Blog

  • पंजाबः अस्पताल में मरीज और पुलिस में हाथापाई, ड्रिप उतारने के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडाः सरकारी अस्पताल में मरीज और पुलिस में हाथापाई होने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो काफी वायरल हो रही है। इस दौरान परिजनों ने पुलिस कर्मी पर मरीज की ड्रिप उतारने के आरोप लगाए है। परिजनों का आरोप है कि ड्रिप उतरने के दौरान मरीज का काफी खून बह गया। जिसके बाद वहां पर काफी हंगामा हुआ। वही पुलिस कर्मी द्वारा डंडा मारने के भी आरोप लगे है। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें पुलिस कर्मी के हाथ से लोग डंडा छीन कर किनारे पर कर रहे है।

    घटना की सूचना मिलते ही एसएमओ डॉ. सतीश जिंदल और इमरजेंसी विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. हर्षित गोयल मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा है, जबकि अस्पताल के डॉक्टरों ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है कि करीब सात-आठ लोग इमरजेंसी विभाग में स्थित माइनर ओटी में घुस गए और वहां पर वीडियोग्राफी करने लगे। जब उक्त लोगों को रोका गया, तो उन्होंने एक सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी और डाक्टर व स्टाफ नर्सों से अभद्रता की। जब पुलिस कर्मियों ने उक्त लोगों को रोकने का प्रयास किया, तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। इस मौके पर डॉक्‍टरों ने ऐलान किया है कि अगर हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वह इमरजेंसी विभाग पर ताला लगा देंगे, क्योंकि इस तरह के माहौल में काम नहीं कर सकते।

    वहीं इस मामले को लेकर पुलिस चौकी प्रभारी अजयपाल ने बताया कि देर रात सरकारी अस्पताल में आशु गर्ग नाम का मरीज आया था। इस दौरान पुलिस प्रभारी ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में 2 से अधिक लोग आ गए थे, जिसको पुलिस कर्मियों द्वारा रोका गया था। उनका कहना है कि इस दौरान कुछ प्राइवेट लोगों द्वारा वीडियो बनानी शुरू कर दी गई। जिसके बाद दोनों में हंगामा हो गया। उन्होंने कहा कि पता यह भी चला है कि मरीज के साथ कुछ और लोग भी आए थे, जिनकी दवाई लेने को लेकर के तकरार हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी, जिसकी भी गलती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।चाहे वह पुलिसकर्मी हो या कोई अन्य व्यक्ति।

    वहीं अस्पताल में हुए हंगामे को लेकर बठिंडा के रहने वाले गौरव का कहना है कि उनके भाई को बीती रात नशे की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उनके भाई की तबीयत खराब हुई तो वह उनके साथ थे। इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ने उनके साथ बदसलूकी की और बाहर जाने को कहा। गौरव का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड नशे में था। उक्त सुरक्षा गार्ड और उसके साथियों ने उसे और उसके परिवार को लाठियों से पीटा। उक्त युवक का कहना है कि अस्पताल के अन्य स्टाफ ने भी उसके साथ धक्का-मुक्की की है। इसी बीच नशे में धुत होकर आए पुलिसकर्मी ने भी उनकी पिटाई कर दी। इसके अलावा उक्त सुरक्षाकर्मियों ने उसके भाई को भी जबरन अस्पताल से बाहर निकाल दिया।

  • जालंधरः बड़ी लापरवाही, फाटक खुला छोड़कर सो गया गेटमैन, सामने से आ गई ट्रेन, मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास आज (शनिवार) अलसुबह 5 बजे एक गेटमैन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, गेटमैन फाटक खुला छोड़कर सो गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर आ गई, वहीं फाटक पर मौजूद लोगों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, वहां पर मौजूद राहगीर ने ये सारा घटनाक्रम देख लिया। जिसके बाद उसने तुरंत दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त रेलवे क्रॉसिंग से कई सब्जी विक्रेता गुजरते हैं। बता दें कि ये घटना की है।

    जिस व्यक्ति ने दोनों तरफ से ट्रैफिक रोका, उसने जब गेटमैन के कमरे में देखा तो वह सो रहा था। जिसके बाद उसने मौके पर उक्त गेटमैन का वीडियो भी बनाया। घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई है। राहगीरों के मुताबिक, घटना के वक्त एक साइकिल सवार पटरी पर गया था, मगर समय रहते उसे बचा लिया गया। जिसके बाद गेटमैन द्वारा फाटक बंद किया गया। सब्जी मंडी जा रहे गणेश कुमार ने बताया कि वह जब फाटक क्रॉस करने लगा तो उसने एक दम से देखा कि ट्रेन आ रही है।

    ट्रेन का हॉर्न सुनकर किसी तरह गणेश ने अपनी जान बचाई। पीड़ित बोला कि, जब गेटमैन से बात की गई तो उसने कहा कि मैंने सोचा कि फाटक बंद कर दिया है, लेकिन फाटक खुला था। सब्जी विक्रेता रवि शंकर ने कहा कि समय रहते दोनों तरफ से लोगों को ना रोका जाता तो घटना बड़ी हो सकती थी। क्योंकि उक्त फाटक पर सुबह सुबह सब्जी मंडी की वजह से काफी आवाजाही होती है। उन्होंने कहा कि इस सारे घटनाक्रम की वीडियो बनाई गई है और इस वीडियो को वह रेलवे विभाग को सौंप दिया गया है।

  • पंजाबः पानी की बाल्टी में गिरने से सवा साल की बच्ची की मौ+त

    नंगल : नंगल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में पानी की बाल्टी में सवा साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चा घर में खेल रहा था और खेलते-खेलते बाथरूम में चला गया और परिवार के सदस्यों को पता नहीं चल पाया कि कब बच्चा पानी की बाल्टी में गिर गया।   

    कुछ देर बाद जब एक और बच्चे ने देखा कि बच्चा पानी की बाल्टी में जा गिरा है तो उसने तुरंत शोर मचा दिया और फिर परिवार के सदस्यों को पता चला। मौके पर जाकर जब परिवार के सदस्यों ने देखा तो बच्चा पानी में डूब चुका था। बच्चे को पानी से बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां  डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

  • बड़ी खबरः हेलिकॉप्टर में चढ़ते वक्त गिरने से CM चोटिल, देखें वीडियो

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गई हैं। दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान ममता बनर्जी को यह चोट लगी। वह हेलिकॉप्टर के भीतर ही गिर गईं। वह दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थीं। उन्हें वहां टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करना था। ममता बनर्जी जब हेलिकॉप्टर के अंदर जा रही थीं, उसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ा कर गिर गईं, उनके पैर में हल्की चोट आई है।

    उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनकी मदद की। मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ देर बाद दुर्गापुर से आसनसोल के रवाना हो गईं। टीएमसी सूत्रों ने बताया कि उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है और वह आसनसोल में पार्टी की चुनावी रैली में शामिल होंगी। टीएमसी सुप्रीमो कुछ दिन पहले अपने आवास पर चोटिल हो गई थीं। वह अपने घर में टहलने के दौरान गिर गई थीं, जिससे उनके सिर पर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए थे।

    एसएसकेएम अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर मणिमोय बंदोपाध्याय ने अपने बयान में कहा था कि ममता बनर्जी को किसी ने पीछे से धक्का दिया था, जिस कारण वह गिर गई थीं और फोरहेड पर कट मार्क के साथ उन्हें अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर मणिमोय के अनुसार बंगाल सीएम को मस्तिष्क और नाक में चोट लगी थी। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह नंदीग्राम में प्रचार करने गई थीं। वहां भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान ममता बनर्जी का पैर लोहे के एक खंभे से टकरा गया था और उन्हें चोट लग गई थी। रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को टीएमसी ने भाजपा की साजिश का हिस्सा बताया था। वहीं बीजेपी ने ममता बनर्जी पर लोगों की सहानुभूति जुटाने के लिए चोटिल होने का नाटक करने का आरोप लगाया था। टीएमसी सुप्रीमो ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पैर में प्लास्टर के साथ व्हील चेयर पर बैठकर प्रचार किया था।
     
    पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सात चरण में मतदान संपन्न होंगे. पहले दो चरणों में क्रमश: 19 अप्रैल को कूच बिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और 26 अप्रैल को दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट में वोटिंग समाप्त हो चुकी है। तीसरे चरण में 7 मई को मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, मुर्शिदाबाद, जंगीपुर में मतदान होगा। चौथे चरण में 13 मई को बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्धमान – दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम में वोटिग है। पांचवें चरण में 20 मई को बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग में, छठवें चरण में 25 मई को तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर और सातवें चरण में 1 जून को दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीटों पर मतदान होना है।

  • CM मान के बाद जालंधर पहुंची पत्नी गुरप्रीत कौर, सुशील रिंकू को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो  

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर बीते दिन पवन टीनू के लिए प्रचार करने के लिए सीएम भगवंत मान जालंधर पहुंचे थे। इस दौरान सीएम मान ने टीन के लिए प्रचार करते हुए रोड शो निकाला था। वहीं आज सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर जालंधर के शेखां बाजार में पहुंची है। जहां वह बालाजी मंदिर में नतमस्तक हुई। इस दौरान आप विधायक रमन अरोड़ा, राजविंदर थियारा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पहले गुरप्रीत कौर एसजीएल के कशमीरा सिंह के आवास पर पहुंची, जहां उन्होंने कशमीरा सिंह सहित उनके परिवार के साथ मुलाकात की। 

    इस दौरान मीडिया से बात करते हुए गुरप्रीत ने सुशील रिंकू का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। दरअसल, जालंधर सीट को लेकर उन्होंने कहाकि मेहनत करना उनकी पार्टी का काम है। वहीं रिंकू का नाम लिए बिना गुरप्रीत कौर ने कहा कि माड़े लोग सी झड़ गए, जो नए है वह काम में जुट गए है। उन्होंने कहा कि वह आस करते है कि वह तह दिल से जालंधर की सेवा करेंगे। वहीं पूर्व सीएम चन्नी के जालंधर सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर गुरप्रीत कौर कुछ बोले बिना वहां से चली गई।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में पुल से नीचे गिरी कार, 3 महिलाओं की मौ+त, देखें वीडियो

    हादसे के बाद 20 फीट हवा में उछली कार 

    नई दिल्‍ली: अमेरिका में एक भीषण कार दुर्घटना में गुजरात की तीन महिलाओं की मौत हो गई। तीनों महिलाएं रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल गुजरात के आनंद जिले की रहने वाली थीं। महिलाओं की उस वक्त मौत हो गई, जब उनकी एसयूवी दक्षिण कैरोलिना के ग्रीनविले काउंटी में एक पुल से नीचे सड़क पर गिर गई। ग्रीनविले काउंटी कोरोनर कार्यालय की रिपोर्टों के अनुसार, एसयूवी, I-85 पर उत्तर की ओर आते हुए सभी लेन में घूम गई, फिर रैलिंग के ऊपर से पुल के विपरीत दिशा में पेड़ों से टकराने से पहले कम से कम 20 फीट हवा में उछल गई।

    मुख्य उप कोरोनर माइक एलिस ने न्‍यूज चैनल डब्ल्यूएसपीए को बताया, “यह बात साफ है कि वे कार निर्धारित गति सीमा से ऊपर चला रहे थे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सड़क दुर्घटना में कोई अन्य कार शामिल नहीं थी। कार एक पेड़ पर अटकी हुई पाई गई, जो कई टुकड़ों में बिखर गई थी, यह उस गति का प्रमाण है जिससे कार टकराई थी।

    सड़क दुर्घटना का जिक्र करते हुए एलिस ने कहा, “यह बहुत चौंकानेवाली घटना है। बहुत कम ही आपने देखा होगा, जब कोई कार इतनी तेज़ गति से सड़क छोड़ती है कि वह 4-6 लेन के ट्रैफ़िक को पार करके लगभग 20 फीट ऊंचाई तक पेड़ों से टकरा जाती है।” दुर्घटना में जीवित बचा एकमात्र व्यक्ति कथित तौर पर घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे उसकी स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। वाहन की पहचान प्रणाली ने परिवार के कुछ सदस्यों को दुर्घटना के बारे में सचेत किया, जिन्होंने फिर दक्षिण कैरोलिना में स्थानीय अधिकारियों को सतर्क किया।

  • जालंधरः हमलावारों ने तेजधार हथियारों और ईंटों से हमलाकर तोड़ी गाड़ी, दहशत का माहौल, देखें Live

    जालंधर, ENS: कालिया कालोनी फेज-2 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े हमलावारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विजय जोशी नामक युवक ने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार और ईंटों से हमला कर दिया। महिला का कहना है कि जिस समय विजय साथियों के साथ उनकी गाड़ी पर हमला करने के लिए आया था उस समय वह घर में अकेली थी। पीड़िता का आरोप है कि हमलावार जाते समय उसे धमकी भी देकर गए है। जिसके बाद परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रजिंश को लेकर है।

    महिला ने कहा कि वह बीते दिन चंडीगढ़ हाईकोर्ट में काम के सिलसिले में गई हुई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष की महिला मीडिया को बयान दे रही है कि बीते दिन उन्होंने उसके पति और उस पर हमला किया है। पीड़ित महिला ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि दुकानदार के साथ हमलावार आए और उन्होंने तेजधार हथियार से कार के शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद हमलावारों ने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान व्यक्ति का आरोप है कि दुकानदार के साथ आए साथियों ने मुंह ढके हुए थे। महिला का आरोप है कि हमलावार धमकियां दे रहे थे कि घर से बाहर निकल, तेरी टांगे तोड़ देनी है।

    महिला का कहना है कि हमलावारों को शायद पता था कि शनिवार को मेरे पति घर पर नहीं होते है, जिसके चलते उन्होंने आज हमला किया है। महिला ने इस दौरान चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी की पर्ची मीडिया को दिखाई। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले सीवरेज के पानी को लेकर जो विवाद हुआ था, उनका कहना है कि वह उनके द्वारा किया गया था। जिसको लेकर यह घटना हुई है। वहीं महिला का आरोप है कि अगर वह घर से बाहर निकलती तो उस पर हमलावार तेजधार हथियार से हमला कर सकते थे। वहीं हमलावारों द्वारा घर की छत पर फेंकी गई ईंटें बरामद हुई है। वहीं घर की छत पर लगे शीशे भी टूट चुके है।हालांकि इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष का कोई बयान सामने नहीं आया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस परिवारिक सदस्यों को थाने में शिकायत के लिए ले गई है।

  • केजरीवाल की गिरफ्तारी में आया नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट में दिए जवाबों में किया चौकाने वाला खुलासा

    केजरीवाल की गिरफ्तारी में आया नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट में दिए जवाबों में किया चौकाने वाला खुलासा

    नई दिल्लीः दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज सुप्रीम कोर्ट में ईडी के आरोपों पर जवाब पेश किया। इस दौरान केजरीवाल की गिरफ्तारी में उस समय नया मोड़ आ गया जब  कोर्ट में पेश किए गए जवाब पत्र के अनुसार उन्होंने कहा कि ईडी के चारों गवाह भाजपा से जुड़े हैं। अरविंद केजरीवाल ने जवाब पत्र में कहा कि भाजपा समर्थिक लोकसभा उम्मीदवार श्रीनिवासन रेड्डी, शराब घोटाले में भाजपा को 60 करोड़ का चंदा देने वाले शरथ रेड्डी, गोवा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीएम प्रमोद सांवत के करीबी सत्य विजय और सीएम सांवत की कैंपेन मैनेजर को ईडी ने गवाह के तौर पर पेश किया।

    इन चारों के बयान के आधार पर ही मुझे हिरासत में लिया गया। इससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में पेश किया था। हलफनामे में जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि 9 समन मिलने के बाद भी वे पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे। उन्होंने अपने व्यवहार से गिरफ्तारी को बल दिया। इतना ही नहीं ईडी ने केजरीवाल की याचिका को आधारहीन बनाते हुए खारिज करने की मांग की। ईडी ने कहा कि गिरफ्तारी के कारणों को विभिन्न अदालतों में परीक्षण हुआ है। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी झूठ बोलने की मशीन बन गई है।

    जांच एजेंसी ने अपने हलफनामे में यह भी कहा कि केजरीवाल के पास कुछ ऐसे सबूत हैं जिसके लिए उन्हे गिरफ्तार किया गया। ईडी ने कहा कि अपराध की जांच के लिए वह पूरी तरह से अधिकृत है। हमारे लिए कोई बड़ा नेता हो या आम आदमी सभी बराबर है। ईडी ने कहा कि केजरीवाल सीएम हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है ये आधार नहीं हो सकता। बता दें कि शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। वे फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का रूख किया था। लेकिन कोर्ट ने ईडी के पर्याप्त सबूतों को आधार मानकर उनकी याचिका रद्द कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

  • कपूरथलाः ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर में युवती की मौ+त

    कपूरथलाः गांव कोट गोबिंदपुर में सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा व बाइक के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑटो रिक्शा पलटने के चलते 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई। वहीं बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। मृतक युवती की पहचान 27 वर्षीय राजविंदर कौर पुत्री तरसेम सिंह वासी भंडाल दोनों के रूप में हुई है। जबकि बाइक सवार घायल युवक की पहचान रोहित बेटा राकेश कुमार वासी मंसूरवाल दोनां के रूप में हुई है।

    सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रोहित ने बताया कि वह जालंधर में जेसीबी मशीन चलाता है। सुबह वह बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहा था। जब वह गांव कोट गोबिंदपुर पुल पर पहुंचा तो सामने से गांव धंदला की तरफ से सवारियों से भरा तेज रफ़्तार एक ऑटो रिक्शा आया। जिससे बचने लिए उसने प्रयास किया। लेकिन ऑटो रिक्शा बाइक के पिछले हिस्से में जा टकराया। जिस कारण उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर कर घायल हो गया। इस दौरान ऑटो रिक्शा भी सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार 5-7 महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर गंभीर घायल युवती राजविंदर कौर को ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    जबकि अन्य घायल महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं मामले की जांच कर रहे थाना सदर के एएसआई गुरदेव सिंह व एएसआई जगदीश कुमार के अनुसार गांव कोट गोबिंदपुर पुल पर ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई है। ऑटो रिक्शा में सवार महिलाएं जालंधर फैक्ट्री में काम करती है और काम पर जा रही थी कि इस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जा चुके थे। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के पारिवारिक सदस्यों ने कोई कार्यवाही नहीं करवाई है।