Blog

  • जालंधरः Gun Point पर कारोबारी परिवार को बंधक बनाकर लूटे 12 लाख, लाखों के गहने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के न्यू रसीला नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रसीला नगर में आज अलसुबह बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर सब्जी कारोबारी को लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बनाया और घर से 12 लाख नकदी और करीब 15 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए। वारदात न्यू रसीला नगर की गली नंबर-3 में हुई है। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चला है कि व्यापारी ने इतने पैसे घर पर क्यों रखे गए थे।

    सब्जी कारोबारी रंजीन ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। सोमवार तड़के नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही पूरे परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बना लिया। जिसके बाद आरोपियों ने घर के अंदर से करीब 12 लाख रुपए कैश और 15 लाख के गहने लूट लिए। वारदात के लिए आरोपी घर के अंदर करीब 30 मिनट तक रहे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर थाना-1 पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। 

  • चुनाव से पहले बड़ी वारदात, गोलीबारी में 10 पुलिसकर्मियों की मौ’त

    नई दिल्ली : पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव से पहले बड़ी आतंकी वारदात हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में एक पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। हमला आधी रात के बाद किया गया, जब अधिकतकर पुलिसकर्मी सो रहे थे। पाकिस्तान में हाल के समय में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। अस्थिर पाकिस्तान की अंतरिम सरकार इन्हें रोकने में नाकाम है। अपने ही पाले गए आतंकी पाकिस्तान के लिए ‘नासूर’ बनकर कहर ढा रहे हैं। ताजा मामला डेरा इस्माइल जिले का है। यहां 8 फरवरी को आम चुनाव से पहले आतंकी हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जिले की तहसील दरबान में आतंकवादियों ने तड़के 3 बजे पुलिस थाने पर भारी हथियारों से हमला कर दिया।

    हमले के बाद आतंकी अपने कुछ साथियों को छुड़ाने में भी कामयाब रहे। उन्होंने लौटते वक्त थाने में रखे हथियारों को भी लूट लिया। रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला देर रात तब किया गया, जब थाने के अधिकतर पुलिसकर्मी सोए हुए थे। आतंकवादियो ने हमले से पहले स्नाइपर फायर किया और उसके बाद चौधवन पुलिस स्टेशन में घुस गए। उन्होंने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस उपाधीक्षक अनीसुल हसन ने बताया है कि आतंकवादियों ने थाने में कई हैंड ग्रेनेड भी फेंके। खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक अख्तर हयात ने घटना और हताहतों की संख्या की पुष्टि की।  हमले के तुरंत बाद दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले, टैंक और डेरा गाजी खान की ओर जाने वाली सड़कों पर यातायात को रोक दिया गया है। पुलिस की कई टीमें आतंकवादियों की बड़े पैमाने पर तलाश कर रही हैं।

  • पंजाबः मेडिकल स्टोर पर युवक ने किया हमला, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः कथौली मोहल्ले के युवत द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां एक द्वारा सरेआम दुकान पर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान उक्त नशे में धुत्त युवक ने मेडिकल स्टोर पर हमला कर दिया। इस दौरान उक्त युवक ने मेडिकल स्टोर पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान दुकान के शीशे तोड़ दिए गए। जिसके बाद दुकानदार सहित मोहल्ला निवासियों ने युवक को काबू कर लिया और खंबे से बांधकर उसकी धुनाई की। इस दौरान उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम उक्त नशेड़ी को थाने ले गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार कार्तिक ने बताया कि दोपहर को भी उक्त युवक आए थे। युवक की करियाने की दुकान में उक्त मालिक के साथ बहसबासी हुई थी। इस दौरान उन्होंने उसे धक्के मारकर भेज दिया था। उसके बाद दोबारा युवक आए और उसकी दुकान पर हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसकी किसी के साथ रंजिश नहीं है और ना ही वह उक्त लड़के को जानता है। पी़ड़ित ने बताया कि युवक का साथी मौके से फरार हो गया। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि उसे इस घटना को लेकर इंसाफ दिलाया जाए। 

  • पंजाबः Bansal Sweets में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः लॉरेंस रोड स्थित मशहूर बंसल स्वीट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह करीब 4 बजे भयानक आग लग गई। वहीं दुकान के अंदर काम कर रहे कारीगरों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया और फायर ब्रिगेड की चार से ज्यादा गाड़ियों ने सुबह बंसल स्वीट्स में लगी आग पर काबू पाया।

    इस बीच मीडिया से बात करते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि लॉरेंस रोड स्थित बंसल स्वीट्स की दुकान के ऊपर आग लग गई है। जिसके बाद नगर निगम विभाग और सेवा समिति से दमकल की गाड़ियां मौके पर आईं और आग पर काबू पाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि नुकसान का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है और आग पर उन्होंने काबू पा लिया है।

  • तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, 6 की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। तिलक समारोह से लौटकर घर आ रहे कार सवारों की कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। बच्चों की जान बच गई है। जानकारी के अनुसार हादसे के शिकार लोग इटावा से तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। हादसा कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ।  हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। हादसे के शिकार लोगो को सिकन्दरा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। 2 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतक डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा और कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सड़क हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ।

    पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि हादसे में मरने वाले लोगों में 4 बच्चे और 2 वयस्क शामिल हैं। कार में कुल 8 लोग बैठे थे। हादसे की शिकार कार में सवार 2 बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया। हादसे की वजह खराब मौसम और बारिश को बताया जा रहा है। हादसे का शिकार लोग कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा गांव निवासी पंकज की बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए इटावा गए थे। डॉक्टर ने मुर्रा गांव के कार चालक विकास, खुशबू, प्राची, संजय उर्फ संजू, गोलू, पवन व प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विराट और उसकी बहन वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तेज रफ्तार और रात में बारिश की वजह से कार अनियंत्रित होकर तालाब में चली जाने से हादसा हुआ। 

  • फिर स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़ः यूटी में स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, शिक्षा विभाग ने 5 फरवरी से स्कूलों के समय में फिर से बदलाव किया है। अब सिंगल शिफ्ट वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को सुबह 8.10 से दोपहर 2.30 बजे तक और बच्चों को सुबह 8.20 से दोपहर 2.20 बजे तक स्कूल आना होगा। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय शिक्षकों के लिए सुबह 7.50 से दोपहर 2.10 बजे तक और बच्चों के लिए सुबह 8 से दोपहर 1.15 बजे तक रहेगा।

    दूसरी शिफ्ट के अध्यापकों का समय सुबह 10.50 से शाम 5.10 बजे तक और बच्चों के लिए दोपहर 12.45 से शाम 5 बजे तक रहेगा। बता दें कि पिछले दिनों अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण विभाग द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। इसके मुताबिक, स्कूल सुबह 9.30 बजे से पहले नहीं खुलते थे और शाम को 3 बजे या उससे पहले बंद करने पड़ते थे।

  • पंजाबः मैरिज पैलेसों को लेकर पुलिस कमिश्नर का एक्शन, आदेश जारी, देखें वीडियो

    Alley Greens Resorts में गोलियां चलने के मामले में 7 युवक काबू

    लुधियानाः पक्खोवाल रोड पर Alley Greens Resorts में देर रात गोलियां चलने का मामला सामने आया था। मिली जानकारी के अनुसार देर रात Resorts में डीजे पर गाना बदलने को लेकर गोलियां चली थी। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया था। घायल की पहचान गुरसेवक सिंह विक्की निवासी गांव छपार के रूप में हुई है। घायल को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने मैरिज पैलेसों को लेकर आदेश जारी कर दिए है। मामले की जानकारी देते हुए जेसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि इस घटना को लेकर जहां 7 युवक को राउंडअप किया है। वहीं मैरिज पैलेसों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि हथियारों की मनाही को लेकर पैलेसों के बाहर बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। वहीं जांच के दौरान यदि मैरिज पैलेस वालों की किसी तरह की भी कोई लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। प्रत्येक मैरिज पैलेस मालिकों को पहले से ऑर्डर किए हुए हैं कि मैरिज पैलेस में किसी तरह का कोई हथियार लेकर जाना मना है। यदि फिर भी कोई मैरिज पैलेस मालिक आदेशों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ अब बनती कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में अब प्रत्येक थाना प्रभारी अपने इलाकों के मैरिज पैलेसों की चेकिंग करेंगे। जिस मैरिज पैलेस के बाहर हथियारों पर मनाही का बोर्ड न लगा हुआ और जमीनी स्तर पर चेकिंग न हुई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक मैरिज पैलेस संचालक से पैलेस में सीसीटीवी आदि वर्किंग कंडीशन में रखने के आदेश दिए हुए हैं।

    बता दें कि बीते दिन घटना स्थल पर थाना दुगरी की पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। Alley Greens Resorts में लड़के वालों के नानका और दादका परिवार में गाना बदलने को लेकर बहसबाजी हुई थी। इस दौरान दादका परिवार के एक युवक ने हवा में तीन फायर चलाए। हादसे में एक युवक घायल हो गया था। उन्होंने कहा कि कुछ युवकों को पुलिस ने राउंडअप किया है। जिस युवक की पिस्तौल है, उसकी जांच कराई जा रही है। हथियार लाइसेंसी है, जिस कारण उसका लाइसेंस भी रद्द कराया जा रहा है।

    इस मामले में पुलिस ने मैरिज पैलेस के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान 7 युवकों को पुलिस ने वीडियो के आधार पर राउंड-अप किया है। मौके पर ACP गुरइकबाल सिंह पहुंचे। युवकों की पहचान करने में अधिकारी जुट गए हैं। जानकारी मुताबिक, शादी समारोह में पक्खोवाल नजदीक गांव लितरा से बारात आई थी। कुछ युवकों ने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में युवकों की डीजे पर गाना बदलने को लेकर कहासुनी हुई। इतने में गुस्से में आकर एक युवक ने फायरिंग कर दी। कुछ गोलियां पैलेस की छत्त पर भी लगी हैं।

  • जालंधर : महानगर में आज बिजली रहेगी बंद

    जालंधर : महानगर के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। लोगों को कई घंटों तक बिना बिजली के अपना दिन बिताना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन सब-डिवीजन के अन्तर्गत आते 11 के.वी. कुल रोड फीडर की सप्लाई 5 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।

    इससे मार्डन कालोनी, रैडिसन होटल वाली रोड, ग्रैंड मॉल, लियो फोट वाली लेन, कुल रोड, देश भगत यादगार हाल, न्यू जवाहर नगर व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

  • पंजाबः हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ+त, देखें वीडियो

    अमृतसरः बाबा बकाला से दुखद खबर सामने आई है। जहां नौजवान की गुजरात में मौत हो गई। मृतक की पहचान जसबीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जसबीर सिंह ट्रक ड्राइवर था। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह काफी समय से ट्रक चला रहा था और पिछले दिनों वह ट्रक लेकर गुजरात गया था और रास्ते में गाड़ी खराब हो जाने के कारण वह उसे ठीक करवा रहा था। इसी बीच ट्रक ठीक करने वाला मैकेनिक कुछ सामान लेने चला गया। ट्रक के ऊपर से हाई वोल्टेज तार गुजर रही थी।

    इस दौरान जब जसबीर सिंह ट्रक के ऊपर से कुछ सामान उठाने गया तो उसका हाथ हाई वोल्टेज तारों से लग गया, जिस कारण उसे जोर का झटका लगा और वह तुरंत जमीन पर गिर गया। इस हादसे में जसबीर सिंह के सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक मालिक द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि मृतक का भाई भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए इटली से आया था लेकिन अब यह दुखद घटना सामने आ गई। वहीं शव को गुजरात से पंजाब लाया जा रहा है। उनकी सरकार से मांग है कि न्याय किया जाए और परिवार को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।

  • पंजाब : पूर्व CM बादल के भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

    चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिनकी पहचान नरोत्तम ढ़िल्लों उर्फ निमिस ढिल्लों उर्फ निमिस बादल के रूप मे हुई है। उनका शव उत्तरी गोवा के पोरवरिम इलाके में स्थित उनके आवास पर मिला। मौत की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट से एक जोड़े को हिरासत में लिया है। जोकि बीती रात ढिल्लों के घर पर रुके हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, ढिल्लों के घर पर उक्त जोड़े के अलावा 3 अन्य महिलाएं भी रुकी थी। गोवा पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।

    गोवा पुलिस के आईजी उमवीर बिश्नोई ने एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में नरोत्तम की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा- जांच की जा रही है कि नरोत्तम की मौत दुर्घटनावश हुई मौत है या कुछ और कारण से।नरोत्तम ढिल्लों दिवंगत प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई थे। लंबे समय तक गोवा में अकेले रहते थे। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। फिलहाल इसे लेकर बादल परिवार द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।