Blog

  • Punjab News: वीजा होने के बावजूद 127 श्रद्धालुओं को सीमा पर रोका, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: वीजा होने के बावजूद 127 श्रद्धालुओं को सीमा पर रोका, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    अमृतसरः पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों को उस समय भारी निराशा का सामना करना पड़ा, जब उन्हें अटारी सीमा पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। लगभग 127 तीर्थयात्री, जिनके वीजा अटके हुए थे, उन्हें सीमा पर ही रोक दिया गया। श्रद्धालुओं द्वारा कहा जा रहा है कि उनका वीजा लग गया है, लेकिन फिर भी उन्हें जाने से रोका जा रहा है। दूसरी ओर बीएसएफ अधिकारियों का कहना है कि वीजा की लास्ट अप्रूवल के चलते इन्हें रोका गया है।

    जानकारी देते BSF अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अभी तक कुछ वीजा से संबंधित अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उच्च अधिकारियों से मंजूरी नहीं मिल जाती, तब तक किसी को भी पाकिस्तान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

    इस अचानक लिए गए फैसले से तीर्थयात्रियों को काफी असुविधा हुई। कई लोग अपने परिवारों और बच्चों के साथ आए थे और वे घंटों तक सीमा पर इंतजार करते रहे। श्रद्धालु बूटा सिंह, जसविंदर सिंह (मोगा) व अन्य का कहना है कि यदि मंजूरी नहीं थी, तो इसकी जानकारी पहले ही दे देनी चाहिए थी, ताकि वे इस तरह की परेशानी से बच सकते। कुछ श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्होंने पूरी तैयारी के साथ यात्रा की व्यवस्था की थी, वाहन बुक किए, खर्च किया और समय लगाया, लेकिन उन्हें अब सीमा पर ही रोक दिया गया है।

    फिलहाल, अधिकारी स्थिति स्पष्ट होने तक किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी और उन्हें अपने धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का अवसर मिलेगा।

  • Crime Meeting में जा रहे Inspector को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, मौत

    Crime Meeting में जा रहे Inspector को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर, मौत

    अरवलः जिले में भीषण सड़क हादसे में एक इस्पेक्टर की मौत का मामला सामने आया है। वह क्राइम मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे कि रास्ते में उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन-फानन में तुरंत उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया जहां, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    जानकारी मुताबिक, घटना रामपुर थाना क्षेत्र के सुखी बिगहा गांव के समीप की है। मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर मोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर मोनू कुमार क्राइम मीटिंग में शामिल होने अपनी बाइक से अरवल जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल एएसआई को सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: बाइक सवार बाप-बेटे को टक्कर मारने के बाद फरार कार चालक की CCTV आई सामने

    Jalandhar News: बाइक सवार बाप-बेटे को टक्कर मारने के बाद फरार कार चालक की CCTV आई सामने

    जालंधर, ENS: चौगिट्टी चौक के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा सकता है कि काले रंगी की कार चालक सड़क बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे फुटपाथ से होकर निकल रहा है।

    घटना के दौरान कार चालक रूकने की बजाये मौके से फरार हो गया। घायल पिता की पहचान सूर्या एन्क्लेव ग्रीन सिटी निवासी 47 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। इस घटना में बच्चा बेहोश भी हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार पिता अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जब वे बिजली घर के बाहर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ग्रे रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

    टक्कर के तुरंत बाद कार चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की। उन्होंने बच्चे को पानी के छींटे देकर होश में लाया, जबकि घायल पिता को एंबुलेंस की सहायता से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 और एसएसएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और यातायात को सुचारू कराया। थाना रामामंडी के सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी कार चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई कर रहे हैं।

     

  • बस की चपेट में आने से टोल कर्मी की मौत, आज ही जॉइन की थी नौकरी, देखें वीडियो

    बस की चपेट में आने से टोल कर्मी की मौत, आज ही जॉइन की थी नौकरी, देखें वीडियो

    रोहतकः रोहतक से निकलकर रोहद टोल पर हांसी डिपो की बस ने सुबह एक टोल कर्मचारी को कुचल दिया। हादसे में घायल हुए कर्मचारी को पीजीआई लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान करीब 22 वर्षीय कपिल पुत्र आनंद के रूप में हुई, जो रोहद टोल पर नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि कपिल ने आज ही नौकरी जॉइन की थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    नौकरी के पहले ही दिन उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना आज (शुक्रवार) सुबह करीब 6:10 बजे हुई। हांसी डिपो की एक रोडवेज बस कथित तौर पर बिना टोल शुल्क दिए निकलने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान कर्मचारी कपिल ने बस को रोकने की कोशिश की, तभी बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कपिल को तुरंत इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि बस को विश्वजीत पुत्र बलवान निवासी गढ़ी हांसी चला रहा था। रोडवेज बस जब रोहद टोल प्लाजा पर पहुंची तो बस ड्राइवर ने बिना टोल दिए बस को तेजी से भगा लिया। बस को रूकवाने के लिए जब कपिल कोशिश करने लगा और बस के आगे खड़ा हो गया तो बस ड्राइवर ने कपिल को सीधी टक्कर मारते हुए कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि रोहद टोल प्लाजा का टेंडर हाल ही में एक नई कंपनी ने लिया है, जो राजस्थान की है। यह कंपनी नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही थी, जिनमें कपिल भी शामिल था।
  • 16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां, 16वीं मंजिल से गिरकर 18 साल की लड़की की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले को लेकर पुलिस और परिवार के बीच अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

    मामले में मृतका के परिवार का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में परिजन रोते हुए आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने जबरदस्ती घर से शव उठाया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। परिवार का यह भी कहना है कि उनसे जबरन कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। उनका आरोप है कि लड़की के साथ गलत हुआ है और पुलिस सबूत मिटाने की कोशिश कर रही थी। परिवार ने दावा किया कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे, जिससे उन्हें शक है कि यह मामला सिर्फ आत्महत्या का नहीं है।

    वहीं, पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है और कह रही है कि जांच में अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो किसी और एंगल की पुष्टि करे। पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंचीं। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस और झड़प भी हुई। पुलिस ने परिवार के सभी आरोपों को गलत बताया है।

    पुलिस का कहना है कि 7 अप्रैल को घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक जांच की गई। पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को परिवार की सहमति से ही पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। शव छीनने जैसी कोई घटना नहीं हुई और मामले की जांच जारी है। अगर कोई आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Deputy Commissioner का चार्ज संभालने पर Varjit Walia का आया बयान देखें वीडियो

    Jalandhar News: Deputy Commissioner का चार्ज संभालने पर Varjit Walia का आया बयान देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले में नए डिप्टी कमिशनर Varjit Walia ने आज चार्ज संभाल लिया है। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वहीं चार्ज संभालने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह 2018 बैच के आईएएस है।  DC ने जालंधर वासियों को विश्वास दिलाया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सरकार की पॉलिसी को जमीनी स्तर पर लागू करेंगे। साथ ही लोगों की समस्याओं को हल करते हुए कमियों को जल्द दूर किया जाएगा।

    डीसी ने कहा कि वह इससे पहले रूप नगर में सेवाएं दे चुके है। उस दौरान उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वें दिवस के दौरान सेवाएं निभाने का अवसर प्राप्त हुआ था। इस बड़ी जिम्मेदारी को उन्होंने टीम के साथ मिलकर श्रद्धा के साथ निभाया। जिसके बाद पटियाला में डिप्टी कमिश्नर रहे, वहीं आज से जालंधर में डिप्टी कमिशनर की सेवाएं निभाने जा रहे है।

    उन्होंने कहा कि आईएएस की ट्रेनिंग के दौरान वह जालंधर में एक साल रह चुके है। दरअसल, कोविड के दौरान उनकी जालंधर में एक साल की ट्रेनिंग थी। डिप्टी कमिशनर ने कहा कि जालंधर के साथ उनका पुराना नाता है। ऐसे में उस दौरान की गई मेहनत को अब आगे ले जाने का समय है।

    डिप्टी कमिशनर ने कहा कि सबसे पहले पंजाब सरकार की पब्लिक की फायदों की सेवाएं को जल्द से जल्द लागू करना मुख्य उद्देश्य रहेंगा। इसी के साथ विकास कार्यों को आगे ले जाना मुख्य लक्ष्य रहेंगा। चार्ज संभालने के दौरान वह जिले के कामों को समझेंगे और  पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगे। जालंधर में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और  किसान सक्रिय है, ऐसे में वह कारोबारियों और किसानों के साथ तालमेल बनाकर शहर के विकास कार्यों को जल्द पूरा करेंगे।

  • सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 20 से 25 दुकानों को पहुंचा नुक्सान, मची अफरा-तफरी

    सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 20 से 25 दुकानों को पहुंचा नुक्सान, मची अफरा-तफरी

    लखनऊः राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बाराबिरवा सब्जी मंडी के पास एलडीए परिसर स्थित एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास की करीब 20 से 25 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। आग लगते ही मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदार अपनी जान बचाने के साथ-साथ दुकानों में रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। स्थिति इतनी भयावह थी कि अगर समय रहते सिलिंडर नहीं हटाए जाते, तो बड़ा विस्फोट हो सकता था।

    घटना की सूचना मिलते ही आलमबाग, सरोजनी नगर और पीजीआई समेत कई फायर स्टेशनों से दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। देर रात तक आग बुझाने का अभियान जारी रहा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।

    सीएफओ अंकुश मित्तल के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग एक फल की दुकान से शुरू हुई थी। यह भी आशंका जताई जा रही है कि गैस सिलिंडर ब्लास्ट के कारण आग तेजी से फैली और पूरी सब्जी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल फायर विभाग और प्रशासन आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। साथ ही प्रभावित दुकानों को हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

     

  • Punjab News: Kamal Kaur Murder Case में गिरफ्तार Amritpal Mehron को लेकर Baltej Pannu का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Kamal Kaur Murder Case में गिरफ्तार Amritpal Mehron को लेकर Baltej Pannu का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बठिंडा में हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड मामले में वांटेड अमृतपाल मेहरो को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहरो को दुबई की अथॉरिटी ने डिपोर्ट किया तो भारतीय जांच एजेंसी के अधिकारी उसे दुबई लेने चले गए थे। यह सूचना मिलते ही बठिंडा से डीएसपी सिटी 2 और एक पुलिस टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी। शुक्रवार सुबह जांच एजेंसी ने मेहरो को पंजाब पुलिस की टीम के हवाले कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर आप पार्टी के पंजाब जनरल सैकेटरी बलतेज पन्नू का बयान आया है। बलतेज पन्नू ने कहा कि पिछले साल जून महीने में इन्फ्लुएंसर कमल कौर का कत्ल कर दिया गया था।

    इस मामले में दुबई से मेहरो को वापिस पंजाब लाया गया। यह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्रवाई करते हुए मेहरो को दुबई से गिरफ्तार करके पंजाब लाया जा सका। पन्नू ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाला कोई भी व्यक्ति अगर सोच रहा है कि वह घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे देश में जाकर छिपकर बच जाएगा तो वह गलतफहमी में है। दरअसल, बिल पॉवर के तहत मान सरकार की जीरो टालरेंस की पॉलिसी में कहा गया है कि कोई भी क्रिमिनल दुनियां के किसी भी कोने में छिपकर बैठ जाए, उसे वहां से वापिस लाकर कानून के तहत सख्त सजा दी जाएगी।

  • 8वीं के छात्र की सूझबूझ से Cyber ठगों का शिकार होने से बचे माता-पिता, इस तरह खुला राज

    8वीं के छात्र की सूझबूझ से Cyber ठगों का शिकार होने से बचे माता-पिता, इस तरह खुला राज

    बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में 13 साल के लड़के द्वारा माता-पिता को साइबर फ्रॉड का शिकार होने से बचाने का मामला सामने आया है। लड़के की सूझबूझ से माता-पिता की मेहनत की कमाई साइबर ठगों के पास जाने से बच गई। वहीं परिजनों ने अपने बेटे की खूब सराहना की और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी।

    दरअसल, कुछ साइबर अपराधियों ने NIA अधिकारी बनकर बेकरी मालिक और उसकी पत्नी को डिजिटल अरेस्‍ट करने का प्रयास किया। आरोपियों ने बताया कि उनका फोन नंबर आतंकवादियों और 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। साइबर ठग करीब 9 घंटे तक आतंकवादी संगठन से संपर्क होने के नाम पर धमकाते रहे।

    जानकारी देते 55 साल के बेकरी मालिक संजय सक्सेना ने बताया कि साइबर अपराधियों ने फोन पर गिरफ्तारी वारंट भेजा जिससे वह और उसकी पत्नी इतने डर गए कि उन्होंने अपनी सारी बैंक डिटेल्स दे दीं और अपनी कीमती चीजों और प्रॉपर्टी के बारे में भी बता दिया। वह डर के मारे सुन्न हो गए थे।

    8वीं क्लास के छात्र तन्मय ने बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके माता-पिता से वीडियो कॉल पर बने रहने को कहा था। उसने कहा कि उसे पक्का यकीन था कि यह डिजिटल अरेस्‍ट का मामला है, क्योंकि उसने कुछ दिन पहले ही इस बारे में खबर पढ़ी थी। शक तब और बढ़ गया जब आरोपियों ने उनकी प्रॉपर्टी, गहनों और घर के बारे में जानकारी मांगी। तन्मय ने बताया कि जब उसके माता-पिता हिचकिचाए तो उसने अपने पिता से कहा कि कम से कम थोड़ी देर के लिए वह फोन को फ्लाइट मोड में डाल दें। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

    बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने बताया कि तन्‍मय अखबारों में साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस के अभियान से जुड़ी खबरों को बहुत ध्यान से पढ़ता है। वहीं, एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और बेकरी मालिक के सभी बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं ताकि पैसा सुरक्षित रहें। वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

  • Punjab News: Civil Hospital की नव निर्माण ईमारत से सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital की नव निर्माण ईमारत से सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे है। हालात यह हो गए है कि चोर अब सरकारी संस्थानों को भी नहीं बख्श रहे हैं। चोरों ने रात को सिविल अस्पताल पठानकोट के परिसर में चल रहे नई बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन के काम से लोहे का सामान और लोहे के सरिए चुरा लिए। इस बारे में जानकारी देते हुए साइट इंजीनियर जगजीत सिंह ने बताया कि सिविल अस्पताल पठानकोट में चल रहे नई बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन का काम उनके द्वारा किया जा रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    चोरों ने लगातार दूसरी बार उनके लोहे के सामान और लोहे के सरिए पर हाथ साफ़ किया है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सिविल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल प्रशासन ने पुलिस से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि वे बिना किसी डर या परेशानी के अपना काम पूरा कर सकें।