Punjab News: DSP दफ्तर में विजिलेंस की Raid, गनमैन गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजीलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह व्यक्ति कोई ओर नहीं बल्कि भुच्चो मंडी के डीएसपी का गनामैन है। विजिलेंस ने डीएसपी के गनमैन को एक लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार गनमैन ने व्यक्ति का काम करवाने की एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

लेकिन सौदा एक लाख रुपये में तय हुआ। दरअसल, नथाणा थाना क्षेत्र में व्यक्ति पर एक मामला दर्ज किया गया था। जिसको लेकर गनमैन ने पीड़ित परिवार से रिश्वत की मांग की थी। मामले की जानकारी देते हुए विजीलेंस इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी, जिसमें पीड़ित की पत्नी से पर्चा रद्द करवाने के लिए एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने डीएसपी दफ्तर में रेड की और डीएसपी के गनमैन को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

दरअसल, महिला ने पति को केस से बाहर निकालने और केस को रद्द करवाने के लिए डीएसपी भुच्चो मंडी के गनमैन से अनुरोध किया था। लेकिन गनामैन ने पीड़ित महिला से केस को रद्द करवाने के बदले में 2 लाख रुपये मांगे, और इसकी शिकायत पीड़ित महिला की तरफ से विजीलेंस बठिंडा को की। आज उनकी टीम ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *