Blog

  • आज शाम 6 बजे से 24 घंटे तक रहेगी इंटरनेट सेवाएं बंद

    आज शाम 6 बजे से 24 घंटे तक रहेगी इंटरनेट सेवाएं बंद

    आदेश की कॉपी जारी

    नूंह: हरियाणा के नूंह में कल सोमवार को जलाभिषेक यात्रा को देखते हुए 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पिछली बार नूंह में हुई हिंसा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यहां इंटरनेट 22 जुलाई की शाम 6 बजे से 23 जुलाई की शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

    इसके अलावा बल्क SMS भेजने पर भी पाबंदी रहेगी। इस दौरान डोंगल इंटरनेट भी नहीं चलेगा।

    राज्य गृह विभाग के मुताबिक नूंह हिंसा को लेकर वाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से अफवाह फैलाई जा सकती है। भीड़ इकट्ठा की जा सकती है। जिससे हिंसा हो सकती है। सरकार के आदेश में बैंकिंग और रिचार्ज SMS को छूट दी गई है। इस दौरान लीजलाइन का इंटरनेट और कॉलिंग चलती रहेगी।

  • Punjab : सोया रहा परिवार, चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : सोया रहा परिवार, चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बटाला : शहर के तंग बाजार खंडा खोला मोहल्ले में एक गली में देर रात चोर घर में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। चोर इतने शातिर थे कि देर रात घर के मेन गेट पर बने रोशनदान से आए और मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार को इस इस बारे पता नही लगा, पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि देर रात जब उनके घर के बुजुर्ग की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर का मेन दरवाजा खुला हुआ है और उन्होंने शोर मचाया। जब परिवार ने उठकर देखा तो दो मोबाइल फोन और घर के अंदर से नकदी चोरी हो गई थी। परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है।

    जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना मिली है और उनके द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा और जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab : 2 कारों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : 2 कारों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : बरनाला रोड पर गांव बोढे पास दो कारें आपस में टकरा गई। इस टक्कर में दो बच्चो सहित 6 लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सड़क सुरक्षा कर्मचारी ने घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए।

    वही उन्होंने बताया की कि उन्हें कॉल आई थी और वह मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार एक कार मोगा की तरफ से जा रही थी और दूसरी बरनाला की तरफ से आ रही थी।

    उनमें एक कार अचानक मुड़ने लगी तो दूसरी कार के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित 6 लोग घायल हुए है। घायलों में 2 बच्चे है। उन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल लेकर आए है और इनका इलाज शुरू कर दिया है।

  • Jalandhar :  MP Amritpal Singh के भाई के मामले में कोर्ट ने सुनाया यह फैसला, देखें वीडियो

    Jalandhar : MP Amritpal Singh के भाई के मामले में कोर्ट ने सुनाया यह फैसला, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी की दो दिन की रिमांड कल खत्म होने के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हैप्पी और लवप्रीत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये जानकारी SHO फिल्लौर सुखदेव सिंह ने दी हरप्रीत और लवप्रीत के वकील जॉय ने मीडिया को बताया कि फिल्लौर पुलिस कोर्ट में इन दोनों की कोई बरामदगी पेश नहीं कर पाईं।

    कोर्ट में आज पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की थी। एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। हमने दोनों को जमानत दे दी है। हैप्पी और लवप्रीत की जमानत याचिका पर बहस के लिए मंगलवार यानी 23 जुलाई की तारीख दी गई है।

    हरप्रीत के चाचा ने कहा कि सरकार की राजनीति है। वह हमारा नाम बदनाम कर रही है। मंगलवार को कोर्ट में हैप्पी की जमानत पर बहस होगी। जिसके बाद कोर्ट आगे का फैसला लेगा।

  • Punjab: MLA और Police ने मछली बेचने वाली दुकानों पर की रेड, देखें वीडियो

    Punjab: MLA और Police ने मछली बेचने वाली दुकानों पर की रेड, देखें वीडियो

    लुधियाना : शेरपुर मछली मार्केट में हंगामा होने का मामला सामने आया है। MLA राजिंद्रपाल कौर छीना ने मछली मंडी में पुलिस बल के साथ रेड करवाई। पुलिस के सामने इलाके के प्रधान और मछली विक्रेता दुकानदार आपस में भिड़ गए। MLA राजिंद्रपाल कौर छीना ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शेरपुर मछली मार्केट में पाबंदीशुदा मंगुर मछली धड़ल्ले से बेची जा रही है।

    इस मछली को बेचना गैरकानूनी है। हाईकोर्ट ने इस मछली के बिकने पर रोक लगाई है। बड़ी मात्रा में मछली मार्केट से पुलिस ने बरामद की है। इस मछली से लोगों को कैंसर तक की बीमारियां हो रही है। घटना स्थल पर शेरपुर पुलिस चौकी और थाना मोती नगर की पुलिस को बुलाया गया है।

    दुकानदारों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है कि मंगुर मछली कहां से लाई जा रही है। पुलिस ने बड़े स्तर पर पाबंदीशुदा मंगुर मछली मार्केट से बरामद की। दुकानदार के थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति का नाम राम प्रसाद है। यह पहले मछली मार्केट का प्रधान भी रह चुका है।

  • Punjab : चरित्र पर शक के चलते पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चरित्र पर शक के चलते पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    फाजिल्का : गांव हौज खास में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते तेज हथियार से पत्नी का कत्ल कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी पालो देवी का तेज हथियारों के साथ कत्ल कर दिया। पालो बाई खेतों में काम करने गई हुई थी। जिसके बाद उसका पति भी उसके पीछा चला गया। जिसके बाद पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

    मृतका के बेटे गुरमेल सिंह ने बताया कि उसका पिता रोज शराब पीकर उसकी मां के साथ मारपीट करता था और बीती रात भी उसने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी। जिसके चलते उसने उनकी मां को बहुत पीटा और सुबह जब हम काम पर गए हुए थे तो हमें पता चला कि हमारे पिता ने मां का कत्ल कर दिया है। मृतका के बेटे ने कहा कि हमारे पिता को फांसी की सजा हो क्योंकि हमें भी उसे खतरा है।

    वही मौके पर पहुंचे डीएसपी अश्रु राम ने बताया कि सुबह सुखदेव सिंह द्वारा अपनी पत्नी पालो देवी का कत्ल किया गया है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते उसने कत्ल को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पारिवारिक मेंबरो के बयान ले रहे है, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar : लोगों ने Biomedical Waste Plant करवाया बंद, देखें वीडियो

    Jalandhar : लोगों ने Biomedical Waste Plant करवाया बंद, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : किशनगढ़ के नजदीक गांव में पिछले करीब 1 महीने से बायोमेट्रिक वेस्टेज प्लांट का काम चल रहा था। जिसके चलते गांव वासी वह अन्य गांव के निवासियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। इसके बाद आज स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा गांव वासियों के पास पहुंच उसे फैक्ट्री का काम रुकवा कर बंद करवा दिया गया है। इस धरने में आज स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह खुद पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह गैस प्लांट जानलेवा हो सकता था।

    जिसका काम आज रुकवा कर उसे संपूर्ण रूप से बंद करवा दिया गया है। गांव के पदाधिकारी का कहना है कि ऐसी फैक्ट्रियां सरकार को चाहिए कि कहीं भी लगाने की इजाजत न दी जाए। क्योंकि इससे कई बड़ी बीमारियां फैल सकती हैं जिससे लोगों की जान मालकर भी नुकसान हो सकता है। गांव कंधार के सरपंच व अन्य पदाधिकारी ने बताया कि यह फैक्ट्री जालंधर स्थित एक मशहूर अस्पताल का डॉक्टर यहां पर लगवा रहा था।

    जिसमें मेडिकल की वेस्टेज से लेकर अन्य सामान का एक गैस प्रोजेक्ट लगाया जा रहा था। कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से लेकर सरकार तक भी पहुंचाई गई। इसके बाद सरकार ने इस प्रोजेक्ट से होने वाली बीमारियों को देखते हुए गांव वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए।

  • भाजपा के भीतर धधक रहा ज्वालामुखी जल्द फूटेगा: कौशल

    भाजपा के भीतर धधक रहा ज्वालामुखी जल्द फूटेगा: कौशल

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद कांग्रेस हमलावर हो चुकी है। शनिवार को कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता प्रेम कौशल ने ऊना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ऊना में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा भी नहीं हुई। भाजपा ने ऊना के कार्यक्रम को बड़ा चढ़ाकर तो बताया लेकिन किसी से यह नहीं कहा कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के लिए कौन जिम्मेदार है। कौशल ने बताया कि भाजपा के जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल और जेपी नड्डा ने सुक्खू सरकार को गिराने की असफल कोशिश की थी।
    उन्होंने हमारे 6 विधायकों को अपने साथ मिलाकर कांग्रेस संगठन पर बहुत बड़ा उपकार किया था। इससे वे लोग बेनकाब हो गए जो सुक्खू सरकार के विरुद्ध कार्य कर रहे थे और कांग्रेस संगठन में रहने के लायक नहीं थे। उनके जाने से कांग्रेस को कोई हानि नहीं हुई। पहले दिन हमारे 40 विधायक थे और आज चुनाव के आखिर में भी हम 40 पर पहुंच चुके हैं। हमने 34 में भी सरकार चलाई थी और अब हम 40 विधायकों के साथ फिर से मजबूत स्थिति में हैं। मगर भाजपा ने जिन 9 नेताओं को भर्ती किया आज उनका अपने ही संगठन में विरोध हो रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
    भाजपा के अंदर इस समय एस ज्वालामुखी धधक रहा है जो किसी भी समय फूट सकता है। कौशल ने बताया कि जयराम ठाकुर को फिर से सपने आ रहे हैं कि उन्हें कुर्सी मिलने वाली है। जयराम ठाकुर पहले भी अपनी हार पचा नहीं पा रहे थे और अब तख्तापलट होने के बावजूद इस सच को स्वीकार करने से मुकर रहे हैं कि सुक्खू सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इस ऊना बैठक में भी भाजपा हिमाचल के विषयों और विधानसभा उपचुनाव में मिली हार पर टिप्पणी करने से बचती रही है। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा और बंधु मौजूद रहे।
  • Jalandhar : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Jalandhar : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS : जिले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नवल किशोर उपाध्याय(55) निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है, जो जालंधर की धीर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था।मृतक पंडित परिवार से था, उसकी बेटी की शादी दूसरी जाति के व्यक्ति से हुई थी। जिससे वह काफी परेशान था। यह घटना जालंधर पठानकोट स्थित पंजाबी बाग की धीर कॉलोनी में देर रात हुई।

    मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया कि वह और उसकी मां कल शाम को दिल्ली गए थे। वहां से उनकी बिहार के लिए ट्रेन थी, जिसके बाद रात में बात करने की कोशिश की तो उनके पिता ने फोन नहीं उठाया। पीड़ित परिवार ने तुरंत पड़ोसी को घर भेजा। वहां देखा गया कि नवल किशोर अपने घर में फंदे से लटके हुए थे। अभिषेक ने बताया कि उसकी छोटी बहन ने 3 महीने पहले अपनी मर्जी से बलविंदर सिंह से शादी की थी। जो उनके पड़ोस में रहता था।

    बलविंदर उनकी जाति से नहीं है। उसका परिवार इस बात से नाखुश था और लड़की से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता था। अभिषेक ने बताया कि बलविंदर सिंह और उसके पिता सुरिंदर पाल की नजर उसकी संपत्ति पर थी। इसे लेकर वह उसके पिता को परेशान करते थे। अभिषेक ने बताया कि उनके पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है। थाना मकसूदा के एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ बिक्रम सिंह ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab: बाइक सवार लुटेरों ने महिला का मोबाइल छीना, देखें वीडियो

    Punjab: बाइक सवार लुटेरों ने महिला का मोबाइल छीना, देखें वीडियो

    खन्ना : पंजाब में रोजाना ही लूटपाट की वारदातें हो रही है। लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। लुटेरे अकसर ही अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर लूटपाट करते है। ताजा घटना दोराहा की मधु मांगट गली में हुई। देर शाम बाइक सवार दो लुटेरे महिला से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

    दोराहा की मधु मांगट गली में महिला पैदल जा रही थी। उसके हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ था। सामने से बाइक सवार दो लुटेरों में से पीछे बैठे लुटेरे ने एलसीडी भी पकड़ी हुई,  इसी बीच चलती बाइक से ही पीछे बैठा लुटेरा महिला के हाथ से मोबाइल झपट लेता है। इस दौरान लुटेरों की बाइक बेकाबू भी हो जाती है। जिससे एलसीडी जमीन पर गिरती है और लुटेरे मोबाइल लेकर बाइक पर फरार हो जाते हैं।

    महिला लुटेरों को पकड़ने की कोशिश भी करती है। लेकिन लुटेरा महिला से धक्का मुक्की कर फरार हो जाता है। तभी गली में अन्य कुछ लोग भी दिखाई देते हैं। लेकिन तब तक लुटेरे काफी दूर निकल जाते हैं। वारदात की सूचना मिलने के बाद एसएचओ दोराहा गुरप्रताप सिंह खुद मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने कहा कि जल्द ही लुटेरों को ट्रेस करके गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद जांच होगी कि बाइक उनकी है या फिर चोरी की। पुलिस ने कहा कि जल्द केस को ट्रेस करके आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।