Blog

  • पंजाबः गली में लगे सीवरेज के ढक्कन चुराकर महिलाए हुई फरार, देखें CCTV

    पंजाबः गली में लगे सीवरेज के ढक्कन चुराकर महिलाए हुई फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं इस चोर गिरोह में एक महिलाओं का ग्रुप भी शामिल है। जो वारदातों को अंजाम दे रहा है। दरअसल, अर्जुन देव नगर से महिला चोर गिरोह के ग्रुप की एक सीसीटीवी सामने आई है, जिसमें वह गलियों में लगे सीवरेज के ढक्कन चुराकर फरार हो रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे महिलाएं अर्जुन देव नगर की गली से सीवरेज के ढक्कन चुराकर ऑटो में डालकर ले जा रही हैं। इस चोरी की घटना को 4 महिलाओं ने अंजाम दिया, जिसमें से 2 ने पहले रैकी की थी और फिर वारदात को अंजाम दिया।

    मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी रिंकू ने बताया कि महिलाओं के साथ आया व्यक्ति गली नंबर 5 के बाहर अपना ऑटो लेकर खड़ा था। ऑटो का नंबर सही से नहीं दिख पाया जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। चोर महिलाओं को पकड़ने के लिए लोग अब रात के समय गली मोहल्लों में नजर रखने लगे है। कुछ दिन पहले गली नंबर 14 से भी सीवरेज के ढक्कन चोरी हुए थे। काफी दिन तक ढक्कन न लग पाने के कारण एक बाइक सवार भी उसमें गिरकर घायल हो गया था। उन्होंने इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी है।

  • जालंधरः शिव नगर में घर को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    जालंधरः शिव नगर में घर को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्षः शहर में चोरी के मामलों का ग्राफ दिन-भर-दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं नागरा के अधीन पढ़ते शिव नगर की गली नंबर 3 में चोरी का एक मामला सामने आया है। जहां देर रात घर में परिवार सो रहा था। इस दौरान चोर घर से साथ लगते फ्लैट के जरिये उनके घर आए और 5 हजार रुपए चुराकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि घर में वह उनकी सास और उनके 3 बच्चे रहते है। देर रात चोर उनकी सास के पेंशन के पड़े हुए 5 हजार रुपए चुराकर फरार हो गए।

    घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने ताना 1 की पुलिस को दे दी गई। परिवार ने पुलिस की ढीली कारगुजारी पर सवाल उठाए है। उनका कहना है कि घटना की सूचना मिलने के 4 घंटे के बाद थाना 1 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। ऐसे में अगर पुलिस चोरों के खिलाफ कोताही बरतेगी तो चोरों को हौंसले खुद ही बुलंद होंगे। हालांकि 4 घंटे बाद पहुंची थाना 1 की पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह अपने घर का गुजारा काफी मुश्किल से करती है। ऐसे में उनकी सास के ही पेंशन के पैसे घर में पड़े हुए थे लेकिन चोर वह भी ले गए। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

  • पीएम मोदी के दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया में पंजाब सहित इन राज्यों के छात्रों को दी बड़ी राहत

    पीएम मोदी के दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया में पंजाब सहित इन राज्यों के छात्रों को दी बड़ी राहत

    नई दिल्लीः पंजाब, हरियाणा समेत छह राज्यों के विद्यार्थियों के दाखिले पर प्रतिबंध लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दो विश्वविद्यालयों ने यू टर्न ले लिया है। अब उन विद्यार्थियों को आशा की किरण नजर आने लगी है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में गुणवत्ता वाले यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की तैयारी कर रखी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद दोनों देशों में सकारात्मक माहौल तैयार होने लगा है। यही वजह है कि जिन सात विश्वविद्यालयों ने प्रतिबंध लगाया था, उनमें एक ने दाखिला शुरू कर दिया है और दूसरी यूनिवर्सिटी ने एक जून से दाखिला देने के लिए अपने अधिकारिक एजेंट्स को सूचना दे दी है। इससे विदेशी स्टडी एजुकेशन इंडस्ट्री में खुशी की लहर दिखने लगी है। 

    ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों पर बैन लगाने के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा बुधवार को ही प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया से दो दिन की यात्रा कर लौटे थे। सिडनी में 20 हजार लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि स्टूडेंट्स दोनों देशों को और करीब ला रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक-दूसरे की एजुकेशन डिग्रियों को मान्यता देने पर बातचीत आगे बढ़ी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दो विवि ने और बैन कर दिया था, जिससे विदेशी एजुकेशन इंडस्ट्री के अलावा ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रहे छात्रों पर संकट गहराने लगा था।

  • कनाडा में काम और PR देने के बहाने करोड़ों की ठगी, 3 पर FIR दर्ज

    कनाडा में काम और PR देने के बहाने करोड़ों की ठगी, 3 पर FIR दर्ज

    पटियाला: पंजाब के पटियाला ट्रैवल एजेंट ने परिवार को विदेश भेजने का झांसा देकर 1.76 करोड़ रुपये की ठगी की है। ठगों ने काम और पीआर के लिए परिवार को कनाडा भेजने के के सपने दिखाए। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तेजबाग कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करण सिक्का, स्वीटी सिक्का निवासी बावा लाल मंदिर मोहल्ला, लक्ष्मी नगर कपूरथला और हरजिंदर सिंह निवासी ढुड्डीयालवाला, कपूरथला ने उन्हें कनाडा भेजने के बहाने अलग-अलग किस्तों में एक करोड़ रुपये और उससे पीआर देने के बहाने उससे 76 लाख 15 हजार 793 रुपये ले लिये थे। बाद में उसने न तो विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः MLA के PA बनकर ठगी मारने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः MLA के PA बनकर ठगी मारने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः विधायक के पीए बनकर लोगों से ठगी मारने वाले 2 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, दसूहा विधानसभा क्षेत्र के विधायक करमवीर सिह घुम्मण के नाम पर उक्त व्यक्ति लोगों को ठगी मारते थे। काबू किए गए आरोपियों की पहचान भविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह मोहाली और नताशा पुत्री दीपक कुमार निवासी गुरु कर्म सिंह (गुरुसहाय) फिरोजपुर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दसूहा बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि विधायक के फर्जी पीए बनकर कुछ अराजक तत्व लोगों से ठगी कर रहे हैं। इस पर ट्रैप लगाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर हेराफेरी, दस्तावेजों से छेड़छाड़ पर आईपीसी की धारा 420, 470 और फर्जी लोक सेवक बनने पर 170 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि जब उनके पास ठगी के मामले पहुंचे तो टेक्निकल टीम की मदद से दोनों के फोन सर्विलांस पर लगा दिए। दोनों की पहले लोकेशन पता की गई। इसके बाद ठगी के पैसे वह जिन बैंक खातों में जमा करवाते थे उन्हें भी सर्विलांस पर लगाया गया कि इनकी ट्रांजेक्शन कहां-कहां पर हो रही है।

    दोनों बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। कभी लुधियाना, कभी मोहाली लोकेशन पर घूम रहे थे। अंत में इनकी लोकेशन दिल्ली की नजर आई। वहां पर यह दोनों एक होटल में रुके हुए थे। पुलिस ने इन्हें होटल में ही दबोच लिया और वहां से गिरफ्तार कर दसूहा ले आए। दोनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है। पकड़ा गया आरोपी भविंदर पेशेवर ठग है। पूछताछ के दौरान उसने माना है कि उसके खिलाफ अमृतसर में भी एक ठगी का मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान पुलिस जानने का प्रयास करेगी कि दोनों ने पंजाब या पंजाब से बाहर कहां-कहां पर ठगी की वारदातें की हैं।

  • आज का राशिफल, 30 मई 2023

    आज का राशिफल, 30 मई 2023

    आज का राशिफल, 30 मई 2023
    वृष: व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
    मिथुन: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।
    कर्क: आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
    सिंह: तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।
    कन्या: वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
    तुला: शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
    वृश्चिक: संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।
    मकर: लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
    कुंभ: मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।
    मीन: पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।
  • दर्दनाक हादसा : बस और कार में भीषण टक्कर में 2 बच्चों समेत 10 की मौत

    दर्दनाक हादसा : बस और कार में भीषण टक्कर में 2 बच्चों समेत 10 की मौत

    बेंगलुरु: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मैसूरु के पास तनरसिंहपुरा में सोमवार को एक कार और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। इनोवा कार में सवार लोगों में एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाशों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना कोल्लेगला-टी नरसीपुरा मुख्य मार्ग पर कुरुबुरु गांव के पास हुई‌। दोनों वाहनों के बीच सीधी टक्कर होने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बताया जा रहा है कि मृतक बेल्लारी जिले के सांगनाकल्लू के रहने वाले थे। वे शाम के समय इनोवा कार में बीआर हिल्स से लौट रहे थे। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

    बताया जा रहा है कि निजी बस कोल्लेगला की ओर जा रही थी। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि कार में सवार रहे तीन घायलों को भी चामराजनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि दो की हालत स्थिर है‌। अधिकारियों ने कहा कि फायर ब्रिगेड और आपातकालीन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को काटने के बाद शवों को बाहर निकाला। शव ‘क्षत विक्षत’ स्थिति में थे। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

    मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने उपायुक्त को दुर्घटना स्थल व अस्पताल जाने का निर्देश भी दिया है। सिद्धरमैया ने ट्विटर पर लिखा, “मैसुरू जिले के टी नरसीपुरा के पास हुई दुर्घटना से व्यथित हूं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाएगा। मैंने संबंधित अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।”

    इससे पहले रविवार को कर्नाटक के कोप्पल जिले में कार और लॉरी के बीच भीषण टक्कर हो गई थी। इस हादसे में दो बच्चों और एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जानकारी देते बताया कि यह हादसा कालकेरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। सभी मृतक विजयपुरा के रहने वाले थे और वे कार से बेंगलुरु जा रहे थे, जबकि लॉरी तमिलनाडु से गुजरात की तरफ रवाना हुई थी।

  • पंजाब : आंधी और तेज बारिश के साथ गिरे ओले, घरों में घुसा बारिश का पानी

    पंजाब : आंधी और तेज बारिश के साथ गिरे ओले, घरों में घुसा बारिश का पानी

    फतेहगढ़ साहिब : पंजाब के कई जिलों में सोमवार की शाम तेज बारिश और ओलावृष्टि से जन जीवन प्रभावित हो गया। फतेहगढ़ साहिब में मंडी गोबिंदगढ़ समेत अन्य इलाकों में सोमवार रात को एक घंटा बरसात हुई। इससे सड़कें लबालब भर गईं और लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया। वाहन चालकों को भी समस्या का सामना करना पड़ा। सड़कें तलाब बन चुकी थी। गाड़ी चालक रेंगने पर मजबूर थे।  मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना के हलवारा और पठानकोट में बादल छाए थे और तेज हवाएं चल रही थीं।

    पटियाला से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में सोमवार को पारे में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई लेकिन अभी भी यह सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे बना है। पंजाब में सबसे अधिक 36.7 डिग्री तापमान पटियाला का रहा। उधर, मौसम विभाग ने एक जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक अगले चार दिन यानी दो जून तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद इसमें 2 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

    विभाग ने दो जून को भी पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। किसान नेता राजिंदर सिंह बैनीपाल ने कहा कि बेमौसम बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं तैयार फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। बैनीपाल ने कहा कि खेतों में तैयार मक्की की फसल और सब्जी को ओलों से नुकसान पहुंचा है। सरकार को प्रभावित किसानों को मुआवजा देना चाहिए। 

  • सीएम के खिलाफ फर्जी न्यूज़ चलाने वाले संचालक पर मामला दर्ज

    सीएम के खिलाफ फर्जी न्यूज़ चलाने वाले संचालक पर मामला दर्ज

    रायपुर:  राजधानी में न्यूज़ वेबपोर्टल के संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। मामलें में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि RIH NEWS 777 के संचालक के द्वारा अपने न्यूज़ चैनल यू ट्यूब सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथ्य विहीन आपत्ति जनक झूठी न्यूज़ को लोकशांति को भंग करने की खबर प्रसारित की है। मामलें में पुलिस ने RIH NEWS 777 के संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

    RIH NEWS 777 के संचालक के ने मुख्यमंत्री के घर में पूरा मकान 2000 – 2000 के नोटों से भरा बैग मिला ऐसी फर्जी खबर को प्रसारित किया था। जिसे देखते ही NSUI के शहर अध्यक्ष शांतनु झा ने सिविल थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई और मामलें में तत्काल अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने मामलें में आईपीसी की धारा 504, 505 1 B के तहत अपराध दर्ज किया है।

    RIH NEWS 777 के संचालक के द्वारा अपने न्यूस चेनल यू ट्यूब सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर मुख्य मंत्री छ.ग. शासन के खिलाफ तथ्य विहीन आपत्ति जनक झूठी न्यूस को लोकशांति भंग करने के आशय से प्रसारित किया है। RIH NEWS 777 के संचालक के विरूद्ध धारा 504, 505(1)(ख) भादवि का अपराध करना पाया गया। NSUI भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन शांतनु झा ने क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। RIH NEWS 777 के संचालक द्वारा अपने न्यूज़ चैनल यूट्यूब सोशल मीडिया प्लेटफर्म पर मुख्यमंत्री छ.ग. शासन का फोटो प्रसारित कर अपमानित करते हुए उनके विषय में तथ्य विहीन आपत्तिजनक झूठी न्यूज़ प्रसारित किया गया है।

    जिससे जनमानस में व्यापक आक्रोश की भावना व्याप्त है। लोग शांति भंग होने की प्रबल संभावना है न्यूज़ चैनल संचालक के द्वारा अपने न्यूज़ चैनल के माध्यम से यूट्यूब पर बताया जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री का पूरा मकान 2000 – 2000 के नोटों से भरा मिला जी हां साथियों आपको बता दें इतनी बड़ी मात्रा में नोट देख अधिकारियों की आंखें फटी रह गई 24 घंटों से लगातार नोटों की गिनती जारी इत्यादि हेड लाइन जारी कर समाचार प्रकाशित किया गया है जो लोग परिशांति पर विपरीत प्रभाव डालने वाला है।

  • वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 की मौत, देखें वीडियो

    वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 10 की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब के जिला अमृतसर से वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार हो गई। बस में करीब 75 यात्री सवार थे, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 60 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर से श्रद्धालुओं से भरी बस माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रही थी। इसी बीच जब बस जम्मू कश्मीर के झज्जर कोटली के पास पहुंची तो बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ड्राईवर द्वारा बस का संतुलन खोने से बस खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे

    तक उड़ गए। वहीं मौके पर बी.एस.एफ. जवानों और पुलिस अधिकारियों द्वारा राहत कार्य चलाया गया है, जो बस में से यात्रियों को बाहर निकाल रहे है। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।