के कंसल्टेंट डॉ. धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पहले उपचार के दौरान शरीर के ऐसे अंगों तक पहुंचना मुश्किल और खतरनाक था, हालांकि रोबोट से की जाने वाली सर्जरी की मदद से इन अंगों तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि रोबोटिक  सर्जरी पेट से संबंधित बीमारियों वाले मरीजों के लिए वरदान की तरह साबित हो रही है।
    डा. अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में पेट दर्द के साथ-साथ पेशाब में खून (हेमट्यूरिया) आने के कारण 22 वर्षीय युवक की किडनी में बने 8 सेमी का टयूमर उसकी किडनी के आधे से अधिक हिस्से पर आक्रमण कर चुका था, जो कि प्रमुख रक्त वाहिकाओं से भी जुड़ा हुआ था। उपचार में देरी से ट्यूमर का आकार बढ़ जाता और अन्य अंगों पर असर पड़ता। उक्त युवक जिसको कि सभी डाक्टरों ने किडनी को निकालना ही एकमात्र विकल्प बताया था, वहीं रोबोट-ऐडेड सर्जरी से उक्त रोगी की किडनी से उक्त टयूमर को हटाकर बाकी किडनी को बचा लिया गया। इसी तरह के कांगड़ा के एक अन्य 62 वर्षीय व्यक्ति ेके यूरिन ब्लैडर में 7 सेमी टयूमर था, जो कि पेशाब में खून आने के चलते बढ़ रहे संक्रमण के कारण मांसपेशियों में घुस रहा था। वहां स्थानीय अस्पताल में करवाए गए उपचार के बाद भी राहत न मिलने के कारण फोर्टिस में डा. अग्रवाल व उनकी टीम ने रोबोट-ऐडेड रेडिकल सिस्टेक्टोमी के जरिए उसके पूरे यूरिनरी ब्लैडर को हटाकर मूत्रवाहिनी को छोटी आंत के एक खंड से जोड़ा गया और एक नया चैनल बनाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों मरीज पूरी तरह से स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
    डॉ. धर्मेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि हाथों की बजाए रोबोटिक सर्जरी मरीज के लिए कम तकलीफ व ज्यादा लाभदायक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि मरीज के आप्रेशन के दौरान शरीर के जिन हिस्सों तक हाथ पहुंचाना मुश्किल था, अब 360 डिग्री तक घूमने वाले रोबोट की मदद से वहां पहुंच की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कैंसर को जड़ से खत्म करने के लिए रोबोटिक सर्जरी कैंसर के मरीजों के एक वरदान की तरह है। उन्होंने बताया कि रोबोट की मदद से रोगी के शरीर में डाले गए एक विशेष कैमरे के माध्यम से ऑपरेटिव एरिया का 3डी व्यू देखकर कर उसको पूरी तरह से तंदरूस्त किया जा सकता है।