Blog

  • Punjab News: ड्रेन में गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रेन में गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    बठिंडा: जिले के कोटशमीर रोड पर भीषण हादसे की घटना सामने आई है, जहां पुल से गुजर रही बस ड्रेन में गिर गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बस में 46 यात्री सवार थे।


    बताया जा रहा है कि एक निजी कंपनी की बस जीवन सिंह वाला और कोट शमीर के बीच से गुजर रही थी, इस दौरान पुल के पास अचानक बस नाले में गिर गई। वहीं लोगों की चीख-पुकार से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए, जिनके द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा गया है। हालांकि, हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • Kapurthala News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बहन का आया बयान, देखें वीडियो

    Kapurthala News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बहन का आया बयान, देखें वीडियो

    कपूरथलाः देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का देर रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व पीएम के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेता ने शोक व्यक्त किया। वहीं कपूरथला में स्थित पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बहन अमरजीत कौर शोक की घड़ी में बहुत भावुक हुई। मीडिया से बात करते हुए अमरजीत कौर ने पूर्व पीएम की उपलब्धियों और उनके स्वाभाव को याद किया। इस दुख की घड़ी में रोते हुए बहन ने बताया कि हम 6 बहन और 4 भाई थे। जिसमें सबसे बड़े भाई मनमोहन सिंह थे और वह भाई बहनों में 5वें नंबर है। दो बार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में भी वह शामिल हुई थी।

    उन्होंने बताया कि उनकी सेहत ठीक नहीं चलने के कारण कई साल हो गए कि उनकी मुलाकात नहीं हुई। आखिरी मुलाकात 10 से 12 साल पहले हुई थी। पिता के निधन के बाद वह ही हमारे पिता का फर्ज अदा करते रहे। देश के पीएम बनने के बावजूद भाई बहन ने कभी किसी की उनसे सिफारिश नहीं की और ना ही वह किसी की सिफारिश को मानते थे। अमरजीत कौर ने कहाकि भले ही उन्हें पूर्व पीएम से मुलाकात किए काफी समय हो गया, लेकिन वह हर साल राखी उन्हें भेजती थी। अब तक 2 भाईयों की मौत हो चुकी है, वहीं पीछे 8 भाई-बहन रह गए है। पूर्व पीएम के जाने के बाद अब भाईयों में से 2 भाई अमृतसर में रह गए हैं।

    वहीं भांजे करमजीत सिंह ने कहा कि परिवार और देश के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया है। ऐसे में वह उनके दिलों में याद बनकर रहेंगे। भांज ने कहा कि आखिरी बार अमृतसर में सर्किट हाउस में मुलाकात हुई थी। वह जब भी अमृतसर में आते थे तभी सारा परिवार उन्हें सर्किट हाउस में मुलाकात करता था। डेढ़ साल पहले उनके साथ बात हुई थी। जिसके बाद एक साल पहले बेटे की शादी पर उन्होंने फोन पर बात करके बधाई दी थी। कामकाज को लेकर कहा कि आज तक परिवार ने उन्हें कोई समाजिक काम नहीं कहा क्योंकि वह सिफारिश कभी नहीं मानते थे।

  • Sugar Factory के सल्फर टैंक में विस्फोट, 2 की मौत, एक गंभीर घायल

    Sugar Factory के सल्फर टैंक में विस्फोट, 2 की मौत, एक गंभीर घायल

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के जालना जिले के परतुर तालुका में बागेश्वरी शुगर फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ है। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और दो अन्य घायल हो गए।सल्फर टैंक में विस्फोट से सिंदखेडराजा निवासी अशोक तेजराव देशमुख (56) और परतूर निवासी अप्पासाहेब शंकर पारखे (42) की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। अधिकारियों ने बताया कि परतूर स्थित बागेश्वरी चीनी मिल में सल्फर टैंक में विस्फोट हो गया। तब मिल चालू थी और कई कर्मचारी काम कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि  पुलिस ने  मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • 26/11 हमले के मोस्ट वाटेंड आतंकी Abdul Rehman Makki की मौत

    26/11 हमले के मोस्ट वाटेंड आतंकी Abdul Rehman Makki की मौत

    लाहौर: मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड हाफिज सईद के साले और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के उप प्रमुख हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की शुक्रवार को मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मक्की की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। जमात-उद-दावा (जेयूडी) के अनुसार, अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लाहौर के एक निजी अस्पताल में उच्च मधुमेह के बाद उनका इलाज चल रहा था। जेयूडी के एक अधिकारी ने बताया कि मक्की को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा और उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

    मुंबई के 26/11 हमले का गुनहगार अब्दुल रहमान मक्की को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया गया है। भारत में भी वह मोस्ट वॉन्टेड था। वह टेरर फंडिंग का काम करता था। मक्की को ना सिर्फ भारत बल्कि संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने मक्की को आतंकी घोषित किया किया हुआ है बल्कि मक्की पर भारत में आतंकी हमलों की योजना बनाने और आतंकवादियों की मदद करने जैसे के आरोप हैं। वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है।

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने मक्की को 2023 में एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया था। इससे पहले अमेरिका ने मक्की को ‘विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ (SDGT) घोषित करने के अलावा उसकी गिरफ्तारी पर इनाम का ऐलान भी किया था। पाकिस्तान में मक्की को 2022 में आतंकी फंडिंग के मामलों में मुजरिम करार दिया गया था और जेल भी भेजा गया था। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार और न्यायपालिका पर अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न करने के आरोप लगते रहे हैं।

     

  • Punjab News: National Law University के पास भीषण हादसे में फौजी की मौत, 2 घायल

    Punjab News: National Law University के पास भीषण हादसे में फौजी की मौत, 2 घायल

    पटियालाः Rajiv Gandhi National Law University के पास भीषण सड़क हो गया। दरअसल, देर रात भादसों रोड़ के पास पेड़ से गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में फौजी की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं छुट्टी से लौटे फौजी की मौत हो गई। मृतक की पहचान जशनदीप सिंह के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना बख्शीवाल के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि राजीव गांधी यूनिवर्सिटी के पास पेड़ से कार की टक्कर होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंच कर 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि तीसरे व्यक्ति की मौत हो गई, जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई। थाना प्रभारी ने कहा कि परिवारिक मैंबरों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बेटी की शादी का कार्ड देने जा रहे मां-बाप के साथ हुआ हादसा

    Punjab News: बेटी की शादी का कार्ड देने जा रहे मां-बाप के साथ हुआ हादसा

    फिरोजपुरः जिले के गांव गिल के नजदीक कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बेटी के शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक पर सवार होकर लड़की सहित माता-पिता जा रहे थे कि गिल गांव के पास कार के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घायलों के परिजन गुरमीत सिंह ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के बाद कार खेतों में पेड़ से जा टकराई। वहीं भीषण हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गुरमीत सिंह ने बताया कि घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

     

  • 15 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    15 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

    गुरुग्रामः स्कूल के बच्चों को लेकर छुट्टियां का ऐलान हो गया है। जारी सूची के मुताबिक 15 दिनों की छुट्टियां की गई है। दरअसल, हरियाणा के सभी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। यह छुटि्टयां 1 से 15 जनवरी तक रहेंगी। 16 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। इस बारे में प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पहले ही बयान दे दिया था।

    इसमें यह भी कहा गया है कि इन छुटि्टयों के दौरान CBSE, ICSE बोर्ड आदि के नॉर्म्स के अनुसार बोर्ड कक्षाओं (10वीं और 12वीं) के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल के लिए स्कूल में बुलाया जा सकता है। इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी के साथ स्कूल मुखियों और प्रभारियों को भी यह आदेश दिए गए हैं।

    वहीं सरकार ने दिसंबर–जनवरी में अत्यधिक धुंध और ठंड का हवाला देते हुए सभी राजकीय और प्राइवेट औद्योगिक शिक्षण संस्थानों (ITI) व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) का टाइम बदल दिया है। एक जनवरी से 31 जनवरी तक इनकी टाइमिंग सुबह 10 से 4 बजे तक रहेगी। यह समय बिना इंटरवल के निर्धारित किया गया है। इस बारे में ITI के सभी प्रधानाचार्य, वर्ग अनुदेशक इंचार्जों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

     

     

  • पुल की रेलिंग से कूदी युवती, देखें दिल दहलाने वाला Live वीडियो

    पुल की रेलिंग से कूदी युवती, देखें दिल दहलाने वाला Live वीडियो

    गजरौलाः अमरोहा के गजरौला में ब्रजघाट गंगा पुल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुबह 8.30 बजे पुल से युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। युवती के छलांग लगाने के दौरान मौके पर मौजूद गोताखोरों ने डुबकी लगाकर युवती को बचा लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले गई और परिजनों को सूचना कर दी। जिसके बाद पुलिस ने युवती को परिजनों को हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और हापुड़ जिले के ब्रजघाट गंगा तट पर मुस्तैद गोताखोरों ने बताया कि एक युवती ब्रजघाट गंगा पुल की हादसे से बचाने के लिए बनाई लोहे की जाली पर चढ़ी। फिर कुछ मिनट तक बैठने के बाद युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। उसे कूदते देख गंगा तट पर मुस्तैद गोताखोर चंद्रभान, विशाल, रोशन, राजू, विनोद, कुंवरपाल, मुकेश, दीपचंद नाव लेकर दौड़ पड़े। गंगा जल में डूबने से बचने लिए संघर्ष कर रही युवती को गोताखोरों ने मशक्कत कर बचाया। उसे नाव में बैठाकर किनारे पर ले गए। पता लगने पर ब्रजघाट चौकी के पुलिसकर्मी पहुंच गए। युवती को अपने साथ ले गए। वह हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी है। युवती को परिजनों के साथ भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती पारिवारिक कलह में गंगा में कूदी थी। 16 जनवरी 2025 को युवती की शादी है। लेकिन किसी बात से परेशान थी। परेशान युवती घर से निकली और खुदकुशी की कोशिश की, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुल से कूदने वाली युवती को गोताखोरों ने बचा लिया है। फिलहाल युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।  
  • Punjab News: Promotion Letters जारी न होने के विरोध में सफाई कर्मियों ने की नारेबाजी, देखें वीडियो

    Punjab News: Promotion Letters जारी न होने के विरोध में सफाई कर्मियों ने की नारेबाजी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः प्रोमोशन लेटर जारी न होने के विरोध में कर्मचारियों ने निगम परिसर में जमकर नारेबाजी की। जानकारी अनुसार निगम कर्मियों का हाईकोर्ट ने सितंबर माह में सुपरवाइजरों के प्रोमोशन लेटर देने के आदेश जारी किए थे, लेकिन जो जारी नहीं हुए।

    पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान राजा हंस और आउटसोर्स इंप्लाइज यूनियन के प्रधान कमल भट्टी ने कहा कि साल 2021 में हाउस में मता डाला था, जिसमें 32 साल से अपनी सेवा दे रहे सफाई सेवकों को प्रोमोट कर सुपरवाइजर बनाना था, लेकिन प्रस्ताव को अमली जामा नहीं पहनाया गया। मामले को लेकर जब सरकार ने उनकी सुनवाई नहीं की तो उनको हाईकोर्ट में केस दायर करना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से हर बार टालमटोल किया जा रहा है। कभी विधायक साहब नहीं फ्री होते कभी विभाग के कर्मचारी और मेयर साब के पास समय नहीं होता। जबकि अदालत ने स्पष्ट आदेश दिए है। चेतावनी देते कहा कि अगर उन्हें प्रमोशन के पत्र न दिए तो हड़ताल करके शहर में साफ-सफाई का काम बंद करेंगे।

  • Punjab News: लड़की से दोस्ती को लेकर 2 युवकों में चली गोलियां, एक घायल

    Punjab News: लड़की से दोस्ती को लेकर 2 युवकों में चली गोलियां, एक घायल

    मोहालीः पंजाब में गोलियां चलने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी होने को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। आए दिन हमलावारों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं देर रात फेज-4 में मदनपुर चौक के साथ लगते पार्क में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां लड़की के साथ दोस्ती को लेकर 2 युवकों में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर गोलियां चला दी। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी के अनुसार कर्ण और शुभम नामक युवकों विवाद हुआ है। जिसके बाद कर्ण ने शुभम पर गोलियां चला दीं।

    एक गोली शुभम की गर्दन और दूसरी कंधे पर लगी। शुभम इस समय सेक्टर-32 चंडीगढ़ के जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। बुधवार देर रात शुभम अपनी महिला दोस्त के साथ फेज-4 स्थित पार्क में बैठा था। इस दौरान कर्ण शर्मा नाम का युवक पार्क में आया और उक्त लड़की को कहने लगा कि वह शुभम के साथ क्यों बैठी है। लड़की ने कर्ण को कहा कि उसका अब उसके (कर्ण के ) साथ कोई रिश्ता नहीं है और वह अपनी मर्जी से किसी के साथ कहीं भी जा सकती है। इस दौरान शुभम ने भी कर्ण को कहा कि वह यहां से चला जाए। शुभम ने कर्ण को जब जाने को बोला तो कर्ण और शुभम में बहस हो गई।

    बहस के बाद दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान उक्त युवती ने दोनों को शांत करवाया और फिर लड़की शुभम को लेकर पार्क से बाहर की तरफ चल पड़ी। जब युवती शुभम को लेकर पार्क के गेट के पास पहुंची तो उनके पीछे आ रहे कर्ण ने शुभम पर दो फायर कर दिए। एक गोली शुभम के गर्दन और दूसरी कंधे पर लगी। गोली लगने से शुभम बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और कर्ण मौके से फरार हो गया। इस घटना संबंधी पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचरा दी गई और मौके पर पहुंची पीसीआर पार्टी ने घायल शुभम को फेज-6 में सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने शुभम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती कर दिया।

    पुलिस के अनुसार जिस पिस्टल से गोली चली है, वह लाइसेंसी है और इस बात की जांच की जा रही है कि उक्त पिस्टल का लाइसेंस किस के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस को मौके से चले हुए दो खोल भी बरामद हुए हैं, जिनको कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त लड़की की पहले कर्ण शर्मा के साथ दोस्ती थी, लेकिन कुछ समय पहले लड़की ने कर्ण को छोड़कर शुभम के साथ दोस्ती कर ली। उसके बाद ही कर्ण को यह बात खटक रही थी, जिसकी वजह से देर रात उसने उक्त घटना को अंजाम दिया। हरबीर सिंह अटवाल, एसपी सिटी मोहाली ने बताया कि फेज-1 थाने में कर्ण शर्मा के खिलाफ हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कर्ण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया जाएगा।