Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਕਿਸਾਨਾ ਦੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੋ ਬਾਅਦ ਹਾਈਵੇ ਅਥੋਰਟੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕਿਸਾਨਾ ਦੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੋ ਬਾਅਦ ਹਾਈਵੇ ਅਥੋਰਟੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਲੁਧਿਆਣਾ ਤੋਂ ਰੋਪੜ ਤੱਕ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇਅ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਹੁਣ ਵਿਵਾਦ ਚਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਹਾਇਵੇ ਚ ਆਈਆਂ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਘੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਾਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਚ ਜਾਣ ਦਾ ਰਾਹ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ, ਸਾਨੂੰ ਹਾਇਵੇ ਅਥੋਰਿਟੀ ਨੇ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਪੰਜ ਤੋਂ ਛੇ ਫੁੱਟ ਤੱਕ ਹੀ ਸੜਕ ਦੀ ਉਚਾਈ ਹੋਵੇਗੀ ਪਰ ਇਸ ਦੀ ਉਚਾਈ 15 ਤੋਂ 20 ਫੁੱਟ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰਨੀ ਬਹੁਤ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀਆਂ ਅੱਧੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਸੜਕ ਦੀ ਦੂਜੀ ਸਾਈਡ ਹਨ ਅਤੇ ਅੱਧੀਆਂ ਇਸ ਸਾਈਡ ਹਨ ਨਾ ਹੀ ਸਾਡੀ ਜਮੀਨਾਂ ਦੀ ਹੁਣ ਵੈਲਿਊ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਸਾਨੂੰ ਬਣਦਾ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਟਰੈਕਟਰ ਮਾਰਚ ਵੀ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਹੱਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹਾਈਵੇ ਅਥੋਰਿਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਕੀਤਾ।

    ਉਧਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਹਾਇਵੇ ਅਥੋਰਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਹੱਥ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਸੀਨੀਅਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਤੱਕ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਪਹੁੰਚਾ ਦਵਾਂਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਕੇਸ ਪਹਿਲਾ ਹੀ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਵਿਚਾਰ ਅਧੀਨ ਹੈ। ਹਾਈਵੇ ਅਥੋਰਿਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • जालंधरः 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना लाबडां की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सतवीर सिंह निवासी गांव गदोवाली, थाना लाबडां और बलकार सिंह निवासी गांव बडालां, लाबडां के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई कुलविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर सतवीर और बलकार सिंह को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 130 ग्राम अफ़ीम बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसी तरह सीआईए स्टाफ की टीम नाकेबंदी के दौरान 120 फुटी रोड के पास मौजूद थी, जहां उन्होंने स्विफ्ट कार चालक को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो गाड़ी से 300 ग्राम अफ़ीम और 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गाड़ी चला रहे युवक भवजोत सिंह निवासी गांव धोगडी और साथ बैठे विकास निवासी गाँव कामपूरी आबादी थाना मक़सूदा से पूछताछ कर रही थी कि उसी दौरान बबरीक चौक से आ रही गाड़ी को उनकी टीम के रूककर जब उसकी तलाशी ली तो गाड़ी चला रहे जगरूप सिंह निवासी समसतपुर थाना मक़सूदा और साथ बैठे सरबजीत सिंह निवासी गांव जामा राए थाना गोविंदवाल की गाड़ी से उनकी टीम को 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधर: दोबाबा चौक के पास ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति, दोनों टांगें टूटी

    जालंधर: दोबाबा चौक के पास ट्रक की चपेट में आया व्यक्ति, दोनों टांगें टूटी

    जालंधर, ENS: दोबाबा चौक के पास साइकिल सवार व्यक्ति को ट्रक में टक्कर मार दी और साइकिल सवार की दोनों टांगे टूट गई, आसपास मौजूद लोगों ने घायल साइकिल सवार को ऑटो की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाघायल व्यक्ति की पहचान फुटबॉल चौक निवासी पप्पू प्रसाद के रूप में हुई हैउन्होंने बताया कि वह इंडस्ट्री स्टेट फैक्ट्री से काम खत्म कर वह घर जा रहा था तो जैसे ही वह दोबाबा चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई

  • अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस एवं समर्थ के तहत बैठक आयोजित

    अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस एवं समर्थ के तहत बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस एवं समर्थ 2023 के अवसर पर पूरे प्रदेश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी दते हुए जिला आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष एवं उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इसी कड़ी में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना एवं जिला अंतर एजेंसी ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान द्वारा जिला में सक्रिय विभिन्न गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) के साथ समन्वय बैठक व कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला ऊना के सरकारी एवं गैर सरकारी समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें आपदा के दौरान गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवकों की भूमिका पर चर्चा की गई।

     

    बैठक में साख परियोजना अधिकारी ऊना संजय सांख्यान ने जिला स्तर पर कार्यरत गैर सरकारी समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन के आधारभूत विषयों के बारे में बताया और सरकारी संस्थाओं के बीच सहयोग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा के दौरान कुशलतापूर्वक प्रतिक्रिया देने और खतरे को कम करने के लिए गैर सरकारी संगठनों को एक टीम के रूप में मिलकर काम करना चाहिए और स्थानीय प्रशासन और समुदाय का समर्थन करना चाहिए। इस बैठक में जिले भर में सक्रिय गैर सरकारी संस्थाओं के लगभग 46 प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

    जिला आपदा प्रबंधन की ओर से प्रशिक्षण समन्वयक सुमन चहल द्वारा हिमाचल प्रदेश और जिला ऊना में इस वर्ष बरसात के मौसम में आई आपदा पर प्रकाश डाला और बताया कि हिमाचल प्रदेश व जिला ऊना सहित कई जिलों में आपदा के कारण जान माल का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने आपदा से होने वाले खतरों को कैसे भविष्य में काम किया जाए पर जानकारी दी गई। इन्हीं सभी खतरों को ध्यान में रखते हुए सरकार ग्राम स्तर पर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना चाहती है, जिसके लिए जिले में स्वयंसेवी संगठनों का अहम रोल है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर या पंचायत स्तर पर स्वयंसेवी संगठन स्वयंसेवियों का चयन कर उन्हें आपदा पर प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम चलाएं ताकि लोगों को जागरुक कर आपदा के खतरों को कम किया जा सके। अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने कहा कि जिला ऊना में भूकंप, आगजनी, रोड एक्सीडेंट इत्यादि जैसी आपदाएं आने की आशंका ज्यादा रहती है जिसके लिए हमें आपदा से पूर्व तैयारी करनी होगी और यह आप सभी के सहयोग से पूर्ण की जा सकती है और प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक किया जा सकता है।

  • टाहलीवाल में महिला से पकड़ा गांजा

    टाहलीवाल में महिला से पकड़ा गांजा

    ऊना/ सुशील पंडित : टाहलीवाल पुलिस ने एक महिला से 94.0 ग्राम गांजा पकड़ने मे सफलता हासिल की है । आरोपित महिला की पहचान सुनीता(37) पत्नी राजू निवासी 439 राजनगर नंगल जिला रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला लंबे समय से इस धंधे मे संलिप्त है । आरोपित महिला के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई रही है ।

  • सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का काम करें 

    सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का काम करें 

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयदेव खट्टा ने जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष वनीत चौधरी के साथ चर्चा के बाद जिला ऊना की टीम घोषित कर दी है। जयदेव खट्टा ने कहा जिला के सभी पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने का काम करें संगठन के मार्गदर्शन में काम करते हुए सरकार केंद्र की जो जनहित की नीतियां लागू कर रही है उन्हें घर-घर पहुंचा जाए जयदेव खट्टा ने बताया की ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी अपने-अपने दायित्व के अनुसार बेहतर काम करेंगे ऐसी मेरी आशा है। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के राज्य नेतृत्व का भी आभार है। उन्होंने कहा जो जिम्मेदारी दी है उसे पर हम सब मिलकर के खरा उतरेंगे। जिला अध्यक्ष जयदेव खट्टा ने बताया कि जिला की टीम में उपाध्यक्ष में  रोशन लाल नांगरा ,राकेश कुमार नंदपुर, संजीव धीमान कुठेरा खेरला, मनोहर लाल बसाल, राजेश कुमार धीमान बल्ह, अशोक कुमार बरोह, हरगुलन राय लोअर पंजावर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
    महामंत्री पद के लिए हरजी लाल सैनी आदर्श नगर अर्निआला, दर्शन सिंह टांडा मुक्रैड को दय्तिव दिया गया है   ओर सचिव पद के लिए नरेंद्र कुमार चुरुरू गुरनाम सिंह सटलेता,पवन कुमार सैनी लालसिंघी,कमल सैन रायपुर सहोडा ,राकेश  कुमार चौधरी कुठेरा जस्वाला, सुनीता कुमारी जोल,बलवंत सिंह कुनेरन,यशपाल सिंह लोअर बडेहडा , कार्यलय सचिव अअमरीक  सिंह भद्साली  होंगे , कोषाध्यक्ष का दाय्तिव   सुखचैन सिंह नंगल सलांगडी,उप कोषाध्यक्ष चन्नन सिंह चुरुरू, सोशल मीडिया विकास चौधरी समूर कलां,  आई टी के कमल चौधरी खड ,मीडिया प्रभारी सतपाल भरद्वाज फतेहपुर भद्रकाली,सह मीडिया प्रभारी अनिल मेहंगी सैनी को दय्तिव दिए गए है। विजय भरवाल बडूही,मलकिअत सिंह चुरुरू ,तरसेम सिंह चोधरी घनारी प्रवक्ता होंगे।
    कार्यकारणी सदस्य में  मोहिन्द्र सिंह पंजोडा,राजिन्द्र कुमार अम्ब,सोनू देवी लोहारा,प्रवीण कुमारी चोकी  मीनार,उषा चांदला दिआडा ,सीमा  बैंस चुरुरू ,सतीश धीमान बंगाना,सतीश लबाना टांडा मुक्रैड ,सुरिंद्र शिंदा रैन्सरी ,जीवन लाल भंजाल ,गुलशन सिंह लोअर अंदोरा ,किशोरी लाल गन्नू मंदवाडा  ,नरेंद्र पाल बडेहडा राजपुता ,करम चन्द राम नगर नकरोह ,रमेश चन्द  नंगल जरियाला,गुरमेज सिंह कड्ड,सर्बजीत सिंह मरवाडी,गुरनाम सिंह नगनोली,मोहन लाल भदसाली ,रमण चोधरी बड़ेहडा,कमल चोधरी सैसोवाल ,परमजीत सिंह ठाकरा ,हरमेश सिंह हिरा थड़ा ,सुरजीत सिंह गोंदपुर जट्टां ,चरण दास बाथडी ,दर्शन सिंह ललडी को मनोनीत इया गया हे।
    मण्डल अध्यक्ष के लिए चिंतपूर्णी मंडल से पुन : सूबेदार(र) श्री तरसेम चन्द बीजापुर  ,गगरेट मंडल से हरजीत सिंह बैंस गुग्लेहड  ,हरोली से सरदार अर्जन सिंह टाहलीवाल  ,ऊना मंडल से सुरेन्द्र चोधरी,कुटलहड मण्डल से कमलेश कुमार चोधरी दायित्व दिया गया है 1
  • हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप में बंगाणा कॉलेज ने दौलतपुर चौक को 25-21 से हराया

    हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप में बंगाणा कॉलेज ने दौलतपुर चौक को 25-21 से हराया

    ऊना/सुशील पंडित :अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कब्बड़ी चैंपियनशिप 2023 के पहले दिन  वंगाणा कॉलेज ने दौलतपुर चौक कॉलेज को 25-21 से हराकर विजय हासिल की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने कबड्डी प्लेयर्स को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर खेल विभाग के प्रभारी प्रो. सिकंदर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कब्बड़ी प्रतियोगिता के लिए टीम  चयन के लिए एक विशेष चयन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को विशेष अवसर दिया गया है। इसके लिए इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है, इन्हें कोच ने ट्रेनिंग भी दी है और निश्चित तौर पर ये छात्र गौतम कॉलेज हमीरपुर में होने वाली हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखेंगे। इस अवसर पर टीम के मैनेजर प्रोफेसर कृष्ण चंद ने कहा कि छात्रों ने पहला दिन बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और यकीनन यह आगामी होने वाले अगला प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
  • सादगी भरे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन

    सादगी भरे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र से निरंतर पांचवीं बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 9 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सादगी भरे अंदाज में मनाया। जन्मदिवस के मौके पर सर्वप्रथम उन्होंने सिविल अस्पताल हरोली में आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर सभी रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल परिसर में अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के सहयोग से मरीजों के तीमारदारों तथा अन्य लोगों के लिए तैयार किए गए लंगर में सेवा की तथा खुद लोगों को लंगर बांटा।
    बाद दोपहर एक बजे उपमुख्यमंत्री पुरी पैलेस घालुवाल पहुंचे यहां पर उनके द्वारा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। घालुवाल पहुंचने पर जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के आए लोगों ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर की बधाई तथा स्वस्थ व खुशहाल भविष्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। 


    इस अवसर पर जिला के विभिन्न हिस्सों से आए कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल इत्यादि के अनेक पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संस्था ऊना जनहित मोर्चा, हिमोतकर्ष परिषद, रामलीला कमेटी ऊना तथा गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारीयों ने भी उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।


    घालुवाल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2003 से केवल 12 लोगों के सहयोग से शुरू किया गया एक कारवां आज हरोली क्षेत्र में हजारों लोगों के साथ आगे बढ़ रहा है जिसकी बदौलत पिछले दो दशकों में इस क्षेत्र को विकास के मामले में एक विशेष पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि समाज की यह कहावत है कि सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है भी सही हैं लेकिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सफलता के पीछे आप हजारों हरोली वासियों की मेहनत और आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि गत दो दशकों के दौरान हरोली क्षेत्र की नारी शक्ति ने साबित किया है अन्य कार्य क्षेत्रों के साथ-साथ राजनीती के क्षेत्र में भी महिलाएं किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि दो दशक पूर्व हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुकेश अग्निहोत्री ने जो परिकल्पना की थी उसे हरोली वासियों के सहयोग व आशीर्वाद से वे पूरा करने में सफल हुए। 


    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री, डाक्टर आस्था अग्निहोत्री, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, ऊना विस क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर व बीरेंद्र मनकोटिया, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय वासी भी उपस्थित थे।

  • उपमुख्यमंत्री ने हरोली में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

    उपमुख्यमंत्री ने हरोली में किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: नागरिक चिकित्सालय हरोली में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में सामान्य रोगों के अलावा आंख, नाक, कान, गला, हड्डी रोग व शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र वासियों के स्वास्थ्य जांच की गई।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने हरोली अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया तथा प्रत्येक वार्ड में जाकर रोगियों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में जाकर चिकित्सकों तथा अस्पताल स्टाफ सदस्यों से भी मुलाकात की तथा अस्पताल परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली डॉ संजय मनकोटिया ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में लगाए गए विशेष चिकित्सा जांच शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित 450 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में परिवार नियोजन से संबंधित 20 ऑपरेशन किए गए तथा प्रयोगशाला में 290 लोगों की रक्त संबंधी जांच की गई।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी हरोली डॉ संजय मनकोटिया, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय क्षेत्र वासी भी उपस्थित थे।

  • सेल्स एग्जीक्यूटिव व एकाउंट पदों के लिए साक्षात्कार 13 अक्तूबर को

    सेल्स एग्जीक्यूटिव व एकाउंट पदों के लिए साक्षात्कार 13 अक्तूबर को

    ऊना/ सुशील पंडित : विजय ज्वैलर ऊना द्वारा 13 अक्तूबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध मंे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में सेल्स एग्जीक्यूटिव व एकाउंट के 15 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, जीएसटी और टैली(ईआरपी 9) तथा आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 9 से 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।


    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साईज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा कॉपी के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।