Blog

  • Punjab News: छप्पड़ में गिरे ट्रक को 12 घंटे बाद निकाला बाहर, ड्राइवर अभी तक लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: छप्पड़ में गिरे ट्रक को 12 घंटे बाद निकाला बाहर, ड्राइवर अभी तक लापता, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में बीती देर रात सड़क निर्माण कार्य में मिक्सचर बनाने वाला ट्रक जोकि धर्मकोट की तरफ से आ रहा था बाइक के साथ टकराने के बाद सड़क किनारे बने करीब 35-40 फीट गहरे पानी से भरे छप्पड़ में गिर गया था। करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को हाइड्रोलिक क्रेन के साथ बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन ट्रक चालक का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। वहीं गोताखोरों द्वारा छप्पड़ की पूरी तरह छानबीन की जा रही है।

    सूत्रों के मुताबिक, हो सकता है कि ट्रक चालक ट्रक से कूद गया हो, पर अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। वही मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि यह एक्सीडेंट रात को करीब 11.30 से 12 बजे हुआ था। इसमें 3 मोटरसाइकिल सवार जख्मी हुए थे और उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें फरीदकोट रैफर कर दिया है और ट्रक को बाहर निकाल लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Himachal News: 3.48 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

    Himachal News: 3.48 ग्राम चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के पुलिस मुलाजिमों ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 3.48 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई अतुल कुमार शर्मा अधिकारी पुलिस थाना अम्ब अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ गांव वेहड में गश्त व नाकाबन्दी डयूटी पर तैनात थे तो शक के आधार पर एक युवक की तलाशी के दौरान 3.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

    आरोपित युवक की पहचान देवांशु शांडिल निवासी राम नगर गांव व डाकघर गगरेट, तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • NHAI मैनेजर पर हमले को लेकर भड़के नीतिन गडकरी, CM से की तत्काल कार्रवाई करने की मांग

    NHAI मैनेजर पर हमले को लेकर भड़के नीतिन गडकरी, CM से की तत्काल कार्रवाई करने की मांग

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिरुध सिंह विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। दरअसल, भट्टाकुफर इलाके में कैबिनेट मंत्री पर मारपीट के आरोप लगे है। कैबिनेट मंत्री के खिलाफ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मैनेजर अचल जिंदल ने मारपीट के आरोप लगाते हुए ढली थाने में शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन यह मामला उस समय गरमा गया, जब इस मामले को लेकर केंद्रिय मंत्री ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्रवाई को लेकर बात की।

    दरअसल, NHAI पीआईयू मैनेजर अचल जिंदल पर हुए हमले के बाद सियासत गरमा गई है। हिमाचल के पंचायती राज मंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले पर अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी नाराजगी जताई है।उन्होंने सीधे हिमाचल प्रदेश के मुखिया यानी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से इसपर तत्काल और न्यायपूर्ण कार्रवाई करने को कहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अचल जिंदल, प्रबंधक, NHAI पीआईयू शिमला पर हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर किया गया घिनौना हमला बेहद निंदनीय है और कानून के शासन का अपमान है।

    एक लोक सेवक पर अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए इस तरह का क्रूर हमला न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालता है,बल्कि संस्थागत अखंडता को भी कमजोर करता है। नितिन गडकरी ने आगे लिखा कि मैंने इस मामले का गंभीर संज्ञान लिया है और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर से बात की है। इस मामले को लेकर उनसे सभी दोषियों के खिलाफ तत्काल और अनुकरणीय कार्रवाई करने का आग्रह किया है। जिसमें कहा गया है कि जवाबदेही तय होनी चाहिए और न्याय में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि हिमाचल के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और 6 अन्य लोगों पर आरोप है कि इन्होंने NHAI पीआईयू मैनेजर अचल जिंदल पर कथित हमले किए हैं।

    अचल जिंदल इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। शरीर पर गहरी चोट आने सिर पर घाव होने के चलते उन्हें टांके भी लगाने पड़े हैं। एनएचएआई इंजीनियर असोसिएशन ने भी इस घटना का विरोध करते हुए लिखा कि अचल जिंदल,प्रबंधक (टी),एनएचएआई पीआईयू शिमला पर हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और 6 अन्य लोगों की ओर से बेरहमी से हमला किया गया। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं,जिनमें सिर में कई घाव शामिल हैं जिनमें टांके लगाने पड़े हैं और वर्तमान में वे अस्पताल में भर्ती हैं।

  • Punjab News: SBI बैंक से जाली दस्तावेजों से लिया 46 लाख रुपये का Loan, 5 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: SBI बैंक से जाली दस्तावेजों से लिया 46 लाख रुपये का Loan, 5 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस ने जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से करीब 46 लाख रुपये का लोन लेने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बैंक के एक अधिकारी की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर मामले में बैंक का कोई अन्य कर्मचारी शामिल हुआ तो उसके खिलाफ भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि फिरोजपुर स्थित एसबीआई ब्रांच में कुछ लोगों ने ने जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 46 लाख रुपये का लोन लिया है। इन लोगों ने फर्जी पहचान पत्र तैयार करके बैंक से लोन लिया और लोन लेने के बाद उनके सारे दस्तावेज जब अच्छे से चेक किए गए तो वह फर्जी निकले। जांच के बाद 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है अगर कोई बैंक अधिकारी इसमें शामिल हुआ तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Co-Operative Bank में लगी आग, जरूरी दस्तावेज जलकर राख, देखें Video

    Co-Operative Bank में लगी आग, जरूरी दस्तावेज जलकर राख, देखें Video

    होशियारपुरः मुकेरियां के कस्बा हाजीपुर में आज सुबह कॉपरेटिव बैंक में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।

    जानकारी देते पड़ोस में स्थित घर के मालिक ने बताया कि सुबह किसी राहगीर ने बैंक के अंदर से धुआं निकलता देखा तो उन्हें सूचित किया। तब पड़ोसियों ने बैंक के डायरेक्टर को फोन कर घटना के बारे में सूचना दी और पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं बैंक मैनेजर का कहना है कि इस आग के कारण बैंक के जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं। वहीं नकदी के नुक्सान के बारे में अभी आकलन नहीं लगाया गया है। जांच के बाद ही कुछ सामने आएगा।

  • Punjab News: DSP दफ्तर में विजिलेंस की Raid, गनमैन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: DSP दफ्तर में विजिलेंस की Raid, गनमैन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजीलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह व्यक्ति कोई ओर नहीं बल्कि भुच्चो मंडी के डीएसपी का गनामैन है। विजिलेंस ने डीएसपी के गनमैन को एक लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार गनमैन ने व्यक्ति का काम करवाने की एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

    लेकिन सौदा एक लाख रुपये में तय हुआ। दरअसल, नथाणा थाना क्षेत्र में व्यक्ति पर एक मामला दर्ज किया गया था। जिसको लेकर गनमैन ने पीड़ित परिवार से रिश्वत की मांग की थी। मामले की जानकारी देते हुए विजीलेंस इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी, जिसमें पीड़ित की पत्नी से पर्चा रद्द करवाने के लिए एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने डीएसपी दफ्तर में रेड की और डीएसपी के गनमैन को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

    दरअसल, महिला ने पति को केस से बाहर निकालने और केस को रद्द करवाने के लिए डीएसपी भुच्चो मंडी के गनमैन से अनुरोध किया था। लेकिन गनामैन ने पीड़ित महिला से केस को रद्द करवाने के बदले में 2 लाख रुपये मांगे, और इसकी शिकायत पीड़ित महिला की तरफ से विजीलेंस बठिंडा को की। आज उनकी टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: मेडिकल स्टोरों पर ड्रग इंस्पेक्टर ने दी दबिश, जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: मेडिकल स्टोरों पर ड्रग इंस्पेक्टर ने दी दबिश, जारी किए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस अभियान के तहत ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में आज गुरु हर सहाय में विभिन्न मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। मामले की जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज कार्रवाई करते हुए गुरु हर सहाय के विभिन्न मेडिकल स्टोरों की जांच की गई।

    इस दौरान उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए है। जिसमें उन्होंने कहा कि हर मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए और सरकार के नशों के खिलाफ अभियान में हर मेडिकल स्टोर वाले को सहयोग देना चाहिए। वहीं, डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा मिलती है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

     

  • फोरलेन निर्माणाधीन टनल पर हुआ Landslide, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

    फोरलेन निर्माणाधीन टनल पर हुआ Landslide, मजदूरों ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

    मंडीः हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों का बुरा हाल हो गया है। मंडी में एक ओर से बारिश हो रही है, दूसरी ओर से लैंडस्लाइड हो रही है। वहीं मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बन रहे फोरलेन पर बरसात से काफी दरारें पड़ गई थी। अब मंगलवार को टनल का मुहाना पूरी तरह डैमेज हो कर गिर गया है। लोगों और कंस्ट्रक्शन कंपनी के वर्कर्स ने भाग कर अपनी जान बचाई है, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

    दरअसल, इस जगह का नाम बिजनी है और यहां से टनल बनाई जा रही थी। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां की मिट्टी बहुत ढीली है औऱ इस कार लैंडस्लाइड का खतरा बना रहता है। पहले जब यहां पैड पौधे थे तो इस जगह में पकड़ थी, लेकिन अब जन टनल के लिए खुदाई की गई और पहाड़ी कमजोर हो गई है। मंडी के स्थानीय निवासी और पर्यावरण प्रेमी नरेंद्र सैनी के मुताबिक जब से विकास कार्यों के चलते पहाड़ों से छेद छाड़ की जा रही है।

    तबसे यह मंजर देखने को मिल रहा है जो कि चिंता का एक विषय है। यह विकास नहीं विनाश हुआ है। गौरतलब है कि बीते रात से करीब 20 घंटे तक लगातार मंडी जिले में बारिश होती रही है। धर्मपुर में भी लौंगणी में लैंडस्लाइड से कुछ घर गिर गए हैं। गौरतलब है कि मंडी में इस बार मानसून की बारिश ने शुरुआत में ही कहर बरपा दिया दिया है। जोगिंद्र नगर में एक शख्स की मौत हुई है। फिलहाल, सूबे में सात जुलाई तक बारिश इसी तरह जारी रहेगी।

  • Punjab News: मजीठा दफ्तर में बिक्रम मजीठिया को लेकर आई विजिलेंस की टीम, देखें वीडियो

    Punjab News: मजीठा दफ्तर में बिक्रम मजीठिया को लेकर आई विजिलेंस की टीम, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को मजीठा स्थित उनके दफ्तर में लेकर आई है। जहां विजिलेंस ब्यूरो बिक्रम सिंह मजीठिया से मजीठा में पूछताछ करेगी। वहीं अमृतसर देहात पुलिस द्वारा दफ्तर के पास बैरिकेंडिंग कर दी गई है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बता दें कि मजीठिया को आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    जहां विजिलेंस को कोर्ट से मजीठिया का 7 दिन का रिमांड हासिल हुआ था। वहीं बुधवार को मजीठिया का रिमांड खत्म हो जाएगा। मजीठिया से मजीठा में आने की सूचना मिलने पर विधायक गनीव कौर भी मजीठा दफ्तर पहुंची थी, जहां मजीठिया की पत्नी गनीव कौर को पुलिस ने दफ्तर में जाने से रोक दिया था।

  • NH-707 पर छाए संकट के बादल, पहली ही बारिश से दीवारें ढहनी शुरू, देखें वीडियो

    NH-707 पर छाए संकट के बादल, पहली ही बारिश से दीवारें ढहनी शुरू, देखें वीडियो

    सिरमौरः शिलाई, गिरीपार और शिमला को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-707 पर एक बार फिर संकट के बादल आए हुए हैं। खासकर कच्ची ढांग का इलाका, जो हर साल बरसात में जानलेवा साबित होता है, इस बार भी संकट के मुहाने पर खड़ा है। बरसात की पहली ही फुहारों के बाद सड़क किनारे की सुरक्षा दीवारें ढहनी शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा गंभीर रूप से बढ़ गया है।

    यह वही इलाका है जहां बारिश के चलते हर साल 100 से अधिक गांवों का संपर्क कट जाता है और लोगों को अपनों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। इस बार सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां पहले मौसम बिगड़ते ही प्रशासन और निर्माण एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ जाती थीं, अबकी बार न कोई मशीनरी तैनात है, ना कोई मजदूर नजर आ रहे हैं। सिर्फ कैट लगाकर खानापूर्ति की जा रही है और “वर्क इन प्रोग्रेस” के बोर्ड लगाकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा जा रहा है। इस दौरान NH-707 पर साफ देखा जा सकता है कि पहाड़ धीरे-धीरे दरक रहा है। मलबा गिरना शुरू हो चुका है, और हर गुजरती गाड़ी खतरे के साए में है।

    पुरानी यादें आज भी लोगों को डराती हैं, जब सड़क टूटने पर गर्भवती महिलाओं को ट्रैक्टरों पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया था। स्कूलों में जाने वाले बच्चों की पढ़ाई छूट गई, और दफ्तर-फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता था। कच्ची ढांग अब लापरवाही और खतरे का प्रतीक बन चुकी है। सरकार और प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए और बड़ा हादसा होने से पहले सड़क को दुरुस्त करवाना चाहिए।