Blog

  • जालंधरः घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर रोड़ स्थित जलो बाल आबादी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अल सुबह घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इस आग की चपेट में आने से घर में बने 5 कमरे जलकर राख हो गए। वहीं हादसे में 2 बाइक और एक एक्टिवा जलकर राख हो गई। हालांकि हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 3 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें मौके पर एक व्यक्ति ने अल सुबह 2.40 बजे सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा आग काफी ज्यादा लगी हुई थी। जिसके चलते अन्य 2 गाड़ियों को मौके पर आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया। नरेश कुमार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद 5.30 बजे आग पर काबू पाया गया।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्ककर, देखें वीडियो

    लुधियाना : फील्ड गंज में एक तेज रफ्तार रिट्ज गाड़ी ने सड़क पर खड़ी एक रिक्शा चालक और एक अन्य कार को टक्कर मार दी। हादसे में जहां रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार से बाहर निकल रही महिला समेत कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए।

    मौके पर पहुंचे लोगों ने कार चालक को काबू करने की कोशिश की तो वह लोगों से झगड़ने लगा। इस बीच विरोध में आये लोगों ने आरोपियों की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। आरोप है कि रिट्ज कार का ड्राइवर नशे में था। जिसने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया और वे लोगों को धमकाने लगे।

    हालांकि सड़क पर दुकानदारों की मौजूदगी और पुलिस के पहुंचने से स्थिति कुछ हद तक नियंत्रित हुई और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर रही है।

  • कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी एक के बाद एक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रही है। मंगलवार की रात पार्टी ने अपने 6 और लोकसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने ये नाम आंध्र प्रदेश की 6 सीटों के लिए जारी किए हैं। कांग्रेस ने इसके साथ ही आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी 12 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की विशाखापत्तनम सीट से पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी को टिकट दिया है। पार्टी की  ओर से अनाकापल्ली सीट से वेगी वेंकटेश, एलुरु सीट से लवण्या कवुरी और नारासराओपेट सीट से एलेक्जेंडर सुधाकर को टिकट दिया गया है।

    वहीं, कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की नेल्लोर सीट से कोपुला राजू और तिरुपति लोकसभा सीट से डॉ. चिंता मोहन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी 12 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। टेकाली से किल्ली कृपलानी, भीमली से अदाला वेंकट वर्मा राजू, विशाखापत्तनम दक्षिण से वासुपल्ली संतोष, गजुवाका से लक्काराजू रामा राव, अराकू वैली से शेट्टी गंगाधर स्वामी, नरसीपट्टनमम से रुथाला श्रीराममूर्ति, गोपालपुरम से सोदादासी मार्टिन लूथर, येरागोंडेपलेम सीट से बुढ़ाला अजित राव, परचूर सीट से शिवा श्रीलक्ष्मी ज्योति, सांथनुथालापडु से विजेश राज पालापार्थी, गंगाधर नेल्लोर से रमेश बाबूदयाल और पुथलपट्टु सीट से एमएस बाबू को विधानसभा का टिकट दिया है। 

    बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। देश की सभी 543 सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से होगी। दूसरा चरण- 26 अप्रैल , तीसरा चरण- 7 मई , चौथा चरण- 13 मई, पाचवां चरण – 20 मई, छठा चरण- 25 मई, सातवां चरण – 1 जून को आयोजित होगा। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। इसी दिन विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान होंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी होंगे।

  • जालंधरः चीनी मिल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चीनी मिल में भीषण आग लग गई। आग लगने से कर्मियों और इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में मिल के मालिक को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में आसमान में धुएं का काला गुब्बार होने से आसमान काला हो गया। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां लगी थी। हादसे में सामान बुरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

  • पेट्रोल पंप के साथ बने पार्क में आशिक ने युवती को जिंदा जलाया

    चंडीगढ़ः शहर के सेक्टर-35 स्थित एक पार्क में एक लड़की को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की की पहचान मोहाली के सोहाना निवासी रानी के रूप में हुई है। मरने से पहले युवती ने मजिस्ट्रेट को बयान दिए हैं कि राहुल ने पेट्रोल छिड़ककर उसको आग लगा दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने खरड़ निवासी विशाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

    पुलिस को रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-35 में पेट्रोल पंप के साथ बने पार्क में एक युवती गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में पड़ी है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को एंबुलेंस में जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। वह 80 प्रतिशत जली हुई थी। उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, मगर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े 7 बजे युवती की मौत हो गई। आरोपी युवक के भी हाथ और पैर झुलसे हुए हैं। पुलिस ने देर रात उसकी भी जीएमएसएच-16 में मरहम पट्टी कराई है। पुलिस को इस मामले में एक चश्मदीद गवाह भी मिला है, जिसने दोनों के बीच पार्क में बहस होते हुए देखी थी।

    पुलिस को दी शिकायत में युवती की मां मीरा ने बताया कि विशाल रानी को पिछले 4-5 साल से परेशान कर रहा था। कभी शादी करने की बात कहता था तो कभी इन्कार कर देता था। मीरा रात करीब 8 बजे घर से सेक्टर-22 में आरोपी से मिलने के लिए गई थी। उसके बाद देर रात किसी जानकार द्वारा उन्हें घटना की जानकारी दी गई। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने इकट्ठे किए। इनमें युवती के जले हुए कपड़े, सैंडिल, एक बोतल और कुछ अन्य सामान शामिल था। अनुमान लगाया जा रहा है कि मौके पर मिली बोतल में आरोपी कोई केमिकल या ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया था, जिसे युवती पर छिड़क कर आग लगा दी। उस बोतल की फोरेंसिक जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आग किससे लगाई गई थी।

    अब तक मिली जानकारी के अनुसार पार्क में जब रानी और विशाल मिले थे तो उनके बीच काफी बहस हुई थी। पुलिस मामले में आत्महत्या और हत्या के बीच की गुंजाइश का पता लगा रही है। आरोपी सेक्टर 22 में मोबाइल की दुकान चलाता है। रानी ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में कहा कि विशाल ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई। इससे सवाल यह उठ रहा है कि शहर में खुला पेट्रोल बेचने पर प्रतिबंध होने के बावजूद विशाल बोतल में पेट्रोल कहां से लेकर आया। बता दें, जिस पार्क में यह हादसा हुआ है, उसके पास भी एक पेट्रोल पंप है। वहीं एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि सूचना मिलते ही उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की है। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

  • हुक्का बार में रेड, भारी मात्रा में सामान बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला : पुलिस द्वारा नाइट क्लब बारो में रेड करने का मामला सामने आया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में एएसीपी मनप्रीत सिंह सूदन, एसीपी सुरेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-5 रुपेश चौधरी के द्वारा शहर में नाइट क्लब बारो में रेड की गई। रेड के दौरान एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन, एसीपी सुरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-5 रुपेश चौधरी, पुलिस चौकी सेक्टर 10 प्रभारी मनदीप सिंह ढाण्डा के द्वारा पर्पल फरोड नाइट क्लब बार में रेड की गई।

    रेड के दौरान मौका से पुलिस नें 7 हुक्के, 7 हुक्के पाई, 1 फ्लेवर बरामद किए गए। पुलिस ने अवैध हुक्का चलाने पर 2 क्लब सचांलक मैनेजर रोहित पुत्र रविन्द्र वासी गांव धीरा कांगडा हिमाचल प्रदेश और कैशियर सुरेश पुत्र चुन्नी लाल वासी ग्रीन सिटी ढकौली पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों तथा क्लब मालिक के खिलाफ धारा 144 की उल्लघना करनें सख्त कार्रावई करते हुए धारा 188, 269, 270 व सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया । पुलिस कमिश्रर पंचकूला शिवास कविराज ने बताया कि जिला में हुक्का बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा।

    जिला में हुक्का पर पांबदी करते हुए धारा 144 लागू की गई है। अगर कोई क्लब, नाइट, क्लब, रेस्ट्रोरोंट इत्यादि हुक्का चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा। इसके अलावा पुलिस कमिश्रर नें बताया कि हुक्का को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की हुई है, जो फील्ड में सिविल पाश्चात में बार, क्लब बार इत्यादि में निगरानी कर रहे है। इसी कार्रवाई में आगे भी इसी तरह हुक्का चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके अलावा पुलिस कमिश्रर ने बताया कि एएसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में इसके अलावा दा वोडेगा व अन्य क्लब बार में रेड की गई ।

  • जालंधर के NRI की गोलियां मारकर ह+त्या

    जालंधर, ENS: फिल्लौर  से संबंधित जालंधर के एनआरआई और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बूटा सिंह गिल के रूप में हुई है। जबकि घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। ये वारदात बीते दिन एडमिंटन शहर में स्थित एक निर्माण स्थान के पास हुई। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। भारतीय मूल के बूटा सिंह कनाडा में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी और एडमिंटन में ही एक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी थे।

    गिल की मौत के बाद से फिल्लौर गांव में शोक की लहर है। मिली जानकारी के अनुसार घटना अल्बर्टा प्रांत में मिलवुड आरईसी सेंटर के पास हुई। जहां पर बूटा की कंपनी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट थी। वहीं पर बूटा की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। वहीं, बचाने आए सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह को भी घटना में गंभीर चोटे आई हैं। उसका कनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि घटना के वक्त गिल अपने दो साथियों के साथ अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर थे। इस दौरान उनका अपनी ही लेबर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

    जिसके बाद भारतीय मूल के ही लेबर ने गोलियां मारकर गिल की हत्या कर दी। हत्या के बाद उक्त आरोपी इतना डर गया था कि उसने वारदात के तुरंत बाद अपने आप को भी गोली मार ली थी। जिसमें उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बूटा सिंह ने एक शिकायत कुछ दिन पहले पुलिस को दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। जिसके चलते उन्हें सुरक्षा दी जाए। मगर सरकार ने ऐसा नहीं किया और बीते दिन उनकी हत्या कर दी गई। फिलहाल अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि उक्त विवाद आखिरकार हुआ क्यों था।

  • पंजाबः सिमरजीत सिंह बैंस नहीं होंगे कांग्रेस में शामिल ! इन 2 नेताओं में से एक को मिल सकती है टिकट

    लुधियानाः लोक सभा सीट को लेकर कांग्रेस में इंसाफ पार्टी के प्रमुख पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के उम्मीदवार होने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी। दरअसल, सिमरजीत सिंह बैंस की कांग्रेस हाईकमान के साथ कई बैठकें भी हुई थी। लेकिन कहा जा रहा है कि कांग्रेस में बैंस को टिकट देने के विरोध शुरू हो गया था। जिसके चलते अब कांग्रेस हाईकमान ने बैंस को टिकट देने के अपने फैसले पर अभी ब्रेक लगा दी है। सूत्रों मुताबिक बीते दिन चंडीगढ़ में हुई बैठक में शहर के कांग्रेसी नेताओं के बागी सुरों को भांपते हुए हाईकमान ने सिमरजीत सिंह बैंस को टिकट देने से किनारा किया है। बैंस की अब कांग्रेस पार्टी में दाल नहीं गलने वाली। इससे पहले भाजपा में भी बैंस के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा में शामिल होकर बैंस का राजनीतिक गणित ही बिगाड़ दिया।

    चर्चा है कि अब कांग्रेस लुधियाना से सांसद रहे मनीष तिवारी या संजय तलवाड़ पर दांव खेल सकती है। बीते दिन हुई बैठक में जिला प्रधान संजय तलवाड़ को नाराज न करते हुए कांग्रेस हाईकमान ने बैंस से दूरी बना ली है। बता दें इस बैठक से करीब दो दिन पहले विधायक कुलदीप वैद के घर पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, संजय तलवाड़, ईश्वरजोत चीमा ने बंद कमरे में बैठक की थी। इस बैठक के बाद इन नेताओं ने हाईकमान को अपना फैसला सुना दिया था। पता चला है कि बैठक में इन नेताओं ने स्पष्ट रूप से हाईकमान से कहा कि वह पार्टी से जुड़े किसी भी नेता को टिकट दें दे तो वह उसका समर्थन करेंगे लेकिन यदि कोई बाहरी उम्मीदवार को टिकट पार्टी देती है तो वह उसका साथ नहीं दे सकते।

  • पंजाब : सिलेंडर ब्लास्ट से 2 बच्चों सहित 4 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियाना : बस्ती जोधेवाल के इलाका भारती कलोनी में रात करीब 10.45 बजे एक मकान में सिलेंडर फट गया। धमकाने की आवाज से आसपास के लोग एकत्र हुए। चीख पुकार सुन जब लोग मकान में घुसे तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। 2 बच्चों सहित परिवार के कुल 4 लोग घायल होकर जमीन पर पड़े थे। घायलों की पहचान पति राहुल, पत्नी पूजा, बेटा वंश(7) और बेटी अन्नया (1) के तौर पर हुई है।

    घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस को भी फोन किया लेकिन कोई नहीं आया। लोगों की मदद से झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इलाका निवासी सुच्चा सिंह ने बताया कि राहुल की पत्नी पूजा कमरे में खाना बना रही थी। पूरा परिवार कमरे में मौजूद था। अचानक से गैस लीक की बदबू आने लगी।

    उसने सिलेंडर तुरंत पानी की बाल्टी में रख दिया। देखते ही देखते तुरंत कमरे में सिलेंडर फट गया। कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। परिवार के सभी सदस्य कुल 4 फीसदी झुलस गए है। झुलसे परिवार को चंडीगढ़ 32 सैक्टर अस्पताल में रैफर किया गया है।

  • पंजाबः पूर्व अकाली मंत्री का बेटा, युवती सहित 5 लोग चिट्टे के साथ गिरफ्तार

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में पंजाब के पूर्व मंत्री का बेटा चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने कुल पांच लोगों को एक होटल से रेड मारकर गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवती भी शामिल है। फिलहाल, सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह का बेटा परकेश सिंह अपने 4 साथियों के साथ शिमला के ओल्ड बस स्टेंड के पास एक निजी होटल में रुके हुए थे। यहां पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल पर रेड डाली।

    इस दौरान शिमला के ओल्ड बस स्टैंड के साथ होटल से चिट्टे के युवती समेत 5 को लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो की पहचान परकैश सिंह (37) पुत्र सुच्चा सिंह लंगाह के पास 42.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। युवती (19) अवनी पुत्री विकास नेगी गांव, सांगला किनौर, अजय कुमार (27) पुत्र चमन लाल, नरखेरिया, पटियाला, शुभम कौशल (26) पुत्र संदीप कौशल कांसल, सेक्टर-1 चंडीगढ़, बलबिंदर (22) पुत्र कुलदीप सिंह गांव नड्‌डा, नयागांव, मोहाली के रूप में हुई है। सभी आरोपी शिमला के ओल्ड बंस स्टेंड के पास पंचायत घर के पास होटल सन-एन स्नो में कमरा नंबर 46 में ठहरे हुए थे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।