जालंधर के परगट सिंह संधू दूसरी बार बने कैलिफोर्निया में मेयर, देखे वीडियो

जालंधर (ENS): जालंधर के परगट सिंह संधू अमेरिका के कैलिफोर्निया के गाल्ट शहर में लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं। संधू मूल रूप से लांबड़ा के गांव के बशेशरपुर के रहने वाले हैं और लंबे समय से अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे हैं। परगट सिंह ने पहली बार दिसंबर 2019 में गाल्ट सिटी का मेयर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कभी हार का मुंह नहीं देखा। 

परगट सिंह संधू के परिवार ने बताया कि वह दूसरी बार भी सभी पार्षदो ने मेयर पद से नवाजा। उनके मेयर बनने पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। परगट सिंह ने अपनी पढ़ाई जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज से की है। साथ ही वह स्थानीय खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपना अहम योगदान देते थे। जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे। विदेश में पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद अमेरिका की नागरिकता प्राप्त की। वह वहां की राजनीति में काफी सक्रिय हो गए थे। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान लोगों ने उनके कामकाज को सराहा। उसकी की बदौलत संधू ने दोबारा जीत हासिल की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *