Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-
कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री के सिर के बिना स्टैच्यू की तस्वीर साझा करने के बाद, भाजपा हुई हमलावर
देश अभी आतंकी हमले को नहीं भूला, कांग्रेस आतंकी हमले पर करने लगी राजनीति;दविंदर भुट्टो
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने जारी वक्तव्य में कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए, जिससे हर भारतीय का हृदय दुखी है। ऐसे संवेदनशील समय में कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में की गई टिप्पणी अति निंदनीय है। जिसकी कुटलैहड़ भाजपा मंडल घोर निंदा करती है।।
भुट्टो ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट को शर्मनाक बताते हुए कहा कि बिना सिर के प्रधानमंत्री का स्टैचू और गायब जैसे शब्दों का प्रयोग करना न केवल असंवेदनशीलता है, बल्कि यह देश की लोक तांत्रिक मर्यादाओं का भी अपमान है। भुट्टो ने कहा कि एक तरफ पूरा देश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर शोकाकुल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट खड़ा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी इस गंभीर मुद्दे पर राजनीति कर रही है। यह कांग्रेस की छोटी सोच और अवसरवादिता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री के सम्मान को ठेस पहुंचाती है, बल्कि यह आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में देश की एकता को भी कमजोर करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक लोकप्रियता का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।
उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है, और ऐसे समय में कांग्रेस द्वारा इस तरह के शब्दों का प्रयोग उनकी हताशा को दर्शाता है। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस का यह व्यवहार दर्शाता है कि वह देश के संवेदनशील मुद्दों पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा जब पूरा देश अपने जवानों के साथ खड़ा होता है, तब कांग्रेस नेताओं की यह भाषा उनके असली चरित्र को उजागर करती है। यह भारतीय राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा नेता की ओर से यह मांग की गई , कि कांग्रेस पार्टी इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगे और भविष्य में ऐसी ओछी राजनीतिक बयानबाज़ी से परहेज़ करे।
भुट्टो ने कहा कि राजनीति में असहमति हो सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जैसे संवैधानिक पदों का सम्मान करना प्रत्येक दल की जिम्मेदारी है, भारतीय राजनीति में विचारों का मतभेद हो सकता है, परंतु भाषा और अभिव्यक्ति में गरिमा होनी चाहिए। जब देश किसी संकट से गुजर रहा हो, तब समस्त राजनीतिक दलों का यह कर्तव्य है कि वे एकता और सहयोग का परिचय दें।
-

iQOO Z10 Turbo & Pro हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और Features
Tech: iQOO Z10 Turbo और iQOO Z10 Turbo Pro को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है, और ये दोनों स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में दस्तक दे चुके हैं। ये फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं जो दमदार बैटरी, तेज़ प्रोसेसर और बढ़िया कैमरा परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, वो भी बजट में।
iQOO Z10 Turbo: इसका 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद बनता है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हाई परफॉर्मेंस एप्लिकेशन के लिए उपयुक्त है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है।
iQOO Z10 Turbo Pro: वही Z10 Turbo Pro एक और स्तर ऊपर का अनुभव प्रदान करता है। इसमें 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे गेमिंग और हेवी ऐप्स के लिए बेहद उपयुक्त बनाता है। इसमें भी 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। Turbo Pro मॉडल में कैमरा सिस्टम और भी बेहतर किया गया है—50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का सेकेंडरी सेंसर पीछे की तरफ, जबकि 32MP का हाई-रेजोल्यूशन फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स को शानदार बनाता है। इसकी 7,000mAh की बैटरी 120W की सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे इसे पूरी तरह चार्ज करने में बहुत कम समय लगता है।
कीमत की बात करें तो iQOO Z10 Turbo की शुरुआती कीमत लगभग 23,409 रखी गई है, जबकि iQOO Z10 Turbo Pro को 25,284 में उपलब्ध कराया जा रहा है। इन कीमतों पर मिलने वाले फीचर्स वाकई इसे एक बढ़िया डील बनाते हैं।
अगर आप एक पावरफुल, स्टाइलिश और फीचर-रिच स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो iQOO के ये नए फोन आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं।
-
Punjab News: नशा तस्कर के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो
अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस लगातार बड़े नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज पूरे पंजाब के एसएसपी और पुलिस कमिश्नरों से नशे के मुद्दे को लेकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब से नशा खत्म करने को लेकर डेड लाइन जारी की। इसी कड़ी में बड़े पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
वहीं आज प्रशासन ने अटारी के अंतर्गत आने वाले गांव मोदे में नशा तस्कर का घर पर बुलडोजर चला दिया। इस संबंध में गांव के सरपंच ने बताया कि उनके गांव में रंजीत सिंह नामक व्यक्ति नशा बेचने का काम करता था, जिस पर लगभग 12 मामले दर्ज हैं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने बीडीपीओ की टीम की मदद से कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाते हुए धवस्त कर दिया।
इसके साथ ही बीडीपीओ अटारी और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रंजीत सिंह नामक नशा तस्कर पर लगभग 12 मामले दर्ज हैं, वह वर्तमान में जेल में बंद है। आज उसके घर की अवैध उसारी को लेकर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान यह भी पता चला कि 5 मरले जमीन का उसने अवैध कब्जा किया हुआ था। पुलिस अधिकारी अदित्य वारियर ने कहा कि अगर इसी तरह लोग साथ देंगे तो नशा जल्द ही पंजाब से खत्म किया जा सकता है।
-

Punjab News: अनाज मंडी पहुंचे कैबिनेट मंत्री Kataruchak, खरीद प्रबंधों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो
बठिंडाः पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक स्थानीय अनाज मंडी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक बठिंडा (शहरी) जगरूप सिंह गिल, विधायक भुच्चो मास्टर जगसीर सिंह तथा डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पारे विशेष रूप से उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों व मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध व प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में गेहूं की खरीद जोरों पर चल रही है। अब तक लगभग 107 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल पंजाब की मंडियों में पहुंच चुकी है जिसमें से 103 लाख मीट्रिक टन फसल विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीदी जा चुकी है। मंत्री ने कहा कि किसानों से खरीदी गई फसल का 20,500 करोड़ रुपये का भुगतान भी किसानों के खातों में किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदेश दिए हैं कि मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मामले पर नजर रखने के लिए प्रशासन और मंडी चेयरमैन समय-समय पर मंडियों में गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने बाजार में काम कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि मंडी में काम करने वाले मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है तथा मंडियों में सभी व्यवस्थाएं सही ढंग से की जा रही हैं।
-

Punjab News: सरेआम नशे का इंजेक्शन लगाने की वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, SP का आया बयान, देखें वीडियो
बठिंडाः शहर के पॉश इलाके शक्ति नगर के एक पार्क में दिनदहाड़े एक युवक द्वारा नशे का इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियों में पार्क में 2 व्यक्ति बैठे दिखाई दे रहे है। जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की बाजू को पकड़कर खड़ा है। वहीं पहले व्यक्ति द्वारा हाथ में नशे का इजेक्शन लगाया जा रहा है। इस दौरान व्यक्ति इजेक्शन लगाने का विरोध करता है।
वायरल वीडियो में व्यक्ति कह रहा है कि रिहायशी इलाके में वह सरेआम चिट्टे का इजेक्शन लगा रहे हो, क्या शर्म नहीं आती। जिसके बाद दोनों नौजवान माफी मांगने लग जाते है। वहीं वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई और तुरंत दोनों व्यक्तियों की पहचान की। मामले की जानकारी देते हुए सिटी के एसपी नरिंदर सिंह ने कहा कि सरेआम नशे का इजेक्शन लगाने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। दोनों व्यक्ति लंबे समय से नशे के आदी थे। दोनों को काबू करके नशा छुड़ाओं केंद्र में भर्ती करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी उनकी टीम द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इन दोनों युवक किस से चिट्टा लेकर आते है, जल्द ही पूछताछ के बाद उन तस्करों को काबू किया जाएगा।Punjab News: सरेआम नशे का इजेक्शन लगाने की वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, SP का आया बयान, देखें वीडियोhttps://t.co/9hP8BtP7Sc#SSMB29 #IndoPakBorder #MadhurNowInCanada pic.twitter.com/OBLiWbHeix
— Encounter India (@Encounter_India) April 29, 2025 -

Jalandhar सहित Gurdaspur में विवादों में घिरे रैपर बादशाह के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, देखें वीडियो
प्रशासन ने दिया मामला दर्ज करने का आश्वासन
जालंधर, ENS: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सन्नी देओल की जाट फिल्म के विवाद के बाद अब रैपर बादशाह को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, हाल ही में बादशाह का नया गाना वेलवेट फ्लो रिलीज हुआ है। गाना रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। जिसके लेकर आज जालंधर सहित गुरदासपुर में विरोध होना शुरू हो गया है। हालांकि गुरदासपुर में रैपर बादशाह के खिलाफ ईसाई समुदाय सड़कों पर उतकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने रैपर के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद गुरदासपुर में ईसाई समुदाय ने प्रदर्शन समाप्त किया। वहीं जालंधर में भी बादशाह के गाने चर्च और बाइबल को लेकर बोली गई शब्दावली पर ईसाई समाज ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर ईसाई समाज के नेताओं द्वारा कमिश्नरेट पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। पास्टर गौरव मसीह गिल द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि बॉलीवुड गायक-रैपर बादशाह का एक गाना (वैल्वेट फ्लो) चल रहा है। गाने में उन्होंने अपने गाने में शब्दों के माध्यम से पवित्र बाइबल और ईसाई समुदाय के चर्च का दुरुपयोग किया है। गिल ने कहा कि इस अश्लील गाने के शामिल होने से पूरे ईसाई समुदाय में आक्रोश है। जिससे हम सब की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि बादशाह और उसके साथियों ने ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। गिल ने कहा कि गायक बादशाह और उनके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं और धर्मनिरपेक्षता को ठेस पहुंचाने के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उक्त गाने को सोशल मीडिया पर हटाया जाए। वहीं दूसरी ओर गुरदासपुर में क्रिश्चियन नेता ने बताया कि आज रैपर बादशाह द्वारा बाइबल को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मामले में प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा कि कभी कोई हमारे धर्म को लेकर विवाद देना शुरू कर देता है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से एक टीम गठित करने की अपील की है और कहा कि किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हर बार इंसाफ लेने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसके बाद पर्चे दर्ज किए जाते है। -

अगर आंखों के कारण होता है सिर में दर्द, तो हो सकती है ये खतरनाक बीमारियों
Health: यह एक चेतावनी हो सकती है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। आंखों के पीछे दर्द कभी-कभी मामूली कारणों से होता है, जैसे थकान या नींद की कमी, लेकिन यदि यह बार-बार हो रहा है या अन्य लक्षणों के साथ आ रहा है, तो यह कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।
माइग्रेन: सबसे सामान्य लेकिन गंभीर कारणों में माइग्रेन शामिल है। माइग्रेन में सिर के एक तरफ़ और आंखों के पीछे तेज़, धड़कता हुआ दर्द महसूस होता है। इसके साथ मतली, उल्टी, रोशनी और आवाज़ के प्रति संवेदनशीलता जैसे लक्षण होते हैं। यह दर्द कई घंटों से लेकर दो-तीन दिनों तक भी रह सकता है और रोज़मर्रा की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है।
क्लस्टर हेडेक: एक और खतरनाक स्थिति क्लस्टर हेडेक होती है। यह बहुत दुर्लभ लेकिन अत्यंत दर्दनाक स्थिति होती है जिसमें एक आंख के पीछे बहुत तेज़ और चुभन जैसा दर्द होता है। यह दर्द अक्सर रात में नींद से जगाता है और कई दिनों या हफ्तों तक रोज़ एक ही समय पर होता है। आंखों से पानी आना, नाक बहना और आंख लाल होना इसके सामान्य लक्षण हैं।
साइनस इंफेक्शन: साइनस इंफेक्शन भी आंखों के पीछे दर्द का एक कारण हो सकता है। जब साइनस में सूजन या संक्रमण होता है तो आंखों के पीछे और माथे में भारीपन महसूस होता है। इस स्थिति में नाक बंद, हल्का बुखार, और चेहरा दबाने पर दर्द होना आम बात है।
आई स्ट्रेन: अगर आप दिनभर कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन के सामने रहते हैं, तो आई स्ट्रेन यानी आंखों की थकावट भी इस दर्द का कारण हो सकती है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे आंखों के पीछे हल्का या मध्यम दर्जे का दर्द हो सकता है।
ग्लूकोमा: कुछ मामलों में यह दर्द ग्लूकोमा जैसी गंभीर आंखों की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसमें आंखों के अंदर का प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे आंखों के पीछे तेज़ दर्द, धुंधली दृष्टि, और उल्टी जैसे लक्षण हो सकते हैं। अगर समय रहते इलाज न हो तो यह स्थायी दृष्टि हानि का कारण बन सकता है।
यदि आंखों के पीछे दर्द लगातार बना रहता है, तेज़ होता है, या इसके साथ अन्य लक्षण भी जुड़ते हैं जैसे धुंधलापन, चक्कर, या उल्टी—तो यह एक चेतावनी है कि आपको डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए। समय पर इलाज से इन खतरनाक बीमारियों से बचाव संभव है।
-

फिर गरमाया Punjab और Haryana के पानी का मुद्दा, देखें वीडियो
CM Mann ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप
मोहालीः पंजाब में पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाब के पानी को लेकर एक और गंदी चाल चल रही है। जिसे वह किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के माध्यम से वह अतिरिक्त पानी देने का दबाव बना रही है। इस दौरान वह कह रही है कि पंजाब हरियाणा को ओर पानी दें। सीएम मान ने कहा कि 21 मई तक हरियाणा पानी का हिस्सा इस्तेमाल कर चुका है। पानी का कोटा प्रत्येक साल 21 माई तक होता है। जिसमें हरियाणा और राजस्थान को पानी देने का पंजाब के साथ एग्रीमेंट शामिल है। सीएम मान ने कहा कि अकाली-भाजपा और कांग्रेस के सरकार के दौरान पहले कोई पानी के कोटे को लेकर कोई हिसाब नहीं रखा गया था। इस दौरान वह ज्यादा पानी का इस्तेमाल कर लेते थे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार आने पर हमने अपनी नहरी व्यवस्था को सुधारने का काम शुरू किया है। ऐसे में वह एक बूंद पानी की हरियाणा को नहीं देंगे, क्योंकि वह पहले ही अपने पानी का इस्तेमाल मार्च तक पूरा कर चुका है। ऐसे में वह अप्रैल और मई का पानी की हरियाणा सरकार द्वारा की जा रही है। सीएम मान ने कहा कि कई सालों के बाद पानी पंजाब में पहुंच रहा है। ऐसे में भाजपा अब दबाब डालने की कोशिश कर रही है। सीएम मान ने कहा कि अब वह अपना पानी का इस्तेमाल कर रहे है। लेकिन अभी भी मानवता के आधार पर हरियाणा को पीने के लिए पानी 4 हजार क्यूसेक दे रहे है। इस दौरान सीएम मान ने कहाकि जो पाकिस्तान का पानी रोका है, वह पंजाब को दे दिया जाए, जिसके चलते वह हरियाणा को पानी दें देंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में आज पौंग डैम 24 फीट पानी कम है और रणजीत सागर डैम में 39 फीट पानी कम है। इस समय सबसे ज्यादा पानी का इस्तेमाल पंजाब ने किया है और वह करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने पानी का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन उन पर भाजपा द्वारा दबाब ना बनाया जाए। -

Punjab News: महिला ने देवर पर लगाए मारपीट के आरोप, पिस्तौल से किया हमला, देखें वीडियो
फिरोजपुरः दाना मंडी की रहने वाली विवाहित महिला ने देवर पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला रानी ने आरोप लगाए है कि देवर ने उसके साथ मारपीट की है। घटना दोपहर 1 बजे की है। पीड़िता महिला के अनुसार, उसका विवाह 3 साल पहले हरियाणा के हिसार में आते गांव रमाइन में सोहन मलिक के साथ हुआ था। महिला ने कहा कि उसका पति अक्सर झगड़ा करता था और उससे मारपीट करता था। पति द्वारा मारपीट किए जाने के बाद वह किसी काम से चला गया।
इस दौरान वह घर में अकेली थी, तभी उसका देवर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया और उससे मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि देवर ने पहले झाड़ू से हमला किया, उसके बाद पिस्तौल के बट से उसके चेहरे पर हमला करना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि उसके 2 बच्चे है, जिसमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है। देवर द्वारा मारपीट के दौरान उससे बच्चे छीनने की भी कोशिश की गई। महिला ने कहा कि वह जान बचाने के लिए पहले गुरुद्वारा साहिब में छिप गई। जिसके बाद उसने घटना की सूचना परिवार वालों को दी। घटना की सूचना मिलने पर परिवार वाले उसे गुरुद्वारा साहिब से आकर लेकर गए।
ससुराल वालों ने घायल हालत में उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान चेहरे पर मारपीट के निशान दिखाते हुए पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं रेखा ने कहा कि बच्ची 3 साल से शादी शुदा है। महिला ने कहाकि पति-पत्नी का विवाद हुआ था। जिसके बाद अब देवर ने आकर बेटी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वह पहले ही दहेज में एसी सहित कई सामान दे चुके है, लेकिन अब वह उनकी ओर डिमांड पूरी नहीं कर सकते।