Blog

  • लुटेरों ने SBI की ATM मशीनों को बनाया निशाना

    लुटेरों ने SBI की ATM मशीनों को बनाया निशाना

    सीतापुर : भारतीय स्टेट बैंक के 2 एटीएम मशीनों को देर रात अलग-अलग जगहों पर लुटेरों ने निशाना बनाया। लहरपुर इलाके में बदमाश एटीएम मशीन के शटर का ताला तोड़कर मशीन को उखाड़ ले गए। जबकि सदरपुर इलाके में लुटेरों ने एटीएम मशीन को पिकअप से बांध कर जोर से घसीटा।

    जिससे एटीएम मशीन उखड़ गई और शीशे के लगे गेट को तोड़ती हुई बाहर आ गई। गेट टूटने को तेज आवाज से आस पास के लोग जग गए। शोर मचाने लगे। जिससे लुटेरे एटीएम मशीन को बाहर ही छोड़कर फरार हो गए। बैंक कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

  • Jalandhar: Sheetal Angural का इस्तीफा हुआ मंजूर, Letter आई सामने

    Jalandhar: Sheetal Angural का इस्तीफा हुआ मंजूर, Letter आई सामने

    जालंधर, ENS: वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे वापिस लेने के  मामले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वहीं आज 3 बजे विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। विधायक का इस्तीफा मंजूर किये जाने के बाद एक बार फिर से राजनीति माहौल गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर शीतल अंगुराल का बयान भी सामने आया है। शीतल अंगुराल का कहना है कि अगर उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है तो उनके 11 जून को सुबह 11 बजे का समय क्यों दिया गया।

    वहीं उन्होंने कहा कि आज जब वह विधानसभा पहुंचे तो उनके पत्र को रिसीव क्यों किया गया। शीतल का कहना है कि अगर पिछली तारीख के मुताबिक उनका इस्तीफा मंजूर किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि आज विधानसभा में स्पीकर से मिलने पहुंचे शीतल अंगुराल ने कहा कि स्पीकर के वहां न होने के कारण उन्हें अब 11 जून को मुलाकात के लिए फिर बुलाया गया है। गौर हो कि बीते दिनों विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापिस लेने की बात कही थी। उन्होंने ई-मेल के जरिए स्पीकर को इस संबंध में सूचना दी थी। वहीं आज उन्हें विधानसभा के स्पीकर द्वारा मुलाकात के लिए बुलाया गया था।

  • Punjab: किसी भी उम्मीदवार ने जीत को लेकर नहीं दिया लड्डूओं का ऑर्डर, देखें वीडियो

    Punjab: किसी भी उम्मीदवार ने जीत को लेकर नहीं दिया लड्डूओं का ऑर्डर, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे भारत में अब हर किसी की निगाह 4 जून पर टिकी हुई है। दरअसल, 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे। वहीं चुनावों में जीते हुए उम्मीदवारों में खुशी की लहर तो जरूर देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार लुधियाना सीट के उम्मीदवारों में जीत को लेकर कहीं ना कहीं खुद पर यकीन नहीं है। यही कारण है कि अभी तक किसी ने भी लड्डूओं का ऑर्डर नहीं दिया है।

    वहीं इस मामले को लेकर हवाई संगठन के प्रधान नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि अमूमन हर चुनाव के नतीजे आने से पहले परियों की तरफ से जातियों के लिए लड्डुओं के ऑर्डर पहले से ही उन्हें मिल जाते हैं पर इस बार किया लोकसभा चुनाव में खड़े हुए उम्मीदवारों को शायद यह यकीन नहीं है कि वह इस बार जीत हासिल कर सकते हैं इस बात का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि किसी भी पार्टी की तरफ से किसी भी शहर के हवाई को जातियों के लड्डू का ऑर्डर नहीं मिला है। बेशक हलवाइयों की दुकानों पर जीत के लड्डू का ऑर्डर भले ही नहीं आया है पर कल 4 तारीख के नतीजे आने के बाद किसी न किसी पार्टी के उम्मीदवार के सर जीत का सहारा जरूर बंधेगा।

  • Jalandhar: Sheetal Angural का इस्तीफा हुआ मंजूर !

    Jalandhar: Sheetal Angural का इस्तीफा हुआ मंजूर !

    जालंधर, ENS: वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे वापिस लेने के  मामले में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में मतदान से पहले ही उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया था। वहीं इस मामले को लेकर शीतल अंगुराल का बयान भी सामने आया है। शीतल अंगुराल का कहना हैकि अगर उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है तो उनके 11 जून को सुबह 11 बजे का समय क्यों दिया गया।

    वहीं उन्होंने कहा कि आज जब वह विधानसभा पहुंचे तो उनके पत्र को रिसीव क्यों किया गया। शीतल का कहना है कि अगर पिछली तारीख के मुताबिक उनका इस्तीफा मंजूर किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि आज विधानसभा में स्पीकर से मिलने पहुंचे शीतल अंगुराल ने कहा कि स्पीकर के वहां न होने के कारण उन्हें अब 11 जून को मुलाकात के लिए फिर बुलाया गया है। गौर हो कि बीते दिनों विधायक शीतल अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापिस लेने की बात कही थी। उन्होंने ई-मेल के जरिए स्पीकर को इस संबंध में सूचना दी थी। वहीं आज उन्हें विधानसभा के स्पीकर द्वारा मुलाकात के लिए बुलाया गया था।  

  • स्पोर्ट्स सेंटर और Hotel में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

    स्पोर्ट्स सेंटर और Hotel में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

    छत्तीसगढ़ : अंबिकापुर में आकाशवाणी चौक के पास चोपड़ापारा स्थित स्पोर्ट्स सेंटर और राधेकृष्णा होटल में लगी आग पर साढ़े चार घंटे बाद काबू पा लिया गया है। हालांकि पूरी तरह से आग बुझाने में 1 से दो घंटे और लग सकते हैं। स्पोर्ट्स सेंटर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं होटल की तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल भी पूरी तरह जल गई है। आग सोमवार सुबह करीब 9 बजे लगी थी। जिसके बाद सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। हादसे में करीब 3 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है।

    शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने स्पोर्ट्स सेंटर और होटल की पांचों मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड गाड़ियों के पानी का फोर्स ज्यादा नहीं होने के कारण पानी पांचवीं मंजिल तक ले जाने में काफी दिक्कत हुई। जानकारी के मुताबिक चोपड़ापारा में जैन मंदिर के पीछे संचालित संजय सिंह के स्पोर्ट्स सेंटर और राधेकृष्णा होटल में सोमवार सुबह करीब 9 बजे आग लगी। होटल और स्पोर्ट्स सेंटर के ठीक सामने से गुजरे बिजली के तार टूट गए। शॉर्ट सर्किट से आग फैली और स्पोर्ट्स सेंटर तक फैल गई।

    दुकान में रखे स्पोर्ट्स के प्लास्टिक, रबर और लकड़ी का सामान आग के दायरे में आ गया। इसके बाद आग भयावह हो गई। हादसे की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीमें जब तक पहुंचीं, तब तक आग स्पोर्ट्स सेंटर से बगल में स्थित राधेकृष्णा होटल में भी फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में पानी का फोर्स नहीं होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आखिरकार साढ़े 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

  • Punjab : Airport पर यात्री से 21 लाख रुपए का सोना किया जब्त

    Punjab : Airport पर यात्री से 21 लाख रुपए का सोना किया जब्त

    अमृतसर: श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एक यात्री को रोककर उसके पास से कुल 294 ग्राम सोना बरामद किया। तस्करी किए गए सोने का बाजार मूल्य लगभग 21 लाख रुपए है।

    खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क आयुक्तालय अमृतसर की एआईयू इकाई के अधिकारियों ने श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे एक यात्री  को रोका। यात्री एयर एशिया की फ्लाइट संख्या डी7188 से कुआलालंपुर से आ रहा था।

    यात्री संदिग्ध व्यवहार कर रहा था, जिसके बाद उसकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई। व्यक्तिगत तलाशी और पूछताछ के परिणामस्वरूप 02 सोने के कड़े और 1 सोने की चेन बरामद हुई। तस्करी किए गए सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत 03.06.2024 को जब्त कर लिया गया। 

  • Punjab : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : जिले के लोहारा में रहने वाली के महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। जिसको लेकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल में उनकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के एसआई अमर सिंह ने बताया कि धानोल के रहने वाले सतपाल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 28 वर्षीय बेटी मनप्रीत की शादी तीन साल पहले मोगा के गांव लोहारा में रहने वाले सरनी के साथ हुई थी। उनका एक बच्चा भी है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी पति सरनी मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि पति घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा करता रहता था। परिजनों का कहना है कि कल उसका फोन आया के हम धनोला आ रहे है। हम उनका इंतजार करते रहे। फिर हमें फोन आया के आपकी बेटी को तबीयत खराब हो गई।

    हम उसी टाइम लोहारा गांव पहुंचे, लेकिन हमें हमारी बेटी नहीं दिखी और ना ही लड़की के ससुराल वालों ने हमसे सही तरीके से बात की। बाद में हमें पता चला बेटी अस्पताल में है। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है। मृतका के पिता सतपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सरनी, सास मनजीत कौर और ससुर राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद पाया गया कि शनिवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद ससुराल परमार के लोग वोट डालने चले गए। बाद में मनप्रीत कौर ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। इसी के चलते धारा 306 के तहत कार्रवाई की गई है।

  • Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, घर में की तोड़फोड़

    Punjab: इस इलाके में चली गोलियां, घर में की तोड़फोड़

    तरनतारन: विधानसभा हलका खेमकरण के अंतर्गत गांव अलगो कला में कुछ लोगों ने रात को घर में घुसकर एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावारों ने घर में तोड़फोड़ करते के साथ-साथ गोलियां चलाई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित घर के मुखिया बलवंत सिंह पट्टू ने बताया कि उनके बड़े भाई की मौत हो चुकी है और उन्होंने उनकी जो जमीन है उसे ठेके पर लेकर उसमें वह फसल बीज रहे है। इसी दौरान गांव वल्टोहे के रहने वाले गुरदेव सिंह ने उनकी भतीजी को जबरदस्ती घर से भगाकर ले गया और उसके साथ उसने प्रेम विवाह कर लिया। जिसके बाद से वह उनसे दुश्मनी रखने लगा।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि गुरदेव सिंह अपने भाई की पाली पर कब्जा करना चाहता है। जिसे वह करने नहीं देते थे। इसी बात को लेकर गुरदेव सिंह और उसके कुछ साथियों ने पहले तो उनके साथ फोन पर गाली-गलौज की और अज्ञात लोगों को साथ लेकर देर रात उनके घर पर हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की और फायरिंग कर घर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावारों ने उसके बेटे की पिटाई करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल हो गया। इस समय उसका तरनतारन के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना उन्होंने तुरंत अलगो कोठी थाने को दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चली गोलियों के खोल बरामद कर लिए है और वह खोल अपने साथ ले गई।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद अब पीड़ित परिवार ने प्रशासन ने न्याय की मांग की है। वहीं जिला तरनतारन के एसएसपी को पीड़ित परिवार ने कहा कि हमारे घर पर गोली चलाने और मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और हमें न्याय दिया जाए। वहीं, जब दूसरे पक्ष के गुरदेव सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए कैमरे के सामने बोलने से साफ इनकार कर दिया। इस संबंध में पुलिस चौकी अलगो कोठी के प्रभारी एएसआई मलकीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी कानूनी कार्रवाई होगी उसके अनुसार मामला दर्ज किया जाएगा।

  • BJP को बड़ा झटकाः 3 MLAs के इस्तीफे हुए मंजूर

    नालागढ़ः लोकसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हिमाचल के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, देहरा के विधायक होशियार सिंह और हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने 22 मार्च को विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया और सचिव यशपाल को इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद तीनों ने दिल्ली में भाजपा जॉइन कर ली थी। विवाद राज्यसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर शुरू हुआ था। तीनों विधायकों ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन को वोट दिया था। इससे बहुमत वाली कांग्रेस सरकार चुनाव हार गई। चुनाव से पहले तीनों निर्दलीय विधायक सरकार के साथ एसोसिएट के तौर पर काम कर रहे थे।

    इस्तीफा स्वीकार न करने को लेकर विधायकों ने विधानसभा में धरना भी दिया था। विधायकों का आरोप था कि जानबूझकर उनके इस्तीफे स्वीकर नहीं किए जा रहे। इसके अलावा हाईकोर्ट में भी याचिका लगाई गई थी। सोमवार को विधायकों के इस्तीफे पर सुनवाई के बाद स्पीकर ने अपना फैसला सुना दिया। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार होने से BJP को भी झटका लगा है। BJP 6 सीटों पर बीते एक जून को हुए उपचुनाव को जीतकर हिमाचल में भी सरकार बनाने के दावे कर रही थी। यदि भाजपा विधानसभा उपचुनाव में 6 की 6 सीटें जीत लेती है तो भी विधायकों की संख्या 31 होती है, जबकि कांग्रेस के पास अभी 34 विधायक हैं।

  • Punjab : Election Results से पहले गुरु की शरण में पहुंचा Akali Dal, देखें वीडियो

    Punjab : Election Results से पहले गुरु की शरण में पहुंचा Akali Dal, देखें वीडियो

    लुधियाना : जून में पूरे पंजाब में लोकसभा चुनाव हुए थे। उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो गई है। हर कोई उम्मीद और आस लेकर बैठा है। सभी पार्टियों और सभी उम्मीदवारों की ओर से दावे किए जा रहे है। वहीं शिरोमणि अकाली दल लुधियाना ने चुनाव नतीजों से पहले शहीद बाबा दीप सिंह के गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ आरंभ करवाए गए।

    उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आसरा लिया है, क्योंकि सतगुरु सब कुछ करने में सक्षम है। बेशक चुनाव नतीजे कल आएंगे, उन्होंने कहा कि लुधियाना का पूरा अकाली दल लुधियाना के गुरुद्वारा साहिब में पहुंच कर अखंड पाठ आरंभ करवाए गए है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नतीजे उनकी उम्मीदों के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में आएंगे।