Home Himachal>Una Himachal News : रास्ता रोककर युवक से मारपीट, मामला दर्ज़

Himachal News : रास्ता रोककर युवक से मारपीट, मामला दर्ज़

0
Himachal News : रास्ता रोककर युवक से मारपीट, मामला दर्ज़
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव डंगेडा में रास्ता रोक कर मारपीट के आरोप पर मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदय सैणी निवासी लोअर कोटला कलां ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह 20 अप्रैल को एक शादी समारोह से अपनी गाड़ी में घर लौट रहा था।
डंगेड़ा पुल के पास 2-3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इस घटना में उसे चोटें आई हैं।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here