Blog

  • पंजाब : फर्जी डिग्री के मामले में विवादों में घिरा आप नेता परमिंदर संधू, देखें वीडियो

    लुधियाना : आप पार्टी से यूथ विंग के जिला कार्यकारी प्रधान परमिंदर सिंह संधू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दर्शन परमिंदर सिंह संधू एडवोकेट की फर्जी डिग्री के मामले में विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, एडवोकेट डेविड गिल ने किस बात का खुलासा करते हुए आरोप लगाया है कि एडवोकेट परविंदर सिंह संधू 12वीं फेल है और उन्होंने एडवोकेट की फर्जी डिग्री ली हुई है। डेविड गिल का आरोप है कि परमिंदर संधू की फर्जी डिग्री में आप विधायक गुरप्रीत गोगी शाहिद कई अधिकारियों की उन्हें सपोर्ट है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई चुनाव आयोग को शिकायत करने के बाद सामने आई है।

    डेविड गिल बताया कि वह एडवोकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। दरअसल, हाईकोर्ट में याचिका टायर की थी जिसमें उन्होंने कहा कि लुधियाना में फर्जी डिग्री के वकीलों का मामला सामने आया है। डेविड गिल का आरोप है कि काफी संख्या में फर्जी डिग्री लेकर लोग एडवोकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। परमिंदर संधू को लेकर उन्होंने कहा कि उनके बारे में उन्हें 2019 में पता लगा था। डेविड गिल ने कहा कि परमिंदर संधू ने 2018 में चुनाव लड़े थे और उसमें जीत हासिल कर वह बार एसोसिएशन का मेंबर बना। गिल ने आरोप लगाया कि उस समय परमिंदर संधू छोटा हाथी चलता था उसके बाद वह एडवोकेट बन गया। गिल ने कहा जब संधू के मामले को लेकर उन्होंने इन्वेस्टिगेशन की और उसके बाद पी नंबर की बार काउंसिल से आरटीआई ली।

     गिल का आरोप है कि वह पी नंबर उसका नहीं है बल्कि पटियाला के प्रिंस रूप नामक व्यक्ति का है। गिल का आरोप है कि जब परमिंदर के डॉक्यूमेंट की जब बार एसोसिएशन से जांच की गई तो पता चला कि वे डॉक्यूमेंट उसके है ही नहीं। गिल ने आरोप लगाए हैं कि 2018 में परमिंदर जब बार एसोसिएशन का मेंबर बना तो उसके बाद उसने उक्त डॉक्यूमेंट को खुर्द-बुर्द कर दिया था। इसके बाद गिल ने इस मामले को लेकर 2021 में बार एसोसिएशन पंजाब एंड हरियाणा को शिकायत दी थी। जिसके बाद पांच नंबर की एक कमेटी बनाई गई, जिसमें  हरीश राय टडडा और सीएमओ मुंजाल शामिल थे।

    इस संबंध मे जब परमिंदर संधू से संपर्क साधा, तो उनका फ़ोन किसी और ने उठाया, यदि वह इस मामले मे अपना पक्ष रखना कहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा। बता दें कि चुनाव आयोग से शिकायत करने के बाद ही संधू को नामजद किया गया है। जांच के बाद डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी ), 465 (जालसाजी), 467 (मूल्यवान सुरक्षा, वसीयत आदि की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को असली के तौर पर इस्तेमाल करना) के तहत मामला दर्ज किया है। 11 नवंबर 2022 को दीपक प्रजापति के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आरोपी को नामजद किया गया था।

  • पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 3 दिन बारिश व अंधेरी के आसार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले दिनों में लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। वही मौसम विभाग के मुख डॉक्टर कुलविंदर कौर गिल ने भी आसार जताया हैं कि 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा इन दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा इसमें कुछ कमी जरूर आएगी, लेकिन मौजूदा हालात की बात करें तो तापमान 34 से 35 डिग्री के करीब चल रहा है, जो अप्रैल में रहने वाले सामान्य तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। जाहिर है कि इस बार गर्मी पहले से ही ज्यादा पड़ने लगी है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान फिर बढ़ेगा और लोगों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

  • पंजाब : टेंपो और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो 

    श्री मुक्तसर साहिब – पंजाब में सड़क हादसों में आए दिन मामले सामने आते रहते है। तेज रफ्तार वाहनों की वजह से सड़क हादसों में मौत की खबरे भी सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। गिदड़बाहा में एक टेम्पो और मारुति कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई है।

    हादसा इतना भयनाक था कि 2 की मौत हो गई । टेम्पो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। टेंपो सवार व्यक्ति की पहचान अमरजीत सिंह के तौर पर हुई है और कार में सवार एक महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान हरदीप कौर  पत्नी राज सिंह के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गिदड़बाहा के डीएस जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी।

  • श्री  राम  ग्राम संगठन ने मतदान में सहभागिता और मतदान प्रतिशतता बढ़ाने का दिया संदेश

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा उप चुनावों में मतदाता सहभागिता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से जिला के स्वयं सहायता समूह(एचएचजी) लोगों को मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को श्री राम ग्राम संगठन ने ऊना की ग्राम पंचायत सुनेहरा में स्वीप गतिविधियां आयोजित करके लोगों को जागरूकता संदेश दिया।

    श्री राम ग्राम संगठन ने जानकारी दी कि 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे सभी युवा मतदाता अपना वोट अवश्य बनवाएं ताकि जिले में एक भी पात्र मतदाता नाम दर्ज कराने से न छूटे। वोट की ताकत से लोकतंत्र मजबूत होता है तथा सभी मतदाताओं की सहभागिता आवश्यक है। सभी नागरिक अपने वोट के महत्व को समझें और अपने मत का प्रयोग करें।
    इसके अतिरिक्त ग्राम संगठन ने यह भी बताया कि 85 से अधिक बुजुर्ग व्यक्तियांे व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को घर से वोट डालने के लिए फॉर्म 12डी की सुविधा उपलब्ध है। पोलिंग स्टेशन पर भी इन व्यक्तियों के लिए रैम्प, व्हीलचेयर व वॉलंटियर्स की विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • अज्ञात टिप्पर ने कुचल दीं 10 भेड़े

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव नंदपुर सत्संग घर के समीप एक अज्ञात टिप्पर ने 10 भेडों को कुचल दिया। हादसे में 6 की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गई। पुलिस ने भेड़ पालक की शिकायत पर अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गुल्ला राम पुत्र प्रहाद राम गांव अर्की तहसील भरमौर जिला चंबा मंगलवार सुबह करीब तीन बजे अपनी भेड़ें लेकर नंदपुर सत्संग के समीप से जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात टिप्पर ने भेडों को कुचल दिया, जिससे भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले को लेकर गुल्ला राम ने अम्व पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस टिप्पर चालक की तालाश में जुट गई है।
  • जालंधर : केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप पार्टी ने निकाली रैली, देखें Live

     जालंधर (ENS): दोआबा चौक से आप पार्टी द्वारा आज बाइक रैली निकाली जा रही है। दर्शन यह रैली केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आप पार्टी द्वारा निकाली जा रही है। इससे पहले रविवार को कम भगवंत मन की मौजूदगी में खटकड़ कला में एक दिन के लिए भूख हड़ताल रखी गई थी। बता दे कि आज केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां हाईकोर्ट ने जमानत याचिका कर दी।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन सड़क हादसों में बढ़ौतरी हो रही है। तेज रफ्तार की वजह से कई बार सड़क हादसों में मौत के मामले भी सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां फिरोजपुर के मक्खू में भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है।

    मृतकों की पहचान बलविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह निवासी फिरोजपुर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह जो अपने बेटे गुरविंदर सिंह के साथ सामान लेने जा रहा था। कि रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम ने बताया कि इस सड़क हादसे में बलविंदर सिंह और उनके बेटे गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • हिंदू नव वर्ष शुरू होने पर बंगाणा में भाजयुमो के साथ देवेंद्र भुट्टो ने बांटा प्रसाद

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने हिंदु नव वर्ष एवं चैत्र मास नवरात्रों की कुटलैहड़ की जनता को बधाई दी और भाजयुमो बजरंग दल के साथ बंगाणा में सामूहिक प्रसाद वितरण किया। देवेंद्र भुट्टो ने का कि सनातन हिंदू धर्म के अनुसार आज नव वर्ष शुरू हुआ है और साथ में माता के नवरात्रे शुरू हुए है। माता रानी कुटलैहड़ की जनता पर अपना आशीर्वाद बनाकर रखे। और सभी निरोग रहे। 

    देवेंद्र भुट्टो ने मीडिया से औपचारिक बात करते हुए कहा कि बार बार 15 करोड़ से बिक गए विधायक का आलाप सीएम साहब लगाए हुए हैं। शायद उन्हें पता नहीं की सालाना हम राज्य सरकार को 15 से 18 करोड़ टैक्स पे करते है। भुट्टो ने कहा कि बार बार एक ही शब्द और अभद्र भाषा प्रयोग करके सीएम साहब राज्य की जनता के बीच अपनी ही फजीहत करवा रहे है। अब हिमाचल की जनता को राज्य सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल का कड़वा सच सामने आ चुका है। अब राज्य की जनता जानती है। कि हिमाचल प्रदेश में केवल मित्रो की सरकार है और मित्रो को खुश करने के लिए सरकार ने डेढ़ वर्ष का कार्यकाल बिता दिया है।
  • विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने अनुराग ठाकुर के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

    उपचुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी: सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश में लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रचंड जीत दर्ज करेगी। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए बनगढ़, जखेड़ा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहीं। सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। अपनी हार सामने देख कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी तक घोषित नहीं कर पा रही है। हार के डर से कांग्रेस नेता चुनाव लडऩे से मना कर रहे है। सत्ती ने कहा कि बड़े नेताओं द्वारा चुनाव लडऩे से मना करने के बाद कांग्रेस अब जबर्दस्ती अन्य नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने के लिए मजबूर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के डेढ साल में विकास कार्यो पर विराम लगा रहा। सरकार ने डेढ साल का कार्यकाल मात्र लोगों को गुमराह करने में ही निकाल दिया।

    सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने लोगों से लुभावने वायदे किए थे, लेकिन सत्ता पर काबिज होने के बाद कोई वायदा पूरा नहीं किया। युवा वर्ग रोजगार के इंतजार में बैठा हुआ है। सतपाल सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कह रहे है कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन कांग्रेस के पास चुनावी मैदान में उतारने के लिए सशक्त नेता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि न ही कांग्रेस का हाईकमान अभी तक चुनाव में उतारने के लिए नेताओं के नाम अनाउंस कर पाया है। जबकि भाजपा ने अपने नेताओं को चुनावी मैदान में भी उतार दिया है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि ही नहीं है। कांग्रेस नेता किस आधार पर जनता के दरबार में जाकर वोट मांगेगे। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पिछले डेढ साल में जनता त्रस्त है। जनता अब इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। 

    कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में खूब हो रहा अवैध खनन
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेता विकास नहीं बल्कि अवैध खनन माफिया को संरक्षण देने का काम कर रहे है। स्वां नदी को जेसीवी व पोकलेन से छलनी किया जा रहा है। स्वां में 6 से 10 फीट गहरे गडढे खोद दिए गए है। रात के अंधेरे में खनन माफिया सक्रिय हो जाता है, लेकिन प्रशासन दबाव के चलते कार्रवाई नहीं कर रहा है। 
  • चुनाव से पहले कांग्रेस नेता को झटका! चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

    अंबाला: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने उन्हें बीजेपी की नेता हेमा मालिनी के खिलाफ बयान देने के मामले में मंगलवार (9 अप्रैल, 2024) को नोटिस जारी किया है। नोटिस के तहत कांग्रेस नेता से कहा गया है, “आप इस मामले में 11 अप्रैल, 2024 की शाम 5 तक जवाब दे दें।”