Blog

  • गेहूं खरीद हेतू आनलाइन बुकिंग स्लोट करने की प्रक्रिया शुरूः Deputy Commissioner

    गेहूं खरीद हेतू आनलाइन बुकिंग स्लोट करने की प्रक्रिया शुरूः Deputy Commissioner

    टकारला और रामपुर में स्थापित किए गए गेहूं खरीद केंद्र

    ऊना/सुशील पंडितः रबी सीज़न 2023-24 में गेहूं खरीद के लिए आनलाइन पंजीकरण तथा गेहूं खरीद की प्रक्रिया आरभ कर दी गई है। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने गेहूं खरीद के बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में डीआरओ जोगिन्द्र पटियाल, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा, सचिव एपीएमसी भूपिन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि किसानों को बाहरी राज्यों की मंडियों में न जाना पडें इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की खरीद हेतू आनलाइन पाॅर्टल बनाया गया है जोकि 5 अप्रैल से शुरू किया जा चुका है, तथा गेहूं खरीद का कार्य 30 जून तक किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि किसान के माध्यम से अपना पंजीकरण तथ स्लोट बुक करवा सकते हैं। किसान अपना स्लोट बुकिंग के अनुसार ही गेहूं मंडियों में लाएं ताकि उन्हें किसी प्रकार का सामना न करना पडे़ और फसल का भी उचित दाम मिल सके। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा हेतू गतवर्ष की तरह उप सब्जी मंडी टकारला तथा रामपुर में गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा चुका है। उन्हांेने कहा कि कोई भी व्यापारी कृषि उपज मंडी समिति ऊना द्वारा जारी लाइसैंस के बिना किसानों का गेहूं क्रय न करें। यदि बिना लाइसैंस प्राप्त करें किए कोई व्यापारी किसानों से गेहूं की खरीद पाया जाता है तो हिमाचल प्रदेश कृषि एवं औधानिकीय उपज विपन्न विधेयक 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    सचिव एपीएमसी ने बताया कि टकारला और रामपुर में स्थापित क्रय केंद्रों में गेहूं की साफ-सफाई के लिए 19 झरने उपलब्ध है तथा लगभग 40 लाख रूपये की लागत से दो मशीनें भी स्थापित की जा रही है जिनकी प्रति घंटा 10 मिट्रिक टन गेहूं साफ करने की क्षमता है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा बेचे गए गेहूं का भुगतान हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति द्वारा 48 घंटों के भीतर किसान द्वारा दिए गए बैंक खाते में कर दिय जाएगा। उन्होंने बताया कि गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रूपये निर्धारित किया गया है। किसान पोर्टल पर बुकिंग लोक मित्र केंद्र में 30 रूपये का शुल्क अदा करके या स्वयं भी करवा सकते हैं।

  • पिकअप व बाइक की टक्कर में महिला सहित 3 घायल

    पिकअप व बाइक की टक्कर में महिला सहित 3 घायल

    ऊना/ सुशील पंडितः पुलिस थाना सदर के अंतर्गत आते गांव लमलैहड़ी में पिकअप व बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार पुत्र गुरमेल सिंह निवासी चंगर मकरैड, तहसील वंगाणा ने बताया कि बीती देर शाम बाइक पर अपनी भतीजी गुरूनूहर कौर व भाभी कुलविंदर कौर के साथ ऊना जा रहे थे।

    लमलैहड़ी मोड़ पर पीरनिगाह से आ रही एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें तीनों लोगों को चोटें पहुंची है। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घायल बाइक चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने पिकअप चालक झलमन सिंह निवासी जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • चिट्टे सहित 3 युवक गिरफ्तार

    चिट्टे सहित 3 युवक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडितः  गगरेट पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में करीब 26 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बोटा पीर बाबा मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। होशियारपुर की तरफ से हिमाचल में अंबोटा बाईपास पर एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार दो युवकों ने भागने की कोशिश की। परंतु पुलिस ने उन्हें पकड़कर जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 16.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। कार सवार युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान हनी शर्मा निवासी जटेहडी,डा झनियारी व दीपक अत्रि निवासी घरडाट,डा झनियारा ज़िला हमीरपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मामले में पंजाब से आ रही एक कार से 9.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कलोह वैली के पास नाका लगा रखा था। शक के आधार पर कार सवार युवक की जब तलाशी ली गई तो उससे 9.80 ग्राम के करीब चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवक की पहचान संदीप बक्शी निवासी ठठल तहसील अम्ब ज़िला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • 5 अप्रैल को होगा निशुल्क आईकैम्प का आयोजन: सत्ती

    5 अप्रैल को होगा निशुल्क आईकैम्प का आयोजन: सत्ती

    महामहिम राज्यपाल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडितः स्थानीय भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान विधायक  सतपाल सत्ती एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संसद अनुराग ठाकुर के मार्गर्शन में 15 अप्रैल 2023 को ऊना मुख्यालय पर आयोजित होने वाले निशुल्क आई कैंप की जानकारी मीडिया मित्रों से सांझी की। उन्होंने बताया कि यह निशुल्क कैंप ऊना जिला मुख्यालय के डीएवी पब्लिक स्कूल में 15 अप्रैल हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के दिन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का शुभारंभ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल जी एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमान अनुराग सिंह ठाकुर जी करेंगे।

    उन्होंने बताया कि प्रात 8:00 बजे से उसी दिन स्वास्थ्य का लाभ लेने वाले लोगों का पंजीकरण होगा और इस पंजीकरण के पश्चात दिन भर उनकी निशुल्क आंखों की जांच होगी। सत्ती व कंवर ने बताया कि यह अपने आप में पहला ऐसा निशुल्क आईकैंप है जिसमें आंखों की जांच के पश्चात निशुल्क चश्मे भी लोगों के नंबर के अनुसार मौके पर ही मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गत 5 वर्षों से सांसद अनुराग ठाकुर ने बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को इस मुहिम की शुरूआत हमीरपुर ज़िला से गरीब, वंचित व पिछड़े समाज को घरद्वार पर स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से शुरू की थी।सत्ती ने बताया कि आज अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ना सिर्फ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र बल्कि प्रदेश के 8 जिलों में 32 सांसद मोबाइल यूनिट चल रही है।

    जिनके माध्यम से इन 8 जिलों के प्रत्येक पंचायत के ग्रामीण आंचल तक लोगों को 40 प्रकार के टेस्ट के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा उनके घरद्वार तक दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यही नहीं कोरोना काल में भी इन्हीं सांसद मोबाइल यूनिट ने समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर के होम आइसोलेशन, वैक्सीनेशन और अन्य कोरोना से पीड़ित मरीजों को लाभ देने का काम किया था। उन्होंने बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर के निरंतर प्रशासनिक आधारभूत ढांचे को बढाने में  किए जा रहे कार्यों के साथ-साथ प्रदेश के साथ विशेषरूप से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत ज़िला ऊना के वरिष्ठ नागरिक और विशेष रूप से महिलाओं को इस स्वास्थ्य मोबाइल यूनिट के माध्यम से जो लाभ देने का कार्य किया जा रहा है वह अपने आप में एक अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट है।

    उन्होंने बताया कि इस अस्पताल संस्था के माध्यम से अभी तक 8 लाख के करीब लोग अपने स्वास्थ्य की जांच इन सांसद मोबाइल यूनिट के माध्यम से करवा चुके हैं और आने वाले समय में भी लोगों को घरद्वार तक ऐसी सुविधा निरंतर मिलती रहेगी ऐसा विश्वास जताया। सत्ती और वीरेंद्र कंवर ने मीडिया के माध्यम से जिला के आम जनमानस को अपील की है कि 15 अप्रैल को अपनी आंखों का निशुल्क जांच एवं चश्मा प्राप्ति के लिए सुबह 8:00 बजे डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना के प्रांगण में पहुंचकर लाभ लेंवे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल एवं जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया उपस्थित रहे।

  • भैंस चोरी मामले में विदेश भाग रहा वांछित आरोपी गिरफ्तार

    भैंस चोरी मामले में विदेश भाग रहा वांछित आरोपी गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडितः थाना हरोली के अंतर्गत गांव सिंगा में दिनांक 30 मार्च 2023 की रात पवन कुमार की पशुशाला से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी भैंस और भैंस के नवजात बच्चे को चोरी किया गया था।  शिकायतकर्ता महिला को थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने भैंस ढूंढकर लाने का आश्वासन दिया गया था। थाना प्रभारी त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम हेड कांस्टेबल गुलशन, सुमित कुमार, वरिन्द्र सिंह व कांस्टेबल बलजीत सिंह पर आधारित टीम का गठन कर  सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र की सहायता से 4 मार्च 2023 को भैंस को उसके बच्चे सहित गांव भोल जिला गुरदासपुर पंजाब से बरामद किया गया था तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    जिनमें से एक आरोपी गुरप्रीत सिंह(23) उर्फ सजन उर्फ मोटा पुत्र स्व श्री बलवीर सिंह निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर (पंजाब) फरार हो गया था। जिसका पीछा पुलिस काफी दिनों से लगातार कर रही थी। बीते कल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वाछिंत आरोपी मलेशिया जा रहा है। पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी पुलिस थाना हरोली ने एक टीम जिसमें हेड कांस्टेबल विरेन्द्र सिंह, मोहिन्द्र, कांस्टेबल नीरज व बलजीत तैयार कर काठगढ़ टोल प्लाजा के पास तैनात किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी को पकड़ लिया गया।  जिसे कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है ।

  • हिमाचलः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

    हिमाचलः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

    ऊना/सुशील पंडितः थाना हरोली के अंतर्गत आती सीमा में प्रवेश कर रहे बिना नंबर प्लेट वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएसपी हरोली मोहन रावत व प्रभारी सुनील संख्यान के निर्देशानुसार कड़ा संज्ञान लिया जा रहा है। थाना हरोली की सीमा के अंदर विजिवल नंबर प्लेट नाम से अभियान आरंभ किया गया है। डीएसपी हरोली ने बताया कि थाना हरोली की सीमा में जो भी वाहन बिना नम्बर प्लेट के दाखिल हो रहे है। उन वाहनों के पंजीकरण को चैक कर वाहन मालिक को नंबर प्लेट लगवाने व लगी हुई नंबर प्लेट पर वाहन का नंबर लिखने की हिदायत दी जा रही है।

    इतना ही नहीं विकट परिस्थितियों में पुलिस कर्मचारी खुद भी वाहनों पर नंबर अंकित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर वाहनों के मालिकों को निर्देशित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा इन वाहनों का डाटा भी तैयार किया जा रहा है। बिना नंबर के चल रहे वाहनों के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। विजिवल नंबर प्लेट अभियान के दूसरे चरण में बिना नंबर प्लेट वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करके जब्त किया जाएगा। 

  • बैंकों पर Income Tax Department  की दबिशः 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्च का हुआ बड़ा खुलासा

    बैंकों पर Income Tax Department की दबिशः 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्च का हुआ बड़ा खुलासा

    नई दिल्ली: आयकर विभाग ने कर्नाटक के कुछ सहकारी बैंकों पर छापा मारकर 1,000 करोड़ रुपये के ‘फर्जी’ खर्च और कथित वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि कर्नाटक में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। आयकर विभाग को संदेह था कि ये बैंक ‘अपने ग्राहकों की विभिन्न व्यावसायिक संस्थाओं के धन को इस तरह से इधर-उधर कर रहे हैं, ताकि उन्हें कर देनदारियों से बचाया जा सके।’’ इसके बाद इन बैंकों के 16 परिसरों में तलाशी 31 मार्च को शुरू की गई थी।

    सीबीडीटी ने बयान में कहा कि तलाशी के दौरान 3.3 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और दो करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए। सीबीडीटी, आयकर विभाग के लिए प्रशासनिक निकाय है। बोर्ड ने कहा, ‘‘जब्त किए गए सबूतों से पता चला है कि ये सहकारी बैंक विभिन्न व्यापारिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न काल्पनिक संस्थाओं के नाम पर जारी किए गए धारक चेक को भुनाने में शामिल थे।’’ इन व्यावसायिक संस्थाओं में ठेकेदार, रियल एस्टेट कंपनियां आदि शामिल हैं और इस तरह के धारक चेक को भुनाने में केवाईसी मानदंडों का पालन नहीं किया गया था।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर लगे सन्नी देओल के गुमशुदा के पोस्टर, देखें वीडियो

    पंजाबः रेलवे स्टेशन पर लगे सन्नी देओल के गुमशुदा के पोस्टर, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल अक्सर विवादों में रहते हैं। कुछ महीने पहले भी देओल के लोकसभा हलके में न आने की वजह से लोगों द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे। मंगलवार को फिर एक बार कुछ युवकों की तरफ से सांसद देओल के गुमशदगी के पोस्टर आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी की रहनुमाई में पठानकोट रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर लगाए गए।

    इस दौरान युवाओं ने कहा कि लोकसभा हलका गुरदासपुर और पठानकोट में भी सांसद की ओर से जो विकास कार्य करवाए जाने की बात कही थी, वह नहीं हो सके। इसी के रोष में पठानकोट के नौजवानों ने रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए। युवकों ने कहा कि जब से सनी देओल सांसद बने हैं तब से वह न तो पठानकोट और न ही गुरदासपुर में दिखाई दिए हैं। उन्होंने लोगों का हाल तक नहीं जाना। जो बड़े-बड़े वादे और दावे किए गए थे वह अभी तक पूरे नहीं हुए और लोग अपने सांसद को देखने को भी तरस रहे हैं।

  • पंजाबः पुल के नीचे से गुजरे रही नाजायज क्रशर की गाड़ियां, हो रहा पुल को नुकसान, बड़ा हादसा होने की आशंका, देखें वीडियो

    पंजाबः पुल के नीचे से गुजरे रही नाजायज क्रशर की गाड़ियां, हो रहा पुल को नुकसान, बड़ा हादसा होने की आशंका, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब-हिमाचल रेलवे के नीचे से बजरी (क्रशर) की नाजायज गाड़ियां गुजर रही है। जिस पर रेलवे प्रशासन का कोई ध्यान नहीं जा रहा। दरअसल, इस पुल के रास्ते पर प्रशासन द्वारा बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया था, लेकिन इसके कुछ देर बाद प्रशासन इस रास्ते से बैरियर को हटा दिया था। इसी के चलते अब नाजायज रास्ते से रेत बजरी को ले जाने के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल ट्रकों के आने जाने के लिए किया जा रहा है। जिससे दोबारा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसा ही एक नजायज रास्ता है पंजाब और जम्मू  कश्मीर को जोड़ने वाला रावी दरिया पर बनाया गया। रेलवे पुल जिसके निचे से नजायज रास्ता बनाकर निचे से रेत बजरी के ट्रको को निकाला जाता है, लेकिन रेलवे प्रशासन ने अभी तक इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया।

    जबकि रेलवे विभाग की तरफ से इस रास्ते को कई बार बंद किया व कई बार यह रास्ता नजायज तौर पर खुलने के चलते सवाल भी खड़े हुए है। जिसके चलते हमारी चैनल की टीम ने पहले भी इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसका असर भी देखने को मिला था। जिसके चलते इस पुल को जाने वाले रास्ते को बंद किया गया था, मगर कुछ ही घंटो के बाद इस पुल को दोबारा से खोल दिया गया। वीडियो में आप खुद देख सकते हो कि पुल को पहले बंद किया गया, फिर तस्वीरों मे देख सकते हो कि इसको दोबारा से देर रात कैसे खोला जा रहा।

    कही न कही रेलवे विभाग पर सवाल जरूर खड़े होते दिख रहे है। जब इस रेलवे के पुल के बारे मे रेलवे विभाग के एएसआई से बात की गई तो उसने भी कहा कि इस रेलवे पुल से रोजाना कई गाड़ियां आती जाती है व इस पुल के निचे से अवैध रास्ता बनाकर भारी भरकम गाड़ियां निकल रही है। जिसके चलते पुल को सीधे तोर पर बड़ा नुकसान हो सकता है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही पंजाब हिमाचल को जोड़ने वाला चक्की दरिया पर बना पुल भी बरसात के समय क्षतिग्रस्त हो चुका है और अब पंजाब और जम्मू कश्मीर को जोड़ने वाले रावी दरिया पर बने इस पुल का अस्तित्व खतरे में है। यही नहीं इस नाजायज रास्ते के जरिए कोई शरारती अंसर भी पंजाब में दाखिल हो किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। जिस पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कारवाई नहीं की गई है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਕੈਨੇਡਾ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਘਰ ‘ਚ ਮਾਤਮ ਦਾ ਮਾਹੌਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ 

    ਪੰਜਾਬ: ਕੈਨੇਡਾ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਘਰ ‘ਚ ਮਾਤਮ ਦਾ ਮਾਹੌਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡੀਓ 

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਉੱਜਵਲ ਭਵਿੱਖ ਲਈ ਮਾਂ-ਪਿਉ ਆਪਣੇ ਦਿਲ ਤੇ ਪੱਥਰ ਰੱਖ ਕੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਭੇਜ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਰ ਜਦ ਜਵਾਨ ਪੁੱਤ ਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਮਾਂ ਪਿਉ ਸਦਮਾ ਸਹਾਰ ਨਹੀਂ ਸਕਦੇ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਸਰਵਾਲੀ ਦਾ ਜਿਥੋਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸਰਦੂਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕੈਨੇਡਾ ਚ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਚ ਸੋਗ ਦੀ ਲਹਿਰ ਦੌੜ ਗਈ ਹੈ। ਸਰਵਾਲੀ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਸਰਦੂਲ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਰੀਬ 6 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਕਨੇਡਾ ਵਰਕ ਪਰਮਿਟ ਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਕੈਨੇਡਾ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਮਿਰਤਕ  ਸਰਦੂਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਿਤਾ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 6 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਪੁੱਤਰ ਸਰਦੂਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਬੜੇ ਚਾਵਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਕੈਨੇਡਾ ( ਸਰੀ) ਵਿਖੇ ਭੇਜਿਆ ਸੀ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਤੇ ਸਰਦੂਲ ਦੇ ਦੋਸਤਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨੂੰ ਹਾਰਟ ਅਟੈਕ ਆਇਆ ਤੇ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਸਰਦੂਲ ਸਿੰਘ ਅਜੇ ਕੁਆਰਾ ਸੀ ਅਤੇ ਘਰ ਦਾ ਛੋਟਾ ਅਤੇ ਲਾਡਲਾ ਪੁੱਤ ਸੀ ਅਤੇ ਮਾਂ ਦਾ ਰੋ ਰੋ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾ ਪੁੱਤ ਦਾ ਚੇਹਰਾ ਆਖਰੀ ਵਾਰ ਵੇਖਣ ਲਈ ਤਰਸ ਰਹੀ ਹੈ। ਨੌਜਵਾਨ ਸਰਦੂਲ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮਦਦ ਲਈ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਪੰਜਾਬ ਲਿਆਂਦੀਆਂ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਜੋ ਆਪਣੇ ਹੱਥੀਂ ਉਹ ਅੰਤਿਮ ਰਸਮਾਂ ਕਰ ਸਕਣ।