Blog

  • स्थानीय युवाओं ने तपती गर्मी में पिलाया मीठा पानी

    स्थानीय युवाओं ने तपती गर्मी में पिलाया मीठा पानी

    एकादशी पर ठाकुर अस्पताल भटौली के प्रांगण में लगाई छबील

    बद्दी/ सचिन बैंसल : एकादशी के अवसर पर ठाकुर अस्पताल भटौली कलां के प्रांगण में छबील लगाई गई। इसमें मीठे जल के साथ साथ चनों का वितरण किया गया। इस छबील का आयोजन भटौली कलां के युवाओं व बच्चों तथा वर्धमान बाजार के दुकानदारों ने मिल जुल कर किया था। तपती दुपहरिया में छबील में जल वितरण करने में बच्चों में बहुत जोश देखने को मिला। युवाओं ने आने जाने वाले राहगीरों के अलावा वाहनों को रोक कर उनको मीठा जल पिलाया। आयोजक डा. दिगविजय सिंह ठाकुर ने बताया कि एकादशी पर हमने यह छबील श्रद्वालुओं के लिए लगाई थी जिसमें हमने एक भी प्लास्टिक का गिलास प्रयोग नहीं किया। इसमें सबको सहयोग हमें मिला। उन्होने कहा कि वर्तमान गर्मी भी चंद दिनों की है क्योंकि गर्मी कोई भी हो ज्यादा दिन तक नहीं रहती।उन्होने कहा कि गर्मियों में लोगों को शीतल व मीठा जल पिलाने से ज्यादा कोई पुण्य नहीं है।
  • Punjab: महंगाई की मार, दूध के दाम में हो सकती हैं बढ़ोतरी!

    Punjab: महंगाई की मार, दूध के दाम में हो सकती हैं बढ़ोतरी!

    मोहाली: पंजाब में वेरका व अमूल दूध के दाम बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है, जिसके चलते 1-2 दिनों इन दूध के दामों में बढ़ौतरी हो सकती है। पता चला है कि 2 रुपए प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ सकते हैं, जिसके चलते पंजाब में दूध और महंगा हो जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार अमूल के साथ-साथ पंजाब के सबसे बड़े दूध उत्पादकों में शुमार वेरका ने भी प्रति लीटर 2 रुपये दूध के दामों में वृद्धि करने की योजना बनाई है। बता दें कि वेरका व अमूल पंजाब में एक बड़े मिल्क सप्लायर हैं और लगभग पूरे पंजाब में इसकी सप्लाई जाती है। इसके बीच अगर दूध के दामों में बढ़ौतरी होती है तो जायज है कि लोगों की जेबों पर और अधिक बोझ पड़ेगा।

  • BJP MLA के घर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

    BJP MLA के घर बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां

    पलवल: हरियाणा के पलवल में होडल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जगदीश नायर के घर पर बाइकों पर सवार बदमाशों ने शनिवार को गोलियां चला दीं। घटना के समय विधायक घर पर मौजूद नहीं थे। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने 4 बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने पकड़े गए चारों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। विधायक और हरियाणा भूमि सुधार और विकास निगम के चेयरमैन जगदीश नायर ने बताया कि घर के सामने ही उनका ऑफिस है। वहां उनका कर्मचारी सतपाल बैठा हुआ था। बाइक सवार 10-12 बदमाशों ने आते ही पहले उसके साथ गाली गलौज की। इसके बाद घर की तरफ गोलियां बरसा दीं।

    उन्हें जब इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस से मामले की तह तक जाने के लिए कहा है। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, वह बहुत गलत है और उसे बख्शा नहीं जाएगा। होडल थाना के पुलिस जांच अधिकारी SI संजय ने बताया कि विधायक का कर्मचारी सतपाल बाइक पर आए बदमाशों में से देशराज और दीपक को जानता है। उनके साथ 10-15 लड़के और थे। उक्त युवकों ने सतपाल को जान से मारने की नीयत से सीधे फायर कर दिए। 2 गोलियों के निशान दीवार पर हैं, एक गोली का खोल भी मौके से बरामद किया है। मौके पर लोगों ने चार युवकों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ जारी है। अभी तक कोई खास खुलासा नहीं हो सका है।

  • लड़कियां AI को बना रहीं Boyfriend! Dinner, Dating तक देता है साथ

    लड़कियां AI को बना रहीं Boyfriend! Dinner, Dating तक देता है साथ

    Technology: आजकल हर काम के लिए लोग चैटजीपीटी का सहारा लेते हैं। लेकिन चीन की लड़कियों ने तो सारी हदों को पार कर दिया है। याहां की लड़कियों के बीच वर्चुअल पार्टनर का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है। 

    ये ट्रेंड अब चीन की लड़कियों से महिलाओं तक का लोकप्रिय हो रहा है। वो डेटिंग की असलियत से तंग आकर आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस यानी एआई बॉयफ़्रेंड की ओर रुख़ कर रही हैं।

    AI

    एक रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग की रहने वाली 30 साल कि युवती अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही हैं। वो पिछले 2 महीने से डैन को डेट कर रही हैं। आप की जानकारी के लिए  बता दें कि डैन कोई इंसान नहीं बल्कि चैटजीपीटी के सहारे से बनाया गया एक वर्चुअल पार्टनर है।

    युवती और डैन हर दिन कम से कम आधे घंटे बातचीत करते हैं, एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हैं, डेट पर जाते हैं। यहां तक कि लिसा ने डैन को 9 लाख 43 हज़ार सोशल मीडिया फॉलोअर्स से मिलवाया है।

    AI

    जानकारी के मुताबिक डैन को एक अमेरिकी छात्र ने बनाया था। वो छात्र चैटजीपीटी को न्यूट्रल होने की बजाए उसे एक आवाज़ और व्यक्तित्व देना चाहता था। साथ ही वो चैटबॉट की सीमाओं को भी परखना चाहते था।

    AI

    एक्सपर्टर्स ने इस बात पर चिंता जताई है कि कुछ महिलाएं वर्चुअल रियलिटी को बहुत अधिक महत्व दे रही हैं। अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में स्थित कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी के ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरेक्शन इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट रिसर्च प्रोफ़ेसर हांग शेंग ने इसके बार में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि ये इंसान और एआई के बीच कभी-कभी होने वाली अप्रत्याशित बातचीत को सामने लाता है, इससे नैतिक और प्राइवेसी से जुड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं।

    सॉरी ब्यॉज... यहां लड़कियां AI को बना रहीं बॉयफ़्रेंड, डेटिंग से लेकर डिनर  तक में देता है साथ, ध्यान से सुनता है सारी बात... – News18 हिंदी

    हाल के सालों में एआई बॉयफ्रेंड का कॉन्सेप्ट काफी लोकप्रिय हुआ है, जिसमें चीन के ग्लो और अमेरिका के रेप्लिका जैसे ऐप्स शामिल हैं। चीन में डिजिटल रोमांस पर शोध करने वाले यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी के प्रोफ़ेसर ने बताया कि एआई बॉयफ्रेंड के लिए चीनी महिलाओं का जुनून उनके वास्तविक जीवन में लैंगिक असमानता के कारण होने वाली निराशा को दिखाता है।

  • मतगणना की तैयारी पूर्ण, 4 को प्रातः 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

    मतगणना की तैयारी पूर्ण, 4 को प्रातः 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

    उपायुक्त ने ऊना कॉलेज का दौरा कर मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा निर्वाचन और 2 विधानसभा उपचुनावों की मतगणना को लेकर ऊना जिले में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) जतिन लाल ने कहा कि  मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। काउंटिंग 4 जून को प्रातः 8 बजे शुरू होगी।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को डिग्री कॉलेज ऊना का दौरा कर वहां मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण किया. उन्होंने वहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग, समुचित सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी इंतजामों का बारीकी से अवलोकन किया।  

    बता दें, लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों की मतगणना के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए कॉलेज में विधानसभा वार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी ऊना कॉलेज में अलग से 2 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

    लोकसभा के डाक मतपत्रों की गिनती आरओ स्तर पर हमीरपुर में होगी. गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के डाक मतपत्रों की गणना ऊना कॉलेज में बनाए संबंधित मतदान केंद्र में की जाएगी.
    जतिन लाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्रों और उनके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

    मतगणना कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन
    जतिन लाल ने बताया कि रविवार को चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर्स और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना प्रक्रिया के लिए तैनात मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वर की दूसरी रेंडमाइजेशन की गई.ऊना कॉलेज में बनाए इन मतदान केंद्रों में लोकसभा के वोटों की गणना के लिए 177 का स्टाफ लगाया गया है, वहीं विधानसभा उप चुनाव के लिए 75 अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं।

  • बहन से विवाद होने पर साले ने जलाया जीजा का घर

    बहन से विवाद होने पर साले ने जलाया जीजा का घर

    हरियाणा : हिसार के हांसी में साले द्वारा जीजा के घर को जलाने का मामला सामने आया है। चाची के अंतिम संस्कार में गए व्यक्ति के घर में उसके साले ने आग लगा दी। मकान मालिक व उसकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। आग से घर का सारा सामान जल कर रख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारियो ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया। 

    संदीप ने बताया की वह जगदीश कॉलोनी नजदीक ज्योति बीज कंपनी वाली गली में रहता है। वह और उसका पूरा परिवार चाची के घर जमावड़ी गांव में उसका अंतिम संस्कार करवाने के लिए गए थे। उसके साले ने ही मकान में आग लगाई है। संदीप और उसकी पत्नी के बीच काफ़ी समय से विवाद चल रहा था। 


    पड़ोसियों ने संदीप को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद संदीप मौके पर पहुंचा , तो उसकी पत्नी घर से गायब थी। उसने आग लगाने का आरोप अपने ही साले पर लगाया। अनाज मंडी चौकी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • CM केजरीवाल ने Tihar Jail में किया सरेंडर, सभी एग्जिट पोल को बताया ‘फर्जी’  

    CM केजरीवाल ने Tihar Jail में किया सरेंडर, सभी एग्जिट पोल को बताया ‘फर्जी’  

    नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। सीएम केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। यह अवधि एक जून को समाप्त हो गई। जिसके बाद आज दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा बताया कि ‘सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई निर्धारित तारीख के अनुसार सीएम केजरीवाल ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने से पहले वह राजघाट, हनुमान मंदिर गए और पार्टी नेताओं से भी मिले। सीएम ने हमें उनके बारे में न सोचने और काम करने के लिए कहा है।

    पार्टी वर्करों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, ‘‘मैं जेल वापस जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैं भ्रष्टाचार में शामिल था, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान आप नेताओं ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान ‘‘देश को बचाने’’ के लिए प्रचार किया।

    इसके बाद सीएम ने कहा ‘‘मुझे उच्चतम न्यायालय से 21 दिन की राहत मिली थी। ये 21 दिन मेरे बेहद पल थे। मैंने एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। मैंने देश को बचाने के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार किया। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के लिए तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान जताने वाले सभी एग्जिट पोल ‘‘फर्जी’’ हैं।

  • Jalandhar : चुनाव खत्म होने पर बेटे के साथ बाइक पर मस्ती करते दिखे सुशील रिंकू

    Jalandhar : चुनाव खत्म होने पर बेटे के साथ बाइक पर मस्ती करते दिखे सुशील रिंकू

    जालंधर (ens) :लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण ख़त्म होने के बाद भाजपा के प्रत्याशी सुशिल रिंकू बेटे को बाइक पर घूमते नजर आए। वह चुनाव की भागा दौड़ी में परिवार को टाइम नही दे पा रहे थे। 

    इसलिए अपने बेटे के साथ समय बिताने और घूमने के लिए उन्होंने गर्मी की परवाह न करते हुए वेस्ट हलके में यामाहा पर घूमना ही पसंद किया। बता दें कि लोकसभा चुनाव का नतीजा दो दिन बाद 4 जून को आने वाला है। जिसका इंतजार देश का हर नागरिक और राजीनीति खेमों मे किया जा रहा है।

  • Sex Workers को मारकर सुअरों को खिला देता था ये Serial Killer

    Sex Workers को मारकर सुअरों को खिला देता था ये Serial Killer

    नई दिल्लीः दुनिया के कुख्यात सीरियल किलर्स में से एक रॉबर्ट पिक्टन की जेल में हत्या कर दी गई। वह 74 साल का था। कनाडा के पोर्ट कार्टियर जेल में 19 मई को कुछ कैदियों ने पिक्टन पर जानलेवा हमला कर दिया था। तब से ही वह अस्पताल में था। रॉबर्ट पिक्टन 1990 और 2000 के दशक में कनाडा के वैंकूवर और आसपास के इलाकों में दहशत का पर्याय बन गया था। उसके निशाने पर सेक्स वर्कर्स हुआ करती थीं। सेक्स वर्कर्स को अपने फॉर्म पर बुलाता और फिर उनकी हत्या कर बॉडी सुअरों को खिला देता था।

    वो सीरियल किलर जो सेक्स वर्कर्स को मारकर सुअरों को खिला देता था, 50वें  टारगेट की तलाश में था - News18 हिंदी

    पुलिस की जांच में पिक्टन पर 26 महिलाओं की कत्ल का आरोप साबित हुआ। साल 2007 में कोर्ट ने उसे सजा सुनाई। हालांकि पिक्टन ने खुद 49 महिलाओं के कत्ल की बात स्वीकारी थी। जानकारी के मुताबिक एक अंडरकवर एजेंट जेल में कैदी बनकर रॉबर्ट पिक्टन की सेल में गया। उसने पिक्टन से दोस्ती बढ़ाई। फिर उसे ऐसी बातें पता लगीं जो बहुत चौंकाने वाली थीं। पिक्टन ने कहा कि वह 49 महिलाओं का मर्डर कर चुका था और 50वें टारगेट की तलाश में था।

    रॉबर्ट पिक्टन का जन्म 24 अक्टूबर 1949 को हुआ था। उसके पिता लियोनार्ड फ्रांसिस पिक्टन वैंकूवर से करीब 27 किलोमीटर दूर ब्रिटिश कोलंबिया में सूअर पालते थे। रॉबर्ट और उसके छोटे भाई डेविड फ्रांसिस को उसके मां-बाप ने बहुत कम उम्र में सूअर फार्मिंग का जिम्मा सौंप दिया। कई बार दोनों भाईयों को घंटों खटाया करते थे। रॉबर्ट को ढंग के कपड़े भी नहीं देते थे।

    पिक्टन कई बार गंदे कपड़ों में स्कूल जाता तो क्लासमेट्स उसे ‘बदबूदार सुअर’ कहकर चिढ़ाया करते थे। दूसरी क्लास में फेल हुआ तो उसे स्पेशल क्लास में डाल दिया गया। साल 1963 में उसने पढ़ाई छोड़ दी और मीट काटने लगा। करीब 7 साल तक कसाई का काम किया। इसके बाद यह धंधा छोड़ दिया और 1978 में अपने फार्म पर लौट आया। तब तक उसके मां-बाप की मौत हो गई थी। फॉर्म का पूरा जिम्मा उसके और उसके छोटे भाई के कंधों पर आ गया था।

    उस दौर में पिक्टन को करीब से जानने वाले कहते हैं कि वह बहुत चुपचाप रहता था। किसी से कोई बात नहीं करता था, लेकिन सबको शक की निगाहों से देखा करता था। पिक्टन 1997 में तब पहली बार चर्चा में आया, जब उसने एक सेक्स वर्कर वेंडी लीन पर जानलेवा हमला कर दिया। लीन के मुताबिक जब वह उसके फार्म पर गईं तो अचानक पकड़ लिया और हथकड़ी पहना दी। इसके बाद चाकू से मारने लगा। लीन किसी तरह बच पाईं।

    इसके बाद जब ब्रिटिश कोलंबिया और आसपास के इलाकों से एक-एक कर सेक्स वर्कर्स और दूसरी महिलाएं गायब होने लगीं तो पुलिस को पिक्टन पर शक हुआ। साल 2002 में पहली बार पुलिस उसके फार्म पर पहुंची। जब तलाशी ली तो होश उड़ गए। पिक्टन के फॉर्म से 33 महिलाओं के DNA मिले। हड्डी-खोपड़ी जैसी चीजें बिखरी थीं। महिलाओं की ब्रा-पैंटी जैसे पर्सनल आइटम भी बरामद हुए।

  • WhatsApp लेकर आया नया फीचर, शेयरिंग करना होगा आसान

    WhatsApp लेकर आया नया फीचर, शेयरिंग करना होगा आसान

    शोसल मीडिया प्लेटफार्म हमेशा हमेशा नए-नए फीचर्स अपने यूजर्स के लिए लाता रहता है। वहीं, इसी बची व्हाट्सएप्प ने अपने यूजर्सों के लिए एक नया फीचर्स लेकर आया है। अब इस फीचर्स से व्हाट्सएप्प चैनलों पर मैसेज और मीडिया को फॉरवर्ड और शेयर करने के लिए, जो चैनल अपडेट फॉर्वडिंग फीचर एक शॉर्टकट की तरह काम करेगा। इस शॉर्टकट को रिएक्शन व्यू के साइड में एक डेडिकेटेड बटन की तरह बनाया जाएगा। इस डेडिकेटेड बटन को चैनलों से रेलेवेंट जानकारी शेयर करने के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। 

    आसानी से नये कंटेंट होंगे शेयर 

    नये फीचर्स में यूजर की ओवरफ्लो मेनू के माध्यम से मैन्युअल नेविगेशन की जरुरत खत्म हो जाएगी। यूजर्स अपने चैट, ग्रुप्स और सिचुएशन अपडेट में चैनल अपडेट को तेजी से अब फॉरवर्ड कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है की WhatsApp फॉरवार्डिंग प्रोसेस के बारे में और ज्यादा फीचर्स प्रोवाइड करने के लिए कमिटेड है, जिससे यूजर आसानी से चैनलों पर नई कंटेंट शेयर कर सकेंगे।

    पर्सनल चैट से सीधे अपने चैनल पर कई चीजों को आसानी से एक दूसरे को शेयर कर पाएंगे

    नये फीचर्स में अपने पर्सनल चैट से सीधे अपने चैनल पर मैसेज, फोटो, वीडियो और कई चीजों को आसानी से एक दूसरे को शेयर कर पाएंगे। फिलहाल व्हाट्सएप्प चैनल पर मैसेज और मीडिया को फॉरवर्ड करने का अनुमति नहीं देता, जिसका मतलब है कि यूजर को बाद में उन्हें मैन्युअली सेव और शेयर करना पड़ता है, जो कि प्रोसेस में टाइम लेता है। इस फीचर को शुरू करने से चैनलों के लिए कंटेंट शेयरिंग में तेजी होगी, क्योंकि ये प्रोसेस को आसान बनाता है।