Blog

  • Punjab : हमलावरों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab : हमलावरों ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, देखें वीडियो

    कारों और मोटरसाइकिल की तोड़फोड़ की 

    जीरकपुर : जिले में बीती रात 7-8 युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे ढकोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा गया है। जहां पर वह अब उपचाराधीन है। पीड़ित युवक की पहचान हाशिम निवासी गांव छत के तौर पर हुई है। पीड़ित जीरकपुर में गाड़ियां ठीक करने का गैरेज चलाता है। जानकारी के अनुसार यह लड़ाई किसी लड़की के मामले को लेकर हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमला करने वाले लड़के तेजधार हथियार तथा लाठियां लेकर आए थे और उन्होंने पीड़ित युवक को गांव की गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसके कारण वह युवक बेहोश हो गया। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती पर करवा दिया गया।

    इस मारपीट में हमलावरों द्वारा दो कारें और एक मोटरसाइकिल भी तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार हाशिम बीती रात करीब 8 बजे के आसपास किसी कस्टमर की कार लेकर चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। जब वह गांव छत के सरकार स्कूल के नजदीक पहुंचा तो गांव के कुछ लोगों ने उसे कोई बात करने के लिए बुलाया। बताया जा रहा है कि जब हाशिम गांव के उक्त लोगों से बात करने गया तो उन्होंने किसी लड़की के बारे में गलत बोलने की बात कही और उसे कार से नीचे उतारकर मारपीट शुरू कर दी और कार बुरी तरह तोड़ दी। जब हाशिम के परिवार वाले उसे बचाने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

    हाशिम की मां का आरोप है कि गांव के 7-8 लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत उसके बेटे के साथ मारपीट की और उसके बेटे को फंसाने के लिए अपने हथियार उसके बेटे की कार में रख दिए। इस मामले में जब दूसरे पक्ष के लोगों से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है एक शिकायत के आधार पर गांव छत के रहने वाले पवन के खिलाफ डीडीआर काट दी है और दुसरी शिकायत पर ब्यान दर्ज होने है। मामले की जांच जारी है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

  • पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, 247 ग्राम चरस बरामद

    पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, 247 ग्राम चरस बरामद

    भुंतरः 247 ग्राम चरस की खेप के साथ दियार चौक के पास पुलिस ने कुटीआगे इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह टीम के साथ गश्त पर थे, इस दौरान आरोपी को शक के आधार पर रोकर पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से चरस की खेप बरामद हुई। तोलने पर चरस की यह खेप 247 ग्राम पाई गई। आरोपी की पहचान सर्वदयाल निवासी हवाई कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

  • भारी बारिश ने मचाई तबाही, Yamunotri Dham में पुल की दीवार ढही, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

    भारी बारिश ने मचाई तबाही, Yamunotri Dham में पुल की दीवार ढही, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां फंसी, देखें वीडियो

    उत्तरकाशीः देश के कई राज्यों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। एक ओर मुबंई में मौसम विभाग द्वारा आज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है। वहीं गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल समेत कई राज्य भारी बारिश से परेशान हैं। इस लिस्ट में उत्तराखंड भी शामिल है। दरअसल, देर रात उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश हुई। इस बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर आ गई और तबाही ला दी।

    वहीं देर रात हुई बारिश के चलते जानकीचट्टी में बनी पार्किंग तक यमुना का जल स्तर पहुंच गया। यमुनोत्री धाम में तटबंध बह गए। यमुनोत्री मंदिर को जोड़ने वाले पुल की सुरक्षा दीवार भी बह गई। इस दौरान यमुनोत्री में जानकी चट्टी की पार्किंग में खड़ी गाड़ियां फंस गई। मिली जानकारी के अनुसार जानकी क्षेत्र में 3 खच्चर और 1 बाइक बह गई। बताया जा रहा है कि जानकीचट्टी पार्किंग के पास कटाव हुआ और शुभम पैलेस होटल के आगे रोड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

    जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार बड़कोट के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जानकीचट्टी क्षेत्र में पहुंच गई है। एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों ने रात में ही जानकीचट्टी क्षेत्र में नदी किनारे के भवनों को खाली कराकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यमुना नदी के किनारे स्थित राना चट्टी, हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी, पाली गाड़ में पुलिस संचार के माध्यम से लोगों को रात में ही सतर्क कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुनोत्री धाम में नदी किनारे स्थित पुजारी सभा का कमरा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है और मंदिर समिति का जनरेटर और स्ट्रीट लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

  • Punjab : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पत्नी पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले के गांव कालू में अवैध संबंधों के चलते युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक का शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान मलूक सिंह के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी के बाहर अवैध संबंध थे।

    परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मलूक की हत्या, उसकी पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर की है और बाद में उसके शव को घर के अंदर लटका दिया, जिसके बाद पत्नी ने चिल्लाते हुए कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

    परिजनों ने मांग की है कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar: DC दफ्तर की Congress MLA ने खोली पोल, देखें वीडियो

    Jalandhar: DC दफ्तर की Congress MLA ने खोली पोल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के मुख्यमंत्री दो दिन के लिए जालंधर दौरे पर थे। जिसमें 24 और 25 को सीएम मान ने जालंधर में रहकर लोगों की समस्याए सुनी। वहीं सीएम मान के जालंधर दौरे के दौरान आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने सरकारी दफ्तर की पोल खोल दी। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने कहा कि सीएम मान के जालंधर दौरे के दौरान सरकारी दफ्तरों से अधिकारी गायब है। जिसके चलते सरकारी दफ्तरों में जरूरी काम के लिए आ रही आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    कोटली का आरोप हैकि सीएम मान के जालंधर दौरे के दौरान सारे दफ्तर खाली पड़े हुए है। कोटली ने कहा कि वह खुद लोगों के काम के लिए डीसी दफ्तर आए, लेकिन इस दौरान वह जिस दफ्तर में जा रहे है, वहां पर ताले जड़े हुए है। कोटली का आरोप है कि जब दफ्तरों में ताले जड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्हें पता चला कि सीएम मान के जालंधर दौरे पर आए हुए है। कोटली ने कहा कि सीएम दौरे के दौरान अगर कार्यालय में डीसी साहिब मौजूद नहीं है तो एडीसी साहिब को कार्यालय में मौजूद होना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अगर एडीसी साहिब भी दफ्तर में मौजूद नहीं है तो एसडीएम साहिब मौजूद हो या फिर तहसीलदार या सुपरिटेंडेंट दफ्तर में लोगों के काम के लिए मौजूद हों। कोटली ने कहाकि जिले का सारा दफ्तर अधिकारियों की गैरमौजूदी के चलते खाली पड़ा हुआ है। कोटली ने कहा कि कई जत्थेबंदियां मांग पत्र देने के लिए आ रही है, लेकिन दफ्तर में कोई सीनियर अधिकारी मौजूद नहीं है। कोटली ने आप सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप पार्टी द्वारा कैंपेन चलाई जा रही है कि सरकार तुहाडे द्वार।

    कोटली ने कहा कि लेकिन दफ्तरों में अधिकारी ही मौजूद नहीं है। इस दौरान उन्होंने सीएम मान से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्होंने लोगों की परेशानी को हल करना है तो वह डीसी दफ्तर आकर सुने और डीसी दफ्तर में आ रहे लोगों को भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

  • Punjab: NRI परिवार के घर के बाहर चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab: NRI परिवार के घर के बाहर चली गोलियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः गांव जैंतीपुर में एक NRI परिवार के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आते है औऱ गोलियां चलाकर फरार हो जाते है। मौके पर पहुंचे जैंतीपुर थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरचरण सिंह जिनका जैंतीपुर थाने में मकान है। उनका पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया में रहता है। पिछले दिनों कुछ युवकों ने उनके घर के बाहर फायरिंग कर दी। जब हमें पता चला, तो हमारे पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वह पुल के रास्ते अमृतसर या बटाले की ओर भागने में सफल रहे।

    सीसीटीवी की जांच की जा रही है, हमें शक है कि दो से तीन युवक थे जिन्होंने गोलियां चलाई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरचरण सिंह के बेटे ने भी ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि व्हाट्सएप काल पर लारेंस बिश्नोई का नाम लेकर फिरौती की मांग की जा रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिवार की ओर से ऑस्ट्रेलियाई को भी शिकातय दर्ज करवाई गई है।

  • National Highway पर पुल के पास Bus पलटने से कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    National Highway पर पुल के पास Bus पलटने से कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    मनालीः हिमाचल में हो रही बारिश ने कहर मचाया हुआ है। एक ओर राज्य में हो रही बारिश से लैंडस्लाइड की घटना सामने आ रही है। वहीं अब ताजा मामला बस पलटने का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बानू पुल के पास प्रेम बस पलट गई है।


    बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस पलटने के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में 40 लोग सवार थे। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • Punjab : BJP नेता की एक्टिवा हुई चोरी, देखें वीडियो

    Punjab : BJP नेता की एक्टिवा हुई चोरी, देखें वीडियो

    नव विवाहिता और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

    लुधियाना : जिले में चोरी वारदातें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक मामला नव-विवाहिता द्वारा चोरी करने का सामने आया है। यह घटना न्यू मॉडल हाउस से सामने आई है। चोरी की वीडियो भी सामने आई है। हाथ में चूड़ा पहने एक नव-विवाहिता ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय एक पुरुष भी उसके साथ है। चोरी की यह वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में सहम है। घटना स्थल से पुलिस चौकी कोचर मार्केट करीब 400 मीटर दूरी पर है।

    भाजपा नेता राजन ने बताया कि वह न्यू मॉडल टाउन के रहने वाले है। वह कही काम से वापस घर आए थे। घर के बाहर उन्होंने एक्टिवा खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह कही जाने लगे तो एक्टिवा गायब मिली। उन्होंने भी शोर मचाया। आस-पास की गलियों में तलाश की, लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। राजन ने बताया कि जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। एक नव-विवाहिता महिला और उसके साथी ने उनकी एक्टिवा स्कूटी घर के बाहर से चुरा ली।

    सीसीटीवी देखने से पता चला कि महिला और उसके साथी ने पहले गली में खड़ी किसी अन्य एक्टिवा को चाबी लगाई। लेकिन जब वह एक्टिवा नहीं खुली तो उन्होंने उसकी एक्टिवा पर चाबी ट्राई की। उनकी एक्टिवा का ताला खुलने के महिला अपने साथी को एक्टिवा पर बैठा कर फरार हो गई। इस मामले में उन्होंने पुलिस चौकी कोछड़ मार्केट पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Punjab: नर्सिंग स्टाफ का मांगों को लेकर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: नर्सिंग स्टाफ का मांगों को लेकर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    सरकार ने हमारी मांगे न मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।

    पंचकुलाः सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल के बाहर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधान विनीता बांगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचकूला नागरिक अस्पताल में आज हमारे नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रोटेस्ट किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि नर्सिंग अलाउंस सेंटर गवर्नमेंट द्वारा 1998 से दिया जा रहा है और तभी से हम इसके लिए फाइट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेंट्रल गवर्नमेंट का नर्सिंग अलाउंस उस समय 1600 रुपए था जो कि अब बढ़कर 9000 पहुंच चुका है। अतः हमारी प्रशासन से मांग है कि हमें भी 7200 रुपये अलाउंस दिया जाए क्योंकि जो काम केंद्र में किया जाता है वहीं काम हमारे द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम नाइट ड्यूटी करते हैं और 90 प्रतिशत हमारी महिलाएं भी रात भर काम करती हैं जिनको स्पॉन्डिलाइटिस, सर्वाइकल, स्पाइनल प्रॉब्लम व इंफेक्शन के सबसे ज्यादा चांसेस होते हैं । हम सरकार से 7200 रुपये अलाउंस की डिमांड कर रहे हैं जिसको लेकर सरकार हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। इस मामले को लेकर हमारी बीती 29 जनवरी को भी हेल्थ मिनिस्टर के साथ मीटिंग भी हुई थी। इस मीटिंग में उन्होंने अपनी तरफ से इसके लिए हां कर दी थी लेकिन उसके बाद भी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें समान 7200 रुपये अलाउंस दिया जाए इसके अलावा हमारी दूसरी मांग यह है कि नर्सिंग स्टाफ को सम्मान के रूप में ग्रुप बी में जोड़ा जाए क्योंकि कोरोना काल के दौरान सबसे ज्यादा हमारे नर्सिंग स्टाफ ने दिन रात अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटियां दी थी। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी बातें नहीं मानती तो हम 2 घंटे की हरियाणा भर में राज्य स्तर पर हड़ताल करेंगे और सीएम आवास का घेराव करेंगे। फिलहाल हमारी ओर से इमरजेंसी सुविधा चालू रहेंगी और अगर सरकार द्वारा मांगे नहीं मानी जाती तो हम सभी प्रकार की सुविधाएं बंद कर देंगे।
  • एक्शन मोड़ मे आई BJP: 2 राज्यों के अध्यक्ष सहित 6 के प्रदेश प्रभारी बदले

    एक्शन मोड़ मे आई BJP: 2 राज्यों के अध्यक्ष सहित 6 के प्रदेश प्रभारी बदले

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनावों के बाद लगातार भाजपा में हलचल दिखाई दे रही है। वहीं बीजेपी हाईकमान ने देर रात 12 बजे दो जिलों के अध्यक्ष बदल दिए। दरअसल, भाजपा पार्टी ने बिहार और राजस्थान के अध्यक्ष पद में बदलाव किया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान में मदन राठौड़ और बिहार में दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा बीजेपी ने 6 राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी बदल दिए हैं।

    बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मठन राठौड़ ओबीसी समुदाय से आते हैं। ऐसे में बीजेपी ने प्रदेश में ओबीसी को साधने के लिए बड़ा दांव चल दिया है। राठौड़ को हाईकमान ने 5 महीने पहले ही राज्यसभा सांसद नियुक्त किया है। उन्हें संगठन का भी लंबा अनुभव है। मदन राठौड़ पीएम मोदी के पुराने परिचित हैं।

    उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ काम करने का लंबा अनुभव है। उन्हें बीजेपी के पुरानी और नई पीढ़ी के साथ काम करने का अनुभव है। राठौड़ मूल ओबीसी में घांची समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बता दें मदन राठौड़ पाली की सुमेरपुर विधानसभा से दो बार विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे 2013 से 2018 तक सरकारी मुख्य उप सचेतक भी रहे हैं।

    बीजेपी ने इसके साथ ही 6 राज्यों के प्रदेश प्रभारी भी बदल दिए हैं। पार्टी ने असम में हरीश द्विवेदी को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। चंडीगढ़ में अतुल गर्ग, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में अरविंद मेनन, राजस्थान में राधा मोहन दास अग्रवाल और त्रिपुरा में डाॅ. राजदीप राॅय को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

    बीजेपी हाईकमान ने इसके बाद ही बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। सम्राट चौधरी की जगह अब दिलीप जायसवाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि दिलीप जायसवाल नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में भूमि सुधार मंत्री भी हैं। ऐसे में कुशवाहा वोट बैंक में विपक्ष की सेंधमारी सम्राट चौधरी को पद से हटाए जाने का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

    बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले दिलीप जायसवाल बीजेपी के कद्दावर नेता माने जाते हैं। वे तीसरी बार विधानपरिषद् के सदस्य नियुक्त हुए हैं। इससे पहले लगातार 20 सालों तक बिहार में बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे हैं। बता दें कि दिलीप जायसवाल अतिपिछड़ा वैश्य समुदाय से आते हैं। ऐसे में बीजेपी ने अतिपिछड़ा वोट बैंक को साधने के लिए उन पर दांव चला है।