Blog

  • जालंधरः किला मोहल्ला में चली गोलियां, गुंडागर्दी का नंगा नाच

    जालंधरः किला मोहल्ला में चली गोलियां, गुंडागर्दी का नंगा नाच

    जालंधर/हर्ष कुमार : महानगर में दीवाली की रात किला मोहल्ला में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां हिंदू नेता सुभाष महाजन और दिनेश महाजन पर 5 से 6 शरारती अनसरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया और हवाई फायर किया।

    इस मामले को लेकर सुभाष ने बताया कि दीवाली की रात वह अपने परिवार के साथ त्यौहार मना रहे थे कि इसी दौरान उनके घर के पास झगडे़ की आवाजे सुनाई दी। सुभाष ने बताया कि जैसे ही वह झगड़ा छुड़ाने गया तो उस दौरान शिवम चौहान उर्फ तोता और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका बेटा घायल हो गए।

    इसी दौरान शिवम (तोता) ने हवाई फायर किया। सुभाष शर्मा ने बताया कि 5 से 6 अज्ञात युवकों ने तेजधार तलवारों और अन्य हथियारों के साथ उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े और गली में खड़े कुछ बाइकों को भी तोड़ा है। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ नौजवान हवाई फायर करते भी नजर आ रहे हैं। 

    वहीं दूसरी ओर थाना 3 पुलिस ने इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि घायल सुभाष महाजन के बयानों पर बदमाश तोता और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं एसीपी दमनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शिवम चौधरी उर्फ तोता और अरुण नाम के आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ अज्ञात लोगों को भी नामजद किया है।

    आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर रवाना कर दी गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही अलग-अलग हिंदू जत्थेबंदिया मौके पर पहुंच गई। शिव सेना समर्थकों ने मांग की है कि हमलावारों हिंदू नेता पर हमला किया है जो कि निंदनीय है। उन्होंने मांग की है कि अगर 24 घंटों में हमलावारों को काबू नहीं किया गया तो वह सविधान चौक का घेराव करेंगे।

  • पंजाबः इंटरस्टेट नाके पर 15 करोड़ की हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार

    पंजाबः इंटरस्टेट नाके पर 15 करोड़ की हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः बठिंडा के साथ लगते हरियाणा बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के इंटरस्टेट नाके पर पुलिस ने सोमवार रात को तीन लोगों को तीन किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साहिल मट्टू निवासी जम्मू, अश्वनी निवासी होशियारपुर, अजयवीर सिंह निवासी तरनतारन के तौर पर हुई है। तीनो आरोपी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 15 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है।  पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि थाना संगत पुलिस की ओर से सोमवार को दीपावली के मौके पर जिले के साथ लगते हरियाणा बॉर्डर पर इंटरस्टेट नाकाबंदी की गई थी। देर रात को हरियाणा की तरफ से स्कॉर्पियो गाड़ी पंजाब में दाखिल हुई तो उसे नाके पर रोका गया।

    जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से तीन किलो हेरोइन बरामद हुई। मौके पर पहुंचे डीएसपी आर नरेंद्र की अगुवाई में पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में तीनो आरोपियों साहिल मट्टू, अश्वनी और अजयवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना संगत में नशा तस्करी का केस दर्ज करके अगली कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी। 

    सूत्रों ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपी किसी समय जेल में बन्द थे तब वो किसी हेरोइन तस्कर के संपर्क में आए थे। सूत्रों ने बताया कि आरोपी एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे, जिसके विदेशी नंबर की पुलिस जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी अपने विदेशी तस्कर के कहने पर राजस्थान के किसी जिले से तीन किलो हेरोइन लेकर आए थे, विदेशी तस्कर ने उन्हें डिलीवरी की लोकेशन पंजाब में दाखिल होने के बाद देनी थी। लेकिन आरोपी पंजाब में दाखिल होते ही पुलिस ने पकड़ लिए। पुलिस गाड़ी के नंबर की भी जांच कर रही है कि आरोपियों द्वारा जिस स्कॉर्पियो गाड़ी का उपयोग किया गया, उस गाड़ी पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर असली जा फर्जी है। सूत्र बताते है उक्त मामले को लेकर पुलिस पूछताछ में आरोपी बड़े खुलासे कर सकते है।

  • दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस पर भी अटैक

    दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस पर भी अटैक

    अमहदाबाद: गुजरात के वडोदरा में दिवाली की रात अचानक दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे देखते ही देखते पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. दिवाली की रात वडोदरा शहर में सड़कों पर उपद्रवियों का जमकर तांडव देखने को मिला. दरअसल, वडोदरा के पानी गेट इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच भिड़ंत हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों बीच बवाल इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी होने लगी. हिंसक झड़प के दौरान कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं जमकर तोड़फोड़ की गई. इतना ही नहीं, पेट्रोलिंग पर पहुंची पुलिस पर भी पेट्रोल बम से हमला किया गया.

    शहर के मुस्लिम मेडिकल संटेर के पास पटाखे उड़ाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में न केवल पत्थरबाजी हुई, बल्कि गाड़ियों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई और आगजन की गई. हिंसा की सूचना मिलते ही वडोदरा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की गई. पुलिस ने स्थिति पर कंट्रोल कर पूरे इलाके में पेट्रोलिंग की. जब पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी तब पुलिस के अधिकारी पर पेट्रोल बम से हमला भी किया गया. पुलिस ने बताया कि इसके बाद इलाके के सभी घरों में कॉम्बिंग की जा रही है. फिलहाल, पुलिस की भारी मौजूदगी के बाद मामले को शांत करा दिया गया है. पुलिस ने दंगा के मामले में मुकदमा दर्ज किया है और दंगा करने वालों की भी शिनाख्त की जा रही है. वोडदरा पुलिस के डीसीपी यशपाल जोगनिया ने कहा कि फिलहाल इलाके में शांति है. मुस्लिम मेडिकल के पास में पथराव क्यों हुए, इसकी जांच के लिए हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

  • आज का राशिफल, 25 अक्तूबर 2022

    आज का राशिफल, 25 अक्तूबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका कोई काम पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो आवह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में किसी पर भी अति विश्वास करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। 

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको  संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन विद्यार्थी  अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेगे, उसके लिए वह अपने गुरुजनों से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपका कोई कानूनी संबंधित विवाद  आपके लिए समस्या लेकर तो आएगा, लेकिन आप उसे समय रहते पूरा कर पाएंगे और परिवार आप अपने माता पिता से अपने मन की समस्या को जाहिर कर सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।  आपकी कार्यक्षेत्र में अच्छे कामों से वाहवाई होगी। आप अधिकारियों को कोई सुझाव देंगे, तो उसका भी स्वागत होगा, लेकिन यदि आप बिजनेस में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। आपको आज खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है, जो आपके प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपको कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको समस्या दे सकता है। परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको किसी से भला बुरा बोलने से बचना होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं, उन्हें आज कोई अच्छी डील मिलने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन आपकी किसी नए वाहन की खरीदारी की इच्छा पूरी होगी। परिवार में आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे।  परिवार के किसी सदस्य के विदेश में नौकरी लगने से आप प्रसन्न रहेंगे और उन्हें घर से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोग आज किसी अच्छी नौकरी को पाकर प्रसन्न रहेंगे।

    सिंह राशिफल। आज आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपकी कोई गलती लोगों के सामने आ सकती है, जिसके लिए आपको उनसे माफी मिलेगी।  राजनीति में कार्यरत लोग नाम तो कमाएंगे , लेकिन  कोई अच्छा पद न मिलने के कारण समस्या बनी रहेगी। आपको किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर करें, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको आज किसी रुके हुए काम को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में वह आपके लिए समस्या बन सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी कोई छोटी सी गलती आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपने नौकर चक्रों का भी पूरा सुख मिलेगा, लेकिन मन से आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। 

    तुला राशिफल। आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे और उन्हें किसी नए काम को करने में मजा आएगा। आपको किसी काम में अनदेखी करने से बचना होगा। जिम्मेदारी से कार्य करके आप बहुत कुछ पा सकते हैं। आपकी अच्छी सोच कार्यक्षेत्र में आपके काम आएगी। जीवन साथी आपकी किसी बात से नाराज रहेंगी, इसलिए उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। पिताजी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। यदि आपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाई है, तो उसमें परिवार के सदस्यों से परमिशन लेकर जाएं। 

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य को करने के लिए रहेगा। आप मेहनत से किसी अनजान व्यक्ति का भरोसा जीत सकते है। आपका कोई गलत निर्णय आपको समस्या दे सकता है। अपने धन का निवेश किसी अनुभवी व्यक्ति से पूछ कर करे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। विद्यार्थी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। आपको  किसी आवश्यक काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन के लेनदेन के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि कोई आपसे धन उधार मांगे, तो आप उसे धन बहुत ही सोच विचार कर दे। करियर को लेकर आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं और आप किसी नए काम को करने के लिए उत्साहित रहेंगे और उसे पूरा करके ही चैन से बैठेंगे। आपको अपनी साख चारो और फैलाने का पूरा मौका मिलेगा। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको जिम्मेदार व्यक्तियों की तरह अपने सभी कार्य को पूरा करना होगा और कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाकर उनकी कुछ गलतियों को माफ करें। आपके सभी काम समय से पूरे हो पाएंगे। आपको आज किसी गंभीर विषय पर बातचीत करने को मिल सकती है और आपकी किसी परिजन से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई के साथ साथ किसी और कला में भी ध्यान जा सकता है। आपको पद व प्रतिष्ठा मिलने से अहंकार नहीं करना है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर भी समस्या हो सकती है। धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और विभिन्न क्षेत्रों में भी आप सफलता की नई रखेंगे। आपको आज भाग्य  के भरोसे किसी काम को नहीं करना है। आप अच्छे कामों से अपना नाम बनाएंगे और आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें लापरवाही करने से बचें।
    यह भी पढ़ें-

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको आज धन लाभ होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। घर में किसी मागंलिक कार्यक्रम की तैयारियों को करने में लगे रहेंगे। आज आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से सावधान रहना होगा और आपको किसी भी निर्णय को सावधानीपूर्वक लेना होगा। जल्दबाजी में आप कोई कार्य ना करें। किसी सरकारी काम को करने में नियमों का पूरा ध्यान रखें। व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी पर भरोसा  बहुत ही सोच विचार कर करें।

  • राशिफल (सोमवार 24 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (सोमवार 24 अक्तूबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    वृष: व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन: घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।

    कर्क: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

    सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

    कन्या: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।

    तुला: दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    वृश्चिक: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।

    धनु: उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

    मकर: नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभ: फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।

    मीन: यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।

  • कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने किया चुनावी शंखनाद

    कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने किया चुनावी शंखनाद

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने चुनाव प्रचार में तेजी लाते हुए अपने दो कार्यालयों का उद्घाटन किया वहीं इस मौके पर जनसभाओं का भी आयोजन किया गया। पहला कार्यालय ब्लॉक मुख्यालय बंगाणा में खोला गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने किया। दूसरा कार्यालय निचली पंचायतों के डेरा बाबा रूद्र नंद के नजदीक नारी पंचायत खोला गया। इस मौके पर तकरीबन सभी टिकटार्थी दोनों जन सभाओं में उपस्थित रहे इससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस ने एकजुटता के साथ टक्कर देने का मन बना लिया है। जनसभाओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा ने कहा कि टिकट आवंटन से पहले कांग्रेस प्रत्याशियों को एक मंच पर लाकर हमने यह रणनीति बनाई थी कि कांग्रेस के जिस प्रत्याशी को भी टिकट मिलेगा उसी के साथ सभी लोगों को कार्य करना होगा। अब जबकि देवेंद्र भुट्टो को टिकट आवंटन हुआ है तो कुटलहर से जितने भी कांग्रेस के टिकटार्थी थे वह सभी देवेंद्र भुट्टो के साथ मिलकर काम करेंगे और कुटलैहड़ से कांग्रेस पर प्रत्याशी को भारी मतों से जिता कर विधानसभा में भेजेंगे।

    रणजीत राणा ने कहा कि इस बार जिला में कांग्रेस 5-0 से बढ़त लेकर हिमाचल विधानसभा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगी। रणजीत राणा ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि इस बार कुटलहर से अपने प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीता कर 32 वर्षों का सूखा हरियाली में बदलें।
    दविंदर भुट्टो ने अपने संबोधन में कहा कि मैं सभी कांग्रेस जनों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे प्रत्याशी बनने के बाद इतना मान सम्मान और स्नेह दिया जिसके लिए मैं सदैव सबका आभारी रहूंगा उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सभी को साथ लेकर हम यह जीत सुनिश्चित करेंगे और कुटलैहड़ क्षेत्र में तथा विकास के कार्य करेंगे। वहीं कांग्रेस कमेटी सचिव देसराज मोदगिल ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को जी जान लगाकर कुटलैहड़ की सीट कांग्रेस की झोली में डाल कर कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है और देवेंद्र भुट्टो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी हित में कार्य किया जाएगा। 
    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा, सचिव देशराज मोदगिल, सचिव सुमित शर्मा, विवेक मींका, शोभित गौतम, प्रवीण पादा , सुरेंद्र ठाकुर, लेखराज भारती, दौलत राम, रमेश बंगा, पंडित ज्ञान चंद शर्मा , डॉ राजेंद्र सिंह, ममता शर्मा, अच्छर बीबी, गोपाल सैनी ,बीडीसी उपाध्यक्ष रमेश सैनी, प्रवीण दुआ, सतपाल शर्मा, बीडीसी जगत राम ब भारी जनसमूह उपस्थित रहा।
  • होशियारपुरः ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

    होशियारपुरः ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

    होशियारपुरः गढ़शंकर के तहत आते शाहपुर से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बाइक पर दवाई लेकर जा रहे परिवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति औऱ 2 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गढ़शंकर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शाहपुर में ही एक खाद बनाने वाली एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला घायल रामू अपनी बीमार पत्नी राजकुमारी को लेकर शाहपुर अड्डे के पास ही एक अस्पताल में चेकअप करवाने के लिए लेकर गया था। साथ में उनका दो साल का बच्चा भी था। पत्नी का ब्लड प्रेशर बढ़ा होने के कारण रामू उसे अस्पताल लेकर आया था।

    अस्पताल से दवाई लेकर रामू पत्नी और बच्चे के साथ शाहपुर-नंगल रोड पर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रामू की पत्नी सड़क पर गिर गई। सिर फटने और खून का बहाव ज्यादा हो जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल रामू और उसके बेटे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। ट्रक का चालक बाइक को टक्कर मारने से बाद मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक ने मोटरसाइकिल को फेट मारी थी। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • पंजाबः भारतीय तस्करों के खिलाफ BSF ने बनाया ये बड़ा प्लान

    पंजाबः भारतीय तस्करों के खिलाफ BSF ने बनाया ये बड़ा प्लान

    वहीं पाक ड्रोन मार गिराने पर बीएसएफ जवानों को मिलेगा पुरस्कार

    चंडीगढ़ः पंजाब में इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 150 से अधिक ड्रोन गतिविधियों को दर्ज किया गया है। इससे निपटाने का प्लान भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बना लिया है। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन मार गिराने पर बीएसएफ जवानों को पुरस्कार मिलेगा। वहीं अगर कोई भारतीय तस्कर सीमा पर नशे और हथियारों की खेप उठाने जाता हो उसे गोली मारने का भी फैसला लिया गया है। 

    सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि ड्रग्स, हथियार और गोला-बारूद गिराने में ड्रोन का सीमा पार से इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। नशीले पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी में ड्रोन के इस्तेमाल का मामला पहली बार 2019 में सामने आया था। अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इस साल 10 ड्रोन (पिछले सप्ताह तीन) को मार गिराया है।

    इसके अलावा कई बार ड्रोन की घुसपैठ को विफल किया। बता दें कि बीएसएफ 553 किलोमीटर की सीमा की रक्षा में तैनात है। बीएसएफ के पंजाब फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 150 से अधिक ड्रोन गतिविधियों को देखा गया है। पिछले सप्ताह एक ड्रोन को 14 अक्तूबर को अमृतसर में शाहपुर सीमा चौकी के पास मार गिराया गया था। यह एक क्वाडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस) था और इस ड्रोन के साथ एक होल्डिंग और रिलीजिंग मैकेनिज्म भी मिला था। दो को 16 और 17 अक्तूबर को अमृतसर सेक्टर में मार गिराया गया था। 

  • पंजाब: वित्त मंत्री की कोठी के बाहर अध्यापकों ने सरकार का पुतला फूंका, दी ये चेतावनी

    पंजाब: वित्त मंत्री की कोठी के बाहर अध्यापकों ने सरकार का पुतला फूंका, दी ये चेतावनी

    संगरूरः जिले में पंजाब सरकार के खिलाफ अध्यापकों में आज रविवार को पूतला फूंककर रोष जताया। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब, ईटीटी अध्यापक एसोसिएशन पंजाब, ओडीएल अध्यापक यूनियन पंजाब के आह्वान पर अध्यापकों ने काले चोले पहनकर एक दिन पहले काली दीपावली मनाई। इस दाैरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के संगरूर आवास के समक्ष प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की अर्थी जलाई। इससे पहले समूह अध्यापक संगरूर धूरी रोड पर मौजूद फ्लाईओवर के नीचे पार्क में इकट्ठा हुए व मांगों पर विचार चर्चा की।

    सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वित्तमंत्री हरपाल चीमा की कोठी के समक्ष पहुंचे जहां पुलिस ने बैरिकेड लगाकर अध्यापकों को कोठी तक पहुंचने से पहले 100 मीटर की दूरी पर ही रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर अध्यापकों ने मेन रोड पर धरना लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस उपरांत पंजाब सरकार का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। धरने में संगरूर, मालेरकोटला, मानसा समेत अन्य जिलों के अध्यापकों ने शिरकत की।

    डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गिर, परमिंदर मानसा, विक्रमजीत सिंह मालेरकोटला ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से ओडीएल अध्यापक नाममात्र 10 हजार 300 रुपये वेतन पर काम करने के लिए मजबूर हैं। यह अध्यापक 3442 व 7654 भर्ती से संबंधित हैं। इनके साथ भर्ती अध्यापकों को रेगुलर किया जा चुका है। सभी प्रकार की योग्यता पूरी करने के बावजूद सिर्फ इन 120 अध्यापकों को रेगुलर नहीं किया जा रहा। इसके अलावा 180 ईटीटी अध्यापकों पर जबरदस्ती केंद्रीय पे स्केल थोपा गया है, जबकि इनके साथ भर्ती हुए अध्यापकों को रेगुलर करके पंजाब का वेतन स्केल दिया जा रहा है।

    सुखविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, निर्भय सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग में लगभग 10 वर्षों से काम कर रहे ओडीएल अध्यापकों के रेगुलर ऑर्डर तुरंत जारी किए जाएं व 180 ईटीटी अध्यापकों पर जबरदस्ती थोपा गया केंद्रीय पे स्केल को वापस लेकर पंजाब का पे स्केल लागू किया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार से उक्त मांगें तुरंत पूरी करने की मांग की। उन्होंने शिक्षा मंत्री द्वारा अध्यापकों के उक्त मामलों को हल करने की बजाय अध्यापक संगठनों को धरने न लगाने की दी गई धमकी की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर पंजाब के शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री समेत नौ कैबिनेट मंत्रियों के आवास के समक्ष पंजाब सरकार का अर्थी फूंक प्रदर्शन करके काली दीपावली मनाई जा रही है। अगर सरकार ने अगले समय दौरान अध्यापकों की मांगों को पुरा न किया तो संघर्ष का कड़ा रुख अपनाया जाएगा। 

  • पंजाबः गुरजंत सिंह हत्या मामले में इस गैंग के दो शूटर सहित 4 गिरफ्तार

    पंजाबः गुरजंत सिंह हत्या मामले में इस गैंग के दो शूटर सहित 4 गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। तरनतारन पुलिस, सीपी अमृतसर और एजीटीएफ ने एक संयुक्त अभियान के तहत गुरजंट सिंह की हत्या के आरोप में लांडा-सत्ता गैंग के चार सदस्यों के बीच दो निशानेबाजों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने उनके पास से 4 विदेशी निर्मित हथियार भी बरामद किए हैं। इस बात की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके दी है। पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के विजन के अनुरूप पंजाब को अपराध मुक्त बनाने के लिए कटिबद्ध है।