हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियनशिप में बंगाणा कॉलेज ने दौलतपुर चौक को 25-21 से हराया

ऊना/सुशील पंडित :अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कब्बड़ी चैंपियनशिप 2023 के पहले दिन  वंगाणा कॉलेज ने दौलतपुर चौक कॉलेज को 25-21 से हराकर विजय हासिल की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने कबड्डी प्लेयर्स को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर खेल विभाग के प्रभारी प्रो. सिकंदर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कब्बड़ी प्रतियोगिता के लिए टीम  चयन के लिए एक विशेष चयन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को विशेष अवसर दिया गया है। इसके लिए इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है, इन्हें कोच ने ट्रेनिंग भी दी है और निश्चित तौर पर ये छात्र गौतम कॉलेज हमीरपुर में होने वाली हिमाचल प्रदेश इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखेंगे। इस अवसर पर टीम के मैनेजर प्रोफेसर कृष्ण चंद ने कहा कि छात्रों ने पहला दिन बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और यकीनन यह आगामी होने वाले अगला प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *