Blog

  • नव जन्में बच्चों के अस्पताल में लगी आग, देखें वीडियो 

    नव जन्में बच्चों के अस्पताल में लगी आग, देखें वीडियो 

    नई दिल्ली: विवेक विहार इलाके में गत बच्चों के अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि 5 नवजात शिशुओं को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक बच्चे की रविवार सुबह आईसीयू में मौत हो गई। शनिवार रात करीब 11.30 बजे विवेक विहार पुलिस स्टेशन को न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल और उसके बगल की इमारत में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली। घटना की जानकारी लेने के लिए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। रविवार तड़के आग पर काबू पा लिया गया।
     

    एक अग्निशमन अधिकारी के अनुसार आग पूरी तरह से बुझ गई, 11-12 लोगों को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। अस्पताल के पास की इमारत भी आग की लपटों में घिरी हुई थी, इसलिए किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग में अस्पताल के अंदर रखे कई ऑक्सीजन सिलेंडर भी फट गए। एक अग्निशमन अधिकारी  राजेश ने बताया कि आग से 2 इमारतें प्रभावित हुईं, एक अस्पताल की इमारत और एक आवासीय इमारत की 2 मंजिलें हैं। इस आगजनी में 11-12 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

  • जालंधर बाइपास के नजदीक अनाज मंडी में पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह 

    जालंधर बाइपास के नजदीक अनाज मंडी में पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह 

    किसानों को पुलिस ने किया नजर बंद

    लुधियाना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज लुधियाना में चुनावी रैली है। शाह भाजपा प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के लिए लोगों से वोट की अपील करेंगे। लोगों को भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी, पंजाब सीएम भगवंत मान व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी उनके निशाने पर होंगे। अमित शाह की रैली के लिए जालंधर बाइपास के नजदीक अनाज मंडी में होगी और इसके लिए भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रीय गृह मंत्री के विरोध को देखते हुए कई किसान नेताओं को पुलिस ने शनिवार रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया। अमित शाह की रैली के लिए जालंधर बाइपास के नजदीक अनाज मंडी में होगी और इसके लिए भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रीय गृह मंत्री के विरोध को देखते हुए कई किसान नेताओं को पुलिस ने शनिवार रात को ही हाउस अरेस्ट कर लिया।

    भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह को शनिवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं कुछ किसान नेता अपने घरों से देर रात ही इधर-उधर हो गए। अमित शाह रविवार शाम को 5 बजे रैली स्थल पर पहुंचेगे। रैली की सुरक्षा की यदि बात करें तो 1500 से 2000 पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। मंच से 5 लेयर में अमित शाह का सुरक्षा चक्र रहेगा। सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारी रैली में तैनात रहेंगे ताकि शरारती तत्वों पर तुरंत काबू पाया जा सके। रैली में विशेष तौर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे है ताकि रैली के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के उच्चाधिकारी नजर रख सके।

  • आज फिर पंजाब दौरे पर आएंगे CM अरविंद केजरीवाल 

    आज फिर पंजाब दौरे पर आएंगे CM अरविंद केजरीवाल 

    फिरोजपुर : पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो व दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम तय हो गए हैं। वे चुनाव प्रचार थमने तक पंजाब में ही रहेंगे। उनके सभी 13 हलकों में प्रोग्राम तय हैं। केजरीवाल रोजाना 3 से 4 सभाएं व रोड शो करेंगे। खास बात है कि केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अलग-अलग मार्चों पर रहेंगे। ताकि अधिक से अधिक क्षेत्रों को कवर किया जा सके।

    अरविंद केजरीवाल आज 26 मई को एक जनसभा के साथ दो रोड शो करने वाले हैं। दोपहर के समय अरविंद केजरीवाल फिरोजपुर पहुंच रहे हैं। जहां वे टाउन हॉल में बैठक करेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यहां मौजूद रहेंगे और चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद केजरीवाल होशियारपुर के लिए रवाना होने वाले हैं। तकरीबन 4 बजे वे होशियारपुर पहुंचेंगे और रोड शो निकालेंगे। ये रोड शो खत्म करने के बाद शाम 5 बजे वे बठिंडा पहुंचे जाएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज रविवार 5 कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। सीएम खडूर साहिब, कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी में  जनसभाएं करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे फिरोजपुर में और 7 बजे गुरु हर सहाय में करेंगे रोड शो निकाला जाएगा।

  • पंजाब : कैंटर और फॉर्च्यूनर गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंजाब : कैंटर और फॉर्च्यूनर गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    खन्ना: जिले में जीटी रोड पर गणेश मिल के पास खड़े कैंटर से फॉर्च्यूनर गाड़ी टकरा गई। रफ्तार तेज होने के चलते गाड़ी के परखचे उड़ गए। गाड़ी चला रहे चालक डॉक्टर की एक बाजू शरीर से अलग हो गई। 32 वर्षीय डॉक्टर हरप्रीत सिंह को लोगों ने गाड़ी को काटकर बाहर निकाला।

    जानकारी के अनुसार डा. हरप्रीत सिंह का खन्ना अनाज मंडी के पास ओंकार क्लीनिक है। वे शाम करीब 5 बजे अपने क्लीनिक से सरहिंद घर को जा रहे थे। गणेश मिल के पास गाड़ी सड़क किनारे खड़े कैंटर के पीछे टकरा गई। गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों की मदद से क्रेन को बुलाकर गाड़ी को काटकर अंदर फंसे डाक्टर को बाहर निकाला। डा. हरप्रीत सिंह की हालत को भांपते हुए उन्हें नजदीक के आईवीवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उन्हें फर्स्ट एड दिया जा रहा है। जिसके बाद किसी अन्य बड़े अस्पताल में रैफर किया जा सकता है। दूसरी तरफ पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी थी।

  • पंजाब :  मौसम विभाग ने  Red Alert किया जारी

    पंजाब : मौसम विभाग ने Red Alert किया जारी

    चंडीगढ़ :  पिछले 2 दिन में दिन के तापमान में कमी जरूर आई है। लेकिन एक बार फिर तापमान में इजाफा दर्ज हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ऊपर जाकर 40.2 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं आई। रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा होने की वजह से रात में भी गर्मी बनी हुई है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने गर्म हवाओं को देखते हुए रेड अलर्ट भी बढ़ा दिया है।

    विभाग का कहना है कि 30 मई तक ऐसे ही हालात शहर में बने रहेंगे। अगले 4 दिन अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह की कमी आने के आसार अभी नहीं है और ये 30 से 31 डिग्री तक रहेगा। मौसम में हो रहे बदलावों को देखते हुए केंद्र की ओर से अगले 4-5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है।

    चंडीगढ़ समेत उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 42-44 डिग्री सेल्सियस रहने से दिन का पारा कम नहीं होगी। 24 से 28 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हीट वेव और सीवियर हीट वेव्स ज्यादा होने के आसार है। अगले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ में रात के तापमान में इजाफा होने की स्थिति की संभावना है।

  • आज का राशिफल, 26 मई 2024

    आज का राशिफल, 26 मई 2024

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि- आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे।

    वृष राशि-आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

    मिथुन राशि-आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जाएगा।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज दूसरों को बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आज जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

    सिंह राशि-आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। फालतू की शॉपिंग से बचे और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

    कन्या राशि-आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज खर्च में इजाफा बचत को ज्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग मिलने वाला है। नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।

    तुला राशि-आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    मकर राशि-आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। पुरानी उलझन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि-आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति को आज किसी सामाजिक समारोह में जाना पड़ सकता है। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

    मीन राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

  • पंजाबः SGPC के पूर्व अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः SGPC के पूर्व अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियाना। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके आज लुधियाना पहुंचे और शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में 1 जून को चुनाव है, जिसे घल्लूघारा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे अकाली दल को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को उन्होंने पांच शर्तें दी थीं, जिन्हें पूरा करना तो दूर की बात है, लेकिन बीजेपी की ओर से कोई वादा नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने कहा कि वे समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई, पंजाब के पानी, गुरुद्वारा साहिब में राजनीतिक हस्तक्षेप न करने आदि कुछ शर्तें थीं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब के अपने कुछ मुद्दे हैं जैसे वाघा बॉर्डर खुलने से दूसरे देशों के साथ व्यापार, जिससे पंजाब को काफी ताकत मिलेगी। क्या कोई अन्य उम्मीदवार या अमृत की आशा या अमृतपाल सिंह का चुनाव प्रचार है? उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह पर लगाया गया एनएसए पूरी तरह से अवैध है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के मुताबिक कोई भी चुनाव लड़ सकता है, किसी पर कोई रोक नहीं है. लेकिन उन पर एनएसए जैसी गैरकानूनी धाराएं भी लगा दीं. उन्होंने कहा कि एक समय वह अकाली दल से भी अलग हो गए थे, लेकिन समय की जरूरत को देखते हुए वह वापस अकाली दल में आ गए।

    साथ ही उन्होंने कहा कि लुधियाना के उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिलो नेक और ईमानदार हैं। उन्होंने अन्य उम्मीदवारों को फिरंगी शब्दों से संबोधित किया और कहा कि वे लुधियाना को लूटने आए हैं।

  • जालंधर : ट्रक और कार की टक्कर होने पर हुआ हंगामा, देखे Live

    जालंधर : ट्रक और कार की टक्कर होने पर हुआ हंगामा, देखे Live

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास चौक के निकट ट्रक और कार के भिड़ने का मामला सामने आया है। स्विफ्ट कार नंबर PB04 0129 के चालक ने ट्रक ड्राइवर पर शराब पिने का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रक चालक ने गलत ड्राइविंग करते हुए उसकी गाड़ी को नुकसान पहुँचाया है।

    इस हादसे से सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। क्योंकि आप प्रत्याशी पवन टीनू की रैली की वजह से रोड को एक साइड से बंद कर दिया गया था और दूसरी साइड की चालु रोड पर यह हादसा घट गया था।  

    वही ट्रक नंबर के चालक PB08 CH 7149 ने कहा कि रोड पर ट्रैफिक था। इस दौरान अचानक गाड़ी उसके ट्रक मे जा घुसी। फिर भी वह अपनी गलती मान रहा है। दोनों पार्टिया आपस मे मामले का निपटारा करने का प्रयास कर रही है।

  • पंजाब की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखने को इच्छुक, देखें वीडियो

    पंजाब की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखने को इच्छुक, देखें वीडियो

    लुधियाना। आज लुधियाना में भाजपा के प्रचार को धार देने के लिए व भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के हक में प्रचार को लेकर फिरोजपुर रोड स्थित रेडिसन ब्लू में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमे केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब के अतिरिक्त दिल्ली, हरियाणा आदि जगहों पर ये विरोधी दल इकठ्ठा होकर चुनाव लड़ रहे है। जबकि पंजाब में दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ पंजाबियों को धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के दौरान पिछले 10 वर्षों में भारत का जो विकास हुआ है वो अतुलनीय है। 

    आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। ये सब प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयास के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा देश में 60 साल  तक कांग्रेस और अन्य पार्टियों का राज रहा परंतु उन्होंने कभी भी पंजाब के बारे में नहीं सोचा प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को देखते हुए हर वर्ष 26 दिसंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। 

    वहीं, करतारपुर कोरिडोर खोल कर देश ही नहीं बल्कि विदेश के श्रद्धालुओं को भी श्री  गुरु नानक देव जी के दर्शन करवाने का अपना वायदा पूरा किया। इसी के साथ अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि अब पंजाब और देश की जनता को समझ आ चुका है कि अगर देश का भविष्य उज्जवल करना है तो भाजपा को इस बार फिर सत्ता में लाकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना होगा। तभी देश का विकास संभव होगा। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रेस सचिव डॉ.सतीश कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज राजन पांधे, को-कन्वीनर करण गोसाई, आल सेल की प्रभारी स्वाति अरोड़ा आदि मौजूद थीं।

  • अमित शाह ने विजय संकल्प रैली के मंच से की अपील,चैतन्य शर्मा को उपचुनाव में भारी मतों से ज़ीत दिलाएं

    अमित शाह ने विजय संकल्प रैली के मंच से की अपील,चैतन्य शर्मा को उपचुनाव में भारी मतों से ज़ीत दिलाएं

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विस क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा जनता का विश्वास जीतने में  लगातार कामयाब हो रहे हैं। उनके धुँआधार चुनाव अभियान को देखकर हर कोई हतप्रभ है जिससे जनता में चर्चा शुरू हो गई है कि चैतन्य शर्मा ने जनता का विश्वास एक बार फिर जीत लिया है और विधानसभा उपचुनाव में एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं। शुक्रवार शाम को जहाँ चैतन्य शर्मा ने दौलतपुर चौक बाजार में शक्ति प्रदर्शन किया वही शनिवार को हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओ एवम समर्थको के साथ अम्ब में आयोजित विशाल जनसभा में हिस्सा लिया और अपनी ताकत का एहसास करवाया।

    इस दौरान चैतन्य शर्मा के समर्थन में खूब नारे लगे। उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के 9 विधायक सत्ता सरकार और विधायक की कुर्सी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है। और यह वह नव रत्न है। जिन्होंने राज्य सभा के कांग्रेस प्रत्याशी को छोड़कर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर उसकी जीत सुनिश्चित करके अपने विधायकी को भी दांव पर लगा दिया। अमित शाह ने कहा कि अब हमारा दायित्व है कि हम चैतन्य शर्मा  को भारी मतों से जीताकर भाजपा प्रति उस ऋण को उतारे। अमित शाह ने सुक्खू सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सुक्खू सरकार दस गारंटियों को लेकर सत्ता में आई है। लेकिन अभी तक सुक्खू सरकार एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है। न महिलाओ के 1500 रुपए प्रति माह मिले। न 300 यूनिट बिजली फ्री मिली। न ही सौ रुपए किलो दूध किसानों से खरीदा है।

    उधर चैतन्य शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली से कार्यकर्ताओ में नए रक्त और जोश का संचार हुआ है और यह जोश गगरेट में तूफान बनकर गगरेट में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी शालीनता से चुनाव लड़ रही है जबकि कांग्रेस मात्र उन्हें बदनाम करने का प्रयास कफ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकाल में खोले गये संस्थान बंद करके जनता के साथ विश्वासघात किया है जिसका जबाब जनता 01 जून को भाजपा के पक्ष में वोट करके देगी। उधर चैतन्य शर्मा ने विजय संकल्प रैली में गगरेट विधानसभा क्षेत्र से भारी तादाद में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओ एवम आमजनमानस का आभार जताया, साथ ही आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव एवम विधानसभा उपचुनाव के लिए पूरी तरह से जुट जाये ताकि देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बन सके और देश एवम प्रदेश विकास की एक नई गाथा लिख सके।