चिट्टे सहित 3 युवक गिरफ्तार

ऊना/सुशील पंडितः  गगरेट पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में करीब 26 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बोटा पीर बाबा मंदिर के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। होशियारपुर की तरफ से हिमाचल में अंबोटा बाईपास पर एक कार को रुकने का इशारा किया तो कार सवार दो युवकों ने भागने की कोशिश की। परंतु पुलिस ने उन्हें पकड़कर जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 16.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। कार सवार युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान हनी शर्मा निवासी जटेहडी,डा झनियारी व दीपक अत्रि निवासी घरडाट,डा झनियारा ज़िला हमीरपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मामले में पंजाब से आ रही एक कार से 9.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कलोह वैली के पास नाका लगा रखा था। शक के आधार पर कार सवार युवक की जब तलाशी ली गई तो उससे 9.80 ग्राम के करीब चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवक की पहचान संदीप बक्शी निवासी ठठल तहसील अम्ब ज़िला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *