Blog

  • जल्द जारी हो सकता है CBSE के10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 

    जल्द जारी हो सकता है CBSE के10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 

    नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट results.cbse.nic.in पर दर्ज जानकारी के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 20 मई, 2024 के बाद जारी होने की संभावना है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर चेक करते रहें।

    सीबीएसई बोर्ड परीक्षा दे चुके लाखों स्टूडेंट्स परेशान हो रहे हैं। दरअसल, सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने से पहले ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in ठप्प हो गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स नतीजों को लेकर लेटेस्ट अपडेट चेक  नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की ही एक और वेबसाइट पर सूचना दी गई है कि नतीजे 20 मई के बाद जारी होने की संभावना है। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह लेटेस्ट नोटिफिकेशन का इंतजार करें।

  • T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, दिया इस्तीफा

    T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, दिया इस्तीफा

    नई दिल्लीः टी20 विश्व कप 2024 को लेकर अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है। उससे पहले टीम आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ सीरीज खेलेगी। इस दौरान ही पाक टीम का विश्व कप के लिए ऐलान हो सकता है। लेकिन अभी भी पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व कप से पहले पाक क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल चीफ ने इस्तीफा दे दिया है।पीसीबी मेडिकल चीफ डॉ. सोहेल सलीम ने आलोचनाओं के चलते अपने पद से इस्तीफा देकर पाक क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका दिया है। दरअसल पिछले साल अप्रैल में तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह को कोहनी में चोट लग गई थी। जिसके बाद गेंदबाज के उपचार में थोड़ी देरी हो गई।

    जिसके बाद इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर मुल्तान सुल्तांस के मालिक अली तारीन ने उठाया था और कहा था कि गेंदबाज इहसानुल्लाह के ठीक होने के दौरान का खर्चा पाकिस्तान क्रिकेट ने नही बल्कि मुल्तान सुल्तांस ने उठाया था। तबसे से ये मुद्दा गरमाया हुआ था, जिसपर पीसीबी ने संज्ञान लिया। गेंदबाज को उनकी हालत के अनुसार रिहैब प्रक्रिया भी नहीं मिली जिसके चलते मेडिकल चीफ की खामियां बाहर आई और उनकी आलोचना होने लगी। जिसके बाद तीन सदस्यीय पैनल बनाकर इस मामले की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि डॉ. सोहेल सलीम गेंदबाज की सर्जरी की सिफारिश की थी जो उनका जल्दबाजी भरा फैसला था।

    क्योंकि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार फिलहाल गेंदबाज की सर्जरी की कोई जरुरत नहीं थी। पीसीबी की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी करके डॉ. सोहेल सलीम के इस्तीफे की घोषणा की गई। साल 2021 में सोहेल ने अपना पद छोड़ दिया था। जिसके बाद साल 2023 में उनको वापस बुलाया गया था। अब उनके दूसरे कार्यकाल का अंत हो चुका है। दरअसल गेंदबाज इहसानुल्लाह अप्रैल 2023 में चोटिल हो गया था। इस एक साल के अंदर पीसीबी के पास गेंदबाज की चोट को लेकर बेहद कम जानकारी थी।

  • पंजाबः कांग्रेस ने इस नेता के सस्पेंड करने के आदेश को किया खारिज 

    पंजाबः कांग्रेस ने इस नेता के सस्पेंड करने के आदेश को किया खारिज 

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों के पहले भारी संख्या में कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो चुके है। वहीं हाल ही में पार्टी ने कांग्रेस नेता पिरमल सिंह को सस्पेंड कर दिया था। लेकिन आज कांग्रेस पार्टी ने पिरमल सिंह ने सस्पेंड किए जाने के आदेश को खारिज कर दिया है। इसकी जानकारी संदीप संधू ने दी है। जारी किए गए पत्र में कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि है पिरमल सिंह के सस्पेंड के आदेश को खारिज किया जाता है और तत्काल प्रभाव से आदेशों को लागू किया जाए।

  • पंजाब  : चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    पंजाब : चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में चोरी की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है। यह वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। चोर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला चोरी का मामला अमृतसर के तरनतारन रोड से सामने आया है।

    जहां चोर ने गली नंबर 2 से एक्टिवा चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। यह सारी वारदात सीसीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में चोर ने पीला परना पहना हुआ है। चोर ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया।

  • पंजाबः फ्लाई ओवर पर पलटा ट्रक, टला बड़ा हादसा

    पंजाबः फ्लाई ओवर पर पलटा ट्रक, टला बड़ा हादसा

    लुधियानाः शेरपुर चौक पर फ्लाई ओवर पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां फ्लाई ओवर पर ट्रक के सामने ऑटो आने से हादसा हो गया। इस दौरान ऑटो को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने ब्रेक मार दी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ और ट्रक पलट गया। बताया जा रहा कि क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक सूत से भरा हुआ था और साहनेवाल से गुजरात जा रहा था। हालांकि इस घटना के दौरान ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि ऑटो चालक भाग निकला।

    पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मदद की और सड़क को ब्लॉक कर दिया ताकि आगे कोई हादसा न हो. वहीं अब ट्रक को सीधा कर सड़क से हटाया जा रहा है। ट्रक चालक ने बताया कि अचानक ऑटो आगे आ जाने से हादसा हुआ। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसा रात में हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम रात को मौके पर पहुंच गई थी और अब भी ट्रक को सड़क से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • जालंधरः इस इलाके में पत्नी ने महिला के साथ पति को रंगे हाथों किया काबू, हुआ हंगामा, देखें Live 

    जालंधरः इस इलाके में पत्नी ने महिला के साथ पति को रंगे हाथों किया काबू, हुआ हंगामा, देखें Live 

    जालंधर, ENS : गढ़ा रोड़ स्थित निजी होटल में पत्नी ने रंगे हाथो पति को किसी ओर महिला के साथ काबू कर लिया। इस दौरान पत्नी द्वारा खूब हंगामा किया गया। वहीं पति और पत्नी में इस मामले को लेकर हाथापाई भी हुई। पत्नी का आरोप है कि पति ने दूसरी महिला को एक्टिवा की चाबी देकर महिला को भगा दिया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जहां महिला को वह मौके से भगा रहा है। महिला का आरोप है कि एक साल से उसका पति घर से बाहर रहा है। महिला ने आरोप लगाए है कि उक्त काबू की गई महिला उसके धमकियां देती है कि उसे घर में नहीं रहने देगी। वहीं पति मौके पर पत्नी को पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान उक्त महिला एक्टिवा लेकर फरार हो गई।

    महिला ने बताया कि उसकी 6 साल की बेटी है। महिला उक्त एक्टिवा सवार महिला को चेहरा दिखाने के लिए कह रही थी, लेकिन वह मुंह ढककर भाग गई। जिसके में उक्त व्यक्ति भी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। महिला ने कहा कि उससे मारपीट करके घर से बाहर कर दिया गया। महिला का आरोप है कि उसका पति काफी समय से धोखा दे रहा है। महिला ने कहा कि उसकी शादी को 7 साल हो गए। इस दौरान महिला ने कहा कि उसे किसी ने सूचना दी थी कि उसका पति निजी होटल में अन्य महिला के साथ यहां पर रूका हुआ है। महिला ने आरोप लगाए है कि उसके पति ने पहले भी कई बार उस पर हमला किया है। महिला का आरोप है कि थाना 7 की पुलिस को वह शिकायत भी दे चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    महिला का आरोप है कि वह सरेआम उक्त महिला के साथ रह रहा है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि काबू की गई महिला ने 3 से 4 जगह पर शादी की हुई है। वहीं मौके से फरार महिला के हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। इस दौरान मौके से फरार हुई महिला की चप्पल भी वहीं पर गिर गई। ममता महिला ने बताया कि उसके पति का नाम लव है, जबकि मौके से फरार हुई महिला का नाम प्रिया है। ममता ने कहा कि वह प्रिया को बिल्कुल नहीं जानती और वह और भी 3 से 4 जगह पर शादी कर चुकी है। महिला का आरोप है कि एक साल से उसकी अनबन चल रही है। लेकिन पिछले 2 से 3 माह से उसका पति इस महिला के साथ रहकर उसे परेशान कर रहा है।

    महिला का आरोप है कि थाने में जब उसकी माता ने शिकायत दी थी तो उस दौरान पुलिस वाले में उसकी माता को लताड़ लगाते हुए कहा कि वह अपनी बेटी को बसने नहीं दे रही। इस दौरान आज महिला ने कहा कि मीडिया के सामने उसने पति को अन्य महिला के साथ काबू किया है, ऐसे में अब पुलिस बताए कि वह कहां पर गलत है। महिला का कहना है कि आज एक बार फिर से वह थाने में पति के खिलाफ शिकायत देने के लिए जा रही है।

  • भीषण आग लगने से 26 घर जलकर हुए राख, 9 महीने की मासूम की मौ’त

    भीषण आग लगने से 26 घर जलकर हुए राख, 9 महीने की मासूम की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के बेलीखुर्द गांव में आग लगने से 9 माह की एक बच्ची की झुलस कर मौत हो गई। आग से फूस के 26 मकान राख हो गए और 77 बकरियों की भी जल कर मौत हो गई। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की शाम को तुलसीपुर के बेलीखुर्द गांव में आग लग गई।

    देखते ही देखते आग ने फूस के 26 मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में 9 माह की बच्ची रीमा की झुलस कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आग से 77 बकरियों और एक सुअर की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    जिलाधिकारी ने बताया की मृतक बच्ची के शव का परिजनों को सौप दिया गया है। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी को मौके पर भेजकर राजस्व टीम से, अग्निकांड से हुई क्षति का आकलन कराया जा रहा है। जल्द ही पीड़ितों को सहायता राशि दी जाएगी।

  • जालंधरः संत बलबीर सींचेवाल से मिले पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

    जालंधरः संत बलबीर सींचेवाल से मिले पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी

    जालंधर, ENS : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से उनकी कुटिया में मिले। इस मुलाकात के दौरान संत सीचेवाल ने साडा रंगला पंजाब को लेकर कार्ड चन्नी के हाथो में थमाया। इस दौरान चन्नी के साथ शाहपुर से कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालियां भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि चन्नी ने सीचेवाल के साथ मुलाकात करके हलका शाहकोट, नकोदर, मेहतपुर सहित देहात के अन्य एरिया में आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की और उनका आशीर्वाद लिया। 

    बता दें कि आज जालंधर के देहात हलके में पूर्व चन्नी की वर्करों के साथ मीटिंग है। वहीं बीते दिन चन्नी बिक्रम चौधरी के हलके फिल्लौर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। जहां कुछ महिलाओं द्वारा चन्नी का विरोध किया गया और चौधरी परिवार को शामिल करने के लिए कहा गया। इसी दौरान वहां पर बिक्रम चौधरी के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। वर्करों से मीटिंग करने पहुंचे चन्नी ने कहा कि उनकी हलके में वर्करों के साथ 3 मीटिंगे है। ऐसे में लोगों का उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसके चलते मीटिंग भी रैली में तब्दील हो गई।

  • पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा नेता हुआ लापता, अलर्ट जारी 

    पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा नेता हुआ लापता, अलर्ट जारी 

    कपूरथलाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, क्षेत्र शेखूपुर वासी भाजपा नेता और व्यवसाई राजेश मनन के पिछले 20 दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों द्वारा सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत के बाद जिला पुलिस ने पंजाब के सभी थानों को उसकी फोटो सहित सूचना भेज कर अलर्ट किया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई गुरशरण सिंह ने करते हुए बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। फिलहाल उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार सतपाल पुत्र ओमप्रकाश वासी शेखूपुर ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा राजेश मनन (37 वर्षीय) 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे घर से गया था।

    उसके बाद से अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उन्होंने अपने तौर पर सभी रिश्तेदारों तथा परिजनों के पास उसकी तलाश के लिए पूछताछ की। लेकिन वह नहीं मिल पाया है। वहीं उसका मोबाइल फ़ोन भी बंद आ रहा हैं। बता दें कि लापता हुआ राजेश मनन कपूरथला शहर में गेस्ट हाउस के व्यवसाई रूप में जाना जाता है। वह भाजपा नेता भी है। भाजपा के एनजीओ सेल के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी संभालता रहा है। जांच अधिकारी एएसआई गुरशरण सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद सिटी थाना में शिकायत दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं उसकी तलाश के लिए प्रदेश के सभी थानों को उसकी फोटो के साथ अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

  • CM मान के निवास के सामने की सड़क को खोलने के मामले में Supreme Court का आया बड़ा बयान 

    CM मान के निवास के सामने की सड़क को खोलने के मामले में Supreme Court का आया बड़ा बयान 

    नई दिल्लीः आम आदमी की आवाजाही सुगम करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री के निवास के सामने की सड़क को खोलने के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ राज्य सरकार की इस याचिका पर सुनवाई करेगी। 1980 के दशक में आतंकवाद के दौर में मुख्यमंत्री आवास के सामने की सड़क बंद कर दी गई थी।

    हाईकोर्ट ने पिछले दिनों चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक मई से प्रयोगात्मक आधार पर पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के सामने नया गांव रोड के एक हिस्से को आम आदमी के लिए खोलने का निर्देश दिया था, ताकि भीड़ कम की जा सके। गत 22 अप्रैल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया और जस्टिस लापीता बनर्जी की खंडपीठ ने कहा था कि सड़क को शुरुआत में कार्य दिवसों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोला जाना चाहिए क्योंकि इससे कार्य दिवसों पर यातायात की स्थिति में सुधार होगा।

    हाईकोर्ट ने कहा था कि अथॉरिटी के पास यदि इस सड़क पर किसी भी प्रदर्शन की कोई पूर्व सूचना हो तो वह निवारण कदम उठाने के लिए स्वतंत्र होगा, ताकि प्रदर्शनकारी संवेदनशील हिस्सों तक न पहुंचें। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ में यातायात व्यवस्था और बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों पर स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई करते हुए ये निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने पहले कहा था कि 1980 के दशक में आतंकवाद के समय सड़क बंद कर दी गई थी और तब से चीजें बदल गई हैं।