Blog

  • सिविल सेवा का अधिकारी भाई सहित गिरफ्तार

    सिविल सेवा का अधिकारी भाई सहित गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जबरन वसूली, धोखाधड़ी और रिश्वतखोरी के आरोप में 2016 बैच के हरियाणा सिविल सेवा(एचसीएस) के एक अधिकारी और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा सिविल सेवा के आरोपी अधिकारी की पहचान वकील अहमद के रूप में हुई है। उनके भाई फकरुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया है।

    ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि उक्त आरोपों में एचसीएस अधिकारी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों एक चाचा और दो भाईयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वर्तमान में एचसीएस अधिकारी हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव के पद पर तैनात है। उसे और उसके भाई को नूंह जिला परिषद के हाल ही में हुये चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर एक महिला उम्मीदवार से 9,60,000 रुपये की मांग और लेने के आरोपों की रिकॉर्ड में आये तथ्यों की जांच और प्राप्त सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

  • पंजाबः सरकार ने NRI पंजाबियों को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाबः सरकार ने NRI पंजाबियों को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने साल 2022 के दौरान प्रवासी पंजाबियों के अलग-अलग मामलों को हल करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिससे प्रवासी पंजाबियों को राहत मिली है। पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों से सम्बन्धित मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एनआरआई पंजाबियों के मसलों और शिकायतों को जल्दी और तसल्लीबख़्श ढंग से हल करने के लिए जालंधर, एसएएस नगर, लुधियाना, मोगा और अमृतसर में क्रमवार 16, 19, 23, 26 और 30 दसबंर को ‘एनआरआई पंजाबियों के साथ मिलनी’ प्रोग्राम किये, जिस दौरान प्रवासी पंजाबियों के मसले तुरंत हल करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए और बकाया मुद्दों को निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत हल करने के लिए कहा।  

    धालीवाल ने बताया कि 15 एनआरआई पुलिस थानों को अपग्रेड करने के लिए प्रति थाना 2 लाख रुपए और कुल 30 लाख रुपए जल्दी ही जारी किये गए, जिससे वहाँ बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पंजाब में प्रवासी पंजाबी भारतियों के मसलों के तुरंत निपटारे के लिए जल्द ही फास्ट ट्रैक अदालदतें स्थापित की जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिलों में प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे के लिए पीसीएस स्तर के अधिकारी नोडल अफ़सर के तौर पर तैनात करने का फ़ैसला भी किया गया, जिससे संबंधित मसलों और शिकायतों को जि़ला प्रशासन के सहयोग से जल्द से जल्द हल किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रवासियों पंजाबियों के राज्य के मसलों को निपटारे के लिए पूरी तरह से गंभीर है और इनसे सम्बन्धित कोई भी विशेष केस सामने आने पर सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी के साथ तालमेल करने की हिदायतें जारी की गईं।  

    धालीवाल ने बताया कि एनआरआई पंजाबी, जो बाहर के मुल्कों के नागरिक बन चुके हैं, को पंजाब में कृषि ज़मीनें खरीदने का अधिकार देने के लिए केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाया जायेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक प्रवासी पंजाबी अपनी पंजाब की ज़मीन बेच सकता है तो वह ज़मीन खरीद क्यों नहीं सकता। उन्होंने कहा कि एनआरआईज के 50 प्रतिशत मामले विवाहों से, जबकि 20 प्रतिशत मामले ज़मीनों से सम्बन्धित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब की आर्थिकता में सुधार करने के लिए एन.आर.आईज़ को प्रोत्साहित कर रही है और उनके अधिकारों के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा अपने मूल से जुड़ा व्यक्ति अपने मूल राज्य और देश की तरक्की में योगदान दे सकता है।  

    धालीवाल ने आगे बताया कि विभाग ने पंजाब के विकास में प्रवासी पंजाबियों/ भारतीयों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और पंजाब में उनकी जड़ें और मातृभूमि के पोषण करने के लिए ‘‘अपनी जड़ों के साथ जुड़ो’’ स्कीम शुरू की है। इस स्कीम के अंतर्गत 16 से 22 साल की उम्र के नौजवानों को पंजाब आकर अपने वतन के साथ जुडऩे और यहाँ के सभ्याचार से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रवासी भारतियों को अपने-अपने गाँवों में बुनियादी ढांचे के विकास में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। प्रवासी पंजाबी किसी भी बुनियादी ढांचे के निर्माण में 50 प्रतिशत योगदान दे सकते हैं, जैसे कि स्कूलों की इमारतें, कम्युनिटी सेवाओं, अस्पताल, पुस्तकालय, पीने वाला पानी, सीवरेज, पखाने, स्ट्रीट लाईट, खेल स्टेडियम और अन्य प्रोजेक्टों और बाकी का 50 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा ख़र्च किया जाता है।  

  • ज़िला ऊना कोर्ट परिसर में हुआ वार्षिक भंडारे का आयोजन

    ज़िला ऊना कोर्ट परिसर में हुआ वार्षिक भंडारे का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : आज जिला ऊना कोर्ट परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया । इस नववर्ष के मौके पर हर वर्ष उना जिला के कोर्ट परिसर में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया जाता है ।यह भंडारा हर वर्ष ऊना जिले के सभी एडवोकेट द्वारा मिलकर किया जाता है। इस भंडारे में हजारों की संख्या में लोग भोजन ग्रहण करते हैं।

    इस  वार्षिक भंडारे में  सभी न्यायाधीशों ,अधिवक्ताओं , सभी विभागों के कर्मचारी और  स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भंडारे का आनंद लिया और सहयोग किया। यह प्रथा कई वर्षों से चली आ रही है। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रणदीप ठाकुर ने बताया कि भंडारा सुबह 12 बजे से शाम पांच बजे तक जारी रहा। भंडारे में कई स्थानीय लोगों सहित कई अन्य इलाकों से आए सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर एडवोकेट बरिंदर धर्माणी, एडवोकेट बरिंदर मनकोटिया, केशव चंदेल, मनोज राणा, अशीष वर्मा अमित साहनी, दिनेश वशिष्ठ, विजय शर्मा, खड़क सिंह, दविंदर चौधरी, रोहित जोशी, विजय डोगरा,अमन मनकोटिया इत्यादि बार एसोसिएशन के गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • हैल्थ एवं वैलनेस स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में बैठक सम्पन्न, कई विषयो पर चर्चा

    हैल्थ एवं वैलनेस स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में बैठक सम्पन्न, कई विषयो पर चर्चा

    जिला पार्षद उपाध्यक्ष रहे मौजूद, रायपुर स्वास्थ्य केंद्र को बनायेगें मॉडल केंद्र

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के हैल्थ एवं बैलनैस केयर सेंटर रायपुर मैदान में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला पार्षद उपाध्यक्ष एवं मोमन्यार जिला पार्षद के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा प्रिंसीपल संजीव पराशर डॉ पारुल व स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा। वहीं इस बैठक में रायपुर मैदान सीएचसी के मुख्य पर एक बड़ा गेट बनाना स्टाफ के लिए प्रिंटर खरीदना व कूड़ा सयंत्र बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।  बैठक में जिला पार्षद उपाध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य बेलनेस सेंटर रायपुर को एक आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा।  शर्मा ने कहा कि अस्पताल में जो भी जरूरतें है। उनको पूरा करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

    और स्थानीय जनता और बुद्धिजीवि लोगों से भी अस्पताल को आदर्श बनाने के लिए सहयोग लिया जाएगा। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज पहले स्वास्थ्य सुविधा लेगा। फिर निरोग रहने के लिए योगाभ्यास करेगा।  बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हर माह में एक दिन अस्पताल रायपुर मैदान में योगाभ्यास करवाया जाएगा। जिसके लिए एक योगा टीचर रखा जाएगा। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि रायपुर अस्पताल में स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। एक शेड निर्माण भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रायपुर मैदान के स्वास्थ्य केंद्र के साथ चार पंचायतों के हजारों परिवार जुड़े है। और हर दिन स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान पहुंचते है। इसलिए रायपुर स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल बनाना ही हमारी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर डॉ पारुल ठाकुर गोपाल शर्मा, निर्मला देवी, सुरेश कुमार व  कई गणमान्य लोग बैठक में मौजूद रहे। 
     

  • पंजाबः Excise Department ने विदेशी शराब का ट्रक किया काबू

    पंजाबः Excise Department ने विदेशी शराब का ट्रक किया काबू

    चंडीगढ़ः नए साल की शुरुआत में ही एक बड़ी कार्यवाही करते हुये आबकारी विभाग फतेहगढ़ साहिब और आबकारी पुलिस ने 7 लाख रुपए की अंदाज़न कीमत वाली भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 300 पेटियां ज़ब्त की, जो तस्करी के द्वारा चंडीगढ़ से पंजाब लाईं गई थीं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी पुलिस की तरफ से एक सूचना पर कार्यवाही करते हुये सोमवार देर शाम फतेहगढ़ साहिब जिले के माधोपुर के नज़दीक वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तो इस दौरान एक कैंटर नंबर पीबी 03 बीएच 1683 को रोका गया।

    उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में से आईएमएफएल की 300 पेटियां जिन पर ‘सिर्फ़ चंडीगढ़ में बिक्री के लिए’ लिखा हुआ था, बरामद की गई।इन पेटियों में से तीन अलग-अलग ब्रांडों की शराब, ’999’ ब्रांड की बोतल एम्पायर अलकोबरेव, प्लाट नं. 58 इंडस्टरियल एरिया चंडीगढ़ और ’नैना’ ब्रांड की बोतलें रॉक एंड स्टॉर्म बोटलिंग प्लांट, प्लाट नं. 214, इंडस्टरियल एरिया चंडीगढ़ बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंजाब के वित्त, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने विभाग को इस मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं जिससे शराब की तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जा सके। प्रवक्ता ने बताया कि वित्त मंत्री ने विभाग को ग़ैर-कानूनी शराब के कारोबार के विरुद्ध बर्दाश्त न करने की नीति की पालना करने के निर्देश दिए हैं।

  • ऊना के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 6 जनवरी को 

    ऊना के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 6 जनवरी को 

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 6जनवरी 2023को किया जा रहा है। इस शिविर में 16 प्राशासनिक राज्यों के लगभग 240स्वयं सेवी भाग ले रहे हैं। इस शिविर का आयोजन दस जमा दो काउंसल शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से करवाया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ 6जनवरी को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र  उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में किया जा रहा है। इसमें कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो शिरकत करेंगे। यह जानकारी रायपुर मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य  नरदेव राणा ने देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 6जनवरी से12जनवरी तक चलेगा। इस देश भर के 16 राज्यों के लगभग 240 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।

  • राहुल द्रविड़ के बाद ये होंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच! 

    राहुल द्रविड़ के बाद ये होंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच! 

    नई दिल्लीः इस साल भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। बहरहाल, बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों पर काम करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों इस बाबत बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग हुई। इसके अलावा बीसीसीआई की नजर टीम इंडिया के अगले हेड कोच पर है। दरअसल, भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप तक है। वहीं, इस बात की संभावना बेहद कम है कि राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा। फिलहाल, बीसीसीआई राहुल द्रविड़ के विकल्प को तलाश रही है।

    बहरहाल, राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के हेड कोच बनने के रेस में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण सबसे आगे हैं। वीवीएल लक्ष्मण को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड हैं। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। एशिया कप 2022 के वक्त राहुल द्रविड़ कोरोना वायरल संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद वीवीएस लक्ष्मण ने कोच की जिम्मेदारी निभाई थी।

    गौरतलब है कि वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड हैं। जबकि राहुल द्रविड़ भी टीम इंडिया के हेड कोच बनने से पहले  नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड थे। इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण साल 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कोच के तौर पर वेस्टइंडीज गए थे। वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार खेल का नजारा पेश करते हुए खिताब अपने नाम किया था। वहीं, इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को भारत के टी20 टीम का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है। जबकि अलग-अलग फॉर्मेट में बीसीसीआई अलग-अलग कोचों पर विचार कर सकती है।

  • पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

    पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

    मोगाः पंजाब के मोगा से दुखःद ख़बर सामने आई है। जहां फिलीपिन के शहर मनीला में गांव के युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो कि फिलीपिन के शहर मनीला में कुछ साल पहले रोजी-रोटी कमान के लिए गया था। गुरप्रीत वहां पर नौजवानों को कोचिंग देता था। गांव वालों ने बताया कि काम से लौट रहे गुरप्रीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खबर सुनने के बाद परिवार और इलाके में शोक की लहर छा गई है। 

  • जालंधरः दलित संगठनों ने सीएम मान के खिलाफ खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधरः दलित संगठनों ने सीएम मान के खिलाफ खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में सभी दलित संगठनों के नेताओं व डा. बीआर अंबेडकर सभा व श्री गुरु रविदार सभा ने प्रेस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार जातिवाद भेदभाव की भावना से काम कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाना बनाकर पूरे दलित समाज को बदनाम करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री चाय, कचौरिया, जूस आदि के सेवन को लेकर मीडिया को हल्के-फुल्के बयान दे रहा है। इससे पहले कभी किसी मुख्यमंत्री के राजनीतिक कार्यकाल में चाय, रोटी, लंगर खाने को लेकर कोई अभद्रता नहीं हुई थी।

    सदन में आने वाले लोगों के खाने-पीने का हिसाब मांगा गया। हालांकि कांग्रेस का ऐसा पहला मुख्यमंत्री था, जिसने करीब साढ़े चार साल शासन किया, इससे पहले वह लगातार 10 साल तक मुख्यमंत्री रहा। वही मुख्यमंत्री को बदनाम कर दलित समाज के राजनीतिक भविष्य को बर्बाद करने की साजिश रची है। गौरतलब है कि सरदार चरनजीत सिंह चन्नी ने कम समय में भगवंत मान सरकार से ज्यादा काम करके लोकप्रियता हासिल की। ऐसा नहीं है उन्होंने आम आदमी सरकार ने जिस तरह से कहा है ऐसे में वह बिल्कुल गलत है। समाज के लोगो ने कहा कि दलित समाज भूखा नहीं है।

    चाय, कचौरिया या गुरु घरों का पैसा खाने वाले इससे पहले भी नवनियुक्त भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने भी दलित समुदाय के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया था। कांग्रेस में दलित समाज समूह ने मांग की और कहा कि हम भ्रष्टाचार के पक्ष में नहीं हैं और हम सतर्कता जांच के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री एस प्रकाश सिंह बादल और कप्तान अमरिंदर सिंह की जांच होनी चाहिए। अगर पंजाब सरकार पक्ष लेती है- दलितों के राजनीतिक भविष्य को दलगत, कुत्सित मानसिकता और दलित समाज को बदनाम करने की साजिश से ढक देना। पूरा दलित समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।पंजाब सरकार साजिश रचकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है। इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

  • पंजाबः आप विधायक के खिलाफ डीसी दफ्तर के कर्मचारी एसाेसिएशन ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    पंजाबः आप विधायक के खिलाफ डीसी दफ्तर के कर्मचारी एसाेसिएशन ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    लुधियानाः आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने बीते दिन ड्राइविंग ट्रैक रोज गार्डन में रेड की थी। दरअसल, ट्रैक पर काम करवाने आए लोगों ने विधायक के सामने समस्याएं रखी थी। इस दौरान गोगी ने कहा कि टेस्ट ड्राइव पर तैनात प्राइवेट कंपनी का सुरक्षा कर्मचारी व दो अन्य उसके साथी लोगों का काम करवाने की एवज में पैसे इकट्‌ठे करते है। इस दौरान वहां पर कई स्टाफकर्मी भी गैर हाजिर मिले थे। गोगी ने 3 लोगों को थाना डिवीजन नंबर 8 के हवाले कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों खिलाफ एफआईआर दायर कर दी गई थी। लेकिन आज सरकारी कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    आज वेस्ट से आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के खिलाफ डीसी दफ्तर कर्मचारी एसाेसिएशन ने माेर्चा खोल दिया है। डीसी आफ़िस में अधिकारियों ने कलम छोड़ हड़ताल रख दी है। प्रेस के नाम एक विज्ञप्ति जारी करते हुए डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान तजिंदर सिंह नंगल एवं प्रदेश मुख्य सचिव नरिंदर सिंह चीमा ने सरकार से मांग की है कि वह अपने विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी को कंट्रोल करें। विधायक के खिलाफ विरोध जताते हुए लुधियाना में डीसी दफ्तर कर्मचारियों द्वारा बाकायदा तौर पर कलम छोड़ हड़ताल भी की गई है।

    यूनियन का कहना है कि विधायक गोगी द्वारा गत दिवस लुधियाना आरटीए द्फ्तर के ड्राईविंग टैस्ट ट्रैक पर जाकर सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी की और बाद में आरटीए दफ्तर के 3 कर्मचारियों को बिना किसी कारण थाने में गैरकानूनी ढंग से रखकर अपनी मनमानी की। यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है, कि वह अपने विधायक पर कंट्रोल करें और उसे कहें कि वह अपनी गल्ती स्वीकार करने अन्यथा पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया जाएगा।