Blog

  • जालंधर के युवकों की मणिमहेश में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर के युवकों की मणिमहेश में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हिमाचल प्रदेश के चंबा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां जालंधर के 4 श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे कि रास्ते में उनकी कार गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार चारों युवक PB-37-J-1938 नंबर गाड़ी से भरमौर जा रहे थे। वहीं घायलों का डलहोजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज चंबा रेफर किया गया। मिली सूचना के अनुसार, जालंधर के फिल्लौर निवासी 2 भाई और उनके 2 दोस्त मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे। आज सुबह लगभग साढ़े 5 बजे इनकी गाड़ी पठानकोट-भरमौर हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई।

    स्थानीय लोगों की मदद से मृतक और घायलों को खाई से निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें एक दोस्त की मौत हो गई। वहीं करण, राहुल और संजय कुमार चंबा अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं इस हादसे को पुलिस थाना डलहोजी में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • इस Scheme से मिलेंगे 28 lakh, रोजाना करवाने पड़ेंगे 200 रुपए जमा

    इस Scheme से मिलेंगे 28 lakh, रोजाना करवाने पड़ेंगे 200 रुपए जमा

    LIC की जीवन प्रगति योजना से आप एकमुश्त 28 लाख रुपए प्राप्त कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आपको रोजाना 200 रुपए का निवेश करना होगा। पॉलिसी की अवधि न्यूनतम 12 साल और अधिकतम 20 साल हो सकती है। पॉलिसी को 12 से 45 साल की आयु के लोग ले सकते हैं। रोजाना 200 रुपए का निवेश करके प्रति माह 6000 जमा होंगे। सालाना 72,000 जमा होंगे, जिससे 20 साल में कुल 14,40,000 का निवेश होगा। योजना के तहत सभी लाभों को जोड़ने पर कुल 28 लाख का फंड मिलेगा। इस पॉलिसी में रिस्क कवर हर 5 साल में बढ़ता है। डेथ बेनिफिट्स में पॉलिसीधारक की मौत पर इंश्योरेंस रकम, सिंपल रिवर्सनरी बोनस, और फाइनल बोनस को एक साथ भुगतान किया जाता है।

  • Punjab: सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab: सफाई कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    रोष में परिवार ने किया थाने का घेराव, मर्डर करने की जताई आशंका

    लुधियानाः संदिग्घ परिसिथतियों में एक सफाई कर्मी की मौत की खबर सामने आई है। परिवार ने मर्डर करने की आशंका जता थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। परिवार का आरोप है कि सीसीटीवी से दोषियों की पहचान कर पुलिस ने एक दोषी को पहले पकड़ा, फिर बाद में उसे छोड दिया। जिसके विरोध में उन्होंने धरना दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक पुलिस दोषियों को पकड़ नहीं लेती, तब तक वह मृतक का संस्कार नहीं करेंगे। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है, जोकि डिवीजन नंबर-3 के अधीन गौशाला रोड के पास रहता है। सन्नी कारपोरेशन में सफाई कर्मी था। मृतक सन्नी के भाई बीरू ने बताया कि वीरवार सुबह 6 बजे सन्नी के दो दोस्त आए। जिसमें काकू व एक अन्य युवक था। जोकि उसे बाहर घूमने का बहाना बना साथ ले गए, लेकिन सन्नी देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। रात 3 बजे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद आने लगा। जिसके बाद तालश की तो गौशाला रोड के पास कूड़े के ढेर से उसका शव मिला। बीरू ने आरोप लगाते बताया कि भाई सन्नी को दो दिन पहले ही 11 हजार रुपए सैलरी मिली थी। दोषियों ने साजिश के तहत उससे पैसे हड़पने के लिए घूमने का बहाना बना उसे साथ ले गए। जिसके बाद साजिश के तहत भाई का कत्ल किया गया है। बीरू ने बताया कि भाई के दोस्त सीसीटीवी में कैद हो गए है। जिनकी फुटेज सीसीटीवी को सौंप दी गई है।
  • Jalandhar News: मेन चौक पर Police ने की कार्रवाई, स्टूडेंट्स और स्कूल बस चालकों के काटे चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर Police ने की कार्रवाई, स्टूडेंट्स और स्कूल बस चालकों के काटे चालान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार यातायात नियमों को लेकर नाबालिग, यानी 18 साल से कम उम्र के बच्चे सड़कों पर कार या बाइक-स्कूटर या अन्य वाहन लेकर घूमते हुए नजर आने पर पुलिस ने अब चालान काटने शुरू कर दिए है। हालांकि इससे पहले पुलिस और स्कूल प्रशासन से मिलकर जागरूक अभियान भी चलाया था। जिसके बाद अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटने शुरू कर दिए है। इसी के चलते आज पटेल के पास सुबह-सुबह ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एक विशेष नाका लगाया गया।

    इस दौरान 18 वर्ष से बच्चों के वाहनों के चालान काटे गए। वहीं स्कूल बस चालकों के चालान भी काटे गए। दरअसल, स्कूल बस हादसों के चलते ट्रैफिक पुलिस स्कूल की बस चालकों द्वारा वर्दी ना पहनने और सीट बेल्ट ना लगाने को लेकर उनके चालान काटे गए। इस दौरान स्कूल ऑटो चालकों को लेकर पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, हाल ही में पंजाब सरकार ने 18 वर्ष के बच्चों के वाहन चलाने को लेकर माता-पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। जारी आदेशों के मुताबिक चालान काटने के साथ-साथ अभिवावकों को 25 हजार तक का जुर्माना और 3 साल जेल में हो सकती है।

    मामले की जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि एडीसीपी ट्रैफिक अधिकारी के आदेशों के चलते वह स्टूडेंट्स और बस चालकों के आज चालान काटे जा रहे है। सब इंस्पेक्ट ने बताया कि आज विशेष नाकाबंदी दौरान 4 वाहनों के चालान काटे गए है। उन्होंने कहाकि सड़क हादसों के बचने के लिए यह मुहिम चलाई गई है। सब इंस्पेक्टर ने कहा कि यह विशेष नाकाबंदी आज नहीं बल्कि रोजाना लगाई जा रही है। इस दौरान वाहनों के चालान काटने के साथ-साथ नियमों की सख्ती से पालना करने के आदेश दिए जाते है।

  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के फोकल पुआइंट फेज-8 में काम करने वाले व्यक्ति का शव देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्ट्री के नज़दीक लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने उसके पड़ोसी पर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना स्थल पर पड़ोसी और मृतकों के परिजन आमने-सामने हो गए जिसके बाद पुलिस ने मौका संभाला और दोनों पक्षों को शांत किया। इस घटना में मरने वाले का नाम प्रभु है।

    जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि प्रभु उसका छोटा भाई है, उनके पिता की मौत हो चुकी है और उनकी मां गांव रहती है। उसने बताया कि वह अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम करते है। प्रभु पिछले करीब अढ़ाई साल से इसी फैक्ट्री में काम करता था। कंपनी ने उसे गोदाम के नज़दीक ही रहने के लिए कमरा दिया हुआ है जहां उसके कमरे के साथ ही कई अन्य कर्मचारी भी रहते है।

    उसने बताया कि करीब 8 बजे उसे सूचना मिली कि उसके भाई की मौत हो गई है। उसने शक जताया है कि आस-पड़ोस में किसी ने उसके भाई से रंजिश निकाली है। उसके भाई का शव पड़ोसी के बच्चे ने लटकता हुआ देखा जिसके बाद उसने शोर मचाया। देर रात करीब 1 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

  • जीआरपी ने महिला का गला-सड़ा शव किया बरामद, दुष्कर्म की आशंका

    जीआरपी ने महिला का गला-सड़ा शव किया बरामद, दुष्कर्म की आशंका

    रेवाड़ीः रेलवे जंक्शन के पास जीआरपी पुलिस ने एक महिला का गला-सड़ा शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद शिनाख्त के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन की दीवार के पास से लोगों ने एक महिला का शव देखा, जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, परंतु उसकी पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद शव को फेंका गया है।

  • Sweet Shop के बाहर हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

    Sweet Shop के बाहर हुई फायरिंग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली – पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक मिठाई की दुकान पर हथियारबंद हमलावरों द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई है। घटना गत रात 11 बजे सिंगला स्वीट शॉप के बाहर हुई। इस गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने रंगदारी और उगाही के इरादे से फायरिंग की थी।

    जानकारी के मुताबिक गत रात मोटरसाइकिल सवार 2 हमलावर आए और दुकान के सामने के शीशे पर गोलियां चलाकर मौके से भाग गए। पुलिस को घटनास्थल से चार खाली कारतूस बरामद किए गए है। फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

    पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया का प्रथम दृष्टया मामला जबरन वसूली का लग रहा है। वसूली को लेकर डर फैलाने के चलते हमलावरों ने गोलीबारी की है।पुलिस हमलावरों का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी है।

  • Punjab: पर्यावरण को बचाने के लिए समाजसेवियों ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    Punjab: पर्यावरण को बचाने के लिए समाजसेवियों ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    लुधियानाः पर्यावरण संरक्षण को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इस मार्च में लक्खा सिधाना सहित अनेक धार्मिक एवं समाजसेवी संस्थाओं ने भाग लिया। समाजसेवियों ने कहा कि दिन-ब-दिन हवा, पानी और मिट्टी दूषित हो रही है। जिसका मुख्य कारण है कि फैक्टिरयों से निकलने वाला गंदा पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है। जिससे कैंसर और पीलिया संबंधी गंभीर बीमारियां फैल रही है। लोग इन गंभीर बीमारियों का शिकार होकर बीमार हो रही है।

    समाजसेवियों का कहना है कि कई बार पंजाब सरकार को इस समस्या से अगवत करवाया जा चुका है, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप बैठी है। जिस कारण उन्हें मजबूरी में यह रोष मार्च निकालना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लुधियाना वेरका मिल्क प्लांट के पास फिरोजपुर रोड पर बड़ा इकट्ठ करके लोगों को लामबंध किया जा रहा है। ताकि पर्यावरण को बचाने केलिए लोगों को जागरूक किया जा सके, ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को इस गंभीर समस्या से बचा सके।

  • Punjab: गाड़ी और JCB मशीन में हुई भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab: गाड़ी और JCB मशीन में हुई भयानक टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर के गोल़्डन गेट के पास भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस घटना में गाड़ी और जेसीबी मशीन में भीषण टक्कर हुई। मिली जानकारी के अनुसार कार में बैठा परिवार अमृतसर जा रहा था। यह हादसा इतना भयानक था कि ब्रेजा गाड़ी मौके पर पलट गई। ब्रेजा गाड़ी में पति-पत्नी और उसकी एक छोटी बच्ची मौजूद थे।गनीमत यह रही की इस हादसे में किसी भी तरह का जानी नुक्सान नहीं हुआ।

    कार में सवार नौजवान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी गाड़ी 20 से 25 की स्पीड पर थी। गोल्ड़न गेट से थोड़ी दूरी पर एक जेसीबी ने हमें टक्कर मार दी, जिसके कारण हमारी गाड़ी पलट गई। उसने बाताया कि गाड़ी में उसकी पत्नी ओर उनकी बेटी सवार थे।

  • Punjab News: तेजधार हथियार से हमला कर व्यक्ति से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: तेजधार हथियार से हमला कर व्यक्ति से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर के सुरजीत नगर में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां पिस्टल और दातर के बल पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने साइकिल सवार युवक पर हमला कर लूट लिया। मिली जानकारी के अनुसार ढाबा से खाना लेकर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने घेरकर दातर से हमला कर दिया। घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें बदमाश ने पिस्टल निकाल युवक पर तानकर उससे फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने अनुसार वह फैक्ट्री से छुट्टी करके खाना लेकर घर जा रहा था कि कुछ दूरी से उसके पीछे बाइक सवार बदमाश लग गए। जिसके बाद दुकान के बाहर बदमाशों ने उसे घेरकर उसे गालियां देते हुए उससे मोबाइल और नगदी मांगना शुरू कर दिया। युवक के विरोध करने पर लुटेरों ने उस पर दातर से हमला किया। जिसके बाद डर के मारे युवक ने पर्स और मोबाइल निकाल कर लुटेरों को दे दिया। इस मामले में पुलिस चौकी ग्यासपुरा के इंचार्ज राज कुमार से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जिस जगह पर घटना हुई है, उसे वेरीफाई कर लिया है। मौके पर आज पुलिस कर्मचारी भेजे है। जिस भी थाना की हदबंदी होगी उस मुताबिक तुरंत एक्शन लेकर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।