Home Himachal>Una 26 से 30 जून तक स्वर्णकार ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे: प्रिंस राजपूत 

26 से 30 जून तक स्वर्णकार ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे: प्रिंस राजपूत 

0
26 से 30 जून तक स्वर्णकार ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे: प्रिंस राजपूत 

ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ जिला ऊना की बैठक रविवार को ऊना के एक निजी होटल में हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने की। बैठक में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर चर्चा की गई। सभी की सहमति से गर्मियों के चलते जून माह के अंतिम सप्ताह में पांच दिन के लिए जिले के सभी स्वर्णकारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। जिला अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने बताया कि 26 से 30 जून तक संघ से जुड़े सभी स्वर्णकार अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी स्वर्णकार पांच दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इस अवसर पर रजत कोहली, श्याम हांडा, अनुज ब्रहमी, अशोक, अनिल, विजय, मूलचंद सोनी, विजय हांडा, संजय सोनी व संजीव सोनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here