Blog

  • हाईटेंशन तार टूट कर ट्रैक्टर पर गिरी, जिंदा जला 17 साल का नाबालिग

    हाईटेंशन तार टूट कर ट्रैक्टर पर गिरी, जिंदा जला 17 साल का नाबालिग

    राजस्थानः शाहपुरा जिले के बिलेठा इलाके में हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर ट्रैक्टर पर जा गिरी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाद खाली कर रहे एक नाबालिग की करंट लगने से मौत हो गई। घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जल गई। इस घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद जहाजपुर अस्पताल में भीड़ जुट गई। पूर्व एमएलएल व बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने बताया कि बिलेठा निवासी नंदलाल गुर्जर एवं उनका करीब बेटा देवराज ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद भरवाकर खेत पर गए। जहां चालक, ट्रैक्टर-ट्रॉली का खड़ा कर दूर जाकर बैठ गया, जबकि नंदलाल गुर्जर भी आस-पास ही थे। देवराज ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत में खाद खाली कर रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जा गिरा। करंट लगने से देवराज की मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी आग लग गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जल गई।

    सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जहाजपुर अस्पताल भिजवा दिया। इस दौरान ग्रामीण अस्पताल पर जुट गये। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमाटर्म कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

  • Rahul Gandhi को बड़ा झटका, हटाए गए बयान के ये हिस्से

    Rahul Gandhi को बड़ा झटका, हटाए गए बयान के ये हिस्से

    नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयानों पर सोमवार को सदन में काफी हंगामा हुआ था। इस मामले को लेकर मंगलवार को राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दिए गए बयान के कई हिस्सों को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि राहुल ने हिंदुओं को लेकर भी ऐसा बयान दिया था, जिससे पीएम मोदी को भी खड़े होकर उन्हें जवाब देना पड़ गया था।

    राहुल गांधी ने हिन्दुओं पर जो बयान दिया था उसे रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। इसके साथ ही उनके हिन्दू धर्म के ठेके वाले बयान को भी हटा दिया गया है। साथ ही अग्निवीर को पीएम से जोड़ने वाले बयान को भी रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। वहीं, लोकसभा में राहुल ने संविधान को लेकर बयान दिया था इसे भी संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।

    लोकसभा में राहुल गांधी की बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी कुर्सी से खड़े हुए और राहुल गांधा को फटकार लगाई थी। पीएम मोदी ने कहा था कि लोकतंत्र और संविधान ने मुझे सिखाया है कि मुझे विपक्ष के नेता को गंभीरता से लेना चाहिए।

  • Punjab: Civil Hospital की बिजली हुई गुल, Emergency के Power Saver बने Dummy, मरीज हुए बेहाल, देखें वीडियो

    Punjab: Civil Hospital की बिजली हुई गुल, Emergency के Power Saver बने Dummy, मरीज हुए बेहाल, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में देर रात करीब साढ़े 9 बजे बिजली गुल होने का मामला सामने आया है। इस दौरान गर्मी से बेहाल हो रहे मरीजों में हाहाकार मच गई। दरअसल, अस्पताल में आए मरीजों के तीमारदारों ने सरकार को कोसते हुए फटकार लगाई। गौर हो कि सिविल अस्पताल में दो दिन पहले ही सेहत मंत्री ने दौरा किया था और उन्होंने अस्पताल के दौरे में कई दावे किए थे।

    देर रात बिजली गुल होने के मरीजों के तीमारदारों के अनुसार पंजाब के सीएम भगवंत मान जहां सरकारी अस्पतालों में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देनी की बात कही थी, वहीं लुधियाना का सिविल अस्पताल उन दावो को झूठा साबित करने लगा हुआ है। देर रात करीब साढ़े 9 बजे बिजली गुल हो जाने से एमरजेंसी विभाग, ट्रामा वार्ड, मेल वार्ड, महिला वार्ड, जच्चा बच्चा सहित ब्लड बैंक में बुरा हाल हो गया। हालांकि इस मामले को लेकर सीनियर मेडिकल अफसर का कोई बयान सामने नहीं है। ऐसे में देखना यह है कि इस मामले को लेकर सीनियर अफसर जांच के बाद क्या कार्रवाई करते है।

  • ट्रैक्टर और कार में भीषण टक्कर, दंपति समेत 3 की मौत

    ट्रैक्टर और कार में भीषण टक्कर, दंपति समेत 3 की मौत

    सासाराम: बिहार में रोहतास जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां ट्रैक्टर और कार के बीच हुई टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, तथा एक अन्य घायल हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के पडरिया गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय एवं उनकी पत्नी मीना देवी तथा खुढ़नू गांव निवासी गुड्डू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र पांडेय का इलाज एनएमसीएच में चल रहा था। वह अपना इलाज कराकर पत्नी इंदा देवी और बेटी के साथ गांव लौट रहे थे।

    इस दौरान खंडा गांव के समीप अमरातलाब-अकोढ़ीगोला पथ पर ट्रैक्टर एवं कार के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गई। इस घटना में वीरेन्द्र पांडेय की बेटी संध्या कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच) जमुहार में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया। शवों को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया गया है।

  • Punjab: पूर्व SHO-ASI की Audio वायरल होने पर एक्शन में आए DSP, किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    Punjab: पूर्व SHO-ASI की Audio वायरल होने पर एक्शन में आए DSP, किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला थाने के पूर्व एसएचओ और चौकी इंचार्ज एएसआई के बीच शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने के मामले में बहस का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। ऑडियो वायरल होने के बाद अजनाला के डीएसपी राज कुमार ने एएसआई कुलदीप सिंह के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। डीएसपी ने कहा कि एक ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी, जिसे उन्होंने खुद सुना।

    उन्होंने कहा कि एएसआई कुलदीप सिंह चौंकी इंचार्ज चमियारी में तैनात था, जोकि एसएचओ बलबीर के साथ किसी बात पर बहस कर रहा था। डीएसपी ने कहा कि अपने सीनियर के साथ इस तरह से बहसबाजी करना ठीक नहीं है। जिसके चलते उन्होंने कार्रवाई करते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एसएचओ बलबीर की ट्रांसफर कर दी गई है। वहीं डीएसपी ने कहा कि दोनों में हुए विवाद की जांच की जा रही है। बता दें कि वायरल ऑडियो अजनाला थाने के पूर्व एसएचओ बलबीर सिंह और चमियारी पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप सिंह के बीच का है। यह पूरी बहस शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर है। इसमें बलबीर सिंह शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं, जबकि चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह बिना जांच के केस दर्ज न करने की बात पर अड़े हुए हैं। रिकॉर्डिंग में दोनों अधिकारी पहले बहस करते हैं और फिर गाली-गलौज करने लगते हैं।

    रिकॉर्डिंग में बलबीर सिंह डीएसपी का हवाला देते हुए एएसआई कुलदीप सिंह को तस्करों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कह रहा है। जबकि एएसआई कुलदीप ऐसा करने से मना करते हुए कह रहा है कि वे बिना जांच के केस दर्ज नहीं कर सकता। एएसआई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके बाद में नाम देने की बात कह रहा है। जबकि बलबीर सिंह मना करता है और एएसआई को डीएसपी से बात करने के लिए कह रहा है। बातचीत के बीच एएसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि एसएचओ उसके साथ ऐसे बात नहीं कर सकता। एएसआई कुलदीप कह रहा है कि वे इस तरह के दर्ज करवा कर अपने आप को फंसाना नहीं चाहता और वे डीएसपी से भी बात नहीं करेगा।

    20 देखे तेरे जैसे एसएचओ। SHO बलबीर आरोप भी लगाता है कि एएसआई उसे मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहा है। एएसआई का अंत में कहना है कि शराब बरामद की गई है, अज्ञात के खिलाफ ही मामला दर्ज किया जा सकता है। देख लो फार्म देना है या नहीं देना। इसके बाद दोनों गाली-गलौज पर उतर आते हैं। पूरी ऑडियो में एएसआई कुलदीप सिंह ने एसएचओ पर पर्चा दर्ज करने की धमकी भी दी है। एएसआई कुलदीप सिंह इसमें बलबीर पर आरोप लगा रहा है कि वे रेत में धांधली कर रहा है। ज्यादा बोला तो वे उसी पर सुबह पर्चा दे देगा। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ जाता है और दोनों गालियां निकालना शुरू हो जाते हैं।

     

  • Punjab: चोरों के होंसले बुलंद, दिन-दिहाड़े घर में घुसकर की चोरी, देखें CCTV

    Punjab: चोरों के होंसले बुलंद, दिन-दिहाड़े घर में घुसकर की चोरी, देखें CCTV

    मोहालीः शहर में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। आए दिन होने वाली चोरी की वारदातों से शहर के लोग परेशान हैं। चोर बेखोफ होकर लोगों की दुकानों घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। हर दूसरे दिन चोर किसी न किसी दुकान या मकान में चोरी खी खबर सुनने को मिलती है। ताज़ा मामला मोहाली से सामने आया है। जहां चोरों ने दिन की रोशनी में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

    मिली जानकारी के मुताबिक मोहली में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों नें दिन के समय घर में घुसकर गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। चोर ने बड़े आराम से इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया, एसा लग रहा था जैसे चोर को ना तो लोगों का डर है ओर न ही पुलिस का डर रहा है।

  • Punjab: 35 करोड़ की हेरोइन सहित Smuggler Lakha गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: 35 करोड़ की हेरोइन सहित Smuggler Lakha गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशा तस्करों के खिलाफ सरकार और पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने सीमा पार नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्रॉस बॉर्डर स्मगलर लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फिलहाल नई कानून नियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी की वीडियो-ग्राफी कर नई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने लखविंदर उर्फ लक्खा को गिरफ्तार किया है, जो नशे की तस्करी में लिप्त था। डीजीपी ने बताया कि आरोपी पाक स्थित ड्रग तस्कर के संपर्क में था और उसी से लगातार हेरोइन की खेप मंगवा रहा था। अमृतसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर तरनतारन के खेमकरण से 5 किलो हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत 35 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पाकिस्तान से ड्रग्स लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

     

  • Punjab: तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत, देखें वीडियो

    Punjab: तेज हवाओं के साथ बारिश ने दी गर्मी से राहत, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में मानसून दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं मोहाली में देर रात मौसम ने करवट ली। कुछ घंटों की बारिश और तेज हवाओं ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। आसमान में छाए घने काले बादलों के चलते पूरा शहर दिन में अंधेरे में बदल गया। जिससे वाहन चालकों को दिन में ही गाड़ियों की लाइटें जलाकर चलना पड़ा। वहीं तेज हवाओं के साथ डेढ़ घंटे तक लगातार बारिश से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश का बच्चों और बड़ों ने खूब लुत्फ़ उठाया। आने वाले दिनों में मौसम ऐसे ही सुहावना रहेगा।

  • Jalandhar: Model Town में वारदात को अंजाम देकर स्नेचर फरार

    Jalandhar: Model Town में वारदात को अंजाम देकर स्नेचर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और स्नेचिंग की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं आज पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्नेचिंग की वारदात का मामला सामने आया है। जहां आज सुबह पति के साथ स्कूट पर जा रही महिला के कान से बाइक सवार लुटेरे उसकी बालियां लूट कर फरार हो गए। गनीमत रही कि घटना में महिला को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

    पुलिस को दिए गए बयानों में पीड़ित रणजीत कौर ने कहा कि वह अपने पति के साथ स्कूट पर सवार होकर जा रही थी। जब वह मसंद चौक से होते हुए मॉडल टाउन की ओर जाने लगी तो फ्लावर पॉइंट के सामने बाइक एक ब्लैक रंग के बाइक पर आए लुटेरों ने महिला का बालियां झपट ली और फरार हो गए। जिसके बाद पति द्वारा उक्त लुटेरों का पीछा भी किया गया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा और आरोपी वहां से फरार हो गए।

     

  • Punjab: नशे की Overdose से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की Overdose से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद नशे से युवाओं के मौत के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला देर रात गोनियाना मंडी से सामने आया है। जहां नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। घटना की जानकारी लोगों को सुबह मिली। वहीं मृतक नौजवान के पास नशे की सरींज भी बरामद हुई है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।