Blog

  • आज का राशिफल, 18 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 18 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक रवि योग रहने वाला है। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि:

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है  कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियाँ आएँगी। आपका कोई करीबी आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।

    वृष राशि:

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इंजीनियर्स आज किसी नए प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू करेंगे। आज आप कोई मशीनरी उपकरण खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में प्रेम भाव बढ़ेगा। लवमेट को मनचाहा उपहार मिलेगा। आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नयी कलाकृति दोस्तों को पसंद आयेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके प्रस्ताव पर सोंच विचार करने का समय लेंगे। आज अपाका स्वास्थ्य फिट रहेगा। घर के रुके हुये कार्यों को जीवनसाथी के सहयोग से पूरा करने में सफल होंगे।

      मिथुन राशि:

      आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमे उन्नति हासिल करेंगे। आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिये अच्छा है। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी, जिससे किसी टॉपिक को समझने में आसानी होगी।

      कर्क राशि:

      आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जियेगें। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आपको आखिरकार छुटकारा मिल जाएगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उनके सफलता के योग बने हुये है। माता-पिता के द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।

      सिंह राशि:

      आज आपका दिन मिला जुला प्रभाव दिखाएगा। सोने चांदी के व्यापारियों को अधिकतम लाभ होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहने वाला है। आज रुपए के लेन देन में सावधानी वरतनी चाहिए। बिसनेस मैन की कोई डील आज फाइनल होगी, जिससे आपको अधिक धन लाभ होगा। आज नए क्लाइंट्स के साथ मीटिंग करेंगे। अविवाहितों के चल रहे रिश्ते की बात जल्द पक्की होगी। बच्चे आज घर पर ही खेल कूद में समय बितायेंगे।

      कन्या राशि:

      आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को उन्नति हासिल होगी। व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनी रहेंगी। आज बड़ों का सपोर्ट आपको मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप समय बिताएंगे। आज आपको वाहन सुख के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। आज शाम में किसी आयोजन में जायेंगे। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। आज आपकी डांस में रूचि बढ़ेगी, साथ ही किसी कम्पटीशन में हिस्सा ले सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद है।

      तुला राशि:

      आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज दोस्तों के साथ बाहर पार्टी करने का प्लान बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोंच समझकर कोई भी फैसला लेना चाहिए। आज आप कोई नया सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। आज संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलेगा। बच्चे आज माता पिता के लिए कुछ स्पेशल करेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। व्यापार में थोडा बदलाव लायेंगे, इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें।

      वृश्चिक राशि:

      आज आपका दिन लाभदायक साबित होगा। आज नया ऑफिस ज्वाइन करना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आज नौकरी में उल्लास का माहौल बनेगा। डॉक्टर्स आज अपने सीनियर से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को चैतन्न महसूस करेंगे। किसी को कोई बात समझाने के मामले में लोगों पर आपकी बातों का प्रभाव पड़ेगा। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है।

      धनु राशि:

      आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोई काम आपको सोंच विचार करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही करने से बचे। आँख सम्बंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। आप सही योजना के साथ अपने करियर में बदलाव लाएंगे, इस सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ होगी । कार्यों में बेमतलब की जल्दबाजी से दूर रहें तो बेहतर होगा।

      मकर राशि:

      आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में बेहतरी बनी रहेगी। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने मे सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की भी सम्भावना है।

      कुम्भ राशि:

      आज आपका दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके सत्कार की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे । लवमेट के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी, रिश्ते में नयापन लाने के लिये एक दूसरे को उपहार देंगे। गणित के छात्र आज किसी सवाल में उलझ सकते हैं। पढ़ाई में बड़े भाई की सहायता लेंगे। आज आपको आय के नए साधन मिलेंगे। सिविल इंजीनियर्स का आज कोई पहले का प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आज अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।

      मीन राशि:

      आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी । इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। इस राशि के लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी, कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा।

    • ਪੰਜਾਬ: ਬੇਰੋਜਗਾਰ ਹੈਲਥ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਟੈਂਕੀ ਤੇ ਚੜੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

      ਬਠਿੰਡਾ: ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰ ਮਲਟੀਪਰਪਜ਼ ਹੈਲਥ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਅਤੇ ਆਰਟ ਐਂਡ ਕ੍ਰਾਫਟ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਮੇਂਬਰ ਅਜ ਮੌੜ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਆਪ ਸੁਪਰੀਮੋ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਦੀ ਰੈਲੀ ਦਾ ਘੇਰਾਵ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਪਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣ ਨਹੀਂ ਦਿਤਾ, ਇਸ ਦੇ ਰੋਸ਼ ਚ ਮੇਂਬਰ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਮਾਈਸਰਖਾਨਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਟੈਂਕੀ ਤੇ ਚੜ੍ਹੇ ਗਏ। ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਲਟੀਪਰਪਜ਼ ਵਰਕਰ ਹੈਲਥ ਵਰਕਰ ਮੇਲ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਖਾਲੀ ਅਸਾਮੀਆਂ, ਬੀਐਡ ਦੀਆਂ ਮਾਸਟਰ ਕਾਡਰ ਦੀਆਂ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਦੀਆਂ ਅਸਾਮੀਆਂ ਦਾ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।  

      ਆਰਟ ਐਂਡ ਕਰਾਫਟ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੁਨੀਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਰਟ ਐਂਡ ਕਰਾਫਟ ਅਧਿਆਪਕ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਿਰਜਨਾਤਮਕ ਅਤੇ ਸੁਹਜਾਤਮਕ ਮੁੱਲਾਂ ਦਾ ਵਿਕਾਸ ਕਰਨਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਨੂੰ ਲਾਜ਼ਮੀ ਵਿਸ਼ਾ ਵਜੋਂ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਮੌਜੂਦਾ 250 ਆਰਟ ਐਂਡ ਕਰਾਫਟ ਟੀਚਰ ਭਰਤੀ ਦਾ ਪੇਪਰ ਲੈ ਕੇ ਭਰਤੀ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

    • पंचकूला: फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस ने Coco Cafe and Lounge पर की रेड, देखे वीडियो

      हरियाणा: अक्सर विवादों में रहने वाले पंचकूला के नाईट क्लब और उनके संचालक अपनी हरकतों बाज नहीं आ रहे है। जिसकी ताजा उदाहरण कल सुबह करीब 4 बजे देखने को मिली जब सेक्टर 11 के Coco Cafe and Lounge क्लब में पुलिस ने अपने ही मुलाजिम एक ग्राहक बनाकर भेजा। पुलिस को सुचना मिली थी कि कोको क्लब में हुके परोसे जा रहे है। तभी सेक्टर 10 की मार्किट में एसीपी सुरिंदर कुमार ने तुरंत अलग अलग पुलिस स्टेशन से मुलाजिम बुलाकर क्लब में दो मिलजिमो को ग्राहक बना कर भेजा।  

      एसीपी सुरिंदर कुमार क्लब के बाहर एक परिवेट् गाड़ी में अपने मुलाजीमो के सिग्नल का इंतजार करने लगे। आधे घंटे बाद इशारा होने पर एसीपी ने पुलिस टीम को साथ लेकर क्लब में रेड मारी। पुलिस ने मौके से 8 हुके बरामद कर क्लब के मैनजर और कैप्टन को काबू कर पुलिस स्टेशन ले गए । पुलिस ने मैनेजर विनय कुमार  वासी धकोली ग्रीन सिटी, कैप्टन जगमोहन वासी बैंक कलोनी मनीमाजरा पर  मामला दर्ज कर लिया।

    • इस इलाके में हुई बेअदबी, गुरुद्वारा कमेटी मेंबर और पाठी पर FIR दर्ज

      चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के मौलीजागरां में बेअदबी का मामला सामने आया है। जहा पाठी के कुत्ते ने गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़ दिए। घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है। हालांकि मामले का खुलासा अब हुआ है। पुलिस कुत्ते के मालिक पाठी की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस ने गुरुद्वारा कमेटी मेंबर और पाठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पाठी का कुत्ता फरार है, संभावना है कि लोगों के गुस्से को देखते हुए कुत्ते को पहले ही कहीं छोड़ दिया गया है।

      गुरुद्वारे में जब यह बेअदबी की घटना हुई तब पाठी कहीं और पाठ करवाने के लिए गया हुआ था। पाठी ने कहा है कि आज भी उसे गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से 5000 रुपया प्रति महीना दिया जाता है। बार-बार कहने के बाद भी कमेटी ने कोई दूसरा पाठी और सुरक्षा कर्मी अब तक गुरुद्वारे में नियुक्त नहीं किया। वह दरवाजा बंद करके गया था, लेकिन किसी की साजिश की वजह यह कुत्ता अंदर गुरु ग्रंथ साहिब तक पहुंचा है।

      बेअदबी की इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में बेहद गुस्सा है। उन्होंने इस घटना को लेकर काफी हंगामा किया। ग्रामीणों ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान पर आरोप लगाया कि गुरुद्वारे में सही ढंग से पाठ नहीं होता हैं। पिछले बीस साल से लगातार वही प्रधान हैं। कई बार कहने के बाद भी उन्होंने गुरुद्वारे में डोर क्लोजर वाले दरवाजे नहीं लगवाए हैं। यदि वह दरवाजे लगे होते तो आज यह घटना सामने नहीं आती। इलाका वासियो की प्रशासन से गुहार है कि कमेटी को तुरंत पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाए ।

    • पंजाब : देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़, 4 महिलाओं सहित 8 गिरफ्तार

      अबोहर: न्यू सूरज नगरी में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस द्वारा 4 महिलाओं सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी टू पुलिस ने संचालिका सहित 8 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वूमेन सेल फाजिल्का की इंस्पेक्टर वीरा रानी ने बताया कि मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि सुनीता रानी पत्नी सुरेश कुमार व करणवीर सिंह उर्फ सतबीर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र कौर सिंह वासी कुंडल हालाबाद न्यू सूरज नगरी में देह व्यापार के अड्ड काफी समय से रह रहे हैं। 

      दोनों अपने घर में आदमी-औरतों से पैसे लेकर चकला चलाकर देह व्यापार का धंधा करवाते हैं। पुलिस को सूचना मिली कि उक्त लोगों ने अपने घर में आदमी-औरतों को बुलाकर देह व्यापार का काम करवाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने रेड करते हुए न्यू सूरज नगरी गली नं 1 निवासी सुनीता रानी पत्नी सुरेश कुमार, करणवीर सिंह उर्फ सतबीर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र कौर सिंह, रविंदर कुमार पुत्र बालू राम, राजकुमार पुत्र शाम लाल, सुमित कुमार पुत्र पप्पू, सोनू देवी, सुनीता रानी और ममता रानी को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    • पेंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन ने पालकवाह में मनाया पैंशनर दिवस

      ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश पेंशनर वैल्फेयर एसोसिएशन ब्लाक हरोली  ने गांव पालकवाह स्किल सेंटर के ऑडिटोरियम में पैंशनर दिवस मनाया गया । समारोह की अध्यक्षता ब्लाक हरोली व ऊना के अध्यक्ष पूर्व उपशिक्षा निदेशक हरमेश सिंह ने की। मंच संचालन सचिव दिलवाग सिंह ने किया। सर्व प्रथम पेंशनर्ज दिवस के अबसर पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चत्त विभिन्न वक्ताओं ने पेंशनर्ज की समस्याओं पर खुल कर अपने विचार रखे। पेंशनर्ज की मांगे सरकार द्वारा न माने जाने पर बहुत रोष प्रकट किया गया। और मुख्य मांगे शीघ्र  माने जाने पर बल दिया गया। जिससेमुख्य मांगें


      1जनवरी, 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनर्ज के छठे पे कमीशन के अनुसार संशोधित पेंशनर्ज के बकाया के मामले निपटा कर उन्हें देय वित्तीय लोग शीघ्र दिये जायें।


      2) एक जनवरी, 2016 को पहिले सेवानिवृत की, 5 सितम्बर, 2022 की अधिसूचना के अनुसार पेंशन का पुनर्निधारणा करके वितीय लाभ  शीघ्र दिये जायें तथा छठे पे कमीशन के अनुसार बकाया राशि श का एकमुश्त भुगतान किया जाये।


      3) बेतन संशोधन के कारण लिव एनक्रमेन्ट की बकाया राशि शीघ्र दी जाए 


       4) मंह‌गाई भत्ते  की 12 प्रतिशत की देय तीन किश्ते जारी की जायें।


      5) चिरलम्बित चिकित्सा बिलों को भुगतान के लिये बजट का प्रावधान किया जाये ।


      इन्होंने अपने विचार रखे कुमेर चौधरी, प्रकाश सिंह, रमेश जसबाल, रामदास भारद्वाज, रामस्वरूप शर्मा, राजकुमारी, तरसेम सिंह, अजमेर सिंह, प्रोमिला कालिया, पूनम दत्ता, ज्ञान सिंह हीर, राजकुमार अग्निहोत्री, गुरमीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

    • ऊना पुलिस ने 119 चालान काटे

      ऊना पुलिस ने 119 चालान काटे

      ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रुटीन के चालान काटने का सिलसिला जारी रखा है। शनिवार को भी पुलिस ने यातायात, धुम्रपान और अवैध खनन से जुड़े मामलों में कुल 119 चालान काटे। इसमें 110 ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर, 3 चालान सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने पर और 6 ट्रैक्टरों के चालान अवैध माइनिंग करने पर काटे हैं। अवैध माइनिंग वालों से 14750 रुपए, ट्रैफिक चालानों में 5000 और धुम्रपान करने वालों से 300 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले हैं।
    • टकारला में महिला के साथ मारपीट

      टकारला में महिला के साथ मारपीट

      ऊना/सुशील पंडित : ऊना में टकारला गांव के शिव नगर इलाके से एक महिला के साथ मारपीट का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारों के अनुसार अंब थाने में दी गई एक शिकायत में अमित कुमार पुत्र ओंकार चंद निवासी टकारला ने लिखा है कि शनिवार को जब वह काम से घर लौटा तो उसकी मां घर के कार्यों में व्यस्त थी। अचानक ही शाम के लगभग 5 बजे गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। अमित का पुलिस शिकायत में कहना है कि गांव के रहने वाले केवल कृष्ण पुत्र हुकम चंद लगभग पांच अन्य लोगों के साथ उसके घर में घुसा और उसकी माता के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने अपनी माता को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसे भी घायल कर दिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 323, 147, 149 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    • जालंधर के परगट सिंह संधू दूसरी बार बने कैलिफोर्निया में मेयर, देखे वीडियो

      जालंधर (ENS): जालंधर के परगट सिंह संधू अमेरिका के कैलिफोर्निया के गाल्ट शहर में लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं। संधू मूल रूप से लांबड़ा के गांव के बशेशरपुर के रहने वाले हैं और लंबे समय से अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे हैं। परगट सिंह ने पहली बार दिसंबर 2019 में गाल्ट सिटी का मेयर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कभी हार का मुंह नहीं देखा। 

      परगट सिंह संधू के परिवार ने बताया कि वह दूसरी बार भी सभी पार्षदो ने मेयर पद से नवाजा। उनके मेयर बनने पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। परगट सिंह ने अपनी पढ़ाई जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज से की है। साथ ही वह स्थानीय खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपना अहम योगदान देते थे। जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे। विदेश में पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद अमेरिका की नागरिकता प्राप्त की। वह वहां की राजनीति में काफी सक्रिय हो गए थे। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान लोगों ने उनके कामकाज को सराहा। उसकी की बदौलत संधू ने दोबारा जीत हासिल की है।

    • सबसे शोषित तबका अगर कोई है तो वे देश का जीडीएस : शिव दत्त वशिष्ठ

      ऊना/सुशील पंडित : केंद्र की मोदी सरकार ने भले ही जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाकर दुनिया भर में एक बड़ा संदेश दिया है , लेकिन ब्रिटिश हुकूमत के जमाने से लागू इससे भी खतरनाक धारा 3 ए जोकि डाक विभाग के जीडीएस कर्मियों के लिए अंग्रेज हुकूमत ने लागू की थी, अभी तक किसी भी पार्टी की केंद्र सरकार इसे हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई है। यही कारण है कि इसी बेहद खतरनाक धारा 3 ए के चलते डाक विभाग की रीड की हड्डी माने जाने वाले जीडीएस का सबसे अधिक शोषण अगर कहीं हो रहा है तो डाक विभाग में हो रहा है। शिवसेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने कहा कि 21वी सदी का सबसे शोषित तबका अगर कोई है तो वे देश का जीडीएस है। 3ए में जो प्रमुख पहले 10 प्रावधान है उनके अनुसार तो यह वर्ग तो शोषण के लिए ही डाक विभाग में भर्ती किया गया है। शिवदत्त वशिष्ठ के अनुसार 3, ए के उपनियम ,7 तथा 9 से पता चलता है कि इस वर्ग को अपनी मांग उठाने का भी हक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत ने इस प्रकार के असंवैधानिक नियम लागू करके शोषण की सभी हदों को पार कर दिया है और हैरानी की बात यह है कि देश की आजादी के 75 वर्षों बाद भी भारत सरकार डाक विभाग के जीडीएस पर लागू उस धारा को आज दिन तक समाप्त ही नहीं कर पाई है। इसमें न केवल वर्तमान केंद्र सरकार, बल्कि पूर्व में सत्ता सुख भोगने वाली केंद्र सरकारें भी उतनी ही दोषी हैं। डाक विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी नेता हरभजन सिंह गुलेरिया ने कहा कि जब कश्मीर में धारा 370 हटाई जा सकती है तो जीडीएस के लिए लागू धारा 3ए को क्यों नहीं हटाया जा सकता यह बड़ा सवाल है। कहा कि इसी रूल की आड़ लेकर डाक विभाग की अवसरशाही देश भर के जीडीएस का जमकर शोषण करती आ रही है। हैरत की बात यह कि किसी भी पार्टी को इस सबसे शोषित वर्ग की समस्या दिखाई ही नहीं दे रही है। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय महासचिव एसएस महादेविया ने कहा कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के चलते देश भर के 2 लाख 70 हजार ग्रामीण डाक कर्मी हड़ताल के लिए विवश हुए थे, लेकिन हड़ताल को स्थगित किया गया है, खत्म नहीं। उन्होंने कहा कि आज दिन तक सभी नेताओं ने उन्हें केवल आश्वासन ही दिए हैं धरातल पर उनकी मांगों तथा समस्याओं को हल करवाने की दिशा में कोई पहल नहीं की है।