जालंधरः बड़ी लापरवाही, फाटक खुला छोड़कर सो गया गेटमैन, सामने से आ गई ट्रेन, मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास आज (शनिवार) अलसुबह 5 बजे एक गेटमैन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, गेटमैन फाटक खुला छोड़कर सो गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर आ गई, वहीं फाटक पर मौजूद लोगों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, वहां पर मौजूद राहगीर ने ये सारा घटनाक्रम देख लिया। जिसके बाद उसने तुरंत दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त रेलवे क्रॉसिंग से कई सब्जी विक्रेता गुजरते हैं। बता दें कि ये घटना की है।

जिस व्यक्ति ने दोनों तरफ से ट्रैफिक रोका, उसने जब गेटमैन के कमरे में देखा तो वह सो रहा था। जिसके बाद उसने मौके पर उक्त गेटमैन का वीडियो भी बनाया। घटना की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई है। राहगीरों के मुताबिक, घटना के वक्त एक साइकिल सवार पटरी पर गया था, मगर समय रहते उसे बचा लिया गया। जिसके बाद गेटमैन द्वारा फाटक बंद किया गया। सब्जी मंडी जा रहे गणेश कुमार ने बताया कि वह जब फाटक क्रॉस करने लगा तो उसने एक दम से देखा कि ट्रेन आ रही है।

ट्रेन का हॉर्न सुनकर किसी तरह गणेश ने अपनी जान बचाई। पीड़ित बोला कि, जब गेटमैन से बात की गई तो उसने कहा कि मैंने सोचा कि फाटक बंद कर दिया है, लेकिन फाटक खुला था। सब्जी विक्रेता रवि शंकर ने कहा कि समय रहते दोनों तरफ से लोगों को ना रोका जाता तो घटना बड़ी हो सकती थी। क्योंकि उक्त फाटक पर सुबह सुबह सब्जी मंडी की वजह से काफी आवाजाही होती है। उन्होंने कहा कि इस सारे घटनाक्रम की वीडियो बनाई गई है और इस वीडियो को वह रेलवे विभाग को सौंप दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *