Blog

  • जालंधरः पूर्व कांग्रेस पार्षद विक्की कालिया मर्डर केस में थाने के बाहर जमकर हंगामा

    जालंधरः पूर्व कांग्रेस पार्षद विक्की कालिया मर्डर केस में थाने के बाहर जमकर हंगामा

    जालंधर, वरुण/हर्षः विधायक बावा हेनरी के खासमखास वार्ड नंबर 64 से कांग्रेस पार्षद रहे सुशील कालिया उर्फ विक्की मर्डर केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में थाना 1 की पुलिस ने राजकुमार शर्मा को राउंडअप थाने ले गई। जिसके बाद नार्थ से आप नेता के समर्थक भी वहां पहुंच गए। बता दें कि राजकुमार शर्मा भाजपा छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गया है। इस दौरान आप नेता के समर्थकों ने थाना 1 के बाहर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद थाना प्रभारी ने गेट बंद कर दिया। इस मौके पर जम कर हंगामा हुआ जिसके चलते थाना नंबर 8 और थाना नंबर 3 के प्रभारी भी अपनी फोर्स के साथ पहुंच चुके हैं जबकि सी.आर.पी.एफ. की फोर्स भी लगा दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रांट घोटाले में विक्की कालिया की आखिरी लोकेशन पुलिस  को हिमाचल की भरवाई से मिली थी।

    इस दौरान विक्की कालिया ने सुसाइड नोट में कालिया ने पूर्व विधायक केडी भंडारी, राजकुमार उनकी पत्नी अंजू, आकाश शर्मा, जतिंद्र चोपड़ा, गिन्नी चोपड़ा निवासी शिव नगर, अश्विनी, विनोद सभी निवासी भगत सिंह कालोनी, राकेश मल्होत्रा निवासी इंडस्ट्रियल एरिया और जय महेंद्रू के नाम लिखे थे। जिसकी जांच चल रही थी। सूत्रों के अनुसार आज पुलिस को विक्की कालिया की जिस दिन की आखिरी लोकेशन मिली थी, उसी दिन की राजकुमार शर्मा की भी लोकेशन मिल गई। जिसमें पता चला है कि विक्की कालिया और राजकुमार शर्मा की लोकेशन मैच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले की पूछताछ को लेकर पुलिस ने राजकुमार शर्मा को थाने ले गई है। लेकिन दूसरी ओर नार्थ से आप नेता के समर्थकों द्वारा थाना के बाहर भारी हंगामा किया जा रहा है। 

    बता दें कि विधायक बावा हेनरी ने अपनी विधायक निधि से उत्तरी हलके में 6 वेलफेयर सोसायटियों को 10-10 लाख की ग्रांट जारी की थी। लेकिन जो ग्रांट जारी हुई थी वह बैंक खाते से तो निकल गई लेकिन आगे प्रयोग नहीं हुई। प्रदेश सत्ता पलट हो गया तो मौजूदा सरकार ने इसकी एडीसी से जांच करवाई। जिसमें उन्होंने पार्षद सुशील कालिया उनके बेटे अंशुमन समेत 20 लोगों को दोषी पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस ने सभी को नामजद किया था।

  • शराबबंदी को लेकर कैबिनेट बैठक में इन जरूरी प्रस्तावों पर लगी मुहर

    शराबबंदी को लेकर कैबिनेट बैठक में इन जरूरी प्रस्तावों पर लगी मुहर

    पटना: बिहार राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद (संशोधन) अधिनियम, 2022 में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके तहत अब संबंधित अधिकारी राज्य में मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन में जब्त किए गए वाहनों को उनके बीमित मूल्य का 10 प्रतिशत या न्यायिक प्राधिकरण के साथ उचित परामर्श के बाद वाहन मालिक से जुर्माने के तौर पर 5 लाख रुपये वसूली करने के बाद छोड़ सकते हैं। संशोधित खंड जल्द ही राज्य सरकार के संबंधित विभाग द्वारा अधिसूचित किया जाएगा। अब तक, जब्त वाहन के मालिक को अदालत की अनुमति के बाद वाहन को छोड़ने के लिए बीमाकृत मूल्य का 50 प्रतिशत भुगतान करना होता था।

    इस आशय का निर्णय मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। इस प्रस्ताव को मद्यनिषेध, आबकारी और पंजीकरण विभाग (आबकारी) द्वारा कैबिनेट के समक्ष पेश किया गया था। कैबिनेट की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, अपर मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने कहा, “कुछ मामलों में यह पाया गया कि मालिक नए जब्त वाहन के बीमित मूल्य का 50 प्रतिशत भुगतान करने में असमर्थ थे। इसके अलावा, कुछ मामलों में यह भी महसूस किया गया कि वाहनों के मालिक निषेध कानूनों के उल्लंघन में शामिल नहीं थे। इसलिए सरकार ने बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद शुल्क (संशोधन) अधिनियम, 2022 के एक विशेष प्रावधान में संशोधन करने का निर्णय लिया।

    इसके तहत अब वाहन मालिक जब्त किए गए वाहनों के लिए बीमित मूल्य का 10 प्रतिशत या जुर्माना के रूप में 5 लाख रुपये का भुगतान कर सकेंगे।’’ उन्होंने स्पष्ट किया, “सक्षम अदालत से उचित अनुमति के बाद ही वाहन को छोड़ा जा सकता है। इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारी के समक्ष अपील करनी होगी’। इसके अलावा, कैबिनेट ने पूर्णिया हवाई अड्डा और दरभंगा सैन्य हवाई अड्डा पर नये सिविल इन्क्लेव के निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं राज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) की स्वीकृति दे दी। सिद्धार्थ ने कहा, “दोनों शहरों के लिए हवाई अड्डों के विस्तार को ध्यान में रखते हुए दोनों शहरों के लिए एक नया मास्टर-प्लान तैयार किया जाएगा। कैबिनेट ने राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच हस्ताक्षर किए जाने वाले एमओयू के अनुबंध खंड को मंजूरी दे दी है।’’ राज्य सरकार ने वाणिज्यिक उड़ानें शुरू करने के लिए पूर्णिया एयरबेस पर सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए पिछले साल 52.18 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था।

  • पंजाबः नकाबपोश हमलावारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें CCTV

    पंजाबः नकाबपोश हमलावारों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें CCTV

    सुल्तानपुर लोधी: जिला कपूरथला प्रखंड सुल्तानपुर लोधी के गांव अमरजीतपार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर को नकाबपोशों ने निशाना बनाया। इसी बीच रात के अंधेरे में घर के गेट पर दो नकाबपोशों ने गोली चलाई। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गौरतलब है कि जब नकाबपोशों ने इस घटना को अंजाम दिया तो पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिस घर के बहार घटना हुई उस परिवार का कहना है कि बीती रात करीब 9 बजे की बात है जब वे अपने घर के अंदर रात का खाना खा रहे थे।

    फिर उस समय उन्हें तेज आवाजें सुनाई देती हैं। और जब वे घर से बाहर जाकर नजर मरते हैं तो 2 नकाबपोश वहां से फरार हो गए। जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि उन नकाबपोशों ने उनके घर के गेट पर गोलियां चलाई थीं। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घटना की जानकारी दी। हालांकि इस घटना से किसी को भी जानी हानि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वह अभी मामले की जांच कर रहें हैं और जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

  • जालंधर: 3 दिन से लापता बच्चों को दमोरिया पुल से किया बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर: 3 दिन से लापता बच्चों को दमोरिया पुल से किया बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः गदईपुर से प्रवासी मजूदर के बच्चे पिछले 3 दिन से घर से निकल गए थे। जिसकी पुलिस तालाश में जुटी हुई थी। एडीसीपी कंवल प्रीत चाहल और उनकी टीम नें बच्चों की तालाश को लेकर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग भी की। इस दौरान उन्होंने जीआरपी थाने की पुलिस से संपर्क भी किया। जब उन्हें बच्चों के बारे में कुछ नहीं पता चला तो पुलिस ने उनकी तालाश को लेकर सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए। जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चे की तलाश का प्रयास किया।

    बच्चों की तालाश को लेकर आज 31.05.2023 को टीम ने 2 बच्चों को रेलवे स्टेशन के पास दमोरिया पुल के नीचे से बरामद किया। इस दौरान बच्चे ने बताया कि वह 27.05.2023 को अपने माता-पिता के साथ बिहार से जालंधर आया था। उसके माता-पिता घर से सामान लेने गए हुए थे। कुछ देर बाद वे दोनों घर से निकलकर बाजार की तरफ आ गए, लेकिन उन्हें रास्ते का नहीं पता था। जिसके चलते वे अपने घर का रास्ता भटक गए और 2/3 दिन के लिए वह रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे और वहीं पर सो जाते थे। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर उनके पिता राज कुमार और मां रजनी देवी को सौंप दिया।

  • जालंधरः DAV College की प्रिंसीपल सहित टीचरों ने लगाया धरना, देखें वीडियो 

    जालंधरः DAV College की प्रिंसीपल सहित टीचरों ने लगाया धरना, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुण: पंजाब भर में PCCTU यूनिट द्वारा सरकार के खिलाफ सूबे के 136 कालेजों में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। जालंधर में भी डीएवी कालेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार की अगुवाई में ये प्रदर्शन जारी है। एक्शन कमेटी के खिलाफ 3 यूनिवर्सिटी से पंजाब के 136 कॉलेज के टीचरों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया है। यह रोष प्रदर्शन 3 जून तक चलेगा। जिसमें फीचर्स ने कॉलेज और एजेंट का बाय काट कर दिया है।

    PCCTU यूनिट के प्रधान डॉ. एस.के तुली  ने कहा की पंजाब सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। पहले हमें भरोसा दिलाया गया था कि पंजाब में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की और  सेंट्रलजेशन सेंटर पोर्टल को रद्द कर दिया जायेगा। लेकिन फिर भी इस पर काम नहीं किया जा रहा है।  इस लिए आज पंजाब भर की तीन युनिवर्सिटी के 136 कालेज में ये रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका ये प्रदर्शन 3 जून तक जारी रहेगा। जब तक उनकी मांगो को पूरा नहीं किया जाता वो अपना प्रदर्शन को और भी बढ़ा चढ़ा कर जारी रखेंगे।

  • बंगाणा में 2.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि खर्च कर सीवरेज कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा- अनिरूद्ध सिंह ठाकुर

    बंगाणा में 2.5 करोड़ की अतिरिक्त राशि खर्च कर सीवरेज कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा- अनिरूद्ध सिंह ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में 2.5 करोड रुपए की अतिरिक्त राशि खर्च कर सीवरेज कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा तथा शीघ्र ही इस योजना का लाभ स्थानीय वासियों को मिलना आरंभ हो जाएगा। यह जानकारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ठाकुर ने जिला स्तरीय पिपलू मेले के दूसरे दिन उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश मेलों व त्योहारों के लिए विश्वविख्यात है तथा यहां के सीधे-साधे लोग देवी-देवताओं के प्रति विशेष आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सत्ता संभालते ही हिमाचल प्रदेश में विकास को एक नई गति मिली है तथा सभी क्षेत्रों में एक समान विकास हो रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए स्थानीय विधायक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
    इससे पूर्व उन्होंने पिपलू स्थित नरसिंह मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में आयोजित समारोह में स्थानीय विधायक देवेंद्र भुट्टो ने ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें मेले के इतिहास व सांस्कृतिक महत्व बारे जानकारी प्रदान की। देवेंद्र भुट्टो ने बताया कि पिपलू मेला ऊना, हमीरपुर तथा कांगड़ा जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। मेले में इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, फोक सिंगर ऋचा शर्मा के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधला व पिपलू, आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के विद्यार्थियों सहित ऊना हमीरपुर व कांगड़ा जिलों के अनेक उम्दा कलाकारों ने भी उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इन्द्र दत लखनपाल, कुटलैहड़ कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, हिमाचल प्रदेश रैड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक ऊना अजय ठाकुर, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, तहसीलदार बंगाणा राहुल कंवर, खंड विकास अधिकारी बंगाणा सुरेंद्र जेतली, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित थे।
  • पंजाबः तेजधार हथियारों से हमला करके व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    पंजाबः तेजधार हथियारों से हमला करके व्यक्ति का किया कत्ल, देखें वीडियो

    फरीदकोटः ज़िला फरीदकोट के गांव ढेपई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपने ससुर का पता लेकर वापिस आ रहे व्यक्ति पर तेज़धार हत्यारों से हमला करके व्यक्ति की हत्या कर दी गई। यहां तक कि उसके दो साले जो उसको छुड़ाने आए थे वह भी गंभीर रुप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। घायलों को कोटकपुरा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस पूरे मामले की पड़ताल जेतों पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतक के पुत्र ने काह कि  मेरे पिता और हम अपने नानके गाव अये थे, वापिस जाते हम पर हमला किया गया करवाई होनी चाहिए।

    डी.एस.पी. गुरदीप सिंह ने कहा कि यह आपस रंजिह का मामला और इस में पुत्र हरमन की स्टेटमेंट पर पर मामला दर्ज कर रहे हैं। 

  • अधिशासी अभियंता विनोद धीमान 37 वर्ष सेवाएं देकर हुए सेवानिवृत्त

    अधिशासी अभियंता विनोद धीमान 37 वर्ष सेवाएं देकर हुए सेवानिवृत्त

    अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान सहित तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई 

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से संबंध रखने वाले ईमानदार, कार्य के प्रति वफादारी निभाने वाले, कर्मठ, गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निष्पादन करने वाले, सामाजिक एवं धार्मिक आस्था पर विश्वास रखने वाले, जल शक्ति विभाग मंडल-एक ऊना में बतौर अधिशासी अभियंता सेवाएं दे रहे विनोद धीमान विभाग में करीब 37 वर्ष की सेवाएं देकर ऊना से 31 मई को सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान जिला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। एक तरफ यहां विभाग में उनकी इतने लंबे समय तक एक ईमानदारी व मिलनसारी के नाते सेवाएं देने की खुशी का माहौल था, तो वहीं दूसरी तरफ खासकर जिन-जिन कर्मचारियों ने उनके साथ काम किया था, उनके चेहरे गमगीन देखने को मिले। वहीं अधिशासी अभियंता विनोद धीमान विभाग में एक कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक सेवाएं देने के नाते बहुत ही कर्मठ अधिकारी साबित हुए हैं। उनकी ड्यूटी के प्रति वफादारी को फील्ड में भी जाना जाता है।
    आपको बताते चलें कि अधिशासी अभियंता विनोद धीमान का जन्म वर्ष 1965 में हुआ और वर्ष 1986 में उन्होंने जल शक्ति विभाग में बतौर कनिष्ठ अभियंता (जेई) का पदभार संभाला। इसके उपरांत वर्ष 2014 में इतने लंबे समय के अंतराल के बाद वह सहायक अभियंता (एसडीओ) बने और करीब 7 वर्ष बाद वर्ष 2021 में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) बने। तब से लेकर 31 मई 2023 तक जल शक्ति विभाग मंडल-एक से एक अच्छी छवि लेकर सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं उनकी सेवानिवृत्ति पर अधीक्षण अभियंता (एसई) नरेश धीमान सहित तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनकी माता, उन्हें व उनकी धर्म पत्नी अंजना धीमान सहित उनके साथ आए हुए सभी रिश्तेदारों को शाल-टोपी पहना कर सम्मानित किया गया।

    एक अच्छी छवि लेकर सेवानिवृत्त होना हमारा सौभाग्य: नरेश धीमान 

    इस मौके पर अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान (एसई) ने उनको विदाई देते हुए कहा कि विभाग के प्रति उनकी कर्तव्य परायणता को भुलाया नहीं जा सकता और विभाग में उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी, लेकिन भगवान और विभाग ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसको निभाना हम सभी का दायित्व होता है, क्योंकि जिस समय हम अपनी शुरुआती दौर में ड्यूटी ज्वाइन करते हैं तो हमें अत्यंत खुशी होती है और धीरे-धीरे नियमानुसार जब समय बीतता जाता है तो सरकार के मापदंडों के आधार पर हमें सेवानिवृत्ति मिलती है, उससे बड़ा हमें कोई गर्व नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर भी गौरवान्वित होना चाहिए कि हम जिस प्रकार एक अच्छी छवि लेकर विभाग में आए थे, उसी प्रकार एक अच्छी छवि लेकर जा रहे हैं, क्योंकि हम सभी को भली-भांति पता है कि सरकार द्वारा हमारी अपनी-अपनी ड्यूटीयां जनता की सेवा के लिए लगाई गई हैं और अगर हमारी सेवाओं से जनता ही दुखी हो, तो हमारी उस ड्यूटी को निर्वहन करने का कोई फायदा नहीं रहता, बल्कि हमें परेशानियां ही उत्पन्न होती हैं। उन्होंने विदाई अवसर पर एकत्रित तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आह्वान करते हुए कहा कि यदि हम सभी ड्यूटी को कर्तव्य परायणता के साथ निभाते हैं तो इससे बड़ा हमारे लिए कोई कर्म व धर्म नहीं है। इसके अलावा उन्होंने विनोद धीमान के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।इस मौके पर अधिशासी अभियंता पंकज कुमार, एसडीओ होशियार सिंह, जसवंत सिंह, सुरेंद्र कुमार, एसडीओ हरोली, तीनों सर्कल के कनिष्ठ अभियंता, एचडीएम सुभाष चंद, सुपरिटेंडेंट हर्षवर्धन, सहित मंडल एवं उप-मंडलों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • 59 स्कूलों के स्काउट सदाशिव मंदिर ध्यूसंर महादेव परिसर में ले रहे प्रशिक्षण

    59 स्कूलों के स्काउट सदाशिव मंदिर ध्यूसंर महादेव परिसर में ले रहे प्रशिक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के 59 स्कूलों के लगभग 240 स्काउट अपने -अपने स्कूल कोच सहित उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक सदाशिव ध्यूसंर महादेव मंदिर परिसर तलमेहड़ा में परीक्षण लेने के लिए पहुंच चुके हैं।इस शिविर का शुभारंभ शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल द्वारा किया गया। उन्होंने सभी स्काउट को अनुशासन में रहकर हर एक्टीविटीज में भाग लेने का आह्वान किया है।
    इस मौके पर राज्य समन्वयक अमन देव गर्ग,जिला समन्वयक संजीव कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा,राज कुमार,विजय शर्मा,राजीव शर्मा सहित अन्य स्काउट कोच भी मौजूद रहे।यह प्रशिक्षण शिविर 3 जून 2023 तक चलेगा।
  • पीपलू मेले में मन्त्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कुटलैहड़ का इतिहास कैसे बना कुटलैहड़

    पीपलू मेले में मन्त्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कुटलैहड़ का इतिहास कैसे बना कुटलैहड़

    अनिरुद्ध बोले हम भी कुटलैहड़ के रहे निवासी, कुटलैहड़ में रहा है हमारा घर

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले में दूसरे दिन भी बारिश का ज्यादा दबदबा रहा। हालांकि मेले के दूसरे दिन आए राज्य सरकार के पंचायती राज मन्त्री अनिरुद्ध सिंह ने मेले में मुख्यातिथि पहुंचे।  बुधवार सुबह से हो रही तेज़ बारिश से करीब 12 बजे बारिश थमने पर संस्कृत कार्यक्रम शुरू हुआ और मास्टर नितिन ने अपनी मधुर आवाज से पंडाल को खूव नचाया। बहीं मेले के दूसरे दिन मुख्यातिथि अनिरुद्ध सिंह ने कुटलैहड़ के इतिहास के बारे में भी बताया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राजा संसार चंद ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र का निर्माण किया था। राजा संसार चंद धर्मशाला के राजा थे। उन्होंने कहा कि 120 वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज भी कुटलैहड़ का हिस्सा रहे है और हम कुटलैहड़ विस क्षेत्र से शिमला गए हैं । इसलिए कुटलैहड़ विस क्षेत्र मेरा अपना क्षेत्र है। इससे पहले में कई बार कुटलैहड़ विस क्षेत्र में आया हूँ। लेकिन पिपलू मेले में मुझे प्रथम वार आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय पिपलू मेले में विधायक देवेन्द्र भुट्टो द्वारा जिस प्रकार व्यवस्था की गई है वह काबिले तारीफ है उसके लिए भुट्टो बधाई के पात्र हैं। ज्ञात रहे पंचायती राज मन्त्री अनिरुद्ध सिंह विधायक भुट्टो की मंच से कई बार तारीफ कर गए।  
    पिपलू मेले के दूसरे दिन भारी बारिश के बाबजूद मेले में भीड़ ओर व्यवस्था को देख कर कैबिनट मन्त्री अनिरुद्ध सिंह गदगद हुए।