Blog

  • पंजाब : चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था से लोगों की बढ़ी परेशानी, देखें वीडियो

    नंगल : ऊना मुख्य मार्ग पर नंगल डैंम चौक से लेकर एनएफएल चौंक तक लगने वाली गोल गप्पे व अन्य फास्ट फूडं, जूस और नमक बेचने वाली रेहड़ियों व ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण हर समय हादसों का डर बना रहता है। लेकिन क्यों प्रशासन इस और ध्यान नही दे रहा, यह सवाल बना हुआ है। हालांकि लगातार रेहड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बता दें कि इसी मार्ग से होकर हिमाचल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से हिमाचल आने जाने वाली छोटी व भारी भरकम गाड़ियों की आवाजाही चली रहती है और पूरा दिन यह मार्ग व्यस्त रहता है। लोग अपनी गाड़ियों को रोक कर गोल गप्पे, कुलचे चन्ने, जूस इत्यादि पीने के अलावा नमक की खरीददारी करने रूक जाते है। जिससे दिन भर ट्रैफिक व्यवस्था तो चरमराई ही रहती है। वहीं हादसों का डर भी बना रहता है। लोगों ने भी प्रशासन से इन रेहड़ियों को हटाने की मांग करते हुए साफ शब्दों में कहा कि नेशनल हाईवेज पर इस तरह रेहड़ियों लगने से हादसों का खतरा अधिक होता है।

    गौरतलब है कि नंगल डैंम चौक से लेकर एनएफएल चौक तक 30-40 से भी अधिक रेहड़ियों के इलावा नमक बेचने वाले भी कई ट्रैक्टर ट्रालियां लगी हुई है। प्रशासन ने कुछ समय पहले इनको वहां से हटाया भी था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही हालात जस के तस बन गए। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु नंगल नगर कौंसिल के कार्याकारी अधिकारी अशोक पथरिया से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि किए गए नाजायज कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब इस बारे में जानकारी लेने हेतु एसडीएम नंगल अनमजोत कौर से सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे हटाने की हमारी मुहिम चली हुई है। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर कई अवैध कब्जे हटाए गए है और नेशनल हाईवे पर लगी रेहड़ियों को भी हटाया जाएगा।

  • पंजाबः इस जगह ADC ने फहराया झंडा, देखें वीडियो

    लुधियानाः 75वें गणतंत्र को लेकर देश भर में बड़े-बड़े समागम करके तिरंगा फहराकर जश्न मनाया जा रहा है। इस दौरान सेना अर्धसैनिक बल, नागरिक पुलिस और एनसीसी केकैडेट और स्कूली बच्चों की अलग-अलग टुकड़ियां तिरंगे को सलामी दे रही हैं। 

  • पंजाबः सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में हुआ छुट्टी का ऐलान

    पठानकोटः पंजाब में गणतंत्र दिवस के दौरान जहां अधिकारियों और नेताओं के द्वारा लोगों को बधाई दी गई। वहीं कई जिलों के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कल यानि 27 जनवरी की छुट्टी का ऐलान किया गया हैै। बताया जा रहा है कि सभी जिलों के प्रमुखों ने अपने-अपने स्तर पर छुट्टी घोषित कर दी है।

    यहां के सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।उक्त छुट्टी की घोषणा गणतंत्र दिवस को लेकर की गई है, जिसमें जिला पठानकोट, पटियाला, रोपड़, शहीद भगत सिंह नगर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, संगरूर, तरनतारन में की गई है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। इसके लिए सभी बच्चों को 27 जनवरी की छुट्टी की घोषणा की गई है।

  • जालंधरः श्मशानघाट से पिता की अस्थियां लेकर लौट रहे व्यक्ति पर किया हमला, देखें Live 

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके से भाईयों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। जहां पिता के निधन के अगले दिन ही दोनों भाईयों में विवाद हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रोशन पुत्र मूलचंद निवासी भूरमंडी ने बताया कि उसके पिता का बुधवार को निधन हो गया था। जिसके चलते वह आज अस्थियां लेने के लिए श्मशान घाट गया हुआ था।

    जैसे ही वह श्मशानघाट से लौटा तो उसके बड़े भाई चमन और उसका बेटा विक्की, अमित ने हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि बीते दिन उसका भाई और उसके बेटे उस पर हमला करने के लिए आए थे। लेकिन उस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों को छुड़वा दिया था। पीड़ित ने कहा कि उसकी अपने भाई के साथ अकसर विवाद रहता है। जिसके चलते आज उसने उस पर हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • जालंधरः गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च लेकर मेन चौंक पर पहुंचे किसान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन करने का ऐलान किया जा रहा है। दरअसल, किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को लेकर कई बार सरकार से गुहार लगा चुके है, लेकिन अब तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसी के चलते आज किसानों द्वारा पंजाब भर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। वहीं जालंधर में भी किसान ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए सविधान चौंक पहुंच गए है।

    इस दौरान बीकेयू राजेवाल संगठन द्वारा जालंधर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। मुकेश शर्मा का कहना है कि कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ जो वायदा किए थे उनमें से एक भी वायदा उन्होंने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रैक्टर मार्च देश भर में एसकेएम की कॉल पर निकाला जा रहा है। जिसमें देश भर में 500 जगह पर ट्रैक्टर परेड निकाल रहे है। वहीं पंजाब में भी लगभग 100 जगह में ट्रैक्टर परेड निकल जाएंगे। इसी के चलते आज जालंधर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।

    जोकि पिम्स अस्पताल की ओर से शुरू की गई, जबकि दूसरी तहसील नकोदर की ओर से निकली गई। इस दौरान दोनों ओर से निकाले गए ट्रैक्टर मार्च के जरिए वह संविधान चौक (बीएमसी चौक) पर रुके है। मुकेश शर्मा का कहना है कि यह ट्रैक्टर मार्च केंद्र सरकार को उनकी मांगे याद दिलवाने के लिए निकाला गया है। उन्होंने कहा आज ट्रैक्टर मार्च के जरिए केंद्र सरकार को चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी बातें ना मानी गई तो किसानों द्वारा आने वाले समय में संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।

  • जालंधरः विवादों में आया New Bolina Sweets & Cake House

    समोसे में कीड़ा निकलने के लगे आरोप 

    जालंधर, ENS: अगर आप भी समोसा खाने के खौकीन है तो सावधान आप भी यह खबर पढ़ कर हैरान हो जाएंगे। दरअसल, रामामंडी में स्थित New Bolina Sweets & Cake House की दुकान में समोसे में कीड़ा निकलने के आरोप लगे है। मामले की जानकारी देते हुए मुकेश वर्मा ने बताया कि वह आज सुबह दुकान पर समोसे खाने के लिए गया था। इस दौरान मुकेश का आरोप है कि समोसे में कीड़ा निकला। मुकेश ने बताया कि इस मामले को लेकर जब उसने दुकानदार से शिकायत की तो दुकानकदार ने यह कहकर टाल दिया कि यह कीड़ा नहीं धनियां है।

    जबकि मुकेश का कहना है कि उसने दुकान पर ही मौजूद होकर इसकी वीडियो बना ली। मुकेश ने कहा कि उक्त वीडियो में कीड़ा साफ-साफ दिख रहा है। जबकि दुकानदार इस मामले को मानने को तैयार नहीं है। मामले की जानकारी देते हुए मुकेश ने बताया कि आज वह उक्त दुकान में समोसे खाने के लिए आए थे। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले भी उक्त दुकान से उन्होंने समोसे खाए थे, उस दौरान बाल निकला था। उनका कहना है कि उस समय उन्होंने नजर अंदाज कर दिया। उसके बाद आज दोबारा जब वह दुकान पर समोसा खाने के लिए आए थे।

    इस दौरान उन्होंने जैसे ही आधा समोसा खाया तो उसमें कीड़ा निकला। जिसकी उन्होंने वीडियो बना ली है। उन्होंने कहा कि दुकानदार समोसे में से कीड़े निकलने की बात को मानने के लिए तैयार नहीं है और कीड़े को धनिया कहने लगा। पीड़ितों ने कहा कि जबकि वहां पर दो सिख व्यक्ति आए तो उन्होंने भी देखकर दुकानदार को कहा कि यह धनियां नहीं कीड़ा है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि पंजाब में रहकर पंजाबियों को गंदा खाना खिलाया जा रहा है। मुकेश का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत जल्द ही सेहत विभाग की टीम को देंगे। ताकि उक्त दुकानदार पर सेहत विभाग की टीम की ओर से चैकिंग करके कार्रवाई की जाए। 

  • पंजाब : निकाय मंत्री बलकार सिंह ने झंडा फहराकर मनाया 75वां गणतंत्र दिवस, देखें वीडियो

    मोगा : आज देश में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही खुशी और उल्हास के साथ मनाया जा रहा है। पंजाब के लुधियाना में जहा राज्य स्तरीय इस दिन को मनाया गया  इस दौरान मुख्य मंत्री भगवत सिंह मान ने तिरंगा फहराया। वही मोगा की में गणतंत्र दिवस पर पंजाब के केबनिट लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह ने तिरंगा फहराया और पंजाब वासियों को संदेश दिया। इस मौके मोगा की एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, एसएसपी विवेक शील सोनी के इलावा सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

    मंत्री बलकार सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया। इस मौके पर पंजाब पुलिस, एनसीसी केड्टो ओर स्कूली बच्चों ने जहां प्रेड की वही स्कूली बच्चों की ओर रंगा रंग प्रोग्राम भी पेश किए। वही इस मौके पर चारों विधान सभा हल्के के एमएलए, सेशन जज अतुल कसाना के इलावा सभी राजनिक ओर सामाजिक संस्थाओं के नेता मौजूद थे।

  • पंजाब : गणतंत्र दिवस पर मुलाजिमों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 26 जनवरी को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के मैदान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। वही लुधियाना में आज अलग-अलग यूनियनों ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया। सेहत कंट्रेक्ट मुलाजिमों, जल सेनिटेशन और AIDS कंट्रोल सोसायटी के कच्चे मुलाजिमों द्वारा वेरका मिल्क प्लांट नजदीक रोष प्रदर्शन किया गया। मुलाजिमों ने काली झंड़ियां हाथों में पकड़ कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उनसे वादा किया था कि वह सरकार बनने पर उन्हें पक्का करेंगे, लेकिन अभी सरकार अपने दावे पर खरी नहीं उतरी।

    उनका कहना है कि सेनिटेशन का काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें पिछली सरकारों और मौजूदा सरकार में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा। उधर, जिला पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया और उन्होंने CM मान के साथ उनकी बैठक करवाए जाने का भरोसा दिया। मामले की जानकारी देतेे हुए जेसीपी रूरल जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि सेहत कंट्रेक्ट मुलाजिमों, जल सेनिटेशन और AIDS कंट्रोल सोसायटी के मुलाजिमों से बात की है। उन्होंने कहा कि सीएम मान से टाईम लेकर फिर इनकी सीएम मान से मीटिंग करवाई जाएगी।

  • दर्दनाक हादसाः ट्रक और कार की भीषण टक्कर में दंपती की मौ+त, देखें वीडियो 

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, वीरवार रात करीब 12 बजे कांगड़ा के देहरा में डीएसपी देहरा के आवास के सामने एनएच 503 (ब्यास नदी पुल के साथ लोअर सुनहेत) पर एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई।

    जबकि 14 साल की भांजी घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए दंपती ज्वालाजी के साथ लगते गांव गुम्मर के रहने वाले थे। हादसे में कार चालक मुकेश कुमार (32), पत्नी पल्लवी (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 13 वर्षीय भांजी शानू गंभीर रूप से घायल है। उसे सिविल अस्पताल देहरा से प्रारंभिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। पति-पत्नी ग्राम पंचायत डोहग देहरियां के बताए जा रहे हैं, जबकि भांजी नादौन से है। वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः अस्पताल में 6 माह के बच्चे की मौ+त को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगे आरोप

    लुधियानाः खन्ना के निजी अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 6 महीने के बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में रोष जताते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस हंगामे के दौरान परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने 6 महीने के बच्चे को 3 बेटियों के बाद गोद लिया था।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए जगतार सिंह ने बताया कि उसने 6 माह के मासूम को इलाज के लिए उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उक्त अस्पताल में बच्चे का 5 दिनों से इलाज किया जा रहा था। जिसके बाद सुबह बच्चे की मौत हो गई।

    परिजनों का कहना है कि इससे पहले डॉक्टर उन्हें यही कह रहा था कि सभी रिपोर्टें ठीक हैं। अचानक मौत के बाद डॉक्टर ने कोई तसल्लीबख़्श जवाब नहीं दिया और अपने कमरे में जाकर बैठ गया। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसएमओ डा. मनिंदर सिंह भसीन ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत मिलेगी तो बनती कार्रवाई की जाएगी।