जालंधरः किला मोहल्ला में चली गोलियां, गुंडागर्दी का नंगा नाच

जालंधर/हर्ष कुमार : महानगर में दीवाली की रात किला मोहल्ला में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां हिंदू नेता सुभाष महाजन और दिनेश महाजन पर 5 से 6 शरारती अनसरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया और हवाई फायर किया।

इस मामले को लेकर सुभाष ने बताया कि दीवाली की रात वह अपने परिवार के साथ त्यौहार मना रहे थे कि इसी दौरान उनके घर के पास झगडे़ की आवाजे सुनाई दी। सुभाष ने बताया कि जैसे ही वह झगड़ा छुड़ाने गया तो उस दौरान शिवम चौहान उर्फ तोता और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह और उसका बेटा घायल हो गए।

इसी दौरान शिवम (तोता) ने हवाई फायर किया। सुभाष शर्मा ने बताया कि 5 से 6 अज्ञात युवकों ने तेजधार तलवारों और अन्य हथियारों के साथ उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े और गली में खड़े कुछ बाइकों को भी तोड़ा है। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ नौजवान हवाई फायर करते भी नजर आ रहे हैं। 

वहीं दूसरी ओर थाना 3 पुलिस ने इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि घायल सुभाष महाजन के बयानों पर बदमाश तोता और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं एसीपी दमनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी शिवम चौधरी उर्फ तोता और अरुण नाम के आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ अज्ञात लोगों को भी नामजद किया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर रवाना कर दी गई हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही अलग-अलग हिंदू जत्थेबंदिया मौके पर पहुंच गई। शिव सेना समर्थकों ने मांग की है कि हमलावारों हिंदू नेता पर हमला किया है जो कि निंदनीय है। उन्होंने मांग की है कि अगर 24 घंटों में हमलावारों को काबू नहीं किया गया तो वह सविधान चौक का घेराव करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *