Blog

  • Punjab: आज Akal Takht Sahib पर बागी अकाली इकट्ठे होकर नए दल और अध्यक्ष का कर सकते हैं एलान

    Punjab: आज Akal Takht Sahib पर बागी अकाली इकट्ठे होकर नए दल और अध्यक्ष का कर सकते हैं एलान

    अमृतसरः अकाली दल बादल के बराबर पार्टी तैयार करने के लिए बागी आज एक जुलाई को सुबह 11ः30 बजे अकाल तख्त साहिब पर पहुंच रहे हैं। अकाली दल का बागी ग्रुप सोमवार को पंजाब पंथ व अकाली दल को बचाने के लिए अकाल तख्त साहिब से मुहिम की शुरुआत करेगा। बागी ग्रुप अकाली दल को बचाने की मुहिम शुरू करने से पहले उस सच को अकाली तख्त साहिब से पूरे पंथ के लिए जारी करने जा रहा हैं, जिसके तहत डेरा सिरसा के मुखी गुरमीत राम रहीम सिंह को तख्तों के जत्थेदारों के माध्यम से प्रकाश सिंह बादल ने अपनी कोठी में बुलाकर आदेश जारी किए थे। उस समय के चश्मदीद नेता इस बात को सार्वजनिक करने के साथ-साथ अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र भी सौंपेंगे।

    वहीं इसमें खुद को व अन्य दोषियों को अकाल तख्त साहिब पर तलब करने की भी मांग उठाकर जत्थेदार से धार्मिक सजा दिए जाने की अपील करेंगे। सूत्रों के अनुसार बागी ग्रुप नए अकाली दल की स्थापना के साथ की योजना लागू करने के लिए पहले चरण में कोई अध्यक्ष न चुनकर एक-एक कन्वीनर का एलान करेंगे। वहीं इस दौरान राज्य भर में पंथक गतिविधियों को चालान और ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के सभी ग्रुपों को एक मंच पर इकट्ठा करके, अकाली दल का विद्यार्थी विंग भी घोषित करने की नीतियों को तैयार कर चुका है। यह भी पता चला है कि बागी ग्रुप ने नेता अकाल तख्त से ही सिख पंथ को अपील करेंगे कि कथित पंथ विरोधी अकाली दल बदल ग्रुप को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधों से बाहर करने के लिए सभी पंथक सोच वाले लोग एक जुट होकर शिरोमणि अकाली दल को मजबूर करें और बादल दल को पंथ के विभिन्न प्लेटफार्मों की सेवाओं से मुक्त करें।

    इस दौरान अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सौंपे जाने वाले पत्र की प्रतियां मीडिया को भी जारी की जाएंगी। अकाली दल बादल के बागी ग्रुप के नेता व एसजीपीसी के सदस्य भाई मंजीत सिंह का कहना है कि पंजाब के लोगों ने अकाली दल बादल की मौजूदा लीडरशिप को पूरी तरह नकारते हुए पहले विधान सभा और अब लोक सभा चुनावों में अपना फतवा दे दिया है। पंजाब की जनता अकाली दल बादल के नेतृत्व में बदलाव चाहती है। इस लिए अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को अपने पद से त्याग पत्र देकर अकाल तख्त साहिब की शरण में आना चाहिए और अकाली दल का अध्यक्ष पार्टी के नेताओं और वर्करों का या फिर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को चुनने का अधिकार दे देना चाहिए। इस से कम सिख संगत अकाली दल बादल से कुछ भी स्वीकार करने के लिए तैयार नही है।

  • Punjab: जत्थेदार हरप्रीत सिंह का तीर्थ स्थलों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: जत्थेदार हरप्रीत सिंह का तीर्थ स्थलों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे और वहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एक योगा गर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, उन्होंने कहा कि भारत में कोई भी तीर्थ स्थल, चाहे वह हिंदूओं का हो , सिखों का हो या मुस्लिम हो, उसे पर्यटन स्थल नहीं बनना चाहिए, क्योंकि तीर्थ स्थल आस्था का केंद्र होते हैं और उन्हैं आस्था का केंद्र बने रहने देना चाहिए। यात्रियों को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए ओर तीर्थ स्थानों पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मत्था टेकना चाहिए।

    उन्होंने अकाली दल पार्टी को लेकर कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अकाली दल पार्टी दो हिस्सों में बंट रही है, उन्होंने का की पार्टी को आपस में मिल-बैठकर मतभेदों को दूर नहीं करना चाहिए। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाई अमृत पाल सिंह, जो इस समय असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, श्री खडूर साहिब से सांसद जीते हैं और सरकार को नैतिकता के आधार पर अमृत पाल सिंह को रिहा करना चाहिए क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें वोट दिया है।

  • PGI में अब नहीं लगेंगी लंबी लाइनें, यह सुविधा शुरू

    PGI में अब नहीं लगेंगी लंबी लाइनें, यह सुविधा शुरू

    चंडीगढ़ : पी.जी.आई ने मरीजों को लंबी कतारों से बचाने के लिए एडवांस आई सेंटर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू कर दी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी इसे सिर्फ आई सेंटर में शुरू किया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की मदद से मरीज किसी भी शहर से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है, जिसमें मरीज को उसके अनुसार एक खास दिन और तारीख मिल सकेगी।
    इसका फायदा ये होगा कि लोगों को लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वालों के लिए एक अलग कतार है। इस नई पहल में एक थर्मल स्कैनर का उपयोग किया जा रहा है, जहां नाम और उम्र दर्ज करने के बाद यह मरीज को दाखिल होते समय पर्ची का प्रिंटआउट देती है। यह पर्ची लेकर मरीज सीधे डॉक्टर के पास जा सकेगा। फिलहाल 200 मजीरों की इसमें कैंपिंग की गई है।

    हाल ही में इसे शुरू किया गया है, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मरीजों को लाइन में खड़े होने के लिए सुबह जल्दी नहीं आना होगा। डॉक्टरों के पास उन मरीजों की एक सूची होगी जिन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई है और इससे पारदर्शिता बनी रहेगी। यह बेहद एडवांस सिस्टम है। पी.जी.आई. के डिप्टी डायरैक्टर पंकज राय का कहना है कि हमारी कोशिश है कि सारी ओ.पी.डी. में इसे शुरू किया जाए। इसकी मदद से पार्किंग की समस्या और भीड़ को सही तरीके से मैनेज किया जा सकेगा। ओ.पी.डी. में बढ़ती मरीजों की गिनती पिछले कुछ वर्षों से बड़ी चुनौती बनी हुई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में मरीज अपनी जानकारी देकर खुद की रजिस्ट्रेशन करेगा। ऑनलाइन ही कार्ड की पेमेंट होगी। इसके बाद मरीज को कार्ड नंबर जनरेट होगा। प्रिंटआउट रजिस्ट्रेशन का प्रूफ होगा। पी.जी.आई. में कार्ड बनाने वाले काउंटर पर मरीज को जाने की जरूरत नहीं होगी।

  • Jalandhar: Bolero और Bus में हुई टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    Jalandhar: Bolero और Bus में हुई टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    जालंधर, ENS: जालंधर दिल्ली नेशनल मकसूदां बाईपास के पास की तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़ी बस में मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप चकनाचूर हो गई। बोलेरो में सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बटाला निवासी कमल कुमार और उनके बेटे नैतिक के रूप में हुई है। मकसूदां बाईपास के पास हिमाचल रोडवेज की बस सवारियों को बिठाने के लिए रुकी थी। जिसको पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर दी।

    जिसकी सूचना उनकी तरफ से सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई। तभी मौके पर पहुंचकर सड़क सुरक्षा फोर्स ने लोगों की मदद से गाड़ियों को अलग करके उनमें से घायलों को निकाल इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल कमल कुमार ने बताया कि उनका बेटा लुधियाना में अपनी बुआ के घर पर छुट्टियां काटने के लिए आया हुआ था। जिसको वह आज लेकर बटाला अपने घर जा रहे थे। जिस दौरान जालंधर में बाईपास के पास यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे से ड्राइविंग सीट काफी दब गई थी जिस वजह से फोर्स ने उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल में दाखिल करवाया।

  • Jalandhar: BJP को झटका, सीनियर नेता जल्द आप पार्टी में हो सकता है शामिल

    Jalandhar: BJP को झटका, सीनियर नेता जल्द आप पार्टी में हो सकता है शामिल

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं आज भाजपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सीनियर नेता आप पार्टी में आज शामिल होने जा रहा है। ऐसे में शीतल अंगुराल की मुश्किलें बढ़ सकती है। हाल ही में सीएम मान कई नेताओं को आप पार्टी में शामिल करवा चुके है। सूत्रों के अनुसार सीनियर नेता की भी सीएम मान के साथ मीटिंग चल रही है। जल्द ही सीनियर नेता आप पार्टी का दामन थाम सकता है।

  • Cricket : यह 2 युवा बल्लेबाज ले सकते हैं Rohit-Virat की जगह

    Cricket : यह 2 युवा बल्लेबाज ले सकते हैं Rohit-Virat की जगह

    नई दिल्ली: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया है। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और एक भी मुकाबला नहीं हारा। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतते ही स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। यह दोनों दिग्गज प्लेयर्स अब भारत के लिए क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। अब दोनों ही खिलाड़ियों की टीम में जगह भरना आसान नहीं होगा। लेकिन भारतीय टी20 टीम में 2 प्लेयर्स मौजूद हैं, जो रोहित-विराट की जगह ओपनिंग कर सकते हैं।

    यूवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में रोहित के साथ खेलने का मोका नहीं मिला। जायसवाल विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं।

    दुसरी ओर शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की स्क्वाड में चांस नहीं मिला था। वह रिजर्व प्लेयर्स में शामिल थे। लेकिन उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर थे। गिल के पास स्ट्रोक की भरमार है और वह किसी भी मैदान पर रन बना सकते हैं। उन्होंने आईपीएल में ओपनिंग करते हुए कई अहम पारियां खेली हैं। शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाते हैं। ऐसे में ये दोनों प्लेयर्स रोहित-विराट की जगह ओपनिंग करने के बड़े दावेदार हैं।

  • Punjab: स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुई शुरू, लगेगा 500 से 1500 तक का लेट फाइन

    Punjab: स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुई शुरू, लगेगा 500 से 1500 तक का लेट फाइन

    मोहालीः पंजाब के सभी स्कूलों में कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया को 2 हिस्सों में बांटा गया है। वहीं लेट फीस 500 से 1500 रुपए तक तय की गई है। बोर्ड ने साफ कहा है कि तय समय सीमा में सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा। वहीं, बाद में आने वाली एप्लीकेशन भी स्वीकार नहीं की जाएंगी।

    PSEB द्वारा तय शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए 21 अगस्त तक बिना किसी लेट फीस के तहत यह प्रक्रिया चलेगी। 22 अगस्त से 17 सितंबर तक 500 रुपए प्रति स्टूडेंट्स लेट फीस व 18 सितंबर से 9 अक्तूबर तक 1500 रुपए प्रति स्टूडेंट्स लेट फीस तय की गई है। इसी तरह कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए 4 जुलाई से 28 अगस्त बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन होगी। 29 अगस्त से 17 सितंबर तक 500 रुपए प्रति स्टूडेंट व 18 सितंबर से 9 अक्तूबर तक 1500 रुपए प्रति स्टूडेंट लेट फीस तय की गई है।

    PSEB मुताबिक अगर किसी भी स्टूडेंट की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अधूरी रह जाती है तो इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल जिम्मेदार होंगे। इसलिए सारे स्कूलों को यह प्रक्रिया तय समय में पूरी करनी होगी। वहीं, बोर्ड की टीमों द्वारा इसकी निगरानी की जाएगी। यह प्रक्रिया काफी अहम मानी जाती है। क्योंकि इसी आधार पर विद्यार्थियों की परीक्षा व अन्य काम पूरे किए जाते है।

  • Jalandhar: ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, दो हिस्सों में बंटा शरीर

    Jalandhar: ट्रेन की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, दो हिस्सों में बंटा शरीर

    जालंधरः जिंदा रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच के लिए जालंधर जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया है।

    शव को पहचान के लिए करीब 72 घंटे तक रखा जाएगा। अगर उसकी पहचान नहीं हो पाती है तो पुलिस मृतक का अंतिम संस्कार कर देगी। जानकारी अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट चुका था। हालांकि मृतक का मुंह साफ नजर आ रहा था।

    यह हादसा जालंधर-फिरोजपुर रेलमार्ग पर हुआ है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों को उसकी फोटो और कपड़े भी दिखाए। लेकिन कोई भी उसकी पहचान नहीं कर सका। ना ही मृतक के पास से कोई आधार कार्ड और अन्य सामान मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।

  • Dam में अचानक आई बाढ़ में बह गयी पूरी Family, देखें खौफनाक वीडियो

    Dam में अचानक आई बाढ़ में बह गयी पूरी Family, देखें खौफनाक वीडियो

    महाराष्ट्रः मुंबई के पास लोनावाला में छुट्टियां मना रहे एक परिवार के पांच सदस्य रविवार की दोपहर भूसी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने के तेज बहाव में बह गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रस्सियों और ट्रैकिंग गियर से लैस बचावकर्मी पीड़ितों के शवों की तलाश करते रहे, जिसमें पहले दो शव बरामद हुई फिर सोमवार की सुबह से तीन शवों की तलाश की जा रही है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के अनुसार, एक ही परिवार के पांच लोग घूमने के क्रम में झरने के पानी में उतरे थे। अचानक पानी का तेज बहाव आया और सभी उसमें फिसल गए और डैम के निचले हिस्से में डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि वे झरने में उतरने के बाद काई वाले पत्थरों पर फिसल गए होंगे और पानी की तेज धार से बह गए होंगे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार को पुणे के लोनावाला इलाके में भूशी बांध के बैकवाटर के पास एक झरने में एक महिला और दो बच्चे डूब गए, जिसमें 4 और 9 साल के बच्चे भी शामिल हैं। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि यह घटना दोपहर 12:30 बजे हुई जब एक परिवार पिकनिक के लिए झरने के पास गए थे और घटना हो गई। एसपी ने कहा, “ऐसा लगता है कि वे भुशी बांध से लगभग दो किलोमीटर दूर झरने में फिसल गए और जलाशय के निचले हिस्से में डूब गए।” पुलिस ने कहा कि हडपसर क्षेत्र के अंसारी परिवार के सदस्य पिकनिक के लिए भुशी बांध गए थे। वे बांध के करीब झरने को देखने गए थे, लेकिन इलाके में भारी बारिश के कारण पानी का प्रवाह बढ़ने पर उन्हें पता नहीं चला और वे बह गए। मृतकों में शाहिस्ता अंसारी (36), अमिमा अंसारी (13) और उमेरा अंसारी (8) के शव रविवार को ही बरामद कर लिए गए जबकि सोमवार की सुबह से अदनान अंसारी (4) और मारिया सैय्यद (9) के शव की तलाश जारी है। बता दें कि इस हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया था।
  • जल्द निपटा लें जरूरी काम, 12 दिन बंद रहेंगे Banks

    जल्द निपटा लें जरूरी काम, 12 दिन बंद रहेंगे Banks

    नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी 2024 बैंक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जुलाई में पूरे भारत में बैंक 12 बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में क्षेत्रीय अवकाश, राज्य-विशिष्ट अवकाश साथ ही सामान्य दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार शामिल हैं। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो समय रहते उसे निपटा लीजिए, वरना परेशानी का सामने करना पड़ सकता है। हालांकि इन छुट्टियों के बावजूद, ग्राहक नेट बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल एप्लिकेशन और बैंक वेबसाइटों के माध्यम से बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

    जुलाई में 12 दिन रहेगी बैंक की छुट्टी

    जुलाई के महीने में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार की भी छुट्टियों को शामिल किया गया है। बैंकों की छुट्टियों में राज्यों के लोकल त्योहारों और मुहर्रम के कारण भी बैंक बंद रहने वाले हैं।

    जुलाई 2024 में बैंक अवकाशों की सूची

    बुधवार, 3 जुलाई 2024: बेह दीनखलम (मेघालय) शनिवार, 6 जुलाई 2024: एमएचआईपी दिवस (मिजोरम) रविवार, 7 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य) सोमवार, 8 जुलाई 2024: कांग (रथजात्रा) (मणिपुर) मंगलवार, 9 जुलाई 2024: द्रुकपा त्से-ज़ी (सिक्किम) शनिवार, 13 जुलाई 2024: महीने का दूसरा शनिवार (सभी राज्य) रविवार, 14 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य) मंगलवार, 16 जुलाई 2024: हरेला (उत्तराखंड) बुधवार, 17 जुलाई 2024: मुहर्रम/आशूरा/यू तिरोत सिंग डे (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा) रविवार, 21 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य) शनिवार, 27 जुलाई 2024: महीने का चौथा शनिवार (सभी राज्य) रविवार, 28 जुलाई 2024: सप्ताहांत (सभी राज्य)

    बैंक हॉलिडे पर ऐसे पैसों का भुगतान

    बैंक हॉलिडे रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कते हो सकती है। खासकर उन लोगों को जिनका बैंक मे रोज काम रहता है, जो बैंक शाखाओं या एटीएम पर निर्भर है। साथ ही लोगों के व्यवसाय पर भी काफी असर पड़ सकता है। बैंक हॉलिडे के कारण होने वाली परेशानियों से बचने के लिए अपना काम पहले ही निपटा लें। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आप लेन-देन के लिए ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। राहत की बात यह है कि Net Banking की सुविधा 24X7 चालू रहती है।