बहन से विवाद होने पर साले ने जलाया जीजा का घर

हरियाणा : हिसार के हांसी में साले द्वारा जीजा के घर को जलाने का मामला सामने आया है। चाची के अंतिम संस्कार में गए व्यक्ति के घर में उसके साले ने आग लगा दी। मकान मालिक व उसकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। आग से घर का सारा सामान जल कर रख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारियो ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पाया। 

संदीप ने बताया की वह जगदीश कॉलोनी नजदीक ज्योति बीज कंपनी वाली गली में रहता है। वह और उसका पूरा परिवार चाची के घर जमावड़ी गांव में उसका अंतिम संस्कार करवाने के लिए गए थे। उसके साले ने ही मकान में आग लगाई है। संदीप और उसकी पत्नी के बीच काफ़ी समय से विवाद चल रहा था। 


पड़ोसियों ने संदीप को आग लगने की सूचना दी। इसके बाद संदीप मौके पर पहुंचा , तो उसकी पत्नी घर से गायब थी। उसने आग लगाने का आरोप अपने ही साले पर लगाया। अनाज मंडी चौकी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *