Blog

  • ਪੰਜਾਬ . SGPC ਵਲੋ 20 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਮੁਅੱਤਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਬਣੇਗਾ ਮਿੱਠਾ ਪਕਵਾਨ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਹੁਣ ਵੱਡੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਅਤੇ ਅੰਤਿਮ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇੱਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਬਣਾ ਕੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਯਤਨ ਕਰਨ ਲਈ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ 3 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ 20 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰਸ ਕਰਕੇ ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ 20 ਦਸੰਬਰ ਵਾਲੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਮੁਲਤਵੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਵਫਦ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰ ਹੀ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਸੀ ਕਿ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਬੈਠ ਕੇ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਵਿਚਾਰ ਕਰਕੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਅਤੇ ਦਿੱਲੀ ਸਿੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕਾ ਵੱਲੋਂ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਇੱਕ ਪੱਤਰ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ 20 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਤੇ ਇਤਰਾਜ ਜਤਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜ ਮੈਂਬਰੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਦੇ ਲਈ ਗੱਲਬਾਤ ਦੇ ਜਰੀਏ ਯਤਨ ਕਰਨ ਲਈ ਫੈਸਲਾ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਤੇ ਫਿਰ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਿਉਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਉਸ ਪੱਤਰ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ 20 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਨੂੰ ਮੁਲਤ ਵੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਇੱਕ ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਨ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਸਾਰੇ ਹੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਨੂੰ ਆਦੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਿੱਠਾ ਪਕਵਾਨ ਨਹੀਂ ਬਣੇਗਾ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਸਰੋਪਾਓ ਇੱਕ ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਪਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • बड़ी खबरः पंजाब पुलिस ने कुख्यात वांटेड का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    खरड़ः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं खरड़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पंजाब पुलिस ने अपराधी का एनकाउंटर कर दिया। घायल आरोपी की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस नाका तोड़ भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जब गैंगस्टरों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी के फ्रंट शीशे पर गोली लगने से कांच टूट गया। जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर समाठा चौकी के पास प्रिंस का एनकाउंटर कर दिया।

    मुठभेड़ में  प्रिंस की जांघ और घुटने में गोली लगी है। प्रिंस को 2 गोली लगने की सूचना है। पुलिस ने बताया कि कार चोरी और फिरौती के मामले में प्रिंस कुख्यात वांटेड था। पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। प्रिंस राजपुरा का रहने वाला है। बीते 10 दिनों में छठे कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैंगस्टर्स को चेतावनी के बाद पंजाब पुलिस लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। 

    मोहाली के डीएसपी गुरशरण सिंह संधू ने कहा कि यह 7-8 केसों में वांटेड थे। इन्होंने 3 गाड़ियां छीनी थी। सीआईए को सूचना आई थी कि ये इस एरिया में घूम रहे हैं। जिसके बाद उन्हें पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान उन्होंने फायरिंग की। उन्होंने कहा कि गाड़ी में प्रिंस का साथी कर्मजीत भी था। उनकी गोली पुलिस की गाड़ी के शीशे पर लगी। हालांकि पुलिसकर्मियों का बचाव हो गया।

  • पंजाबः बदमाशों ने तेजधार हथियारों से व्यक्तियों पर किया हमला 

    लुधियानाः शहर में क्राइम की वारदातों में हो रही बढ़ौतरी से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं देर रात कैलाश नगर से दो पक्षों में विवाद होने का मामला सामने आया है। जहां चिकन की दुकान करने वाले एक युवक को कुछ बदमाशों ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार इस हमले के दौरान शोर सुनकर उसका भाई मौके पर आया तो बदमाशों ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। 

    जानकारी देते हुए जतिन बहल निवासी शाही मोहल्ला, कुंदनपुरी ने बताया कि उसका इलाके में किसी से पैसों का लेन देन है। उस व्यक्ति ने उससे 30 हजार रुपए लिए थे। काफी समय से वह व्यक्ति पैसे वापस नहीं दे रहा था। जतिन मुताबिक उसने उस व्यक्ति की एक्टिवा स्कूटी चौकी कैलाश नगर में रखवा दी थी। पुलिस को उसने बताया था कि उसने पैसे लेने है जब वह पैसे दे देगा तो उसकी स्कूटी पुलिस वापस कर दे। इसी बात से गुस्साए उस व्यक्ति ने उसके भाई जश्न पर कुछ अज्ञात लोगों के साथ हमला करवाया है। पीड़ित ने कहाकि घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

    जतिन मुताबिक उसका भाई जश्न दो दिन से डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। उसकी आंख में तेजधार हथियार मारा गया है। जश्न की आंख बिल्कुल काम नहीं कर रही। डाक्टरों ने उनसे कहा है कि आंख को खतरा है। जतिन ने बताया कि जब वह जश्न को बचाने गया था तो बदमाशों ने उसके गले पर किरच से वार किया है। वहीं कैलाश चौकी इंचार्ज भजन लाल ने बताया कि हमला करने वालो की पहचान प्रिंयाशू,जतिन, गूल्लू. कार्तिक, पियूष और सिंकदर के रूप में हुई है। जल्द ही मारपीट करने वालों को पकड़ लिया जाएगा। मारपीट करके आरोपियों ने मोबाइल और पर्स भी छीना है।

  • जालंधरः SHO सहित कई अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा थाना भार्गव कैंप के एसएचओ, एएसआई और कई अधिकारियों के तबादलें कर दिए है। देखें लिस्ट

  • कार और ट्रक की टक्कर में 6 की मौ’त, एक गंभीर

    नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में करीब छह लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात 12.15 से 2 बजे के बीच हुई।

    उन्होंने कहा, एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद 7 लोग कार में यात्रा कर रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद तीन अन्य लोगों को इलाज के लिए नागपुर लाया गया और उनमें से दो की वहीं मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

  • मासूम बच्चे को मारकर खा रहा था नरपिशाच, गिरफ्तार

    मासूम बच्चे को मारकर खा रहा था नरपिशाच, गिरफ्तार

    नई दिल्ली : पाकिस्तान से एक ऐसे हैवान की जानकारी सामने आई है, जिसे जानने के बाद या तो आप अपना माथा पकड़ लेंगे या फिर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल पड़ोसी मुल्क के पंजाब प्रांत में मुज्जफरगढ़ नाम का एक शहर है। यहां से एक ऐसे खूंखार हैवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे बच्चों का मांस खाने की आदत थीउसने पहले तो बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या की और उसके बाद उनके मांस को नोंच-नोंचकर खा गया 

     रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने बताया है कि पांच दिन पहले मुज्जरगढ़ शहर के खान गढ़ इलाके से 3 बच्चे गायब हो गए। पहले तो माता-पिता ने खुद से ही अपने जिगर के टुकड़ों को कोशिश की मगर जल्द ही उन्हें अंदाजा लग गया कि उनके लिए अपने बच्चों को ढूंढना मुश्किल होने वाला है। इसके बाद पुलिस को तीनों बच्चों के गायब होने की जानकारी दी गई पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चों की तुरंत तलाश शुरू कर दी  

    चंगुल से छूटा एक सात साल का मासूम

    हालांकि पुलिस उसे जब तक पकड़ पाती, उससे पहले ही उसने 2 बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या कर डाली। ये पाकिस्तानी हैवानी सिर्फ इतने से ही नहीं रुका, बल्कि उसने उनका मांस भी खाया। गनीमत ये रही कि सात साल का अली हसन नाम का तीसरा बच्चा आरोपी की गिरफ्त से छुड़ा लिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर एक्शन लिया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

    अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है आरोपी

    पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार शख्स फिलहाल अस्पताल में गंभीर हालत में है। उसके होश में आने के बाद इन क्रूर हत्याओं के बारे में और खुलासे हो पाएंगे। लापता बच्चों के पिता की शिकायत पर गिरफ्तार संदिग्ध के खिलाफ हत्या और आतंकवाद के आरोप में भी मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चों के पिता फैयाज ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाब: हाईकोर्ट का बिजली विभाग को ऑर्डर, लापरवाही से मौत होने पर 30 दिन में मिलेगा मुआवजा

    मोहालीः पंजाब में कुछ समय से करंट लगकर बिजली विभाग के कर्मियों की मौत होने की सूचनाएं सामने आ रही है। दरअसल, बीते दिन पंजाब सरकार की ओर से एडवोकेट तीव्र शर्मा ने मुआवजे के लिए तैयार की गई नीति हाईकोर्ट के समक्ष पेश की। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों, ठेके के कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए मुआवजा तय करने को लेकर जानकारी दी गई। जिसके तहत पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) को यह आदेश दिए है कि अगर करंट लगने से व्यक्ति की मौत होती है या किसी को नुकसान होता है तो उसका मुआवजा देना होगा।

    यह मुआवजा घटना के बाद करीब 30 दिन के अंदर-अंदर देना होगा। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि नियम तब लागू होगा, जब घटना में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि क्यों न इस नीति के तहत हाईकोर्ट में लंबित मुआवजे से जुड़ी याचिकाओं का निपटारा कर दिया जाए। पंजाब सरकार ने जवाब के लिए हाईकोर्ट से कुछ मोहलत देने की मांग की। इस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी। बता दें कि जालंधर में बीते 30 दिन के अंदर ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसमें करंट लगने से लोगों की मौत हो गई थी।

    हालांकि पावरकॉम ने कहा था कि उक्त घटनाओं में पावरकॉम की गलती नहीं है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में करंट लगने से मुआवजे को लेकर बड़ी संख्या में याचिकाएं विचाराधीन थीं और हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार व पीएसपीसीएल को मुआवजे के लिए नीति बनाने का आदेश दिया था। बता दें कि सरकार के वकील तीव्र शर्मा ने पंजाब के अधिकारियों द्वारा बनाई गई रिपोर्ट को हाईकोर्ट में पेश किया था, जिसमें बहस के बाद सरकारी कर्मचारियों, ठेका कर्मचारियों के साथ-साथ अब लोगों के लिए भी मुआवजा राशि तय किए जाने के आदेश दिए गए हैं।

    पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि पावरकॉम या उनके कर्मचारियों की किसी प्रकार की लापरवाही अगर सामने आती है तो उस केस में पीड़ित परिवार को मुआवजा देना होगा। वहीं, बिजली विभाग की लापरवाही से किसी आम व्यक्ति को करंट लगता है और उसकी मौत हो जाती है या वह घायल हो जाता है तो मुआवजा की राशि कर्मचारी मुआवजा कानून के तहत जारी की जाएगी। मुआवजे की राशि मृतक की आयु और उसकी इनकम के हिसाब से तय की जाएगी। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पावरकॉम को घटना के 30 दिनों के अंदर मुआवजा जारी करना होगा।

  • कोविड-19 बढ़ते मामलों में स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आदेश, मास्क हुआ अनिवार्य

    नई दिल्लीः सिंगापुर में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की अपील की है। मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तीन से नौ दिसंबर तक कोविड​​-19 के मामले बढ़कर 56,043 हो गए, जो पिछले सप्ताह 32,035 थे, इस प्रकार से संक्रमण के मामले 75 प्रतिशत बढ़े हैं। चैनल न्यूज एशिया की एक खबर के अनुसार संक्रमण से अस्पताल में भर्ती होने वालों की औसत दैनिक संख्या 225 से बढ़कर 350 हो गई। 

    गहन देखभाल इकाई में औसत दैनिक मामले चार से बढ़कर नौ हो गए हैं। संक्रमण के इन मामलों में अधिकतर मामले जेएन.1 वैरिएंट के हैं जो बीए.2.86 का सबलीनिएज (उपवंश) है। मंत्रालय ने लोगों से व्यक्तिगत तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की और कहा कि जिन लोगों में श्वसन से जुड़े संक्रमण के लक्षण हैं वे घरों से बाहर नहीं निकलें और लोगों के संपर्क में नहीं आएं।

    मंत्रालय ने साथ ही कहा कि यात्रा कर रहे लोगों को हवाई अड्डों पर मास्क लगाना चाहिए, यात्रा बीमा कराना चाहिए और उन स्थानों पर आने जाने से बचना चाहिए जहां हवा आने-जाने की उचित व्यवस्था नहीं हो।

  • पंजाबः आरोपी ने महिलाओं संग थानेदार समेत पुलिस पार्टी पर किया हमला

    फरीदकोटः पंजाब के फरीदकोट में समन तामील कराने गए एएसआई और उसकी टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। समन रिसीव करने की जगह वह टीम के साथ मारपीट करने लगे। कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। उनके साथ मिसबिहेव किया। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल थी। जिसके बाद टीम ने थाना जैतो में केस दर्ज करवा दिया है।

    जैतो पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित थानेदार सिकंदर सिंह ने बताया कि आरोपी बेअंत सिंह उर्फ राजू निवासी कुंदो पत्ती जैतो एक मामले में जैतो थाने में आरोपी है। वह आरोपी को समन नोट करवाने के लिए पुलिस टीम के साथ गए थे। जब वह टीम को लेकर उसके घर पहुंचे तो आरोपी घर के आगे ही खड़ा था। जब उसने समन के बारे में बताया गया तो वह एकदम तैश में आ गया। वह पुलिस पार्टी को ही उल्टा-सीधा बोलने लगा। पुलिस ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने अपने और साथियों को बुला लिया।

    वह भी पुलिस को उल्टा-सीधा बोलने लगे। जब उन्हें मना किया गया तो उन्होंने टीम पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की और कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। किसी तरह पूरी टीम वहां से वापस जैतो पुलिस थाने आ गई। थाना जैतो के एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित पुलिस पार्टी के बयान के आधार पर आरोपी बेअंत सिंह, हरबंश कौर व पवनदीप कौर के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने के साथ मारपीट और मिसबिहेव करने का केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टी रेड कर रही है।

  • पंजाबः केंद्रीय मॉडर्न जेल का हेड वार्डन गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः केंद्रीय मॉडर्न जेल के अंदर नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा जेल में बंद में 14 कैदियों व हवालातियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने जेल के एक वार्डन को भी गिरफ्तार किया है। कैदी और वॉर्डन के मोबाइल फोन की जांच से यह भी पता चला है कि उन्हें ऑनलाइन और कैश पेमेंट के जरिए अलग अलग खाते में पैसे का लेन-देन होता था। फिलहाल पुलिस ने उनके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश करना है।

    पकड़े गए जेल के हैड वार्डन का नाम राजदीप सिंह है जो बठिंडा का रहने वाला है और फ़रीदकोट जेल में वार्डन का काम करता था। चार लोगों सहित एक महिला भी गिरफ्तार हुई है। जानकारी देते हुए एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले जेल के अंदर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करने के मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उनकी पूछताछ में सामने आया था कि उनके द्वारा जेल के बाहर से मोबाइल थ्रो करवाए जाते हैं। जिसके लिए उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए थे, जिसके बाद अनूप अरोड़ा नाम के कैदी के पास से 100 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।

    जिसे प्रोडक्शन वारंट पर भी पूछताछ की गई थी। तो सामने आया कि वे जेल के अंदर बंद होने के बावजूद भी बाहर से ड्रग्स लाते थे। फिर उन्होंने उन्हें अन्य कैदियों को आपूर्ति की और इस तरह उन्होंने जेल के अंदर एक ड्रग मॉड्यूल बनाया। जिसमें कुछ सजा याफ्ता कैदी और कुछ हवालाती सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनके खिलाफ अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किया गया है। जिसके तहत उन्हें 21 दिसंबर को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। इसी जांच में केंद्रीय मॉडर्न जेल का हेड वार्डन भी गिरफ्तार किया है जोकि पैसे लेके जेल में नशा सप्लाई करता था।