Blog

  • Punjab News: घर में Cylinder फटा, 1 बुजुर्ग की मौत, 2 गंभीर, रसोई की छत उड़ी

    Punjab News: घर में Cylinder फटा, 1 बुजुर्ग की मौत, 2 गंभीर, रसोई की छत उड़ी

    संगरूरः जिले के नजदीकी गांव उपली में एक घर में सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। घटना में 1 बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

    जानकारी मुताबिक, संगरूर के गांव उपली में सुबह करीब 4 बजे एक घर में सिलेंडर फट गया जिससे रसोइ की छत उड़ गई। घटना में बुजुर्ग परमजीत सिंह की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    बताया जा रहा है कि महिला रसोई में जैसे ही चाय बनाने के लिए गई, तो गैस चालू करते ही अचानक ब्लास्ट हो गया । जिससे घर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गांव वालों ने सरकार से पीड़ितों की मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यह गरीब परिवार है और कुछ महीनों पहले भी यह सड़क हादसे के चलते बड़ी मुश्किल से बचे थे। वहीं पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

  • भाजपा नेता को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की

    भाजपा नेता को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की

    बदायूंः भाजपा नेता को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा नेता सैलून में बाल कटवा रहे थे, तभी बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने पहले गाली-गलौज की, फिर कॉलर पकड़कर खींचते हुए सैलून से बाहर ले आए और दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। सपाइयों से खुद को छुड़ाने में भाजपा नेता गिर पड़े। फिर सपाइयों ने उनका पैर पकड़कर 20 मीटर घसीटा। सिर को सड़क में भिड़ा दिया। गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उनकी जान बचाई।

    यूपी के बदायू गांव के सिद्धपुर कैथोली निवासी चेतेनंद्र भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि 21 जून को गांव में भाजपा की एक बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें उन्होंने भाजपा की रीति-नीति के बारे में लोगों को अवगत कराया था। इससे दबंगई चिढ़ गए थे। इसके बाद उन्होंने मुझे पीटा। पुलिस ने दबंग सपाइयों के खिलाफ सिर्फ शांतिभंग में कार्रवाई कर मामले को रफा-दफा कर दिया।

    भाजपा नेता ने कहा कि मैं पिछले 11 सालों से बीजेपी से जुड़ा हूं। 21 जून को योग दिवस के दिन गांव में मीटिंग की थी। सपा से जुड़े लोगों को हमारी मीटिंग नागवार गुजरी। इसके बाद जब मैं सैलून के अंदर बाल कटवा रहा था, तभी मेरे गांव के दबंग भूरे, ब्रजपाल और सुनील आ गए। तीनों सपा के गुंडे हैं।

    उन्होंने मुझे गालियां दीं। जब मैंने विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए। मेरा कॉलर पकड़ लिया और खींचते हुए दुकान से बाहर ले आए। फिर मुझे पीटने लगे। मैंने खुद को छुड़ाने के लिए आरोपियों के हाथ जोड़े, मिन्नतें कीं, लेकिन वे पीटते रहे। मैं भागने की कोशिश में गिर गया, तो एक आरोपी ने मेरा पैर पकड़कर घसीट दिया। कुछ लोगों ने मुझे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया। थोड़ी देर बाद काफी लोग जुट गए। उन्होंने किसी तरह मेरी जान बचाई। आरोपियों ने मेरा मोबाइल और पर्स भी छीन लिया।

    इसके बाद मैं थाने गया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। मेरे मंडल अध्यक्ष ने मदद की, तब जाकर एफआईआर दर्ज हो सकी। सीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजदों की तलाश की जा रही है।

  • Healthy Diet के साथ खाएं ये Vegetables, चेहरे पर दिखने लगेगा Glow

    Healthy Diet के साथ खाएं ये Vegetables, चेहरे पर दिखने लगेगा Glow

    हेल्थः शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन बेहद जरूरी है लेकिन उतना ही जरूरी सही भोजन खाना भी है। हर कोई जवान दिखना चाहता है लेकिन इसके लिए कड़ी मेहनत भी करनी होती है। स्वस्थ और जवान त्वचा हासिल करने का सबसे अच्छा तरीका है पौष्टिक आहार। वास्तव में आपकी त्वचा आपको बता सकती है कि आप अपने शरीर का कितना ख्याल रख रहे हैं।

    प्रदूषण, जीन्स, सूरज की हानिकारक किरणों का लंबा संपर्क, त्वचा की ठीक से देखभाल ना करना और खराब खानपान की आदतों के कारण त्वचा को स्वस्थ्य रहने में दिक्कत आती है। सही खाद्य पदार्थ खाने से आप और आपका चेहरा शानदार दिखता है और आपकी त्वचा निखरी हुई दिखाई दे सकती है। इसलिए अपनी रोज की डाइट में चमकीले रंग की सब्जियां और हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में शामिल करें। ये पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद कर सकती हैं।

    लाल शिमला मिर्च में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो कोलेजन के उत्पादन के लिए जरूरी होता है। कोलेजन वह प्रोटीन है जो त्वचा को टाइट और जवान बनाए रखता है। इसके अलावा शिमला मिर्च में कैरोटीनॉयड जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स की भी प्रचुरता होती है त्वचा को सूरज की क्षति और पर्यावरण प्रदूषण से बचाने में मदद करते हैं और त्वचा के रंग और चमक को और बढ़ाते हैं। इसे सब्जी में पूरी तरह घोटकर खाने से ज्यादा अच्छा पौष्टिक सलाद के रूप में खाना या स्टिर-फ्राई करके खाना है।

    पालक विटामिन ए और सी का एक प्रभावशाली स्रोत है जो त्वचा की मरम्मत करती है और उसे पोषण देती है। पालक पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए होता है जो त्वचा की कोशिकाओं को नई जान देता है जिससे आपकी स्किन चमकदार बनती हैं। पालक में मौजूद हाई वॉटर कन्टेंट त्वचा को अंदर से हाइड्रेट भी रखता है।

    गाजर में बीटा-कैरोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है जिसे आपका शरीर विटामिन ए में बदल देता है। यह विटामिन त्वचा की मरम्मत करने, हील करने और उसे स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। बीटा-कैरोटीन यूवी किरणों के कारण त्वचा को होने वाले नुकसान को रोकता है जिससे त्वचा में सनबर्न होने और समय से पहले बूढ़ा होने के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। गाजर के रोजाना सेवन से आपकी त्वचा चमकदार और सुंदर होती है, साथ ही ये आंखों की रोशनी को भी बेहतर रखती है।

  • इस इलाके में हाथी की अठखेलियां, Baby Elephant के साथ की मस्ती, देखें Video

    इस इलाके में हाथी की अठखेलियां, Baby Elephant के साथ की मस्ती, देखें Video

    छत्तीसगढ़ः रायगढ़ जिले में हाथियों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नर हाथी छोटे शावक का पूंछ पकड़कर खींच रहा है। मानो उसे समझाइश दे रहा हो कि उधर नहीं जाना है। हाथी ट्रैकर ने इस वीडियो को ड्रोन कैमरे में कैद किया है। बताया जा रहा है कि छाल रेंज में 18 हाथी का दल था, जो अब 2 दल में बंट चुका है।

    इसमें से 8 हाथी का झुंड पुसल्दा के जंगल में विचरण कर रहा है। शुक्रवार की शाम को हाथी ट्रैकर दल की निगरानी कर रहे थे। तभी उन्हें ड्रोन कैमरा में एक नजारा देखने को मिला। हाथी छोटे शावक को पूंछ पकड़कर खींचता नजर आया है।

    हाथी ट्रैकर्स का कहना है कि इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि हाथी अपने शावक को समझाइश दे रहा है कि आगे नहीं जाना है या उनकी मस्ती भी हो सकती है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में 102 हाथी विचरण कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा हाथी धरमजगयढ़ के क्रोंधा क्षेत्र में है। वहीं धरमजयगढ़ सब डिवीजन एसडीओ बाल गोविंद साहू ने बताया कि लगातार हाथियों के दल की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। फिलहाल प्रभावित गांव में मुनादी करा दी गई है।

  • Smart हुआ Passport, जानें कौन बनवाएं और कैसे करें Apply

    Smart हुआ Passport, जानें कौन बनवाएं और कैसे करें Apply

    टेकः अब आपका पासपोर्ट स्मार्ट हो गया है। दरअसल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम 2.0 की शुरूआत की है। इसके साथ अब देशभर में ई-पासपोर्ट लागू किया गया है। इसका ऐलान 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस पर किया गया। इसकी जानकारी देते उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा कि देशभर में ई-पासपोर्ट की शुरूआत हो चुकी है और यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।

    क्या है ई-पासपोर्ट?
    ई-पासपोर्ट में एक कॉन्टैक्टलेस चिप होती है, जिसकी मदद से एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन और ट्रैवल प्रोसेस काफी तेज और आसान हो जाता है। इसे लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने ये भी बताया कि mPassport Police App के जरिए अब पुलिस वेरिफिकेशन का समय घटकर सिर्फ 5 से 7 दिन रह गया है। फिलहाल ई-पासपोर्ट की सुविधा नागपुर, भुवनेश्वर, जम्मू, पणजी, शिमला, रायपुर, अमृतसर, जयपुर, तमिलनाडु, चेन्नई, हैदराबाद, सूरत और रांची में शुरू हो चुकी है। जल्द ही यह सुविधा पूरे देश में लागू की जाएगी।

    ऐसे करें अप्लाई
    आप ई-पासपोर्ट के लिए Passport Seva पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट केंद्र (POPSK) में जाकर बायोमैट्रिक एनरोलमेंट करवा सकते हैं।

    – सबसे पहले Passport Seva Online Portal पर जाएं और खुद को रजिस्टर करें।
    – अब पोर्टल में लॉगिन करें और “Apply for Fresh Passport / Re-issue of Passport” लिंक पर क्लिक करें। ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार पासपोर्ट ले रहे हैं, तो Fresh Issuance ऑप्शन चुनें।
    – अब फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और सबमिट कर दें। सारी जानकारी क्रॉस चेक करके ही भरें।
    – “View Saved/Submitted Applications” सेक्शन में जाकर “Pay and Schedule Appointment” पर क्लिक करें। बता दें कि यहां ऑनलाइन पेमेंट करना जरूरी है, तभी PSK, POPSK या पोस्ट ऑफिस में अपॉइंटमेंट बुक होगा।
    – अगर आप पासपोर्ट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाना चाहते, तो आप मोबाइल पासपोर्ट वैन को अपने पते पर वेरिफिकेशनल के लिए बुला भी सकते हैं। बशर्ते वह सर्विस आपके इलाके में उपलब्ध होनी चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए इस लिंक पर जाएं।
    – अप्लिकेशन सबमिट होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिसमें आपका ARN या अपॉइंटमेंट नंबर होगा। इसके अलावा आपको SMS के जरिए भी अपॉइंटमेंट डिटेल्स मिलेंगी। इन्हें संभालकर रखें, क्योंकि आपको पासपोर्ट ऑफिस में दिखाने होंगे।
    – अब अपने ओरिजिनल डॉक्युमेंट्स के साथ अपॉइंटमेंट की तारीख पर पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (RPO) जाएं और फिजिकल वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें। अगर आपने अपने पते पर वेरिफिकेशन का ऑप्शन चुना है, तो पासपोर्ट वैन आपके पते पर आकर डॉक्यूमेंट वेरिफाई करने का काम करेगी।

  • घर में फर्श के नीचे से मिले 35 सांप, मचा हड़कंप

    घर में फर्श के नीचे से मिले 35 सांप, मचा हड़कंप

    रायपुरः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरंग से महज 12 किलोमीटर दूर देवरी गांव में एक मकान के फर्श के नीचे गड्ढे में नाग-नागिन के साथ छोटे-छोटे 35 सांप मिले, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। घर में इतने सांप निकलने की सूचना मिलते ही देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने भगवान शंकर के जयकारे भी लगाए।

    जानकारी मुताबिक, देवरी गांव के रहने वाले इंद्रकुमार साहू ने बताया कि, वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ दिन पहले घर के अंदर 2 छोटे सांप दिखाई दिए। बारिश के मौसम के चलते उन्होंने इसे सामान्य घटना समझकर दोनों को बाहर छोड़ दिया। इसके बाद यह सिलसिला रोज-रोज दोहराया जाने लगा और मामला गंभीर हो गया। इंद्रकुमार ने गांव से सांप पकड़ने वाले को बुलाया। जांच शुरू हुई और कमरे के फर्श को टटोला गया तो एक जगह खोखलापन महसूस हुआ। एक-एक करके सारा फर्श हटाया गया। इस दौरान फर्श की खुदाई शुरू की गई और जो नजारा हमारे सामने आया उसे देखकर सभी दंग रह गए। टाइल्स के नीचे एक गड्ढे में एक नर और मादा सांप के साथ करीब 35 छोटे सांप थे। सांपों का कुनबा घर के दो कमरों तक फैल चुका था।

    घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची आरंग पुलिस और सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञों की टीम ने संभलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घर के सभी संदिग्ध हिस्सों की खुदाई की गई। एक-एक कर सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

    वहीं इस पर ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी भी एक ही जगह इतने सांप एक साथ नहीं देखे। इस घटना के बाद पूरे गांव के लोग इंद्रकुमार के घर को अब ‘नागलोक’ कहकर पुकार रहे हैं। वहीं वन विभाग ने लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है।

  • Punjab News: इस मामले में MLA फौजा सरारी और PA को मिली क्लीन चिट, देखें वीडियो

    Punjab News: इस मामले में MLA फौजा सरारी और PA को मिली क्लीन चिट, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव तरीड़े में आप के सरपंच जशन बावा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। आप के विधायक फौजा सिंह सरारी और उसके पीए को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी और गांव के ही 5 लोगो के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज। फिरोजपुर के कस्बा गुरुहरसहाए के गांव तड़ीडे के युवा आम आदमी पार्टी के नए बने सरपंच जशन बावा ने अपने ही घर में अपने माता-पिता के सामने लाइसैंसी हथियार से खुद को गोली मार ली थी। उसके बाद परिवार ने पुलिस को लिख कर दिया था की वह किसी पर कारवाई नहीं करवाना चाहते।

    जिसके बाद सरपंच जशन बावा के शव का पोस्टमार्टम के बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अगले ही दिन परिवार और उसके कुछ साथियों ने मांग की कि जशन की आत्महत्या का कारण आप विधायक फौजा सिंह सरारी और उसका पीए है और उनपर कानूनी कारवाई की मांग उठी। जिसके बाद पुलिस ने कारवाई करते सिट बना दी और करीब एक महीने के बाद इस सिट की रिपोर्ट पर पुलिस ने गांव तरीड़े के ही रहने वाले 5 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है और विधायक फौजा सिंह सरारी और उसके पीए को केस में शामिल ना कर क्लीन चिट दी है। एसपीडी मनजीत सिंह ने बताया की परिवार की और से एसएसपी फिरोजपुर को कारवाई करने के लिए पत्र दिया था। जिस पर एक सिट बनाकर जांच करने के बाद 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।

  • ये लक्षण हो सकते है Cardiac Arrest का संकेत, कैसे पहचानें

    ये लक्षण हो सकते है Cardiac Arrest का संकेत, कैसे पहचानें

    हेल्थः सडन कार्डियक अरेस्ट एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है। जिसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है। हाल ही में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। इनसे पहले भी युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के कई मामले सामने आ चुके हैं, जो चिंता का कारण हैं। सडन कार्डियक अरेस्ट (SCA) हार्ट अटैक से अलग होता है। हार्ट अटैक में दिल का ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो जाता है। वहीं, SCA में हार्ट रिदम में गड़बड़ी के कारण धड़कनें अनियमित हो जाती हैं, जिससे दिल काम करना बंद कर देता है। इस कंडीशन में तुरंत इलाज न मिलने पर मरीज की मौत हो सकती है। आइए जानते है सडन कार्डियक अरेस्ट के लक्षण।

    -अचानक गिर पड़नाः SCA का सबसे सामान्य लक्षण है कि व्यक्ति बिना किसी चेतावनी के अचानक गिर जाता है और रिएक्शन करना बंद कर देता है। नब्ज न आना- गर्दन या कलाई पर नब्ज महसूस नहीं होती, क्योंकि दिल खून पंप करना बंद कर देता है।

    -सांस रुकनाः मरीज की सांस अचानक रुक सकती है या अनियमित हो सकती है।

    -बेहोशीः व्यक्ति तुरंत बेहोश हो जाता है और किसी भी तरह रिएक्शन नहीं देता।

    -सीने में दर्द या बेचैनीः कुछ मामलों में SCA से पहले सीने में दबाव, जकड़न या दर्द महसूस हो सकता है।

    -सांस फूलनाः अचानक सांस लेने में तकलीफ या घुटन महसूस हो सकती है। cardiac arrest SCA से पहले व्यक्ति को बहुत थकान, चक्कर या बेहोशी जैसा महसूस हो सकता है।

    -धड़कन तेज या अनियमित होनाः दिल की धड़कन अचानक तेज, फड़फड़ाती हुई या अनियंत्रित हो सकती है।

    सडन कार्डियक अरेस्ट के कारण क्या हो सकते हैं?
    – कोरोनरी आर्टरी डिजीज
    – पहले हार्ट अटैक आ चुका है
    – दिल की मांसपेशियों में समस्या
    – कनजेनिटल हार्ट डिजीज
    – ड्रग्स या शराब पीना
    – गंभीर इलेक्ट्रोलाइट इंबैलेंस

  • जमीनी विवाद को लेकर Teacher का Murder, पूर्व सरपंच पर लगे गंभीर आरोप

    जमीनी विवाद को लेकर Teacher का Murder, पूर्व सरपंच पर लगे गंभीर आरोप

    गुनाः जमीन विवाद में एक टीचर की हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं मृतक का बेटा और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं। टीचर की मौत के बाद परिजन और समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। उनका आरोप है कि पूर्व सरपंच ने साथियों से साथ मिलकर हमला किया।

    घटना जिले के आरोन में गेहूंखेड़ा में शनिवार शाम की है। रविवार सुबह 10 बजे जिला अस्पताल से टीचर का शव उनके गांव ले जाया गया है। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एहतियातन वहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। गेहूंखेड़ा गांव में पुलिस आरोपियों को तलाश में दबिश दे रही है।

    ग्रामीणों ने गांव के बाहर आरोन-सिरोंज रोड पर चक्काजाम किया हुआ है। पुलिस ने अभी तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों की मांग हैं कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए, तभी अंतिम संस्कार करेंगे। मौके पर SDM, एसडीओपी समेत प्रशासनिक और पुलिस अफसर मौजूद हैं।

    गेहूंखेड़ा के रहने वाले ब्रह्मदास अहिरवार (50) पुत्र हनुमत अहिरवार वर्ग दो के शिक्षक हैं। वह कला विषय पढ़ाते थे। वे माता मूडरा हाई स्कूल में पदस्थ थे। गांव में एक बीघा जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा था। ब्रह्मदास अहिरवार का आरोप था कि दूसरे पक्ष ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने सीमांकन का आवेदन दिया, जिसके बाद सीमांकन हुआ था। राजस्व विभाग ने जमीन नापी, तो जमीन इनकी निकली। विभाग ने जमीन का कब्जा इन्हें दे दिया था। उसके बाद भी सामने वाला पक्ष जमीन पर कब्जा करना चाहता था।

    परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह ब्रह्मदास अहिरवार रोजाना की तरह स्कूल में पढ़ाने गए। दोपहर 3 बजे वह स्कूल से लौटे। गांव के बाहर ही स्थित वेयरहाउस पर वह बैठे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और फरसे, लुहांगी सहित अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें ब्रह्मदास, उनके बेटे सत्या और वेयरहाउस पर काम करने वाला कर्मचारी निक्की जाटव गंभीर घायल हो गए। गांव से अस्पताल लाते समय ब्रह्मदास ने दम तोड़ दिया। वहीं उनके बेटे और कर्मचारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपियों की पहचान पूर्व सरपंच रघुवीर कोरी, वीर सिंह, भद्दू, अमर सिंह, दिमान सिंह, लखन, संतोष, कमल सिंह, सोनू, रवि व अन्य के रूप में हुई है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • रोजाना Coffee में मिलाकर पिएं ये चीज, Weight Loss के साथ Blood Sugar पर भी रहेगा Control

    रोजाना Coffee में मिलाकर पिएं ये चीज, Weight Loss के साथ Blood Sugar पर भी रहेगा Control

    हेल्थः कॉफी दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक्स में से एक है। सुबह का आलस दूर करना हो या ऑफिस में क्विक एनर्जी पंच चाहिए हो, कॉफी हमेशा काम आती है। कॉपी में एक साधारण-सी चीज भूसी (Coffee With Psyllium Husk Benefits) मिलाकर पीने से यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है।

    डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। भूसी में मौजूद सॉल्युबल फाइबर शरीर में ग्लूकोज के अब्जॉर्प्शन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। कॉफी में कैफीन की मौजूदगी भी इंसुलिन सेंसिटिविटी को प्रभावित कर सकती है, लेकिन भूसी मिलाने से यह इफेक्ट बैलेंस हो जाता है। इसलिए, कॉफी में भूसी मिलाकर पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।