Blog
-

उप मुख्यमंत्री 1 फरवरी को करेंगे 38वें मेजर छज्जू राम मेमॉरियल फुटबाल टूर्नामेंट में शिरकत
ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 फरवरी(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री दोहपर 2.30 के उपरांत नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम मेमॉरियल फुटबाल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में होगा। -

Punjab News: मोबाइल शॉप से नगदी सहित ढाई लाख का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के साहनेवाल रोड़ रामगढ़ इलाके में मोबाइल की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर दुकान से नगदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि देर रात मोंटी का गेट तोड़कर चोर 40 हजार की नगदी, स्पीकर, ईयरफोन सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि उसका ढाई से 3 लाख का नुकसान हो गया है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
कृष्णा ने बताया कि चोर सीसीटीवी कैमरों के मैमोरी कार्ड निकालकर ले गए। चोरों द्वारा साथ की दुकान की छत से घटना को अंजाम दिया गया। वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि इस रोड़ पर कई दुकानदार चोरी की घटनाओं को लेकर परेशान है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि व्यापार खत्म हो रहा है और वह मजबूरी में दुकान चला रहे है, लेकिन दूसरी ओर चोरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। 2 दिन पहले कबाड़िये की दुकान पर चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने कहाकि दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच की तो पता चला कि चोरों द्वारा दुकान की छत से आकर अंजाम दिया गया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का मैमोरीकार्ड भी चोर साथ ले गए। जांच अधिकारी ने बताया कि दुकानदार के अनुसार चोर तिजौरी से 40 हजार की नगदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार के बयान दर्ज कर लिए गए है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

पाकिस्तानी ड्रोन दिखने पर सुरक्षा एजेंसी अलर्ट, सर्च जारी
सांबाः जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसी एक्शन मोड में आ गई। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक सीमा क्षेत्र में एक ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए उस पर फायरिंग की। ड्रोन के दिखाई देते ही पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, ड्रोन को शाम के समय सीमा के नजदीक उड़ते हुए देखा गया, जिसके बाद तुरंत सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। ड्रोन की गतिविधि को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु या सामग्री के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ड्रोन उड़ाए जाने का उद्देश्य क्या था और वह किस दिशा से आया था।
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ड्रोन का इस्तेमाल सीमापार से हथियार, नशीले पदार्थ या अन्य संदिग्ध सामग्री गिराने के लिए किया जा सकता है, या फिर भारतीय सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से किया जा रहा हो। इसी को ध्यान में रखते हुए सीमा सुरक्षा बल और सेना ने बॉर्डर पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी, नाइट विजन उपकरणों और एंटी-ड्रोन सिस्टम को और मजबूत किया है। स्थानीय प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुरक्षा बलों ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या नजदीकी सुरक्षा चौकी को सूचित करें।
यह घटना कोई पहली नहीं है। हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में इस तरह के ड्रोन देखे जाने के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले कठुआ जिले में भी एक ड्रोन की मौजूदगी दर्ज की गई थी। उस दौरान ड्रोन करीब पांच मिनट तक आसमान में नजर आया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया था, ताकि उसके आने-जाने के रास्ते और उद्देश्य का पता लगाया जा सके।
इससे पहले 15 जनवरी को भी सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली थी। उस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था और एहतियाती कदम उठाए गए थे। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
-

Punjab News: पुलिस कर्मी के कत्ल मामले में 2 नाबालिगों सहित 6 गिरफ्तार
पटियालाः नाभा में भाई के साथ बर्गर खाने के बाद पैसे देने में देरी होने पर पुलिस कर्मी की बहस हो गई। इस बहस के दौरान व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर पुलिस कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पुलिस कर्मी अमनदीप की मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने आरोपी बाग शाम उर्फ कैफ निवासी घुमियारा वाली मोहल्ला नाभा, हीरा लाल उर्फ हीरा निवासी वाल्मिकी बस्ती बौड़ा गेट नाभा, आशीष उर्फ आशी निवासी बौड़ा गेट नाभा और अमित कुमार उर्फ रिक्की निवासी बौड़ा गेट नाभा को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी वरूण शर्मा ने कहा कि आरोपी रिक्की ने ही साथियों के साथ मिलकर अमनदीप पर चाकू से हमला किया था। जिसके बाद 2 नाबालिगों सहित 6 आरोपियों को घटना के 16 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा 17 साल के 2 नाबालिग भी पकड़े हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह लुधियाना भेज दिया है। कत्ल में इस्तेमाल चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमनदीप के साथ हुई घटना के दौरान रेहड़ी मालिक कुछ नहीं बोला, लेकिन साथ में खड़े आरोपी रिक्की ने बहस के बाद गाली गलौच शुरू कर दी।
अमनदीप व उसके भाई नवदीप को देख आरोपी रिक्की ने कैफ व अन्य दोस्तों को बुला लिया, जिन्होंने मौके पर आते ही हाथापाई के बाद चाकू से 2 वार किए। चाकू लगने की वजह से अमनदीप की मौत हो गई। इस केस में फरार आरोपी सौरव कुमार व राहुल भारद्वाज उर्फ रूला निवासी नाभा को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि आरोपी शाम उर्फ कैफ के खिलाफ मारपीट का एक मामला नाभा कोतवाली थाना में अप्रैल 2025 में दर्ज है, वहीं हीरा लाल के खिलाफ नाभा में नशखा तस्करी व शराब तस्करी के कुल चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आशीष उर्फ आशी के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं।
-

Punjab News: 38 हजार रुपए की ड्रग मनी, हेरोइन और कार बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः नशे के खिलाफ चलाई गई बीएसएस के साथ सांझे ऑपरेशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बीएसएफ के साथ सांझे ऑपरेशन के दौरान आरोपियों के पाकिस्तान के लिंक सामने आए है। जांच में सामने आया है कि नशे के मामले में आरोपियों को सजा भी हो चुकी है।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ की टीम के साथ यह कार्रवाई की गई। इस संबंध में एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग फोन के ज़रिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने का काम कर रहे हैं और वे लोग फिरोज़पुर के गांव जलोके के आस-पास मौजूद हैं।
कार्रवाई के दौरान जब उनकी टीम ने नाके पर चेकिंग की तो नाके के दौरान चारों लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से लगभग 38 हज़ार रुपए नकद, नशीला पदार्थ और एक ब्रेज़ा कार बरामद हुई। इसके अलावा आरोपियों के पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन भी जब्त किए, जो अवैध गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे थे। आरोपियों के फोन से पाकिस्तान के लिंक भी सामने आए है।
-

शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें देरी से पहुंची ऊना
ऊना/सुशील पंडित: शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य शहरों से आवागमन करने वाली रेलगाड़ियां कई घंटों की देरी से ऊना के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंची। सबसे पहले बात करें शुक्रवार रात दिल्ली जंक्शन ( पुरानी दिल्ली) से दौलतपुर चौक के लिए रवाना हुई 14053 हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन की तो ये रेलगाड़ी शनिवार सुबह अपने निर्धारित समय से 58 मिनट देरी से ऊना हिमाचल स्टेशन , 55 मिनट देरी से अंब अंदौरा स्टेशन और 44 मिनट देरी से अपने गंतव्य स्टेशन दौलतपुर चौक स्टेशन पहुंची। वहीं 19307 इंदौर- ऊना हिमाचल द्वि – साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी अपने निर्धारित समय सुबह 08:35 बजे की बजाए 03 घंटे 08 मिनट देरी के साथ सुबह 11:43 बजे अपने गंतव्य स्टेशन ऊना हिमाचल पहुंची। वहीं 22447 नई दिल्ली- अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित से 01 घंटा 40 मिनट देरी से ऊना हिमाचल और 01 घंटा 28 मिनिट देरी से अपने गंतव्य स्टेशन अंब अंदौरा पहुंची। वहीं वापसी में 22448 अंब अंदौरा- नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अंब अंदौरा से 35 मिनट देरी से रवाना हुई।
वहीं 19411 गांधीनगर कैपिटल- दौलतपुर चौक एक्सप्रेस ट्रेन करीब पौने दो घंटे देरी से ऊना हिमाचल स्टेशन पहुंची। वहीं पैसेंजर ट्रेनों की बात करें तो 64511 हरिद्वार- अंब अंदौरा ( वाया सरहिंद जंक्शन) 01 घंटा 55 मिनट देरी से ऊना हिमाचल स्टेशन पहुंची और 64563 रायपुर हरियाणा जंक्शन- अंब अंदौरा ( वाया चंडीगढ़ ) पैसेंजर ऊना हिमाचल 01 घंटा 25 मिनिट देरी के साथ पहुंची। वहीं शनिवार तड़के सुबह दौलतपुर चौक से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई 12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस अपने गंतव्य स्टेशन नई दिल्ली दो घंटे पांच मिनट विलंब से पहुंची।
-

Punjab News: वीजे की REFUSAL आने पर नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, मौत
संगरूरः जाखल-लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव लखमीरवाला के पास एक युवक ने आज आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हरविंदर सिंह हैप्पी पुत्र गुरतेज सिंह निवासी गांव सूलर के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी चौकी प्रभारी सहायक थाना प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि थाना दीड़बा के अंतर्गत आने वाले गांव सूलर का हरविंदर सिंह उर्फ हैपी आईलैटस करने के बाद विदेश जाना चाहता था, जिसके लिए उसके द्वारा 3 बार वीज़ा के लिए फाइल लगाई गई थी, लेकिन हरविंदर सिंह उर्फ हैपी की तीनों बार रिज़ेक्शन आ गई।
इसी बात को लकेर वह परेशान रहता था। जिसके कारण आज जाखल-लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव लखमीरवाला के पास रेलवे ट्रेन के नीचे आकर उसने आत्महत्या कर ली। सहायक थाना प्रभारी सबरजीत सिंह ने कहा कि मृतक युवक के पिता गुरतेज सिंह के बयान पर आईपीसी की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई है।
-

नई दिल्ली में चमका हिमाचल मॉडल, ‘हिम परिवार’ को राष्ट्रीय सराहना
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस (डीडीटीएंडजी) विभाग को नई दिल्ली में आयोजित 6वें गवर्नेंस नाउ डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समिट एंड अवॉर्ड्स में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख नवाचार पहल ‘हिम परिवार’ को शासन को सुदृढ़ बनाने और जनसेवा वितरण में सुधार के लिए डिजिटल तकनीकों के नवोन्मेषी उपयोग के लिए सराहा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से परिवार-आधारित नागरिक केन्द्रित एक व्यापक डेटाबेस तैयार किया गया है, जिससे लाभार्थियों की सटीक पहचान संभव होती है। इससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्गों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह समान नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित शासन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत डिजिटल पब्लिक अधोसंरचना विकसित करने और नागरिकों के लिए उपयोगी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाने में विभाग द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए डिजिटल गवर्नेंस पहलों को और सुदृढ़ करेगा, ताकि हिमाचल प्रदेश के लोग व्यापक रूप से लाभान्वित हो सके।
-

ग्रामीण विकास पर सख्त सुक्खू सरकार, तीन माह में सभी लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वीकृत विभिन्न क्षेत्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित विकास कार्यों को अगले तीन महीनों में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, इसलिए ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा चहुंमुखी विकास ही राज्य के सतत और समावेशी विकास का आधार है।
मुख्यमंत्री ने बैठक में पिछड़ा क्षेत्र उप-योजना, एमपीएलएडी, विधायक क्षेत्र विकास निधि, लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड, मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना सहित अन्य विधायक-वित्तपोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने चिंता जताई कि कई छोटे लेकिन आवश्यक कार्य जैसे हैंडपंप, पैदल रास्ते, नालियां, सामुदायिक भवन, रिटेनिंग वॉल, फुट ब्रिज, सिंचाई नहरें और ग्रामीण सड़कों के कार्य धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद लंबित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विकेंद्रीकृत और आवश्यकता आधारित कार्य सीधे ग्रामीण जनता से जुड़े होते हैं और अधोसंरचना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सघन निगरानी और सख्त निर्देशों के परिणामस्वरूप अक्तूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच 18,262 कार्य पूरे किए गए हैं। इन कार्यों की निगरानी ‘रियल-टाइम डैशबोर्ड’ के माध्यम से की जा रही है और फील्ड अधिकारियों को दैनिक रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के तहत पारदर्शी, आवश्यकता-आधारित और न्यायसंगत विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि विकास का लाभ हर गांव और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।
-

Punjab News: रेलवे स्टेशन में महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार
अमृतसरः महागनर में स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला रेलवे स्टेशन से सामने आया है। जहां स्टेशन के अंदर बुज़ुर्ग महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गया। आरोप है कि स्टेशन परिसर में चलते समय एक अज्ञात युवक महिला के कानों से सोने की बालियां खींचकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह स्टेशन परिसर से गुजर रही थी, तभी एक युवक उनके साथ-साथ चलने लगा।
अचानक युवक ने उनके कानों पर झपट्टा मारा और बालियां खींचकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मदद की और रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूरी जानकारी हासिल की। पुलिस ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में बालियां खींचने की पूरी वारदात स्पष्ट रूप से कैद नहीं हुई है, लेकिन एक संदिग्ध युवक महिला के साथ-साथ चलते हुए जरूर दिखाई दे रहा है।
रेलवे पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही स्टेशन के अन्य कैमरों और आसपास के इलाकों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों ने मांग की है कि स्टेशन परिसर में सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।